• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • विनम्र निवेदन
    • मां
    • समस्त संवेदनाओं का मूल—मातृतत्त्व
    • दिव्य ज्योति के अवतरण की वेला
    • विशिष्ट वर्ष में अवतरित हुईं महाशक्ति
    • बाल्यकाल के लीला प्रसंग
    • बालक्रीड़ा में झलकती दिव्य भावनाएं
    • ध्यान की गहनता में दिखाई दिया अतीत
    • आराध्य से मिलन की भावभूमिका
    • मातृत्व के साथ निभा अलौकिक दांपत्य
    • परिवार ही नहीं, सबकी माताजी
    • मातृत्व का आंचल बढ़ता ही चला गया
    • युगशक्ति की प्राणप्रतिष्ठा गायत्री तपोभूमि में
    • कण-कण में समाया आत्मवत् सर्वभूतेषु का भाव
    • आराध्यसत्ता की साधनासंगिनी
    • शिव और शक्ति का अद्भुत अंतर्मिलन
    • संचालन-सामर्थ्य का लौकिक प्राकट्य
    • दिव्य साधनास्थली का चयन
    • भावपरक विदाई लेकर शांतिकुंज आगमन
    • सिद्धिदात्री मां की प्रगाढ़ होती साधना
    • गुरुदेव की वापसी एवं प्राण प्रत्यावर्तन का क्रम
    • शांतिकुंज का समग्र सूत्र-संचालन
    • संतानों पर प्यार व आशीष लुटाने वाली मां
    • महाशक्ति में समाने का शिव संकल्प
    • भाव-विह्वल, वियोग का महातप करने वाली मां
    • प्राकट्य हुआ महाशक्ति की महिमा का
    • संस्कृति-संवेदना ने पाया राष्ट्रव्यापी विस्तार
    • प्रवासी परिजनों ने पाया भावभरा दुलार
    • महामाया समेटने लगीं अपनी योगमाया
    • महामिलन हेतु महाप्रयाण की वेला
    • अपनी संतानों को मां का आश्वासन
    • शिष्यों की करुण याचना—क्षमा-प्रार्थना
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login

Impact Summit Sessions at Various Locations





Books - महाशक्ति की लोकयात्रा

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


भाव-विह्वल, वियोग का महातप करने वाली मां

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 24 26 Last

अब तक जो कुछ भी तपश्चर्या व योग-साधना की गई थी, वह सब अपने प्रभु के आदेश व उन्हीं के सान्निध्य में हुई थी। बीच में जो वियोग के पल आए थे, वे सीमित थे। विश्वास था कि प्रभु गए हैं, तो आएंगे भी। उनके आने की अवधि प्रायः निश्चित थी। अपने आराध्य के सान्निध्य में अथवा उनके लौट आने की आशा में सहा गया महाकष्ट भी वंदनीया माताजी के लिए आनंददायी था। महाकंटकों को भी उन्होंने सुकोमल पुष्पों की भांति समझा था। असह्य वेदना भी परमपूज्य गुरुदेव के सान्निध्य में घुलकर उनके लिए आह्लादकारी बनती गई थी। पिछले जीवन की लंबी अवधि में उन्होंने बहुत कुछ सहा था। जीवन में कई तरह के संकटों को सहते हुए उन्होंने कठोर तप-साधनाएं की थीं। उनकी सहनशक्ति इतनी अगाध और असीम थी कि गुरुदेव उन्हें ‘सर्वसहा’ कहने लगे थे। वह कहा करते थे कि माताजी सर्वकष्ट सहिष्णु हैं। वे सब कष्टों-संकटों को बड़ी आसानी से हंसते-हंसते सह जाती हैं। उन सर्वसहा को भी भौतिक वियोग का यह महातप असह्य लगा रहा था।
इस असह्य को भी वह हंसकर सह रही थीं। उन्हें स्वयं को संभालने के साथ, अपनी अगणित शिष्य-संतानों को संभालना था। प्रेममूर्ति गुरुदेव के न रहने का  दुःख सभी को था। सबके मन भीगे हुए और भारी थे। इनमें से कई तो ऐसे थे, जिनकी आंखों से महीनों आंसुओं की झड़ियां लगी रहीं। उनकी भावुकता इन्हें हर पल भिगोती थी। इन्हें समझ में ही नहीं आ रहा था कि अब कैसे जिएं? आज इन बातों में हो सकता है, किसी को विचित्रता या अतिशयोक्ति लगे, पर जिन्होंने गुरुदेव को देखा है, उन्हें छुआ है, उनके प्रेम को पिया है, उनके सान्निध्य में दो-चार घड़ी बिताई हैं, उन सभी को इन बातों में सच और केवल सच के अलावा अन्य किसी तत्त्व की प्रतीति न होगी। जब सामान्यजनों की यह स्थिति थी, तो भावमयी माताजी की विह्वलता व विकलता की कल्पना करना सामान्यजन-मन के लिए पूरी तरह से अकल्पनीय है। अपनी इस असीम वेदना को सहती हुई वे उन दिनों भी नियमित प्रणाम में बैठ रही थीं। उनके मिलने-जुलने का क्रम भी पहले की ही तरह निश्चित व नियमित था। अपने बच्चों के लिए उनका प्यार-दुलार व उन पर आशीषों की अजस्र वर्षा अब पहले से भी ज्यादा बढ़ गई थी।
लगातार विस्तार करते मिशन की अगणित जिम्मेदारियों को निभाते हुए विश्व जननी, विश्वकल्याण के लिए अहर्निश तप कर रही थीं। बीच-बीच में वह अपने भावुक और नादान बच्चों को भी धीरज देती थीं। उन्हें दुलराती व पुचकारती थीं। पिता के न होने पर मां का अपनी संतानों के प्रति प्रेम और भी ज्यादा सघन और सजल हो गया था। इन्हें प्यार करते हुए वह जब-तब अपना उदाहरण देते हुए यह भी समझाती थीं कि देखो सहा कैसे जाता है? सहिष्णुता क्या होती है और यह जीवन के लिए कितनी आवश्यक है। वे बताती कि उच्चस्तरीय जीवन के उद्देश्यों के लिए कष्ट सहने का दूसरा नाम ही तपश्चर्या है। जो सहिष्णु है, वही तपस्वी हो सकता है। जो सच्चा तपस्वी है, सहिष्णुता अपने आप ही उसका स्वभाव बन जाएगी। इन दिनों कभी-कभी तो वह यह भी कहती थीं, जिसने सहन करने की कला सीख ली, समझो उसने जीवन जीना सीख लिया। उनकी इन बातों में उनके निजी जीवन की अनुभूति घुली थी।
अपनी अनुभूति का अमृत पिलाने के लिए माताजी कभी-कभी उन कार्यकर्त्ताओं को अपने पास थोड़े समय के लिए बुला लेती थीं, जो इन दिनों बड़े विकल और बेचैन थे। ऐसे ही एक कार्यकर्त्ता को उन्होंने गुरुदेव के न रहने के दो महीने बाद अपने पास बुलाया। यह इन दो महीनों में ठीक से सो न पाया था। उसके जीवन के दैनिक काम-काज बिखर गए थे। गुरुदेव का अभाव उसके लिए असह्य था। अब क्या होगा? कौन करेगा उसकी जिंदगी की सार-संभाल, जैसे प्रश्न-कंटक उसे बुरी तरह से चुभ रहे थे। विकल वेदना से भरे इन दिनों में उसने एक रात अर्द्धनिद्रा में स्वप्न में देखा कि वह लेटा हुआ है और वंदनीया माताजी अपनी गोद में उसका सिर रखे हैं। वह अपने हाथों को बड़े ही प्रेमपूर्ण ढंग से उसके सिर पर सहलाते हुए कह रही हैं—परेशान न हो, मौका मिलने पर मैं तुझे अपने पास बुलाऊंगी। स्वप्न के ये पल इतने ही थे, परन्तु ये न जाने कैसे जादू भरे थे कि स्वप्न देखने वाले को दो महीनों में शायद पहली बार ठीक से नींद आई। स्वप्न बीतने पर भी उसकी अनुभूति यथावत् रही।
एक दिन दोपहर को वंदनीया माताजी ने सचमुच उसे अपने पास बुला लिया। इस बुलावे पर उसे तब अचरज हुआ, जब उन्होंने स्वप्न की भाषा यथावत् कह सुनाई। अपनी बातों के क्रम में वह कहने लगीं, बेटा! अपने बच्चों को दिलासा देने के लिए मां उनके पास नहीं जाएगी, तो और भला कौन जाएगा? फिर बोलीं, प्रेम बहुत बड़ी चीज है, लेकिन उससे भी बड़ी एक और चीज है—कर्त्तव्य। जिससे हम प्यार करते हैं, जिसके प्रति हमारी गहरी श्रद्धा है, उसके आदेश को मानकर, उससे हुए वियोग की पीड़ा को सहते हुए यदि हम उसके द्वारा बताए गए कर्त्तव्य का सतत पालन करते हैं, तो यह महातप है। ऐसा महातपस्वी किसी भी पीड़ा, कष्ट, परेशानी, दुनिया के लोगों की दुनियादारी भरी बातों से किसी भी तरह विचलित नहीं होता। क्षुद्र बुद्धि के उलाहने उसे जरा भी डिगा नहीं पाते। माताजी की इन बातों में उनके महातप की व्याख्या थी।
इन बातों के क्रम में उन्होंने बताया, गुरुदेव सामान्य व्यक्ति की तरह मरे नहीं हैं। उन्हें अपने विशेष काम के लिए शरीर छोड़कर जाना पड़ा है। वह अभी भी परमवीर महानायक की भांति अपने मोरचे पर कुशलता से डटे हैं। विनाशकारी आसुरी शक्तियों को वह कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हम सबको पवित्र जीवन जीते हुए, उनके प्रति परिपूर्ण श्रद्धा व समर्पण रखते हुए अपने कर्त्तव्य को निभाना है। यही हम लोगों की तपस्या है। उनकी इन बातों को सुनते हुए, सुनने वाले की आंखों के सामने वह दृश्य प्रत्यक्ष हो गया, जब वंदनीया माताजी ने परमपूज्य गुरुदेव के पार्थिव शरीर को अंतिम प्रणाम करते हुए अपने महातप का संकल्प लिया था। बड़े ही भावपूर्ण क्षण थे ये। माताजी के कमरे के बगल वाले हॉल में गुरुदेव के पार्थिव शरीर को उठाने की तैयारी हो रही थी। एक पल पहले बिलख रहीं माताजी के मुखमंडल पर यकायक दृढ़ता की अनोखी दीप्ति छा गई। वह धीमे कदमों से उठीं। उन्होंने गुरुदेव के माथे पर तिलक लगाया और चरणों में प्रणाम करते हुए धीमे, किंतु दृढ़ शब्दों में कहा, ‘‘हे प्रभु! मैं अपनी अंतिम सांस तक सभी कुछ सहकर आपके काम को करती रहूंगी। आपके आदेश का पालन करूंगी।’’
माताजी की बातों में आज भी वही दृढ़ता थी। उनकी वाणी ने सुनने वालों को सचेत किया। वह अपनी भावनाओं से उबरा। माताजी उसे समझा रही थीं, भक्ति कोरी भावुकता नहीं है। यह रोते-बिलखते रहकर अकर्मण्य बनकर पड़े रहने का नाम नहीं है। भक्ति अपने भगवान् के आदेश पर तिल-तिल गलते हुए, क्षण-क्षण जलते हुए, सब कुछ सहते हुए पर मिटने का नाम है। ऐसी भक्ति सर्वसमर्थ भगवान् को भी विवश और विकल बना देती है। इस भक्ति से बड़ा और कोई महातप नहीं। इससे अपरिमित एवं अपार शक्ति स्फुरित होती है। भक्तिमयी मां अपनी संतान के समक्ष स्वयं के आदर्श को प्रस्तुत कर रही थीं। सर्वेश्वरी का यह कथन उन्हीं के अनुरूप था। इससे महाशक्ति की महिमा प्रकट हो रही थी।
First 24 26 Last


Other Version of this book



महाशक्ति की लोकयात्रा
Type: TEXT
Language: HINDI
...

महाशक्ति की लोकयात्रा
Type: SCAN
Language: EN
...


Releted Books



युग की पुकार अनसुनी न करें
Type: SCAN
Language: HINDI
...

प्रज्ञा परिजनों में नव जीवन संचार
Type: SCAN
Language: HINDI
...

परिष्कृत अध्यात्म हमारे जीवन में उतरे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

પરિષ્કૃત અધ્યાત્મ આપણા જીવનમાં ઉતરે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान-प्रयोजन और प्रयास
Type: SCAN
Language: HINDI
...

इक्कीसवीं सदी का गंगावतरण
Type: TEXT
Language: EN
...

એકવીસમી સદીનું ગંગાવતરણ
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

एकविसाव्या शतकातील गंगावतरण
Type: SCAN
Language: MARATHI
...

భావి మహాభారతం
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

भावी महाभारत
Type: TEXT
Language: HINDI
...

లోక సేవికుల కోసము మార్గం నిర్దేశము
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

लोक सेवियों के लिए दिशाबोध
Type: SCAN
Language: HINDI
...

लोकसेवियों के लिए दिशाबोध
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Guidlines for Aspiring Loksevi
Type: SCAN
Language: EN
...

Guidlines for Aspiring Loksevi
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

लोक सेवियो के लिये दिशा बोध
Type: SCAN
Language: HINDI
...

ઋષિચિંતન
Type: SCAN
Language: EN
...

ఋషి చింతనకే సాన్నిధ్యంలో
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

In the Angelic Light of Rishi Thoughts - Rishi Chintan - Part2
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

In the Angelic Light of Rishi Thoughts - Rishi Chintan - Part1
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

മനുഷ്യന്‍ സ്വയം തന്റെ ഭാഗ്യ നിര്മാതാവാണ്
Type: SCAN
Language: MALAYALAM
...

Donation of Time – The Supreme Charity
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

समयदान ही युग धर्म
Type: TEXT
Language: HINDI
...

प्रज्ञावतार का कथामृत
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • विनम्र निवेदन
  • मां
  • समस्त संवेदनाओं का मूल—मातृतत्त्व
  • दिव्य ज्योति के अवतरण की वेला
  • विशिष्ट वर्ष में अवतरित हुईं महाशक्ति
  • बाल्यकाल के लीला प्रसंग
  • बालक्रीड़ा में झलकती दिव्य भावनाएं
  • ध्यान की गहनता में दिखाई दिया अतीत
  • आराध्य से मिलन की भावभूमिका
  • मातृत्व के साथ निभा अलौकिक दांपत्य
  • परिवार ही नहीं, सबकी माताजी
  • मातृत्व का आंचल बढ़ता ही चला गया
  • युगशक्ति की प्राणप्रतिष्ठा गायत्री तपोभूमि में
  • कण-कण में समाया आत्मवत् सर्वभूतेषु का भाव
  • आराध्यसत्ता की साधनासंगिनी
  • शिव और शक्ति का अद्भुत अंतर्मिलन
  • संचालन-सामर्थ्य का लौकिक प्राकट्य
  • दिव्य साधनास्थली का चयन
  • भावपरक विदाई लेकर शांतिकुंज आगमन
  • सिद्धिदात्री मां की प्रगाढ़ होती साधना
  • गुरुदेव की वापसी एवं प्राण प्रत्यावर्तन का क्रम
  • शांतिकुंज का समग्र सूत्र-संचालन
  • संतानों पर प्यार व आशीष लुटाने वाली मां
  • महाशक्ति में समाने का शिव संकल्प
  • भाव-विह्वल, वियोग का महातप करने वाली मां
  • प्राकट्य हुआ महाशक्ति की महिमा का
  • संस्कृति-संवेदना ने पाया राष्ट्रव्यापी विस्तार
  • प्रवासी परिजनों ने पाया भावभरा दुलार
  • महामाया समेटने लगीं अपनी योगमाया
  • महामिलन हेतु महाप्रयाण की वेला
  • अपनी संतानों को मां का आश्वासन
  • शिष्यों की करुण याचना—क्षमा-प्रार्थना
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj