• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • कर्त्तव्य पालन का अविरल आनन्द
    • सच्चे हृदय से आत्मा का उद्बोधन करें।
    • आध्यात्मिक आदर्श के मूर्तिमान् देवता-भगवान् शिव
    • शबरी की महत्ता
    • मानसिक सुख-शाँति के उपाय
    • पात्रता की परीक्षा
    • व्यक्ति के मूल्याँकन का मापदण्ड बदलें।
    • Quotation
    • प्रतिकूलताओं की चुनौती स्वीकार कीजिये।
    • Quotation
    • ईर्ष्या-एक अहितकर विकृति
    • Quotation
    • प्रगति पथ के तीन प्रमुख अवरोध
    • क्षणिक अस्तित्व पर इतना अभिमान
    • साधु लोक-मंगल की मुहीम संभालें
    • सच्ची शंतिं कैसे प्राप्त हो
    • नारी का प्रगति-पथ अवरुद्ध न रहे
    • Quotation
    • आर्थिक चिन्ताओं से छुटकारा पाने के कुछ उपाय
    • श्री तारा कान्त राय की उदारता
    • विवाहों में अनावश्यक अपव्यय क्यों करें
    • Quotation
    • चित्रों का महत्व समझिये और उनके चुनाव में सावधानी बरतिये।
    • जीवन से प्रियतरराष्ट्र
    • गायत्री महामन्त्र के शक्तिशाली 24 अक्षर
    • हमारी शिक्षा योजना हर कसौटी पर खरी सिद्ध होगी।
    • VigyapanSuchana
    • जीवन-दीप
    • जीवन-दीप (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1967 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


सच्चे हृदय से आत्मा का उद्बोधन करें।

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 1 3 Last
आत्मा के उद्धार के लिए शास्त्रों और उपनिषदों में काफी साधन और ज्ञान पड़ा हुआ है। किन्तु साहित्य का स्वाध्याय कर लेना, उसका ज्ञान बढ़ाकर उपदेश कर लेने से किसी को आत्मसात् नहीं हो जाता। गीताकर का स्पष्ट निर्देश है-

नायमात्मा प्रवचनेन लभ्यी

न मेधया न बहुना श्रुतेन।

यमैवैष्ज्ञ वृणुते तेन लभ्य-

रस्तस्यैष आत्मा विवृणुते तनूँ स्वाम्।

अर्थात्-यह आत्मा बहुत उपदेश कर लेने से नहीं मिल जाता। बहुत ज्ञान और शास्त्रों के सुन लेने से भी वह प्राप्त नहीं होता। यह आत्मा, आत्मा को वरण करने से ही जाना जा सकता है।

आत्मा सत्य है, शाश्वत है और शक्ति का स्वरूप है। पर जब तक वह साँसारिक आत्म-कल्पनाओं से विमुक्त नहीं हो जाती, वह अपने वास्तविक रूप में प्रकट नहीं हो सकती । शास्त्रों का सत्साहित्य स्वाध्याय और ज्ञान-संवर्द्धन भी इस कार्य में सहायक है पर केवल ज्ञान की प्राप्ति ही पर्याप्त नहीं है। बुद्धिमान् लोग ज्ञान का दुरुपयोग करते हुए भी देखे जाते हैं। ज्ञान के द्वारा यदि आत्मलाभ सम्भव रहा होता तो अनेक पाश्चात्य दार्शनिक बहुत ज्ञानवान् हुए हैं-वे सब आत्मज्ञानी रहे होते और यदि इन देशों में थोड़े भी आत्मज्ञानी रहे होते तो आज उनकी दशा ही भिन्न होती। भौतिक दृष्टि से समृद्ध बनकर भी बुराइयों का जाल फैलाकर यह देश तब न दूसरों के लिए अभिशाप बनते वरन् स्वयं भी आध्यात्मिक सुखों का रसास्वादन कर रहे होते।

औरों को उपदेश करने की अपेक्षा अपना उपदेश आप कर लिया जाये, औरों को ज्ञान देने की अपेक्षा स्वयं के ज्ञान को परिपक्व कर लिया जाए, दूसरों को सुधारने की अपेक्षा अपने को ही सुधार लिया जाये तो अपना भी भला हो सकता है और दूसरे लोगों को भी कर्मजनित प्रेरणा देकर प्रभावित किया जा सकता है। लोग यह कम देखते हैं कि आप कहते क्या हैं? उपदेशक की वार्ता का नहीं, उसके व्यक्तिगत जीवन का प्रभाव अधिक होता है।

आत्मज्ञान की परिपक्वता और गुणों के विकास के लिए आत्म-सम्बोधन का महत्व है। सच्चे हृदय से आत्मा का उद्बोधन होता रहे तो मनुष्य अनेकों बुराइयों से बचा रह सकता है और आत्म-कल्याण के मार्ग में निष्ठापूर्वक आरुढ़ बना रह सकता है। ईश्वर-भक्ति भी दरअसल आत्म-उद्बोधन का विकसित रूप ही है जो विचार की अपेक्षा अधिक सरल है। किसी भी विषय को लेकर उसकी गहराई में तन्मय हो जाना और नये-नये तथ्यों की खोज कर लेना सामान्य व्यक्तियों के लिए बहुत कठिन है। कोई थोड़े ही ज्ञान-वान अर्चना निष्ठ व्यक्ति ऐसे होते हैं जो विचार-रत रहकर किन्हीं सिद्धांतों का प्रतिपादन कर पाते हैं। प्रारम्भिक अवस्था में विचार आत्म-निर्माण में भी बड़ा सहायक होता है पर जब किसी के लिए यह स्थिति सम्भव न हो तो उसे भावनाओं का आश्रय तो लेना चाहिए परमात्मा के गुणों का रूप, आकृति, दया करुणा, उदारता और रक्षा आदि के कार्यों का अपने आप मनन, भजन अथवा कीर्तन करना ही भावना का प्रतीक है। अपेक्षाकृत यह अधिक सरल प्रक्रिया है और इस मार्ग के द्वारा भी अपने आपको सत्य से उस समय तक जोड़े रखा जा सकता है, जब तक सत्य सिद्धि न हो जाये अथवा फिर कभी बुराइयों की ओर आकृष्ट हो जाने का भय शेष न रहे।

ईश्वर की प्राप्ति के लिए जो महत्व ईश्वर को उद्बोधन करने का है। आत्मज्ञान के मुमुक्षुओं के लिए आत्मा के उद्बोधन का भी वही महत्व है। जिस प्रकार भगवान् का भक्त यह कहता है-हे ईश्वर! तू सर्वशक्तिमान् है, सर्वव्यापक है, विश्व नियन्ता और सबको धारण करने वाला तू ही है, तूने ही इस सृष्टि की रचना की , आकाश बनाया, समुद्र, पर्वत, नदियाँ, वृक्ष, फल, फूल और तरह-तरह के जीवन बनाये हैं। तू परम दयालु है पर ममतारहित है, तेरे वश में सम्पूर्ण लोकपाल और दिक्पाल हैं फिर भी तू अहंकार रहित है। इस प्रकार की अर्चनायें भक्त की भावनाओं को जीवन प्रदान करती हैं, उसकी ईश्वर निष्ठा बढ़ती है और वह बुरे विचारों से बचता हुआ निरन्तर कल्याण की ओर अग्रसर होता रहता है।

यह उद्बोधन सच्चे हृदय से आत्मा के लिए किया जाये तो आत्मा की अपनी सम्पूर्ण विशिष्टतायें हम पर प्रकाशित करता है और इस प्रकार आत्म-भावना की पुष्टि भी होती रहती है। ऐसी भावनायें साधन-काल में, चलते फिरते, खाते-पीते, उठते-बैठते, काम करते हर समय की जा सकती हैं। आत्म-शोधन का यह अनुपम और पूर्ण मनोवैज्ञानिक तरीका है।

‘ऐ आत्मा। तू अपनी ओर देख, तेरी शक्तियों और सामर्थ्यों का क्या ठिकाना? तू अनन्त हैं, महान है, कण-कण में तू ही तो समाया हुआ है। जीव-जन्तुओं में कलरव करते हुए पक्षियों में लहलहाते हुए खेतों में, महकते हुए फूलों में, धरती-आकाश, जल-थल, सर्वत्र तू ही तू विराजमान् है, तेरी ही आत्मा फैल रही है। देख अपने इस विराट् स्वरूप को तो देख। इसे देखकर तू आनन्द से भर जायेगा।

‘ए जीव! तू शुद्ध और सौंदर्य युक्त है फिर भी धिक्कार है तुझे, जो इन तुच्छ विषय-भोगों की ओर आकर्षित हो रहा है। उनकी स्थिति क्या है, इस पर कभी विचार किया है? क्या तुझे यह मालूम नहीं कि यह तरह-तरह के भोज्य पदार्थ, जिनकी ओर तू ललचाई आँखों से देख रहा है, स्वास्थ्य को गिराने वाले हैं। इन विषय-भोगों के शक्तिक्षय करने वाले स्वरूप को क्या तू अभी तक नहीं पहचान सका, शरीर की नश्वरता का तूने जरा भी ध्यान नहीं किया-क्या यह तेरे लिए अशोभनीय बात नहीं है?

‘ऐ जीव!

विचार कर, कितने सौभाग्य से तुझे यह मानव देह उपलब्ध हुई। तुझे यह भी मालूम नहीं कि तू आया कहाँ से, कहाँ जा रहा है? कितना अच्छा होता, यदि तू अपने अपने आप को जानने का प्रयत्न करता और इस मनुष्य-जीवन का सदुपयोग करता। उदर-पूर्ति तो असहाय पशु-पक्षी भी कर लेते हैं, बच्चे तो ये जानवर भी पैदा कर लेते हैं। आलस्य और निद्रा में मस्त पड़े रहना व समय को व्यर्थ गँवाना तो पशु भी जानते हैं। तू भी इन्हीं साँसारिक क्रिया-कलापों में सीमाबद्ध रहा तो तेरी विशेषता भी क्या रही? सुख आखिर कब तक रहेंगे? शरीर कब तक साथ देगा? धन कब तक ठहरेगा? यह तो आने-जाने वाले पदार्थ हैं, इन्हें तो तू त्यागपूर्वक ही भोग, आसक्त न हो। आसक्त होने से लाभ भी क्या? तू नहीं तो यह पदार्थ ही एक दिन तुझे छोड़ जायेंगे। विचार कर-शरीर नहीं रहा तो धन किसके साथ गया। पद, सौंदर्य और साँसारिक सुखों को आज तक कौन अपने साथ ले पाया है? इन्हें किंतु यहीं तक सीमित रख और शाश्वत स्वरूप को जानने की इच्छा कर।

देख तू माया में, अज्ञान में, अविद्या में, रोग-ग्रस्त हो कर अपने स्वरूप से भ्रष्ट हुआ है। अब तुझे अपने आपको पहचानने की इच्छा हुई है तो इसे तू अपना महान् सौभाग्य ही मान। पर यह और जान ले कि यह कार्य इतना आसान नहीं है तुझे पग-पग पर कठिनाइयों से लड़ना पड़ेगा, बुराइयों को मारना पड़ेगा और मन की दुष्प्रवृत्तियों को मोड़कर सन्मार्ग की ओर चलना पड़ेगा। पथ दुर्गम है, संघर्ष से भरा है, इनसे लड़ने के लिए तू अपना गाँडीव धारण कर अपने पुरुषार्थ का आह्वान कर क्योंकि यह अनन्त शक्तिवाला आत्मा केवल साहसी व्यक्तियों को ही उपलब्ध हो पाता है। शूरवीर ही इस पथ का अनुसरण कर पाते हैं।

इस प्रकार के विचारों का उद्बोधन निरन्तर चलते रहना चाहिए। संसार में फैले हुए कलुषित विचारों का मन में प्रभाव न पड़े, ऐसा सम्भव नहीं। यह आत्मोपदेश बहुत सरल है और उसे हृदयंगम भी किया जा सकता है। प्राप्त ज्ञान का सदुपयोग भी इसी से सम्भव है। आत्मा के स्वरूप की प्रतिष्ठा करने से वैसे गुणों का विकास होने लगता है। जीवात्मा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वह अपने आपको जिस स्थिति का अनुभव करने लगता है, उसकी मनोदशा का झुकाव जिस तरफ हो जाता है उधर ही उसकी उन्नति होने लगती है और अभ्यास होने पर उस स्थिति की पूर्णता को उपलब्ध कर लेता है।

First 1 3 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • कर्त्तव्य पालन का अविरल आनन्द
  • सच्चे हृदय से आत्मा का उद्बोधन करें।
  • आध्यात्मिक आदर्श के मूर्तिमान् देवता-भगवान् शिव
  • शबरी की महत्ता
  • मानसिक सुख-शाँति के उपाय
  • पात्रता की परीक्षा
  • व्यक्ति के मूल्याँकन का मापदण्ड बदलें।
  • Quotation
  • प्रतिकूलताओं की चुनौती स्वीकार कीजिये।
  • Quotation
  • ईर्ष्या-एक अहितकर विकृति
  • Quotation
  • प्रगति पथ के तीन प्रमुख अवरोध
  • क्षणिक अस्तित्व पर इतना अभिमान
  • साधु लोक-मंगल की मुहीम संभालें
  • सच्ची शंतिं कैसे प्राप्त हो
  • नारी का प्रगति-पथ अवरुद्ध न रहे
  • Quotation
  • आर्थिक चिन्ताओं से छुटकारा पाने के कुछ उपाय
  • श्री तारा कान्त राय की उदारता
  • विवाहों में अनावश्यक अपव्यय क्यों करें
  • Quotation
  • चित्रों का महत्व समझिये और उनके चुनाव में सावधानी बरतिये।
  • जीवन से प्रियतरराष्ट्र
  • गायत्री महामन्त्र के शक्तिशाली 24 अक्षर
  • हमारी शिक्षा योजना हर कसौटी पर खरी सिद्ध होगी।
  • VigyapanSuchana
  • जीवन-दीप
  • जीवन-दीप (Kavita)
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj