• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • विनम्र निवेदन
    • मां
    • समस्त संवेदनाओं का मूल—मातृतत्त्व
    • दिव्य ज्योति के अवतरण की वेला
    • विशिष्ट वर्ष में अवतरित हुईं महाशक्ति
    • बाल्यकाल के लीला प्रसंग
    • बालक्रीड़ा में झलकती दिव्य भावनाएं
    • ध्यान की गहनता में दिखाई दिया अतीत
    • आराध्य से मिलन की भावभूमिका
    • मातृत्व के साथ निभा अलौकिक दांपत्य
    • परिवार ही नहीं, सबकी माताजी
    • मातृत्व का आंचल बढ़ता ही चला गया
    • युगशक्ति की प्राणप्रतिष्ठा गायत्री तपोभूमि में
    • कण-कण में समाया आत्मवत् सर्वभूतेषु का भाव
    • आराध्यसत्ता की साधनासंगिनी
    • शिव और शक्ति का अद्भुत अंतर्मिलन
    • संचालन-सामर्थ्य का लौकिक प्राकट्य
    • दिव्य साधनास्थली का चयन
    • भावपरक विदाई लेकर शांतिकुंज आगमन
    • सिद्धिदात्री मां की प्रगाढ़ होती साधना
    • गुरुदेव की वापसी एवं प्राण प्रत्यावर्तन का क्रम
    • शांतिकुंज का समग्र सूत्र-संचालन
    • संतानों पर प्यार व आशीष लुटाने वाली मां
    • महाशक्ति में समाने का शिव संकल्प
    • भाव-विह्वल, वियोग का महातप करने वाली मां
    • प्राकट्य हुआ महाशक्ति की महिमा का
    • संस्कृति-संवेदना ने पाया राष्ट्रव्यापी विस्तार
    • प्रवासी परिजनों ने पाया भावभरा दुलार
    • महामाया समेटने लगीं अपनी योगमाया
    • महामिलन हेतु महाप्रयाण की वेला
    • अपनी संतानों को मां का आश्वासन
    • शिष्यों की करुण याचना—क्षमा-प्रार्थना
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login

Impact Summit Sessions at Various Locations





Books - महाशक्ति की लोकयात्रा

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


संचालन-सामर्थ्य का लौकिक प्राकट्य

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 16 18 Last

महाशक्ति की संचालन सामर्थ्य का लौकिक प्राकट्य परमपूज्य गुरुदेव की दूसरी हिमालय यात्रा के समय हुआ। पहली बार गुरुदेव जब हिमालय गए थे, तब गायत्री तपोभूमि के क्रिया-कलापों का विस्तार न हुआ था। सारे काम-काज का केंद्र अखण्ड ज्योति संस्थान था। हर महीने निश्चित समय पर अखण्ड ज्योति के प्रकाशन के अलावा दूसरी कोई विशेष जिम्मेदारी न थी। मिशन का बहुत ज्यादा प्रचार-प्रसार न होने के कारण आगंतुकजन भी थोड़े ही थे, लेकिन अब दूसरी बार की हिमालय यात्रा की स्थितियां एकदम अलग थीं। सन् 1953 में गायत्री तपोभूमि का निर्माण होने और यहां शिविरों की नियमित प्रक्रिया चल पड़ने से श्रद्धालुओं एवं जिज्ञासुओं के आवागमन का तांता लग गया था। वर्ष 1958 के सहस्र कुंडीय यज्ञ आयोजन ने भी स्थिति को एकदम बदल दिया था। इस यज्ञ आयोजन से देश के बहुसंख्यक बुद्धिजीवी, साधक, राजनेता व विशिष्टजन गुरुदेव के दैवी स्वरूप से काफी कुछ परिचित हो गए थे। इनमें से किसी-न-किसी का प्रायः प्रतिदिन आना लगा रहता था।
स्थितियों के इस बहुआयामी परिवर्तन के बाद मिशन में समर्थ संचालक की जरूरत हर पल-हर क्षण थी। गुरुदेव के अभाव में इस गुरुतर दायित्व को निभाने की जिम्मेदारी माताजी पर ही थी। हालांकि इस बारे में उन दिनों कई कार्यकर्त्ताओं के मन में काफी आशंकाएं-कुशंकाएं थीं। वे सब सोच ही नहीं पाते थे कि सीधी-सादी, सरल गृहिणी की भांति जीवनयापन करने वाली माताजी इतने सारे दायित्व को किस तरह निभाएंगी! ये सभी कार्यकर्त्ता माताजी के भावपक्ष से परिचित होने के बावजूद उनकी बुद्धि कुशलता एवं लोक व्यवहार में दक्षता से प्रायः अपरिचित थे। आपस में इनकी चर्चाएं बड़ी निराशाजनक एवं हताशा भरी होती थीं। कभी तो ये कहते कि गुरुदेव के जाने के बाद मिशन बिखर जाएगा। कभी कहते, गुरुदेव का इस तरह माताजी के हाथों में सब कुछ छोड़कर हिमालय जाना ठीक नहीं है। सबको खाना खिला देना और बात है, इतने बड़े संगठन को सही तरह से चलाना एकदम अलग बात है। अपनी यात्रा के कुछ पहले इस तरह की चर्चाएं गुरुदेव के कानों में पड़ीं, तो मुस्करा दिए और कहा, ‘‘शंका-कुशंका करने वाले भला माताजी के बारे में जानते ही क्या हैं? उन्हें क्या मालूम माताजी कौन हैं? उनकी सामर्थ्य क्या है? अपनी शक्ति-सामर्थ्य के एक अंश से सबको समर्थ बनाने वाली माताजी को मैं अच्छी तरह से जानता हूं।’’
माताजी के दिव्य स्वरूप एवं उनकी दैवी क्षमताओं से अच्छी तरह परिचित गुरुदेव ने बड़ी निश्चिंततापूर्वक हिमालय के लिए प्रस्थान किया। गुरुदेव के हिमालय चले जाने के बाद माताजी ने मिशन का सारा सूत्र-संचालन अपने हाथों में ले लिया। हालांकि उन दिनों उन पर घर-परिवार की जिम्मेदारियां भी बहुत थीं। बच्चों की पढ़ाई चल रही थी। उनसे किसी विशेष मदद की आशा न थी। अपने अकेले के दम पर ही उन्हें साधना, गृहकार्य, पत्र-लेखन, अखण्ड ज्योति पत्रिका का संपादन-प्रकाशन, गायत्री तपोभूमि के कार्यों की देखभाल करनी थी। यह ठीक है कि इन सभी कार्यों में सहयोग के लिए कार्यकर्त्ता थे, परंतु वे सब-के-सब सहयोगी नहीं थे। माताजी के दैवी स्वरूप के प्रति अनभिज्ञता एवं श्रद्धा-भक्ति के अभाव में इनमें से कुछ की मनःस्थिति बड़ी विपन्न हो गई थी। अपनी मानसिक विपन्नता के वश हो, ये कभी-कभी उल्टे सीधे काम भी कर बैठते थे। परस्पर सहयोग से रहने की बजाय विद्वेष के बीज बोने में भी कोई कोर-कसर न छोड़ते।
अपने आराध्य के प्रति परिपूर्ण निष्ठा के साथ माताजी दिन-रात काम में लगी रहती थीं। घर और मिशन के अनेक तरह के कार्यों के अलावा उन पर कष्टपीड़ित शिष्यों-भक्तों की आध्यात्मिक शक्ति से सहायता करने की जिम्मेदारी भी थी। वे कब-कब, क्या-क्या करती हैं, इसे उनके पास रहने वाले लोग भी ठीक तरह से समझ न पाते थे। सभी को बस इतना पता चल जाता कि सारे काम सुचारु ढंग से और सही समय से हो रहे हैं। माताजी के इस दैवी संचालन से वे विपन्न बुद्धि लोग तो बहुत हतप्रभ होते थे, जो सहयोग की आड़ में विरोध और विद्वेष के कुचक्र रचते रहते थे। माताजी उनकी इन षड्यंत्र भरी गतिविधियों से अनजान न थीं, पर उनका अपनी इन बुद्धिहीन संतानों के प्रति करुणा भाव था। इन कुपुत्रों के प्रति भी मां के वात्सल्य में कोई कमी न आई थी।
एक बार इन्हीं दिनों गायत्री तपोभूमि में कार्यकर्त्ताओं के बीच झगड़ा हो गया। इस व्यर्थ के झगड़े को सुलझाने के लिए माताजी को जाना पड़ा। वे गईं। सभी लोगों को एक जगह इकट्ठा किया गया। सब के ठीक तरह से बैठ जाने के बाद उन्होंने कहना शुरू किया, ‘‘बेटा! मैं तुममें से हर एक को बहुत अच्छी तरह से परिचित हूं। मैं इस भीड़ में किसी का नाम लेकर उसे शर्मिंदा तो नहीं करूंगी। पर तुममें से जिसने जो कुछ किया, उसके कामों का खुलासा कर देती हूं। उसी से तुम्हें यह अन्दाजा लग जाएगा कि मुझे क्या कुछ मालूम है।’’ इसी के साथ माताजी ने हर एक कार्यकर्त्ता की गड़बड़ियों को गिनाना शुरू कर दिया। आर्थिक गड़बड़ियों के साथ विद्वेष और विरोध के कुचक्रों का वह एक-एक करके खुलासा करने लगीं। जैसे-जैसे वह बोलती जातीं सुनने वालों का सिर शर्म से झुकता जाता। सब कुछ कह चुकने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘बेटा, अब तक मैं चुप रही, इसका कारण यह नहीं है कि मुझे कुछ मालूम नहीं था। कारण केवल इतना ही था कि मैं मां हूं और मां हर हाल में अपने बच्चों को प्यार करती है। फिर वे बच्चे कैसे भी क्यों न हों? रह गई मिशन की बात, तो इसे भगवान् ने जन्म दिया है। वही इसे बढ़ा रहा है। चाहे जितने लोग जितनी भी तरह से स्वार्थवश या अपनी कुटिलता के कारण इसका विरोध करें, पर इसे तो हर हाल में बढ़ना ही है।’’
माताजी की बातों को सुनकर, सुनने वाले अवाक् रह गए। उनमें से जिनकी भावनाएं अभी पूरी तरह से मरी नहीं थीं, जो किसी कारण बहकावे में आकर भटक गए थे, उन्होंने रोते हुए माताजी के चरणों में गिरकर माफी मांगी। मां ने भी प्यार से अपने इन अज्ञानी बालकों के सिर पर हाथ फेरकर क्षमा कर दिया, पर कुछ के मन में कलुष अभी बाकी था। उन्होंने पहले तो यह पता करने की कोशिश की कि माताजी को सारी बातें कहां से पता चलीं। जब अपनी इस कोशिश में सब तरह से थक-हार गए, तब उन्हें भी माताजी की दिव्य क्षमताओं पर विश्वास करना पड़ा। हालांकि इसके बावजूद वे अपनी प्रवृत्ति को बदलने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने अपनी कारगुजारियां जारी रखीं, पर महाशक्ति की संचालन सामर्थ्य से मिशन की संपूर्ण गतिविधियां सुनियोजित एवं सुनियंत्रित रीति से चलती रहीं।
इसी बीच गुरुदेव की हिमालय यात्रा की अवधि भी पूरी हुई। वह निश्चित समय पर वापस आए। उनके आते ही माताजी ने संचालन सूत्र फिर से उनके हाथों में सौंप दिया। अंतर्यामी गुरुदेव को बिना बताए ही सारी स्थितियां पता चल गईं और उन्होंने दोषीजनों के प्रति कठोर कार्यवाही करने का निश्चय किया, पर यहां भी मां की ममता आड़े आ गई। उन्होंने गुरुदेव से कहा, अब रहने भी दीजिए, वे जैसे हैं, मेरे बच्चे हैं। जब गुरुदेव ने मिशन के भावी विस्तार का हवाला देकर उन्हें बहुत समझाया, तो वे जैसे-तैसे किसी तरह बहुत दुःखी मन से राजी हुईं, पर यहां भी उन्होंने अपनी शर्त रख दी। वे बोलीं कि उन्हें नया जीवन शुरू करने के लिए पर्याप्त धनराशि एवं आप अपने द्वारा लिखे गए मौलिक एवं अनूदित साहित्य के प्रकाशन का अधिकार दें। उनकी इन बातों पर गुरुदेव हंस पड़े और कहने लगे, ‘‘आपकी ममता के सामने तो त्रिलोक के स्वामी को भी झुकना पड़ेगा। फिर मेरी क्या मजाल। आप जैसा चाहती हैं, वैसा ही होगा।’’ सब कुछ माताजी की सहज संवेदनाओं के अनुसार ही हुआ। जिन आत्मदानियों को अलग किया गया, वे अपने हृदय में माताजी के असीम प्यार की अनुभूति लेकर गए। माताजी की दिव्य  शक्तियों और गुरुदेव के तपः तेज ने मिशन को फिर से नए प्राण दिए। बीतते वर्षों के साथ महाशक्ति के दिव्य साधना स्थल के रूप में शांतिकुंज की पृष्ठभूमि बनने लगी।
First 16 18 Last


Other Version of this book



महाशक्ति की लोकयात्रा
Type: TEXT
Language: HINDI
...

महाशक्ति की लोकयात्रा
Type: SCAN
Language: EN
...


Releted Books



युग की पुकार अनसुनी न करें
Type: SCAN
Language: HINDI
...

प्रज्ञा परिजनों में नव जीवन संचार
Type: SCAN
Language: HINDI
...

परिष्कृत अध्यात्म हमारे जीवन में उतरे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

પરિષ્કૃત અધ્યાત્મ આપણા જીવનમાં ઉતરે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान-प्रयोजन और प्रयास
Type: SCAN
Language: HINDI
...

इक्कीसवीं सदी का गंगावतरण
Type: TEXT
Language: EN
...

એકવીસમી સદીનું ગંગાવતરણ
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

एकविसाव्या शतकातील गंगावतरण
Type: SCAN
Language: MARATHI
...

భావి మహాభారతం
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

भावी महाभारत
Type: TEXT
Language: HINDI
...

లోక సేవికుల కోసము మార్గం నిర్దేశము
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

लोक सेवियों के लिए दिशाबोध
Type: SCAN
Language: HINDI
...

लोकसेवियों के लिए दिशाबोध
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Guidlines for Aspiring Loksevi
Type: SCAN
Language: EN
...

Guidlines for Aspiring Loksevi
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

लोक सेवियो के लिये दिशा बोध
Type: SCAN
Language: HINDI
...

ઋષિચિંતન
Type: SCAN
Language: EN
...

ఋషి చింతనకే సాన్నిధ్యంలో
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

In the Angelic Light of Rishi Thoughts - Rishi Chintan - Part2
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

In the Angelic Light of Rishi Thoughts - Rishi Chintan - Part1
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

മനുഷ്യന്‍ സ്വയം തന്റെ ഭാഗ്യ നിര്മാതാവാണ്
Type: SCAN
Language: MALAYALAM
...

Donation of Time – The Supreme Charity
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

समयदान ही युग धर्म
Type: TEXT
Language: HINDI
...

प्रज्ञावतार का कथामृत
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • विनम्र निवेदन
  • मां
  • समस्त संवेदनाओं का मूल—मातृतत्त्व
  • दिव्य ज्योति के अवतरण की वेला
  • विशिष्ट वर्ष में अवतरित हुईं महाशक्ति
  • बाल्यकाल के लीला प्रसंग
  • बालक्रीड़ा में झलकती दिव्य भावनाएं
  • ध्यान की गहनता में दिखाई दिया अतीत
  • आराध्य से मिलन की भावभूमिका
  • मातृत्व के साथ निभा अलौकिक दांपत्य
  • परिवार ही नहीं, सबकी माताजी
  • मातृत्व का आंचल बढ़ता ही चला गया
  • युगशक्ति की प्राणप्रतिष्ठा गायत्री तपोभूमि में
  • कण-कण में समाया आत्मवत् सर्वभूतेषु का भाव
  • आराध्यसत्ता की साधनासंगिनी
  • शिव और शक्ति का अद्भुत अंतर्मिलन
  • संचालन-सामर्थ्य का लौकिक प्राकट्य
  • दिव्य साधनास्थली का चयन
  • भावपरक विदाई लेकर शांतिकुंज आगमन
  • सिद्धिदात्री मां की प्रगाढ़ होती साधना
  • गुरुदेव की वापसी एवं प्राण प्रत्यावर्तन का क्रम
  • शांतिकुंज का समग्र सूत्र-संचालन
  • संतानों पर प्यार व आशीष लुटाने वाली मां
  • महाशक्ति में समाने का शिव संकल्प
  • भाव-विह्वल, वियोग का महातप करने वाली मां
  • प्राकट्य हुआ महाशक्ति की महिमा का
  • संस्कृति-संवेदना ने पाया राष्ट्रव्यापी विस्तार
  • प्रवासी परिजनों ने पाया भावभरा दुलार
  • महामाया समेटने लगीं अपनी योगमाया
  • महामिलन हेतु महाप्रयाण की वेला
  • अपनी संतानों को मां का आश्वासन
  • शिष्यों की करुण याचना—क्षमा-प्रार्थना
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj