• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • Quotation
    • बन्धन मुक्ति का राजमार्ग
    • भगवान का सुबोध और सार्थक नाम सच्चिदानन्द
    • चित्तवृत्ति निरोध का तत्व दर्शन
    • Quotation
    • नियन्ता की विधि-व्यवस्था का प्रमाण कर्मफल सिद्धान्त
    • समय और फर्ज (kahani)
    • सत्य के प्रकाश को हृदयंगम करें
    • हठ योग लाभदायक भी हानिकारक भी
    • ब्राह्मण पद्मनाभ (kahani)
    • आखिर मृत्यु भय क्यों?
    • प्रेत बाधा एक चिकित्सा योग्य मनोरोग
    • संसार एक छाया ही तो है (kahani)
    • भरी गृहस्थी उजड़ी
    • हम सभी जन्म मरण के चक्र में घूमते हैं।
    • एकता कहाँ है? (kahani)
    • मनुष्य देवता और दैत्य
    • सूर्य की क्षमता और आराधना
    • स्वर्ग का देवता (kahani)
    • भूखण्ड भी खिसक और बिखर रहे हैं।
    • जीवन बहुमूल्य है इसे व्यर्थ न गंवायें
    • मृत शरीरों में भी प्राण ऊर्जा की झलक झाँकी
    • Quotation
    • जीव जगत पर वातावरण की प्रत्यक्ष एवं परोक्ष प्रतिक्रियाएँ
    • बुद्धि की परीक्षा (kahani)
    • विज्ञान को पथ भ्रष्ट होने से रोका जाय
    • दृश्य की तरह एक अदृश्य भी है।
    • पण्डित गंगाधर शास्त्री (kahani)
    • अन्तर्ग्रही परिस्थितियों का मानवी स्वास्थ्य पर प्रभाव
    • दूरवर्ती वातावरण को प्रभावित करने की प्रक्रिया
    • निद्रा आवश्यक तो है पर अनिवार्य नहीं
    • बुढ़ापे की रोकथाम सम्भव भी और सरल भी
    • नया द्वार खोला और नई राह दिखाई (kahani)
    • विवाह और प्रजनन की नई समीक्षा
    • महर्षि उद्यालक (kahani)
    • भूत और वर्तमान का भविष्य में विलयन नवयुग का आगमन
    • प्रार्थना की प्रचण्ड शक्ति सामर्थ्य
    • अनुनय विनय पर भगवान पिघले (kahani)
    • प्राणशक्ति के ऊर्ध्वगमन की चमत्कारी परिणतियाँ
    • कागज (kahani)
    • वेदों में यज्ञ चिकित्सा का प्रतिपादन
    • तारक मंत्र गायत्री
    • जनता के दुःख, दर्द में शामिल (kahani)
    • संगीत विनोद ही नहीं उपचार भी
    • अपनों से अपनी बात
    • Quotation
    • युग परिवर्तन
    • युग परिवर्तन (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login


Back to Books

Magazine - Year 1984 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


आखिर मृत्यु भय क्यों?

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 9 11 Last
राजा परीक्षत को भागवत सुनाते हुए जब शुकदेव को छह दिन बीत गये और सर्प के काटने से मृत्यु होने का एक दिन रह गया तब भी राजा का शोक और मृत्यु भय दूर न हुआ। कातर भाव से अपने मरने की घड़ी निकट आती देखकर राजा क्षुब्ध हो रहा था।

शुकदेव जी ने राजा को एक कथा सुनाई- राजन्! बहुत समय पहले की बात है। एक राजा किसी जंगल में शिकार खेलने गया। संयोगवश वह रास्ता भूलकर बड़े घने जंगल में जा निकला, रात्रि हो गई। वर्षा पड़ने लगी। सिंह व्याघ्र बोलने लगे। राजा बहुत डरा और किसी प्रकार रात्रि बिताने के लिए विश्राम का स्थान ढूँढ़ने लगा। कुछ दूर पर उसे दीपक दिखाई दिया। वहाँ पहुँचकर उसने एक गन्दे बीमार बहेलिये की झोंपड़ी देखी। वह चल फिर नहीं सकता था इसलिए झोंपड़ी में ही एक ओर उसने मल-मूत्र त्यागने का स्थान बना रखा था। अपने खाने के लिये जानवरों का माँस उसने झोंपड़ी की छत पर लटका रखा था। बड़ी गन्दी, छोटी, अन्धेरी और दुर्गन्ध युक्त वह कोठरी थी। उसे देखकर राजा पहले तो ठिठका पर पीछे उसने और कोई आश्रय न देखकर विवशतावश उस बहेलिये से अपनी कोठरी में रात भर ठहर जाने देने के लिए प्रार्थना की।

बहेलिये ने कहा- “आश्रय हेतु कुछ राहगीर कभी-कभी यहाँ आ भटकते हैं और मैं उन्हें ठहरा लेता हूँ। लेकिन दूसरे दिन जाते समय वे बहुत झंझट करते हैं। इस झोंपड़ी की गन्ध उन्हें ऐसी भा जाती है कि फिर उसे छोड़ना ही नहीं चाहते। इसी में रहने की कोशिश करते हैं और अपना कब्जा जमाते हैं। ऐसे झंझट में मैं कई बार पड़ चुका हूँ। अब किसी को नहीं ठहरने देता। आपको भी इसमें नहीं ठहरने दूँगा।” राजा ने प्रतिज्ञा की- कसम खाई कि वह दूसरे दिन इस झोंपड़ी को अवश्य खाली कर देगा। उसका काम तो बहुत बड़ा है। यहाँ तो वह संयोगवश ही आया है। सिर्फ एक रात ही काटनी है।

बहेलिये न अन्यमनस्क होकर राजा को झोंपड़ी के कोने में ठहर जाने दिया, पर दूसरे दिन प्रातःकाल ही बिना झंझट किये झोंपड़ी खाली कर देने की शर्त को फिर दुहरा दिया। राजा एक कोने में पड़ा रहा। रात भर सोया। सोने में झोंपड़ी की दुर्गन्ध उसके मस्तिष्क में ऐसी बस गई कि सवेरे उठा तो उसे वही सब परमप्रिय लगने लगा। राज-काज की बात भूल गया और वहीं निवास करने की बात सोचने लगा।

प्रातःकाल जब राजा और ठहरने के लिये आग्रह करने लगा तो बहेलिये ने लाल पीली आँखें निकाली और झंझट शुरू हो गया। झंझट बढ़ा। उपद्रव और कलह का रूप धारण कर लिया। राजा मरने मारने पर उतारू हो गया। उसे छोड़ने में भारी कष्ट और शोक अनुभव करने लगा।”

शुकदेव जी ने पूछा- परीक्षित! बताओ, उस राजा के लिए क्या यह झंझट उचित था? परीक्षित ने कहा- “भगवान वह कौन राजा था, उसका नाम तो बताइए। वह तो बड़ा मूर्ख मालूम पड़ता है कि ऐसी गन्दी कोठरी में अपनी प्रतिज्ञा तोड़कर राज-काज छोड़कर, नियत अवधि से भी अधिक रहना चाहता था। उसकी मूर्खता पर तो मुझे भी क्रोध आता है।”

शुकदेव जी ने कहा- परीक्षित! वह और कोई नहीं तुम स्वयं हो। इस मल मूत्र की कोठरी देह में जितने समय तुम्हारी आत्मा को रहना आवश्यक था वह अवधि पूरी हो गई। अब उस लोक को जाना है जहाँ से आप थे। इस पर भी आप झंझट फैला रहे हैं। मरना नहीं चाहते एवं मरने का शोक कर रहे हो। क्या यह उचित है?”

राजा ने कथा के मर्म को स्वयं पर आरोपित किया एवं मृत्यु भय को भुलाते हुए मानसिक रूप से निर्वाण की अपनी तैयारी कर ली। अन्तिम दिन का कथा श्रवण उन्होंने पूरे मन से किया।

वस्तुतः मरने के लिये हर मानव हो हर घड़ी तैयार रहना चाहिये। यह शरीर तो कभी न कभी विनष्ट होना ही है। लेकिन आत्मा कभी नहीं मरती। उसी को ऊँचा उठाने के प्रयास जीवन पर्यन्त किये जाते रहें तो भागी जन्म सार्थक किया जा सकता है।

First 9 11 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • Quotation
  • बन्धन मुक्ति का राजमार्ग
  • भगवान का सुबोध और सार्थक नाम सच्चिदानन्द
  • चित्तवृत्ति निरोध का तत्व दर्शन
  • Quotation
  • नियन्ता की विधि-व्यवस्था का प्रमाण कर्मफल सिद्धान्त
  • समय और फर्ज (kahani)
  • सत्य के प्रकाश को हृदयंगम करें
  • हठ योग लाभदायक भी हानिकारक भी
  • ब्राह्मण पद्मनाभ (kahani)
  • आखिर मृत्यु भय क्यों?
  • प्रेत बाधा एक चिकित्सा योग्य मनोरोग
  • संसार एक छाया ही तो है (kahani)
  • भरी गृहस्थी उजड़ी
  • हम सभी जन्म मरण के चक्र में घूमते हैं।
  • एकता कहाँ है? (kahani)
  • मनुष्य देवता और दैत्य
  • सूर्य की क्षमता और आराधना
  • स्वर्ग का देवता (kahani)
  • भूखण्ड भी खिसक और बिखर रहे हैं।
  • जीवन बहुमूल्य है इसे व्यर्थ न गंवायें
  • मृत शरीरों में भी प्राण ऊर्जा की झलक झाँकी
  • Quotation
  • जीव जगत पर वातावरण की प्रत्यक्ष एवं परोक्ष प्रतिक्रियाएँ
  • बुद्धि की परीक्षा (kahani)
  • विज्ञान को पथ भ्रष्ट होने से रोका जाय
  • दृश्य की तरह एक अदृश्य भी है।
  • पण्डित गंगाधर शास्त्री (kahani)
  • अन्तर्ग्रही परिस्थितियों का मानवी स्वास्थ्य पर प्रभाव
  • दूरवर्ती वातावरण को प्रभावित करने की प्रक्रिया
  • निद्रा आवश्यक तो है पर अनिवार्य नहीं
  • बुढ़ापे की रोकथाम सम्भव भी और सरल भी
  • नया द्वार खोला और नई राह दिखाई (kahani)
  • विवाह और प्रजनन की नई समीक्षा
  • महर्षि उद्यालक (kahani)
  • भूत और वर्तमान का भविष्य में विलयन नवयुग का आगमन
  • प्रार्थना की प्रचण्ड शक्ति सामर्थ्य
  • अनुनय विनय पर भगवान पिघले (kahani)
  • प्राणशक्ति के ऊर्ध्वगमन की चमत्कारी परिणतियाँ
  • कागज (kahani)
  • वेदों में यज्ञ चिकित्सा का प्रतिपादन
  • तारक मंत्र गायत्री
  • जनता के दुःख, दर्द में शामिल (kahani)
  • संगीत विनोद ही नहीं उपचार भी
  • अपनों से अपनी बात
  • Quotation
  • युग परिवर्तन
  • युग परिवर्तन (kavita)
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj