Back to Books
Cover image of August 1979

August 1979

Format TEXT Language HINDI
TEXT SCAN
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download Hindi or the required language voice data for the best listening experience.

Reading: राष्ट्रपति बनने का अवसर (kahani) · Page 4

राष्ट्रपति बनने का अवसर (kahani)

संयुक्त राज्य अमेरिका का एक साधनहीन व्यक्ति। फिर भी उसने अपने भाग्य को कभी बुरा भला न कहा। कर्म में उसकी निष्ठा थी। आगे बढ़ने की चाह थी। दिन भर जीविकोपार्जन के लिए कठिन श्रम पड़ता,फिर भी वह रात को मनोविनोद के लिए अपने समय को बरबाद न करता और न थकान मिटाने के लिए जल्दी सोता।

रात को आग के उजाले में बैठकर गणित का अभ्यास करता था। एक दिन ब्लैक स्टोन की लिखी किसी पुस्तक की इच्छा हुई,तो वह पुस्तक प्राप्ति हेतु चार मील पैदल चलकर अपने मित्र के घर गया और लौटकर आया तब तक रास्ते में ही उसके सौ पृष्ठ समाप्त कर लिये।

इस अध्ययनशील और पुरुषार्थी व्यक्ति ने अपने देश की गुलामी-प्रथा का अन्त करने के लिए सारा जीवन ही लगा दिया। आखिर एक दिन उस साधन हीन अब्राहमलिंकन को अपने देश संयुक्त-राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति बनने का अवसर मिला।