• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • विनम्र निवेदन
    • मां
    • समस्त संवेदनाओं का मूल—मातृतत्त्व
    • दिव्य ज्योति के अवतरण की वेला
    • विशिष्ट वर्ष में अवतरित हुईं महाशक्ति
    • बाल्यकाल के लीला प्रसंग
    • बालक्रीड़ा में झलकती दिव्य भावनाएं
    • ध्यान की गहनता में दिखाई दिया अतीत
    • आराध्य से मिलन की भावभूमिका
    • मातृत्व के साथ निभा अलौकिक दांपत्य
    • परिवार ही नहीं, सबकी माताजी
    • मातृत्व का आंचल बढ़ता ही चला गया
    • युगशक्ति की प्राणप्रतिष्ठा गायत्री तपोभूमि में
    • कण-कण में समाया आत्मवत् सर्वभूतेषु का भाव
    • आराध्यसत्ता की साधनासंगिनी
    • शिव और शक्ति का अद्भुत अंतर्मिलन
    • संचालन-सामर्थ्य का लौकिक प्राकट्य
    • दिव्य साधनास्थली का चयन
    • भावपरक विदाई लेकर शांतिकुंज आगमन
    • सिद्धिदात्री मां की प्रगाढ़ होती साधना
    • गुरुदेव की वापसी एवं प्राण प्रत्यावर्तन का क्रम
    • शांतिकुंज का समग्र सूत्र-संचालन
    • संतानों पर प्यार व आशीष लुटाने वाली मां
    • महाशक्ति में समाने का शिव संकल्प
    • भाव-विह्वल, वियोग का महातप करने वाली मां
    • प्राकट्य हुआ महाशक्ति की महिमा का
    • संस्कृति-संवेदना ने पाया राष्ट्रव्यापी विस्तार
    • प्रवासी परिजनों ने पाया भावभरा दुलार
    • महामाया समेटने लगीं अपनी योगमाया
    • महामिलन हेतु महाप्रयाण की वेला
    • अपनी संतानों को मां का आश्वासन
    • शिष्यों की करुण याचना—क्षमा-प्रार्थना
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login

Impact Summit Sessions at Various Locations





Books - महाशक्ति की लोकयात्रा

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


दिव्य साधनास्थली का चयन

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 17 19 Last

महाशक्ति के दिव्य साधना स्थल के रूप में शांतिकुंज के निर्माण की परिकल्पना परमपूज्य गुरुदेव की दूसरी हिमालय यात्रा के समय ही तैयार हो गई थी। उनकी मार्गदर्शक सत्ता ने इसकी आवश्यकता एवं इस तरह के निर्माण की स्पष्ट रूपरेखा से उन्हें इस विशिष्ट अवधि में अवगत करा दिया था। हिमालय की गहनताओं में युगों से तप कर रहे दिव्य देहधारी ऋषियों की सम्मति भी यही थी। गुरुदेव की यह दूसरी हिमालय यात्रा (1960-61) पहली बार की तुलना में कई दृष्टियों से महत्त्वपूर्ण थी। इस बार उन्हें अपने मार्गदर्शक के साथ हिमालय की दिव्य ऋषि सत्ताओं के न केवल दर्शन मिले, बल्कि उनसे चिंतन-परामर्श का विशेष अवसर मिला। विश्व-वसुधा के विभिन्न घटनाचक्रों एवं इसकी भावी नियति पर विशेष चर्चा हुई। भारतभूमि के संकटापन्न वर्तमान एवं इसके दीर्घकालिक उज्ज्वल भविष्य का उन्हें दर्शन कराया गया। साथ ही इस संबंध में उनकी भूमिका निर्धारित की गई और इस भूमिका को निभाने के लिए अति अनिवार्य समझी जाने वाली तपश्चर्या की कुछ गुप्त प्रक्रियाएं उन्हें सुझाई-समझाई गईं। जिससे कि ब्रह्मांडीय ऊर्जा का उज्ज्वल भविष्य की संरचना के लिए आवश्यक संदोहन एवं उपयुक्त नियोजन किया जा सके।
इसी समय यह भी निर्धारण किया गया कि आगामी दिनों गुरुदेव की यह भूमिका पूरी तरह से परोक्ष होगी। जीवन के साथ वर्ष पूरा होने के बाद वे हिमालय के ऋषितंत्र के साथ मिलकर गहन आध्यात्मिक प्रयोग करते हुए धरती के नवीन भाग्य एवं भविष्य के निर्माण हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। प्रत्यक्ष दायित्व महाशक्ति के रूप में माताजी स्वयं संभालेंगी। इस प्रत्यक्ष दायित्व को पूरी तरह से संभालने से ही उनके अवतार कार्य का प्रारंभ और विस्तार होगा। उनके इस कार्य के लिए मथुरा बहुत अधिक उपयुक्त स्थान नहीं है। महाशक्ति ने अपनी हर अवतार लीला में हिमालय की सुरम्य छांव एवं गंगातट को ही तपस्थली के रूप में चुना है। इस बार भी यही ठीक होगा। वह जिस भूमि को अपने दिव्य साधना स्थल के रूप में चुनेंगी, वहीं स्थान भविष्य में संपूर्ण विश्व के लिए ऊर्जा अनुदान का केंद्र बनेगा। अपने इस निर्धारण में ऋषितंत्र ने यह भी स्पष्ट किया, इस युग के लिए विधि ने जो युग-प्रत्यावर्तन का विधान रचा है, उसमें केंद्रीय भूमिका महाशक्ति स्वयं निभाएगी। ऋषिगण एवं दिव्य लोगों की देव शक्तियों उनका प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप में सहयोग करेंगी।
हिमालय के ऋषितंत्र के निर्धारण के अनुरूप गुरुदेव ने आवश्यक कार्ययोजना बनाते हुए अपनी तपश्चर्या की अवधि पूरी की और उन दिव्य विभूतियों से अनुमति लेकर मथुरा वापस लौटे। आगामी हिमालय यात्रा से पहले उन्हें यहां से बहुत सारे काम पूरे करने थे। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ गायत्री तपोभूमि की व्यवस्था को भी चुस्त-दुरुस्त बनाना था। वापसी पर माताजी से वह कुछ ज्यादा विस्तार से बता पाते, इसके पहले ही उन्होंने कहा दिया कि मुझे आपका और हिमालय में तपस्यालीन पूज्य ऋषियों का प्रत्येक आदेश स्वीकार है। गुरुदेव जानते थे कि माताजी उनकी अंतर्चेतना में होने वाली प्रत्येक हलचल एवं स्पंदन को अपने अंतःकरण में अनुभव करती रहती हैं, इसलिए बिना बताए माताजी के सब कुछ समझ जाने पर उनको तनिक भी आश्चर्य नहीं हुआ, परंतु इस पर उन्हें थोड़ा अचरज जरूर हुआ कि वे मथुरा में फैले अपने ममता के धागों को इतनी तेजी से समेटने के लिए कैसे तैयार हो गईं!
वे अच्छी तरह से जानते थे कि माताजी महाशक्ति हैं। उनमें ममता की शक्ति है, तो दृढ़ता की शक्ति भी है। वह भावस्वरूपा हैं, तो संकल्पमयी भी हैं। शक्ति के जितने भी स्वरूप हैं, सब उनकी आत्मचेतना में समाहित हैं। जीवन के विविध रूप उन शक्तिमयी का स्पर्श पाकर अपने आप ही शक्ति स्रोत में बदल जाते हैं। ममतामयी की अगाध ममता में दुर्बलता का कोई नामोनिशान नहीं है। न वे स्वयं कभी दुर्बल होती हैं और न ही अपने बच्चों को दुर्बल होते हुए देखना चाहती हैं। माताजी के इस स्वरूप-सत्य से सुपरिचित गुरुदेव ने नई दिशा में सोचना शुरू कर दिया। उनकी दैवी योजना को पूरा करने के लिए देव शक्तियां स्वयं उपयुक्त पात्रों को जुटाने लगी थीं। चार-पांच वर्षों में ही गायत्री तपोभूमि को संभालने व भलीप्रकार चलाने के लिए पं. लीलापत शर्मा, वीरेश्वर उपाध्याय, द्वारिका प्रसाद चैतन्य आदि समर्पित व सुपात्र कार्यकर्त्ताओं की टीम आ जुटी। इन सभी लोगों के लिए गुरुदेव व माताजी आराध्य थे। उनकी प्रत्येक इच्छा हर रूप में उन्हें स्वीकार थी। विदाई सम्मेलन का विराट व्यवस्था तंत्र भी इन सबने संभाल लिया। यह 17 से 20 जून 1971 में होना था।
यहां की भावी व्यवस्था का ढर्रा बैठ जाने के बावजूद अभी भविष्य के कार्य के लिए उपयुक्त स्थान को क्रय करना बाकी था। यद्यपि ध्यानस्थ भावदशा में गुरुदेव एवं माताजी दोनों ने ही देवभूमि हरिद्वार में स्थित विशिष्ट स्थान को पहचान लिया था। उन्होंने इस विशिष्ट स्थान से आध्यात्मिक ऊर्जा की दिव्य तरंगों को विकीर्ण होते हुए अनुभव किया था। उन दोनों ने यह भी जान लिया था कि हजारों वर्षों पूर्व इसी दिव्य भूमि में कहीं देवमाता गायत्री युगशक्ति के रूप में तपोनिरत महर्षि विश्वामित्र के अंतःकरण में अवतरित हुई थीं। माता गायत्री के इस अवतरण ने ही महर्षि विश्वामित्र को ब्रह्मर्षि बनाया था। इस दिव्य स्थल पर उन्होंने पूंजीभूत आध्यात्मिक आलोक को उफनते-उमड़ते और फैलते हुए देखा था, परंतु ध्यान की प्रगाढ़ता में अनेकानेक आध्यात्मिक अनुभूतियों को स्फुरित करने वाली यह जगह हरिद्वार में ठीक-ठीक कहां है? यह जानना अभी बाकी था।
इसे जानने के लिए गुरुदेव ने अपनी यात्रा की तैयारी की। माताजी के अनुरोध पर वह अपने बड़े पुत्र ओमप्रकाश से गुड़गांव में मिलते हुए गाजियाबाद आए। यहां उनके बड़े जामाता रामेश्वर उपाध्याय रहते थे। उपाध्याय जी ने अपने देवतुल्य श्वसुर को आते हुए देखकर उनका आगे बढ़कर स्वागत किया। उस समय उनके हाथों में एक छोटा बिस्तर और लोहे की संदूकची थी। गुरुदेव ने अपनी संदूकची खोलकर उन्हें माताजी द्वारा भेजी हुई छोटी-मोटी चीजें सौंपी और आगे के कार्यक्रम के बारे में बातें कीं। सारी बातों को सुनकर उपाध्याय जी उनके साथ हो लिए। शाम की ट्रेन से दोनों ने हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया। हरिद्वार पहुंचकर ये दोनों लोग हर की पौड़ी और भीमगोड़ा के बीच गंगा के सामने वाली धर्मशाला में ठहरे। बाद में उन्होंने अनेक एजेंटों से मिलकर कई जगहों को देखा।
इन जगहों को देख लेने के बाद गुरुदेव ने इन लोगों से सप्तसरोवर के पास कोई जमीन बताने के लिए कहा। उनकी इस बात पर पहले तो इन एजेंटों ने हरिद्वार शहर से इतनी दूर की जमीन के बारे में काफी परेशानियां बताईं। बाद में दबाव देने पर वे उन्हें लेकर सप्तसरोवर के पास पहुंचे। सप्तसरोवर से थोड़ी दूर चलने पर गुरुदेव ने उस स्थान को पहचान लिया, जिसे उन्होंने माताजी के साथ अपनी साधना की प्रगाढ़ दशा में अनुभव किया था। यद्यपि जमीन की दृष्टि से यह जगह ठीक नहीं थी। यह भूमि काफी दलदली थी। एक छोटा पहाड़ी झरना भी इसके बीच में बह रहा था। जब उन्होंने इस जमीन को पसंद किया, तो जमीन बिकवाने वाले एजेंट उनका मुंह देखता रह गया। उसने काफी कुछ उन्हें समझाने की कोशिश की, पर गुरुदेव ने उसकी कोई बात ध्यान देकर नहीं सुनी, क्योंकि वह उस समय भी अपनी दिव्य दृष्टि से इस भूमि में सघनता से छाए हुए आध्यात्मिक प्रकाश को देख रहे थे। उन्होंने एजेंट से केवल इतना कहा कि हमें यही जमीन लेनी है, आप इसके लिए उपयुक्त व्यवस्था करें।
उनके इस तरह से जोर देने पर निश्चित समय जुलाई 1968 में यहां की डेढ़ एकड़ जमीन 19 हजार रुपये में खरीद ली गई। यहीं पर बाद में महाशक्ति की दिव्य साधनास्थली गायत्री तीर्थ को अवतरित होना था। जमीन खरीदने के थोड़े समय बाद यहां पर प्रारंभिक निर्माण कार्य शुरू हो गया। गुरुदेव बीच-बीच में आकर यहां की व्यवस्था देख जाते थे। साथ ही वे माताजी के साथ मथुरा की व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दे रहे थे। घर-परिवार की सभी जिम्मेदारियां भी इसी समय निपटाई जानी थीं। इस क्रम में उन्होंने सबसे पहले पुत्र सतीश (मृत्युंजय शर्मा) की शादी की। उन्हें अखण्ड ज्योति संस्थान का भार क्रमशः सौंपना आरंभ कर दिया। बहू निर्मल ने आकर माताजी के गृहकार्य में सहयोग देना शुरू कर दिया। माताजी उसे घर की सारी जिम्मेदारियां सौंपने लगीं। समस्त व्यवस्थाओं व जिम्मेदारियों के अंतिम चरण में पुत्री शैलो (शैलबाला) के लिए उन्होंने सुयोग्य, संस्कारवान वर की खोज कर ली। इस खोज के पीछे गुरुदेव-माताजी की गहन भविष्य दृष्टि थी। नियति के लेख में माताजी की पुत्री की शादी और उनके शांतिकुंज के प्रारंभिक दिनों की शुरुआत लगभग एक ही समय होना लिखा था। शायद इसके पीछे महाशक्ति का स्वसंकल्प भी क्रियाशील था।
First 17 19 Last


Other Version of this book



महाशक्ति की लोकयात्रा
Type: TEXT
Language: HINDI
...

महाशक्ति की लोकयात्रा
Type: SCAN
Language: EN
...


Releted Books



युग की पुकार अनसुनी न करें
Type: SCAN
Language: HINDI
...

प्रज्ञा परिजनों में नव जीवन संचार
Type: SCAN
Language: HINDI
...

परिष्कृत अध्यात्म हमारे जीवन में उतरे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

પરિષ્કૃત અધ્યાત્મ આપણા જીવનમાં ઉતરે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान-प्रयोजन और प्रयास
Type: SCAN
Language: HINDI
...

इक्कीसवीं सदी का गंगावतरण
Type: TEXT
Language: EN
...

એકવીસમી સદીનું ગંગાવતરણ
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

एकविसाव्या शतकातील गंगावतरण
Type: SCAN
Language: MARATHI
...

భావి మహాభారతం
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

भावी महाभारत
Type: TEXT
Language: HINDI
...

లోక సేవికుల కోసము మార్గం నిర్దేశము
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

लोक सेवियों के लिए दिशाबोध
Type: SCAN
Language: HINDI
...

लोकसेवियों के लिए दिशाबोध
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Guidlines for Aspiring Loksevi
Type: SCAN
Language: EN
...

Guidlines for Aspiring Loksevi
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

लोक सेवियो के लिये दिशा बोध
Type: SCAN
Language: HINDI
...

ઋષિચિંતન
Type: SCAN
Language: EN
...

ఋషి చింతనకే సాన్నిధ్యంలో
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

In the Angelic Light of Rishi Thoughts - Rishi Chintan - Part2
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

In the Angelic Light of Rishi Thoughts - Rishi Chintan - Part1
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

മനുഷ്യന്‍ സ്വയം തന്റെ ഭാഗ്യ നിര്മാതാവാണ്
Type: SCAN
Language: MALAYALAM
...

Donation of Time – The Supreme Charity
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

समयदान ही युग धर्म
Type: TEXT
Language: HINDI
...

प्रज्ञावतार का कथामृत
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • विनम्र निवेदन
  • मां
  • समस्त संवेदनाओं का मूल—मातृतत्त्व
  • दिव्य ज्योति के अवतरण की वेला
  • विशिष्ट वर्ष में अवतरित हुईं महाशक्ति
  • बाल्यकाल के लीला प्रसंग
  • बालक्रीड़ा में झलकती दिव्य भावनाएं
  • ध्यान की गहनता में दिखाई दिया अतीत
  • आराध्य से मिलन की भावभूमिका
  • मातृत्व के साथ निभा अलौकिक दांपत्य
  • परिवार ही नहीं, सबकी माताजी
  • मातृत्व का आंचल बढ़ता ही चला गया
  • युगशक्ति की प्राणप्रतिष्ठा गायत्री तपोभूमि में
  • कण-कण में समाया आत्मवत् सर्वभूतेषु का भाव
  • आराध्यसत्ता की साधनासंगिनी
  • शिव और शक्ति का अद्भुत अंतर्मिलन
  • संचालन-सामर्थ्य का लौकिक प्राकट्य
  • दिव्य साधनास्थली का चयन
  • भावपरक विदाई लेकर शांतिकुंज आगमन
  • सिद्धिदात्री मां की प्रगाढ़ होती साधना
  • गुरुदेव की वापसी एवं प्राण प्रत्यावर्तन का क्रम
  • शांतिकुंज का समग्र सूत्र-संचालन
  • संतानों पर प्यार व आशीष लुटाने वाली मां
  • महाशक्ति में समाने का शिव संकल्प
  • भाव-विह्वल, वियोग का महातप करने वाली मां
  • प्राकट्य हुआ महाशक्ति की महिमा का
  • संस्कृति-संवेदना ने पाया राष्ट्रव्यापी विस्तार
  • प्रवासी परिजनों ने पाया भावभरा दुलार
  • महामाया समेटने लगीं अपनी योगमाया
  • महामिलन हेतु महाप्रयाण की वेला
  • अपनी संतानों को मां का आश्वासन
  • शिष्यों की करुण याचना—क्षमा-प्रार्थना
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj