• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • नारी की महानता
    • नारियों के उत्थान की समस्या
    • नारी धर्म का प्राचीन आदर्श
    • भारतीय नारी की महानता
    • नारियों का समाजोत्थान में भाग
    • नारी जागरण और वर्तमान सामाजिक स्थिति
    • भावी युग में नारी का स्थान
    • राष्ट्रीयता में नारियों का स्थान
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login


Back to Books

Books - नारी की महानता

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT SCAN EPUB KINDEL


नारियों के उत्थान की समस्या

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 1 3 Last

नारी का महत्त्व इतना अधिक होने पर भी वर्तमान समय में हमारे देश की अवस्था इस दृष्टि से विपरीत दिखलाई पड़ती है । हम यह तो भली प्रकार समझते हैं कि साधारण गृहस्थ समाज में, सुखी जीवन- यापन में नारी का बड़ा भारी हाथ रहता है । योग्य नारी के आगमन से घर चमक उठता है और अयोग्य के उपस्थित होने पर वह कलह एवं अशांति का अखाड़ा बन जाता है । साधारणत: प्रत्येक स्त्री-पुरुष की योग्यता एवं विचारों में भिन्नता रहती ही है, पर वह इतनी अधिक हो जाए कि बात-बात में एक दूसरे से अनबन बढ़ने लगे तो उस घर को लड़ाई का मैदान समझना चाहिए । बहुत बार यह अनुभव हुआ है कि आज के वातावरण में पला हुआ युवक चाहता है कि स्त्री नवीन सभ्यता के ढाँचे में ढल जाए, पर पत्नी वैसे वातावरण में न पलने व शिक्षित न होने के कारण उस बात को पसंद नहीं करती । अत: परस्पर अनबन रहती है । कई व्यक्ति स्त्रियों के साथ जबरदस्ती भी करते हैं । उससे जबरन मनचाहा कार्य करवाया जाता है । करना तो उसे पड़ता ही है, पर उसका भविष्य अंधकारमय हो जाता है । मन दुर्बल हो जाता है। आशाएँ और उत्साह विलीन हो जाता है । अत: दोनों के विचारों में साधारणत: समानता होनी आवश्यक है । अन्यथा सारा जीवन क्लेशदायक और भाररूप हो जाता है । इसके लिए नारी जाति में शिक्षा के प्रचार की बहुत आवश्यकता है, जिससे वह स्वयं अपना भला-बुरा सोच-समझ सके और कर्त्तव्य निर्धारण कर सके ।

शिक्षा की उपयोगिता जीवन के प्रत्येक पल में होने पर भी वर्तमान
शिक्षा में सुधार की आवश्यकता प्रतीत होती है । आज की शिक्षित कन्याएँ
बड़ी फैशनप्रिय हो गई हैं, अत: खरच-बहुत बढ़ जाता है । वे घर वालों के
प्रति अपना कर्त्तव्य भी विसार देती हैं, अत: जिस शिक्षा से वह सुगृहिणी
बनें उसी की आवश्यकता है ।

साधारणतया हमारे यहाँ कन्या का जन्म पिता के लिए बड़ा दु:खद समझा जाता है, क्योंकि वह पराया घर बसाती है । उसके लिए वर ढूँढ़ने, विवाह करने एवं उसे दहेज देने में बड़ा धन व्यय करना पड़ता है । वास्तव में दहेज प्रथा समाज के लिए अभिशाप बन चुकी है । वर के पिता को राजी किए बिना कन्या का विवाह करना कठिन हो गया है । अत: वर्तमान समाज व्यवस्था में सुधार करना परमावश्यक है । उसके पराये घर बसाने की कहकर अनादर करना सर्वथा अविचारपूर्ण है, क्योंकि हमारे घर में पुत्र-वधू आती है, वह पराये घर से आने पर भी हमारा घर बसाती है ।

यह तो बराबरी का सौदा है । विधवा बहनों के प्रति तो हमें अधिक सहानुभूति रखनी चाहिए एवं उन्हें समाज सेवा के योग्य बनाने का प्रयत्न
करना चाहिए । वे चाहें तो समाज का बड़ा कल्याण कर सकती हैं ।
First 1 3 Last


Other Version of this book



नारी की महानता
Type: SCAN
Language: HINDI
...

नारी की महानता
Type: TEXT
Language: HINDI
...

नारी की महानता
Type: SCAN
Language: HINDI
...

નારીની મહાનતા_नारी की महानता
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...


Releted Books



नारी श्रृंगारिकता नहीं, पवित्रता है
Type: SCAN
Language: HINDI
...

નારી પરમાત્મા ની સર્વોત્તમ રચના
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

परमात्मा की सर्वोत्कृष्ट कृति नारी
Type: SCAN
Language: HINDI
...

पत्नी का सम्मान गृहस्थ का उत्थान
Type: SCAN
Language: HINDI
...

પત્નીનું સન્માન ગૃહસ્થનું ઉત્થાન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

पत्नी का सम्मान गृहस्थ का उत्थान
Type: TEXT
Language: HINDI
...

आमची सात आंदोलने
Type: SCAN
Language: MARATHI
...

અમારા સાત આંદોલન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

हमारे सप्त आंदोलन
Type: SCAN
Language: HINDI
...

क्या नारी इसी दुर्दशा में रहेगी ?
Type: SCAN
Language: HINDI
...

महिला जागरण की दिशाधारा
Type: SCAN
Language: HINDI
...

महिलाओं की गायत्री साधना
Type: SCAN
Language: HINDI
...

आमची सात आंदोलने
Type: SCAN
Language: MARATHI
...

અમારા સાત આંદોલન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

हमारे सप्त आंदोलन
Type: SCAN
Language: HINDI
...

महिला जागरण की दिशाधारा
Type: SCAN
Language: HINDI
...

ગાયત્રી શક્તિનું નારી સ્વરૂપ
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

गायत्री शक्ति का नारी स्वरूप
Type: SCAN
Language: HINDI
...

మహిళా జాగరణ మహొద్యమం
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

महिला जागृति अभियान
Type: SCAN
Language: HINDI
...

महिला जागृति अभियान
Type: TEXT
Language: HINDI
...

नारी को रमणी न मानें जननी का सम्मान दें
Type: SCAN
Language: HINDI
...

पत्नी का सम्मान गृहस्थ का उत्थान
Type: SCAN
Language: HINDI
...

નારી શૃંગારિકતા નહિ, પવિત્રતા છે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

Articles of Books

  • नारी की महानता
  • नारियों के उत्थान की समस्या
  • नारी धर्म का प्राचीन आदर्श
  • भारतीय नारी की महानता
  • नारियों का समाजोत्थान में भाग
  • नारी जागरण और वर्तमान सामाजिक स्थिति
  • भावी युग में नारी का स्थान
  • राष्ट्रीयता में नारियों का स्थान
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your comment and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj