• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • महाशून्य की यात्रा
    • काकवृत्ति बनाम हंसवृत्ति
    • अपने को जानें, भवबंधनों से छूटें
    • नियमों के पालन से आत्मसंयम और अनुशासन की शिक्षा मिलती है
    • सद्वाक्य
    • आश्चर्यों से भरी ईश्वरीय सत्ता
    • स्वामी रामतीर्थ
    • Quotation
    • बौद्धिक क्षमता का भण्डागार ऋतम्भरा का क्रिया-व्यापार
    • अत्याचारी शासक एक चीते से अधिक भयंकर होता है
    • Quotation
    • सच्ची सेवकाई
    • प्रेम का आरंभ होता है, अंत नहीं
    • Quotation
    • जीव ब्रह्म कैसे बनता है ?
    • स्वप्न-दर्पण अतींद्रिय जगत के प्रतिबिंब
    • बुढ़िया की सीख
    • विचार शक्ति (मंत्र शक्ति) द्वारा पदार्थ का हस्तान्तरण
    • अपराधों के पश्चाताप
    • पाण्डित्य से बड़ा चरित्र
    • सदाचरण ही कल्याण का एकमात्र मार्ग
    • Quotation
    • 300 वर्ष आयु के श्री तैलंग स्वामी
    • Quotation
    • चींटियों की चतुराई आत्मतत्त्व की गहराई
    • वीर बालक
    • उपभोगार्थी-उपयोगार्थी
    • नारी को स्वतंत्रता मिले, साथ ही दिशा भी
    • ब्रह्माण्ड में हम अकेले नहीं
    • सिडनी केस- फ्रैंक कुक तक
    • गुरुदेव के उपकार की स्थूल निशानी है
    • पेट या मालगाड़ी का इंजन
    • श्री आद्य शंकराचार्य के कुण्डलिनी अनुभव
    • संघर्ष, प्रलय, महासंघर्ष और फिर एक नया युग
    • जेन-एडम्स
    • अपनों से अपनी बात
    • सुख के छलावे— लक्ष दुख में याद आवें
    • हृदय का हिमालय पिघलने लगा
    • हृदय का हिमालय पिघलने लगा (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login


Back to Books

Magazine - Year 1971 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


काकवृत्ति बनाम हंसवृत्ति

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 1 3 Last
राजहंस कपिष्टल, इंदुजात, श्वेतपुच्छ, उद्रक और विनता पाँचों ने मंत्रणा की और फिर निकल पड़े प्रवास पर। सुदूर देशों का प्रवास राजहंस प्रतिवर्ष किया करते और कठोर शीत के चातुर्मास समाप्त होते ही मानसरोवर आ जाते। इस प्रवास में जहाँ देश-दुनिया के रंग-बिरंगे दृश्य दीखते वहाँ संसार के विभिन्न लोगों से भेंट और उनकी परिस्थितियों के अध्ययन द्वारा एक विवेकपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने में भी उन्हें मदद मिलती।

अनेक देश और भूखंड पार करते हुए राजहंसों की टोली समुद्रतट पर रुकी। कोणार्क राजवंश के प्रसिद्ध उद्यान यहीं पर थे। वहाँ का माली इन राजहंसों का प्रतिवर्ष आतिथ्य करता। राजहंस प्रत्युपकारवश माली को प्रतिवर्ष एक उपदेश दिया करते। इस बार भी माली ने अभ्यागतों को सुंदर मीठे फलों से ब्रह्मभोज कराया। टोली-नायक— 'कपिष्टल' ने माली को उपदेश दिया और कहा— "तात ! जो व्यक्ति अपनी शक्ति और साधनों की मर्यादा में रहता है वह स्वल्पसाधनों में भी अपना जीवन हँसी-खुशी में बिता लेता है, किंतु अपनी शक्ति से अधिक का मिथ्या प्रदर्शन करने वाले न केवल संकट में पड़ते हैं, अपितु उपहास और निंदा के पात्र भी बनते हैं।"

माली राजहंस की विद्वता से बहुत प्रभावित हुआ। मार्ग के लिए भी कुछ देने लगा तो राजहंसों ने मना किया। कहा—"तात ! संचय पाप है, यह खाद्य तुम ले जाओ, दुनिया में और बहुत से लोग अभावग्रस्त हैं, उन्हें दे दो, सामर्थ्यवान लोग अपनी आवश्यकताएँ आप पूरी कर लेते हैं, कुछ भी मिले, कहीं से भी मिले, उदरस्थ कर लेने की काकवृत्ति घटिया लोगों का काम है।"

कपिष्टल के यह शब्द वटवृक्ष पर बैठे कौवे 'उपद्रवी' ने सुन लिए। पंख फुलाता हुआ उपद्रवी राजहंसों की टोली के पास जाकर भला-बुरा कहने लगा और बोला—"राजहंसों ! तुम लोग यदि श्रेष्ठता का अभिमान करते हो तो चलो न हमारी तुम्हारी प्रतिद्वंद्विता हो जाए। यह देखो विशाल समुद्र दूर तक फैला है, चलो न देख लें, किसके पास शक्ति है, इसे पार करने की। अभी पता चल जाएगा कि तुम लोग समर्थ हो अथवा मैं!

राजहंस हँसे और बोले—"तात ! हम लोग किसी से प्रतिद्वंद्विता नहीं करते, आप भी न किया करें, परमात्मा ने एक से बढ़कर एक क्षमतावान प्राणी रचे हैं, फिर कोई अपनी शक्ति का गर्व क्यों करे।" यह कहकर राजहंसों की टोली ने उछाल भरी और फिर अपनी यात्रा पर चल पड़े। किंतु उपद्रवी कौवा उन्हें यों छोड़ने वाला नहीं था। अहंकार की सहजात है— 'अशांति', सो कौवा कैसे शांत हो जाता, वह भी राजहंसों की बगल में उड़ चला और थोड़ा तेजी दिखाकर आगे हो गया। आगे-आगे काक पीछे अपनी सहज स्वाभाविक गति में हंस, कौवा बीच-बीच में कोई-न-कोई व्यंग मारता जाता और कहता—"थक जाना तो बता देना-हम तो केवल तुम्हें अपनी शक्ति दिखाना चाहते हैं, मारना नहीं चाहते।” राजहंस बिना कोई उत्तर दिए— समुद्र के ऊपर धीर-गंभीर उड़ते चले जा रहे थे।

अभी कुछ ही देर उड़े हुए हुई थी कि बकवादी कौवे का शरीर थक गया, पंख ढीले पड़ गए, यों लगा कि अब गिरा— तब गिरा, किंतु हेकड़ी उसकी अभी तक भी जाती न थी। कौवा अब एक क्षण में समुद्र में गिरने वाला था, अपने ही कृत्य पर उसकी आँखें डबडबा आईं। यह देख राजहंसों को दया आ गई, उन्होंने कौवे को अपनी पीठ पर बिठाया, फिर पीछे लौटे और कौवे को वहाँ पर पहुँचा दिया, जहाँ वह रहता था। अभी तक उसका दम फूल रहा था। कपिष्टल बोले— "तात ! आगे कभी अपनी शक्ति से बढ़कर प्रदर्शन मत करना अन्यथा मारे जाओगे"— यह कहकर टोली फिर अपने प्रवास पर चल पड़ी।

First 1 3 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • महाशून्य की यात्रा
  • काकवृत्ति बनाम हंसवृत्ति
  • अपने को जानें, भवबंधनों से छूटें
  • नियमों के पालन से आत्मसंयम और अनुशासन की शिक्षा मिलती है
  • सद्वाक्य
  • आश्चर्यों से भरी ईश्वरीय सत्ता
  • स्वामी रामतीर्थ
  • Quotation
  • बौद्धिक क्षमता का भण्डागार ऋतम्भरा का क्रिया-व्यापार
  • अत्याचारी शासक एक चीते से अधिक भयंकर होता है
  • Quotation
  • सच्ची सेवकाई
  • प्रेम का आरंभ होता है, अंत नहीं
  • Quotation
  • जीव ब्रह्म कैसे बनता है ?
  • स्वप्न-दर्पण अतींद्रिय जगत के प्रतिबिंब
  • बुढ़िया की सीख
  • विचार शक्ति (मंत्र शक्ति) द्वारा पदार्थ का हस्तान्तरण
  • अपराधों के पश्चाताप
  • पाण्डित्य से बड़ा चरित्र
  • सदाचरण ही कल्याण का एकमात्र मार्ग
  • Quotation
  • 300 वर्ष आयु के श्री तैलंग स्वामी
  • Quotation
  • चींटियों की चतुराई आत्मतत्त्व की गहराई
  • वीर बालक
  • उपभोगार्थी-उपयोगार्थी
  • नारी को स्वतंत्रता मिले, साथ ही दिशा भी
  • ब्रह्माण्ड में हम अकेले नहीं
  • सिडनी केस- फ्रैंक कुक तक
  • गुरुदेव के उपकार की स्थूल निशानी है
  • पेट या मालगाड़ी का इंजन
  • श्री आद्य शंकराचार्य के कुण्डलिनी अनुभव
  • संघर्ष, प्रलय, महासंघर्ष और फिर एक नया युग
  • जेन-एडम्स
  • अपनों से अपनी बात
  • सुख के छलावे— लक्ष दुख में याद आवें
  • हृदय का हिमालय पिघलने लगा
  • हृदय का हिमालय पिघलने लगा (Kavita)
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj