• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • शक्ति का सदुपयोग
    • शक्ति की आवश्यकता
    • शक्ति बिना मुक्ति नहीं
    • शक्ति का अपव्यय मत करो
    • शक्ति संचय की प्रणाली
    • शक्ति का दैवी स्त्रोत
    • शक्ति और आध्यात्मिकता
    • शक्ति का ह्रास न होने दीजिए
    • शक्ति को नष्ट करने के दुष्परिणाम
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Books - शक्ति का सदुपयोग

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


शक्ति की आवश्यकता

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 1 3 Last
जीवन एक प्रकार का संग्राम है । इसमें घड़ी-घड़ी में विपरीत परिस्थितियों से, कठिनाइयों से लड़ना पड़ता है । मनुष्य को अपरिमित विरोधी तत्त्वों को पार करते हुए अपनी यात्रा जारी रखनी होती है । दृष्टि उठाकर जिधर भी देखिए उधर ही शत्रुओं से जीवन घिरा हुआ प्रतीत होगा । "दुर्बल, सबलों का आहार है ।" यह एक ऐसा कडुआ सत्य है जिसे लाचार होकर स्वीकार करना ही पड़ता है । छोटी मछली को बड़ी मछली खाती है, बड़े वृक्ष अपना पेट भरने के लिए आस-पास अनेक छोटे पौधों की खुराक झपट लेते हैं और वे बेचारे छोटे पौधे मृत्यु के मुख में चले जाते हैं । छोटे कीड़ों को चिड़ियाँ खा जाती हैं और उन चिड़ियों को बाज आदि बडी चिड़ियाँ मार खाती हैं । गरीब लोग अमीरों द्वारा, दुर्बल, बलवानों द्वारा सताये जाते हैं । इन सब बातों पर विचार करते हुए हमें इस निर्णय पर पहुँचना होता है कि यदि सबलों का शिकार होने से पहले, उनके द्वारा नष्ट किए जाने से अपने को बचाना है तो अपनी दुर्बलता को हटाकर इतनी शक्ति तो कम से कम अवश्य ही संचय करनी चाहिए कि चाहे कोई यों ही चट न कर जावे ।

रोगों के कीटाणु जो इतने छोटे होते हैं कि आँखों से दिखाई ही नहीं पड़ते, हमारे स्वास्थ्य को नष्ट कर डालने और मार डालने के लिए चुपके- चुपके प्रयत्न करते रहते हैं । हमारे शरीर में उन्हें थोड़ी भी जगह मिल जाय तो बड़ी तीव्र गति से वे हमें बीमारी और मृत्यु की ओर खींच ले जाते हैं । जरा सा मच्छर मलेरिया का उपहार लिए हुए पीछे फिरा करता है, मक्खियाँ हैजा की भेंट लिए तैयार खड़ी हैं । बिल्ली घर में से खाने-पीने की चीजें चट करने के लिए, चूहा कपड़े काट डालने के लिए, बंदर बरतन उठा ले जाने के लिए तैयार बैठा है । बाजार में निकलिए दुकानदार खराब माल देने, कम तौलने, दूने पैसे वसूल करने की घात लगाए बैठा है । गठकटे, ठग, चोर, उचक्के अपना-अपना दाव देख रहे हैं, ढोंगी, मुफ्तखोर अपना जाल अलग ही बिछा रहे हैं । चोर, गुंडे, दुष्ट अकारण ही जलते, दुश्मनी बांधते और नुकसान पहुँचाने का प्रयत्न करते हैं । हितू-संबंधी भी अपने-अपने स्वार्थ साधन की प्रधानता से ही आपसे हित या अनहित घटाते-बढ़ाते रहते हैं ।

चारों ओर मोर्चाबदियाँ बंधी हुई है । यदि आप सावधान न रहें, जागरूकता से काम न लें, अपने को बलवान साबित न करें तो निस्संदेह इतने प्रहार चारों ओर से होने लगेंगे कि उनकी चोटों से अपने को बचाना कठिन हो जायगा । ऐसी दशा में उन्नति करना, आनंद प्राप्त करना तो दूर, शोषण, अपहरण, चोट और मृत्यु से बचना मुश्किल होगा । अतएव सांसारिक जीवन में प्रवेश करते हुए इस बात को भली प्रकार समझ लेना और समझकर गांठ बांध लेना चाहिए कि केवल जागरूक और बलवान व्यक्ति ही इस दुनियाँ में आनंदमय जीवन के अधिकारी है । जो निर्बल, अकर्मण्य और लापरवाह स्वभाव के हैं, वे किसी न किसी प्रकार दूसरों के द्वारा चूसे जाएँगे और आनंद से वंचित कर दिए जाएँगे । जिन्हें अपने स्वाभाविक अधिकारों की रक्षा करते हुए प्रतिष्ठा के साथ जीने की इच्छा है, उन्हें अपने दुश्मनों से सजग रहना होगा, उनसे बचने के लिए बल एकत्रित करना होगा ।

जब तक आप अपनी योग्यता नहीं प्रकट करते, तब तक लोग अकारण ही आपके रास्ते में रोड़े अटकाएँगे, किंतु जब उन्हें यह मालूम हो जायगा कि आप शक्ति संपन्न हैं तो वे जैसे अकारण दुश्मनी ठानते थे, वैसे ही अकारण मित्रता करेंगे । बीमार के लिए पौष्टिक भोजन विषतुल्य होता जाता है किंतु स्वस्थ मनुष्य को बल प्रदान करता है । जो सिंह रास्ता चलते सीधे-साधे आदमियों को मारकर खा जाता है वही सिंह सरकस मास्टर के आगे दुम हिलाता है और उसकी आज्ञा का पालन करता हुआ, बहुत बड़ी आमदनी कराने का साधन बन जाता है ।

अच्छे स्वास्थ्य वाले को बलवान कहते हैं, परंतु आज के युग में वह परिभाषा अधूरी है । इस समय शरीर का बल, पैसे का बल, बुद्धि का बल, प्रतिष्ठा का बल, साथियों का बल, साहस का बल यह सब मिलकर एक पूर्ण बल बनता है । आज के युग में बलवान वह है जिसके पास उपरोक्त छह बलों में से कई बल हों; आप अपने शरीर को बलवान बनाइए, परंतु साथ-साथ अन्य पाँच बलों को भी एकत्रित कीजिए । किसी के साथ बेइंसाफी करने में इन बलों का उपयोग करें, ऐसा हमारा कथन नहीं है । परंतु जब आपको अकारण सताया जा रहा हो तो आत्मरक्षा के लिए यथोचित रीति से इनका प्रयोग भी कीजिए जिससे शत्रुओं को दुस्साहस न करने की शिक्षा मिले । बलवान बनना पुण्य है क्योंकि इससे दुष्ट लोगों की कुवृत्तियों पर अंकुश लगता है और दूसरे कई दुर्बलों की रक्षा हो जाती है ।
First 1 3 Last


Other Version of this book



शक्ति का सदुपयोग
Type: TEXT
Language: HINDI
...

शक्ति का सदुपयोग
Type: SCAN
Language: EN
...


Releted Books



મન: સ્થિતિ બદલો તો પરિસ્થિતિ બદલાશે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

मनस्थिति बदलें तो परिस्थिति बदले
Type: SCAN
Language: EN
...

બ્રહ્મવિદ્યાનું રહસ્યોદ્દઘાટન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

ब्रह्मविद्या का रहस्योद्घाटन
Type: SCAN
Language: EN
...

चेतना का सहज स्वभाव स्नेह सहयोग
Type: TEXT
Language: HINDI
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

मनुष्य गिरा हुआ देवता या उठा हुआ पशु ?
Type: SCAN
Language: EN
...

मनुष्य गिरा हुआ देवता या उठा हुआ पशु ?
Type: TEXT
Language: HINDI
...

બુદ્ધિ વધારવાના ઉપાય
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

बुद्धि बढ़ाने की वैज्ञानिक विधि
Type: SCAN
Language: EN
...

બ્રહ્મવિદ્યાનું રહસ્યોદ્દઘાટન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

ब्रह्मविद्या का रहस्योद्घाटन
Type: SCAN
Language: EN
...

આગળ વધવાની તૈયારી
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

आगे बढऩे की तैयारी
Type: SCAN
Language: HINDI
...

गायत्री से बुद्धि विकास
Type: SCAN
Language: HINDI
...

गायत्री से बुद्धि विकास
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गायत्री द्वारा प्राण शक्ति का अभिवर्धन्
Type: SCAN
Language: EN
...

સફળતાનાં સાત સ્વર્ણિમ સૂત્ર
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

सफलता के सात सूत्र साधन
Type: SCAN
Language: EN
...

चिंताओं से छुटकारे का मार्ग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चिन्ताओं से छुटकारे का मार्ग
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Prepare Yourself to Excel
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Astonishing Power of the Bio-physical and Subtle Energies of the Human Body
Type: SCAN
Language: EN
...

मन: स्थिति बदले तो परिस्थिति बदले
Type: TEXT
Language: EN
...

Articles of Books

  • शक्ति का सदुपयोग
  • शक्ति की आवश्यकता
  • शक्ति बिना मुक्ति नहीं
  • शक्ति का अपव्यय मत करो
  • शक्ति संचय की प्रणाली
  • शक्ति का दैवी स्त्रोत
  • शक्ति और आध्यात्मिकता
  • शक्ति का ह्रास न होने दीजिए
  • शक्ति को नष्ट करने के दुष्परिणाम
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj