• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • अपने व्यक्तित्व को बदलिये
    • देवता बनिये, स्वर्ग में रहिये
    • विधेयात्मक चिंतन- प्रगति का द्वार
    • चिंतन का महत्त्व और स्वरूप
    • मनन का महत्त्व और स्वरूप
    • उपासना का महत्त्व
    • हंस बनिये
    • संकल्प जगायें- ऊँचे उठें
    • बोना और काटना
    • समयदान का महत्त्व
    • ज्ञान सम्पदा
    • व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण
    • जन्मदिन का महत्त्व
    • सच्ची आध्यात्मिकता
    • मेरा जीवन अखण्ड दीपक
    • त्याग और समर्पण
    • पूजा-उपासना के लाभ
    • पूजा-उपासना के मर्म
    • साधक कैसे बनें?
    • जीवन कैसे जीयें?
    • सामाजिक क्रान्ति
    • एक विशेष समय
    • युग परिवर्तन
    • संकल्पवान्-व्रतशील बनें
    • विधि नहीं, विधा समझें
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login


Back to Books

Books - अमृत वचन जीवन के सिद्ध सूत्र

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


चिंतन का महत्त्व और स्वरूप

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 3 5 Last
          चिंतन उसे कहते हैं जिसमें कि भूतकाल के लिये विचार किया जाता है। भूतकाल हमारा किस तरीके से व्यतीत हुआ, इसके बारे में समीक्षा करिये। अपनी समीक्षा नहीं कर पाते आप। दूसरों की समीक्षा करना जानते हैं। पड़ोसी की समीक्षा कर सकते हैं, बीबी के दोष निकाल सकते हैं, बच्चों की नुक्ताचीनी कर सकते हैं, सारी दुनिया की गलती बता सकते हैं, भगवान् की गलती बता देंगे और हरेक की गलती बता देंगे। कोई भी ऐसा बचा हुआ नहीं है, जिसकी आप गलती बताते न हों। लेकिन अपनी गलती; अपनी गलती का आप विचार ही नहीं करते। अपनी गलतियों का हम विचार करना शुरू करें और अपनी चाल की समीक्षा लेना शुरू करें और अपने आपका हम पर्यवेक्षण शुरू करें तो ढेरों की ढेरों चीजें ऐसी हमको मालूम पड़ेंगी, जो हमको नहीं करनी चाहिए थी और ढेरों की ढेरों ऐसी चीजें मालूम पड़ेगी आपको, जो इस समय हमने जिन कामों को, जिन बातों को अपनाया हुआ है, उनको नहीं अपनाना चाहिए था। 
          मन की बनावट कुछ ऐसी विलक्षण है, अपना सो अच्छा, अपना सो अच्छा, बस। यही बात बनी रहती है। अपना स्वभाव भी अच्छा, अपनी आदतें भी अच्छी, अपना विचार भी अच्छा, अपना चिंतन भी अच्छा, सब अपना अच्छा, बाहर वालों का गलत। आध्यात्मिक उन्नति में इसके बराबर अड़चन डालने वाला और दूसरा कोई व्यवधान है ही नहीं। इसीलिये आप पहला काम वहाँ से शुरू कीजिए कि आत्म समीक्षा। 
         एकान्त में चिंतन के लिये जब आप बैठें तो आप यह समझें कि हम अकेले हैं और कोई हमारा साथी या सहकारी है नहीं। साथी अपने स्थान पर, सहकारी अपने स्थान पर, कुटुम्बी अपने स्थान पर, पैसा अपने स्थान पर, व्यापार अपने स्थान पर, खेती- बाड़ी अपने स्थान पर; इन सबको अपने- अपने स्थानों पर रहने दीजिए। आप तो सिर्फ ये विचार किया कीजिए, हम पिछले दिनों क्या भूल करते रहे? रास्ता भटक तो नहीं गये, भूल तो नहीं गये, इसीलिये जन्म मिला था क्या? जिस काम के लिये जन्म मिला था, वही किया क्या? पेट के लिये जितनी जरूरत थी, उससे ज्यादा कमाते रहे, क्या? कुटुम्ब की जितनी जिम्मेदारियाँ पूरी करनी चाहिए थी, उसको पूरा करने  के स्थान पर अनावश्यक संख्या में लोड बढ़ाते रहे क्या? और जिन लोगों को जिस चीज की जरूरत नहीं थी, उनको प्रसन्न करने के लिये उपहार रूप में लादते रहे क्या? क्यों? वजह क्या है? ये सब गलतियाँ हैं। 
          इसी तरीके से अपने स्वास्थ्य के लिये जो खान- पान, आहार- विहार जैसा रखना चाहिए था, वैसा रखा क्या? चिंतन की शैली में जिस तरीके की शालीनता का समावेश होना चाहिए था, वो रखा गया क्या? ना। न हमने अपने शरीर के प्रति कर्तव्यों का पालन किया, न अपने मस्तिष्क के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन किया, न हमने अपने कुटुम्बियों के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन किया। कर्तव्यों की दृष्टि से हम बराबर पिछड़ते हुए चले गये। जहाँ- जहाँ हम पिछड़ते हुए चले गये, उन सबको एक बारगी विचार कीजिए। क्यों? विचार करने से क्या फायदा? ये फायदा है कि गलतियाँ समझ में आयेंगी तो सुधार की भी गुंजाइश रहेगी। गलतियाँ समझ में नहीं आयेंगी तो आप सुधारेंगे क्यों? इसीलिये समीक्षा जरूरी है, नाड़ी परीक्षा, अपने आपकी कीजिए, भूतकाल के सम्बन्ध में। 
          पाप क्राइम को ही नहीं कहते। पाप उन्हें भी कहते हैं, जो कि जीवन को अस्त- व्यस्त बनाकर रखें। चोरी, डकैती, हत्या वगैरह ये तो बुरे कर्म हैं ही, लेकिन ये भी कम बुरा कर्म नहीं है कि आप आलस्य और प्रमाद में ही समय काट डालें। आप अपने स्वभाव को गुस्सेबाज बनाकर रखें, ईर्ष्या किया करें, चिंतन और मनन को अस्त- व्यस्त बनाकर रखें। ये भी कोई ढंग है। ये क्या है, ये भी गलतियाँ हैं। व्यक्तिगत जीवन में आपको गुण, कर्म, स्वभाव सम्बन्धी गलतियाँ क्या हुईं और क्राइम, अपराध, जुल्म करने के सम्बन्ध में क्या भूलें हुईं, इन दोनों के बारे में एक बार विचार किया कीजिए। ये विचार करना बहुत जरूरी है। इससे, यह मालूम होता है कि हमारी गलतियाँ कहाँ हैं और हम कितना चूकते रहे हैं और चूक रहे हैं। इन चूकों को सुधारने वाला अगला कदम आता है- आत्म परिष्कार। 
          आत्म निरीक्षण के बाद में आत्म परिष्कार का दूसरा नम्बर आता है। सुधार कैसे करें? सुधार में क्या बात करनी होती है? सुधार में रोकथाम करनी पड़ती है। मसलन, आप शराब पीते हैं तो आप बन्द कीजिए। नहीं साहब, हम शराब नहीं पीयेंगे। आप बीड़ी पीते हैं, सिगरेट पीते हैं, अपना कलेजा जलाते हैं, तो विचार कीजिए। अब हम कलेजा नहीं जलायेंगे। आत्म परिशोधन इसी का नाम है। जो गलतियाँ हुई हैं, उसके विरुद्ध आप बगावत खड़ी कर दें, रोकथाम के लिये आमादा हो जायें, संकल्प बल का ऐसा इस्तेमाल करें कि जो भूल होती रही हैं, अब हमसे न हों। इसकी स्कीम बनायें। 
          गलतियाँ न होने देने का तरीका क्या है? क्या हम करेंगे? अपने आप में जो कच्चाइयाँ आयेंगी, जब आपको कच्चाइयाँ यह मजबूर करेंगी कि जो करते रहे हैं, वही ढर्रा चलते रहना चाहिए। अपने साथ में पक्षपात और रियायत करने का जब आपका मन उठे, तब आप उस मन के विरोधी हो जाइये, मन को निग्रहीत कीजिये, मन को तोड़िए। मन से लड़ाई कीजिए। आत्म परिष्कार इसी का नाम है। आत्म निरीक्षण और आत्म परिष्कार अथवा परिशोधन इन दो कार्यों को मिला देने से चिंतन की प्रक्रिया  पूरी हो जाती है। 
यही कहना था आज आपसे। 
आज की बात समाप्त। ॥ॐ शान्तिः॥ 
First 3 5 Last


Other Version of this book



अमृत वचन जीवन के सिद्ध सूत्र
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



Religion and Science
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

యుగ ఋషి జన్మశతాబ్ది
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

The Legend of a Divine Campaign
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

प्रज्ञावतार का स्वरूप और क्रिया-कलाप
Type: SCAN
Language: HINDI
...

મારી વસીયત અને વિરાસત
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

हमारी वसीयत और विरासत
Type: TEXT
Language: EN
...

My Life - Its Legacy and Message
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

हमारी वसीयत और विरासत
Type: SCAN
Language: EN
...

Spectrum of Knowledge
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया
Type: TEXT
Language: EN
...

प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: EN
...

सुनसान के सहचर
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Companions in Solitude
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Companion in Solitude
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

सुनसान के सहचर
Type: SCAN
Language: EN
...

अदभुत, आश्चर्यजनक किन्तु सत्य -3
Type: TEXT
Language: HINDI
...

अदभुत, आश्चर्यजनक किन्तु सत्य -2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

अदभुत, आश्चर्यजनक किन्तु सत्य -1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

नव सृजन के निमित्त महाकाल की तैयारी
Type: SCAN
Language: EN
...

નવસર્જન નિમિત્તે મહાકાળની તૈયારી
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

नवसृजन के निमित्त महाकाल की तैयारी
Type: TEXT
Language: EN
...

दीक्षित -नैष्ठिक
Type: TEXT
Language: EN
...

पत्र पाथेय
Type: SCAN
Language: HINDI
...

प्रज्ञावतार का कथामृत
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • अपने व्यक्तित्व को बदलिये
  • देवता बनिये, स्वर्ग में रहिये
  • विधेयात्मक चिंतन- प्रगति का द्वार
  • चिंतन का महत्त्व और स्वरूप
  • मनन का महत्त्व और स्वरूप
  • उपासना का महत्त्व
  • हंस बनिये
  • संकल्प जगायें- ऊँचे उठें
  • बोना और काटना
  • समयदान का महत्त्व
  • ज्ञान सम्पदा
  • व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण
  • जन्मदिन का महत्त्व
  • सच्ची आध्यात्मिकता
  • मेरा जीवन अखण्ड दीपक
  • त्याग और समर्पण
  • पूजा-उपासना के लाभ
  • पूजा-उपासना के मर्म
  • साधक कैसे बनें?
  • जीवन कैसे जीयें?
  • सामाजिक क्रान्ति
  • एक विशेष समय
  • युग परिवर्तन
  • संकल्पवान्-व्रतशील बनें
  • विधि नहीं, विधा समझें
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj