सूझ पड़ने वाला मार्ग (kahani)
याज्ञवल्क्य और जनक का संवाद चल रहा था। जनक पूछ रहे थे कि जब प्रकाश के माध्यम न हों तो फिर मार्गदर्शन का अभिप्राय किस प्रकार पूरा हो?
याज्ञवल्क्य ने सूरज, चंद्र, तारक, अग्नि, दीपक आदि के नाम बताये। गुरुजनों और शास्त्रों का भी संकेत किया। पर राजा यह चाहते थे कि जब सारी व्यवस्थाएँ - सारे माध्यम समाप्त हो जाये तो प्रकाश कहाँ से प्राप्त हो?
याज्ञवल्क्य ने तब अन्तिम आधार बताया तर्कयुक्त विक्क इन्हें तेल बाती की तरह प्रयोग करके न सूझ पड़ने वाला मार्ग उपलब्ध किया जा सकता है।
*समाप्त*

