पटना में “AI : चुनौतियाँ और अवसर” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
"AI: चुनौतियाँ और अवसर” विषय पर आयोजित विशेष राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, नीति विशेषज्ञों एवं आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तित्वों ने सहभागिता कर Artificial Intelligence के वर्तमान और भविष्य पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ . चिन्मय पंड्या, माननीय लोकसभा सांसद श्री रवि शंकर प्रसाद जी, नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सचिन चतुर्वेदी जी तथा स्ट्रेटेजिक फॉरसाइट ग्रुप के संस्थापक संदीप वासेलकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संगोष्ठी में अतिथियों ने एआई के उपयोग, उसके सामाजिक प्रभाव, नैतिक चुनौतियों तथा मानव जीवन में उसकी संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा अध्यात्म और एआई के समन्वय पर किए जा रहे कार्यों की विशेष सराहना की गई।
माननीय रविशंकर प्रसाद जी ने अपने संबोधन में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस युग में सरकारें और संस्थान बेहतर नीतियाँ बना सकते हैं तथा अवसर प्रदान कर सकते हैं, किंतु इसके मानवीय पक्षों में जनचेतना के जागरण का कार्य विश्वभर में फैले अखिल विश्व गायत्री परिवार जैसे आध्यात्मिक संस्थान ही प्रभावी रूप से कर सकते हैं।
वहीं, प्रो. सचिन चतुर्वेदी जी एवं संदीप वासेलकर जी ने कहा कि वर्तमान समय में अध्यात्म और एआई के क्षेत्र में आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी एक ऐसे प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में उभरकर सामने आए हैं, जिन्हें विश्व स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मानवीय, नैतिक एवं सामाजिक आयामों के कुशल मार्गदर्शक के रूप में आशा भरी दृष्टि से देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. पंड्या जी के पास विश्व मानवता के समक्ष एआई से जुड़ी चुनौतियों के समाधान हेतु श्रेष्ठ अनुभव एवं दूरदृष्टि उपलब्ध है।*
अपने विचार रखते हुए आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने कहा कि तकनीक तभी सार्थक है जब वह मानवीय संवेदनाओं, नैतिक मूल्यों और वैश्विक कल्याण के साथ जुड़कर कार्य करे। उन्होंने युवाओं से एआई का उपयोग मानवता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज निर्माण के लिए सकारात्मक दिशा में करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों का सम्मान किया गया तथा प्रतिभागियों ने एआई (AI) और अध्यात्म के संतुलित समन्वय को भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
Recent Post
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
धर्म और विज्ञान जुड़वाँ भाई
पिछले दिनों धर्म और विज्ञान को विरोधी माना जाता रहा है। दोनों के तर्क, प्रतिपादन और आधार एकदूसरे से भिन्न समझे जाते रहे हैं। एक को प्रत्यक्षवादी और दूसरे को परोक्षवादी कहकर उन्हें असंबद्ध कहा जाता ...
विज्ञान और धर्म में समन्वय अनिवार्य
पदार्थ के रूप में विज्ञान भी आंतरिक सत्ता का ही तो उद्घाटन करता है। धर्म के क्षेत्र में परमात्मा एक विश्वव्यापक शक्ति है और पदार्थ भी शक्ति के ही कण हैं। सच तो यह है कि शक्ति के अतिरिक्त संसार में ...
धर्म की उपेक्षा से पछतावा ही हाथ लगेगा
जीवन उतना जटिल नहीं है, जितना कि बन गया है या बना दिया गया है। हँसी-खुशी की संभावनाओं से वह भरा-पूरा है। शरीर और मन की संरचना इस प्रकार हुई है कि वह बाहर के तनिक से साधनों की सुविधा प्राप्त हो जाने...
धर्म और विज्ञान को मिलकर चलना होगा
धर्म को पूजा-प्रक्रिया तक और विज्ञान को शिल्प व्यवसाय तक सीमित रखा जाए, तो दोनों की गरिमा बढ़ेगी नहीं, गिरेगी ही। दोनों अपंग-अधूरे रह जाएँगे। इन दोनों का परस्पर पूरक होकर रहना उचित ही नहीं, आवश्यक ...
धर्म और विज्ञान के समन्वय में ही कल्याण है
नर और नारी का कार्यक्षेत्र भिन्न है। नारी गृह-व्यवस्था में संलग्न रहती है। गर्भधारण और शिशुपालन यह दोनों काम उसी को करने होते हैं। नर का कार्यक्षेत्र भिन्न है। वह खेत, दफ्तर, कारखाने आदि में ...
ज्ञान ही नहीं, मनुष्य को धर्म भी चाहिए
आत्मा है या नहीं? इसका उत्तर हाँ और ना में दोनों ही तरह दिया जा सकता है। हाँ, उनके लिए ठीक है, जो ज्ञान के आधार पर सूक्ष्म विषयों पर विचार कर सकने और निष्कर्ष निकाल सकने में समर्थ हैं। ना, उनके लिए...
बुद्धि पर धर्म का अंकुश रखा जाए
चेतना के क्षेत्र में मन और बुद्धि का एक क्षेत्र है और श्रद्धा एवं सुसंस्कारिता का दूसरा। मन भौतिक साधनों के सहारे इंद्रियतृप्ति तथा अहंता की पूर्ति चाहता है। अर्थसंचय तथा बड़प्पन प्रदर्शित करने वाल...

