पटना में “एआई: चुनौतियाँ और अवसर” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
पटना (बिहार)। “एआई: चुनौतियाँ और अवसर” विषय पर एक विशेष राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन पटना स्थित ए.एन. कॉलेज के सत्येन्द्र नारायण सिन्हा सभागार में गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शिक्षा, प्रशासन, प्रौद्योगिकी एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी, माननीय लोकसभा सांसद श्री रविशंकर प्रसाद जी, नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी जी, स्ट्रेटेजिक फॉरसाइट ग्रुप के संस्थापक श्री संदीप वासलेकर जी तथा बिहार के पुलिस महानिरीक्षक श्री विकास वैभव जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात उपस्थित वक्ताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के वर्तमान परिदृश्य, उसके सामाजिक प्रभाव, संभावनाओं तथा चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव जीवन को सरल एवं प्रभावी बनाने का एक सशक्त माध्यम है, किन्तु इसके उपयोग में मानवीय संवेदनाओं, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण का समावेश भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि तकनीक का उपयोग मानव कल्याण, सांस्कृतिक संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने एआई से जुड़े विविध विषयों पर विशेषज्ञों से प्रश्न पूछे। इस सत्र ने युवाओं में तकनीक के प्रति जागरूकता, जिज्ञासा एवं सकारात्मक दृष्टिकोण को और अधिक प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। *इस अवसर पर आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी द्वारा अतिथियों को हस्तनिर्मित जूट बैग एवं पूज्य गुरुदेव का साहित्य भी भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।*
यह आयोजन तकनीक, नैतिकता एवं मानवीय मूल्यों के समन्वय पर आधारित सार्थक संवाद को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
Recent Post
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
धर्म और विज्ञान जुड़वाँ भाई
पिछले दिनों धर्म और विज्ञान को विरोधी माना जाता रहा है। दोनों के तर्क, प्रतिपादन और आधार एकदूसरे से भिन्न समझे जाते रहे हैं। एक को प्रत्यक्षवादी और दूसरे को परोक्षवादी कहकर उन्हें असंबद्ध कहा जाता ...
विज्ञान और धर्म में समन्वय अनिवार्य
पदार्थ के रूप में विज्ञान भी आंतरिक सत्ता का ही तो उद्घाटन करता है। धर्म के क्षेत्र में परमात्मा एक विश्वव्यापक शक्ति है और पदार्थ भी शक्ति के ही कण हैं। सच तो यह है कि शक्ति के अतिरिक्त संसार में ...
धर्म की उपेक्षा से पछतावा ही हाथ लगेगा
जीवन उतना जटिल नहीं है, जितना कि बन गया है या बना दिया गया है। हँसी-खुशी की संभावनाओं से वह भरा-पूरा है। शरीर और मन की संरचना इस प्रकार हुई है कि वह बाहर के तनिक से साधनों की सुविधा प्राप्त हो जाने...
धर्म और विज्ञान को मिलकर चलना होगा
धर्म को पूजा-प्रक्रिया तक और विज्ञान को शिल्प व्यवसाय तक सीमित रखा जाए, तो दोनों की गरिमा बढ़ेगी नहीं, गिरेगी ही। दोनों अपंग-अधूरे रह जाएँगे। इन दोनों का परस्पर पूरक होकर रहना उचित ही नहीं, आवश्यक ...
धर्म और विज्ञान के समन्वय में ही कल्याण है
नर और नारी का कार्यक्षेत्र भिन्न है। नारी गृह-व्यवस्था में संलग्न रहती है। गर्भधारण और शिशुपालन यह दोनों काम उसी को करने होते हैं। नर का कार्यक्षेत्र भिन्न है। वह खेत, दफ्तर, कारखाने आदि में ...
ज्ञान ही नहीं, मनुष्य को धर्म भी चाहिए
आत्मा है या नहीं? इसका उत्तर हाँ और ना में दोनों ही तरह दिया जा सकता है। हाँ, उनके लिए ठीक है, जो ज्ञान के आधार पर सूक्ष्म विषयों पर विचार कर सकने और निष्कर्ष निकाल सकने में समर्थ हैं। ना, उनके लिए...
बुद्धि पर धर्म का अंकुश रखा जाए
चेतना के क्षेत्र में मन और बुद्धि का एक क्षेत्र है और श्रद्धा एवं सुसंस्कारिता का दूसरा। मन भौतिक साधनों के सहारे इंद्रियतृप्ति तथा अहंता की पूर्ति चाहता है। अर्थसंचय तथा बड़प्पन प्रदर्शित करने वाल...

