• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • अपने व्यक्तित्व को बदलिये
    • देवता बनिये, स्वर्ग में रहिये
    • विधेयात्मक चिंतन- प्रगति का द्वार
    • चिंतन का महत्त्व और स्वरूप
    • मनन का महत्त्व और स्वरूप
    • उपासना का महत्त्व
    • हंस बनिये
    • संकल्प जगायें- ऊँचे उठें
    • बोना और काटना
    • समयदान का महत्त्व
    • ज्ञान सम्पदा
    • व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण
    • जन्मदिन का महत्त्व
    • सच्ची आध्यात्मिकता
    • मेरा जीवन अखण्ड दीपक
    • त्याग और समर्पण
    • पूजा-उपासना के लाभ
    • पूजा-उपासना के मर्म
    • साधक कैसे बनें?
    • जीवन कैसे जीयें?
    • सामाजिक क्रान्ति
    • एक विशेष समय
    • युग परिवर्तन
    • संकल्पवान्-व्रतशील बनें
    • विधि नहीं, विधा समझें
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login


Back to Books

Books - अमृत वचन जीवन के सिद्ध सूत्र

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


मनन का महत्त्व और स्वरूप

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 4 6 Last
          एकान्त सेवन में दूसरा वाला कदम उठाइये। उसका नाम है- मनन। मनन क्या? मनन के भी दो हिस्से हैं। चिंतन के जैसे दो हिस्से थे। ऐसे मनन के दो हिस्से हैं। एक हिस्से का नाम है- आत्म निर्माण। एक का नाम है- आत्म विकास। निर्माण में क्या? निर्माण उसे कहते हैं कि जो चीजें आपके पास नहीं हैं, चाहे जो स्वभाव, गुण और कर्म में जो बातें शामिल नहीं हैं, उसे शामिल कीजिए। मसलन, आप पढ़े नहीं हैं, विद्या नहीं है, अब आप कोशिश कीजिए। काहे को! कि आपको विद्या पढ़नी है। हम ईमानदारी से रहते हैं, बीड़ी नहीं पीते हैं, वो तो ठीक है आपकी बात, पर मैं यह पूछता हूँ, विद्या की जो कमी है, उसको आप क्यों पूरा नहीं करते? विद्या की कमी को जो पूरा नहीं करेंगे, तो उन्नति कैसे हो जायेगी? आपके ज्ञान का दायरा कैसे बढ़ेगा? आपकी बुद्धि का विकास कैसे होगा? इसीलिये यहाँ आत्म निर्माण के लिये भी ढेरों काम करने हैं। स्वास्थ्य आपका कमजोर है, इसी से तो काम नहीं चल जायेगा न, कि हम बीड़ी पीते रहें, हम बन्द कर देंगे। बन्द तो करनी चाहिए थी, पर एक और बात भी करनी पड़ेगी। आपको स्वास्थ्य संवर्धन करने के लिये आपके अपने आहार में क्रान्तिकारी परिवर्तन करना पड़ेगा। ब्रह्मचर्य धारण करना पड़ेगा। और व्यायाम का कोई नया तरीका अख्तियार करना पड़ेगा। ये जो नये तरीके अख्तियार करने हैं, किसके लिये? प्रगति के लिये। ये सब आत्म निर्माण में आते हैं। 
          कमी को पूरा करना है। कमी को सुधारना ही सब चीज नहीं है। कमी को पूरा भी तो कीजिए। सुधार लेंगे, इससे क्या बना? पूरा नहीं करेंगे? विद्या को आप नहीं पढ़ेंगे? स्वास्थ्य को सुधारेंगे नहीं? जन सम्पर्क बढ़ायेंगे नहीं? सेवा के लिये कदम बढ़ायेंगे नहीं? जो काम करने हैं, करेंगे नहीं। नहीं साहब! हमने गलती सुधार ली। गलती सुधारने से क्या मतलब? गलती को सुधारिए और अपनी योग्यताओं को, अपनी क्षमताओं को और अपनी भावनाओं को विकसित कीजिए। आत्म निर्माण में बराबर यह देखना पड़ेगा कि हमारे जीवन में क्या- क्या कमी है और उस कमी को पूरा करना है। अपने स्वभाव को और आदतों को हम ठीक बनायें। अपने आपको बनाइये, अपने स्वास्थ्य को बनाइये, अपने व्यक्तित्व को बनाइये, अपने चरित्र को बनाइये, अपने स्वभाव को बनाइये, अपनी कार्यशैली को बनाइये। हर चीज बनाइये। इस बनाने के अलावा एक और भी ध्यान रखिए, आप अपने कुटुम्ब को बनाइये। 
          निर्माण केवल अपने आपका। हम अपने आप में सन्त बन जायेंगे और रामायण पढ़ेंगे और हम मिठाई नहीं खायेंगे। आपका कहना तो ठीक है, पर वो भी तो आपका अंग है। आप अकेले थोड़े हैं कोई। जो कुटुम्ब है, वो भी आपके साथ जुड़ा हुआ है। इसीलिये निर्माण उसका भी करना पड़ेगा। अगर आप उसका निर्माण नहीं कर सकते, सारे के सारे आपके घर वाले कमीने, उजड्ड, मूर्ख, दुष्ट बनकर रहेंगे तो फिर आपकी शान्ति कैसे स्थिर रहेगी, फिर आप भजन कैसे कर लेंगे, फिर आप अच्छी जिन्दगी कैसे जी लेंगे, फिर आप मीठे वचन का अभ्यास कैसे कर लेंगे? जब हर आदमी हैरान होगा तो आपको गुस्सा क्यों नहीं आयेगा? इसीलिये क्या करना चाहिए कि अपना व्यक्तिगत जीवन सुख और शान्तिमय बनाने के लिये अपने कुटुम्ब और परिवार के बारे में ठीक वो ही नीति निर्धारित कीजिए, जो अपने बारे में है। 
          वो भी तो अपने अंग हैं न। इन सबको बनाइये। क्या बनायें उनको? एक ही बात बनाइये। उनके अंदर भलमनसाहत पैदा कीजिए, चरित्र निष्ठा पैदा कीजिए। आदर्श पैदा कीजिए, सत्प्रवृत्तियाँ पैदा कीजिए। सम्पन्न बन जाते हैं तो, न बन जाते हैं तो कुछ बनता- बिगड़ता नहीं है। गरीबी में भी लोगों ने शानदार जिन्दगियाँ जी हैं और अमीर रहते हुए भी आदमी ने इतने कलह उत्पन्न किये हैं कि स्वयं मर गया है और दूसरों को मार डाला है। इसीलिये सम्पन्नता की बात मैं नहीं कहता आपसे। निर्माण के लिये मेरा मतलब गुण, कर्म और स्वभाव से है। आप इन विशेषताओं को, आप आदमी की शालीनता को, आदतों को और चिंतन की शैली को बदलने के लिये जो कुछ कर सकते हैं, वो सब कीजिए। 
          परिवार के पंचशीलों में श्रमशीलता का नाम आता है, सुव्यवस्था का नाम आता है, मितव्ययिता का नाम आता है, सहकारिता का नाम आता है। ये सब बातें उसमें आती हैं। आप इन गुणों को स्वयं भी धारण कीजिए और घरवालों को भी दीजिये। यह व्यक्तित्व के और चरित्र के निर्माण करने का, चिंतन के निर्माण करने का एक शानदार तरीका है। आप उसको किस तरीके से कार्यान्वित कर सकते हैं। उसके बारे में चिंतन और मनन के समय पर जब आप बैठें एकान्त में, तब ये विचार किया कीजिए। 
          एक और धारा है, जिसे मनन का दूसरा हिस्सा कह सकते हैं। उसका नाम है- आत्म विकास। आत्म विकास का क्या मतलब? आत्म विकास का मतलब ये है कि अपने आपका, अपने अहं के दायरे को बढ़ा देना। लोगों का दायरा बहुत छोटा है कूपमण्डूक के तरीके से। अपने शरीर को ही अपना मानते हैं। ये नहीं मानते कि हम समस्त समाज के घटक मात्र हैं। रक्त के एक कण की क्या कीमत हो सकती है? आप बताइये। रक्त के सारे कणों का समूह जब मिल जाता है, तो ही तो खून का संचार होता है। एक कण जरा सा निकाल दें, क्या इकाई है बिचारे की? संयुक्त होने पर ही बात बनती है। इसीलिये अपने आपके दायरे को सीमित मत कीजिए। आप संकीर्ण स्वार्थपरता से ऊँचा उठने की कोशिश कीजिए। अपने ‘‘मैं’’ के स्थान पर ‘‘हम’’ कहना सीखिए। ‘‘हम सब’’, ‘‘वी’’, ‘‘हम सब’’। अगर आप यही कहेंगे ‘‘मैं’’, ‘‘मैं’’, ‘‘मैं’’ तो आप बकरे के तरीके से सीमाबद्ध हो जायेंगे और कूपमण्डूक के तरीके से एक ऐसे छोटे दायरे में घिरे रहेंगे जिसमें कि आप और आपका कुटुम्ब बस इतने ही आदमी रह जायेंगे। आपका समाज से और शायद भगवान् से कोई सम्बन्ध नहीं रह पायेगा। इसलिये अपने आपका दायरा विकसित कीजिए। 
          ‘‘हम सबके’’, ‘‘सब हमारे’’ इस तरीके से विचार कीजिए। आप इस तरीके से विचार कीजिए- ‘‘आत्मवत् सर्वभूतेषु’’। यह सारा संसार हमारे ही समान है। सबके सहयोग से हम जिन्दा हैं और हमारा सहयोग सबको मिलना चाहिए। ये अगर आप विचार करेंगे तो आप समाजनिष्ठ होते चले जायेंगे। चरित्रवान् नागरिक होते हुए चले जायेंगे। देश, धर्म और समाज एवं संस्कृति के प्रति आप अपना लगाव व्यक्त करने लगेंगे और उनकी समस्याओं को भी अपनी समस्याएँ मानने लगेंगे। तो ये क्या हो गया- ये आत्मा का विस्तार। जो चीजें आपको अपनी मालूम पड़ती हैं, उनमें प्रसन्नता होती है और उनको आप अपना समझते हैं। लेकिन अगर आप सबको अपना मान लें तब, आपको कितना गर्व और गौरव अनुभव होगा। सूरज भी आपका, चाँद भी आपका, सितारे भी आपके, नदी भी आपकी, पहाड़ भी आपका, जमीन भी आपकी, सारे इन्सान भी आपके, सारा कुटुम्ब भी आपका, सारा संसार आपका। जिस दिन आप सबको अपना मानने लगेंगे और अपने को सबका मानने लगेंगे, तब फिर आप जरा देखना तो सही कैसा मजा आता है, कैसा आनन्द आता है? जीवन में, गतिविधियों में कैसा हेर- फेर होता है और आपकी प्रसन्नता किस तरीके से जमीन से आसमान तक छूने लगती है? ऐसी शक्ति पैदा कीजिए। बस, यही कहना था, आज आपसे। 
आज की बात समाप्त। ॥ॐ शान्तिः॥ 
First 4 6 Last


Other Version of this book



अमृत वचन जीवन के सिद्ध सूत्र
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



Religion and Science
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

యుగ ఋషి జన్మశతాబ్ది
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

The Legend of a Divine Campaign
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

प्रज्ञावतार का स्वरूप और क्रिया-कलाप
Type: SCAN
Language: HINDI
...

મારી વસીયત અને વિરાસત
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

हमारी वसीयत और विरासत
Type: TEXT
Language: EN
...

My Life - Its Legacy and Message
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

हमारी वसीयत और विरासत
Type: SCAN
Language: EN
...

Spectrum of Knowledge
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया
Type: TEXT
Language: EN
...

प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: EN
...

सुनसान के सहचर
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Companions in Solitude
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Companion in Solitude
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

सुनसान के सहचर
Type: SCAN
Language: EN
...

अदभुत, आश्चर्यजनक किन्तु सत्य -3
Type: TEXT
Language: HINDI
...

अदभुत, आश्चर्यजनक किन्तु सत्य -2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

अदभुत, आश्चर्यजनक किन्तु सत्य -1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

नव सृजन के निमित्त महाकाल की तैयारी
Type: SCAN
Language: EN
...

નવસર્જન નિમિત્તે મહાકાળની તૈયારી
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

नवसृजन के निमित्त महाकाल की तैयारी
Type: TEXT
Language: EN
...

दीक्षित -नैष्ठिक
Type: TEXT
Language: EN
...

पत्र पाथेय
Type: SCAN
Language: HINDI
...

प्रज्ञावतार का कथामृत
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • अपने व्यक्तित्व को बदलिये
  • देवता बनिये, स्वर्ग में रहिये
  • विधेयात्मक चिंतन- प्रगति का द्वार
  • चिंतन का महत्त्व और स्वरूप
  • मनन का महत्त्व और स्वरूप
  • उपासना का महत्त्व
  • हंस बनिये
  • संकल्प जगायें- ऊँचे उठें
  • बोना और काटना
  • समयदान का महत्त्व
  • ज्ञान सम्पदा
  • व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण
  • जन्मदिन का महत्त्व
  • सच्ची आध्यात्मिकता
  • मेरा जीवन अखण्ड दीपक
  • त्याग और समर्पण
  • पूजा-उपासना के लाभ
  • पूजा-उपासना के मर्म
  • साधक कैसे बनें?
  • जीवन कैसे जीयें?
  • सामाजिक क्रान्ति
  • एक विशेष समय
  • युग परिवर्तन
  • संकल्पवान्-व्रतशील बनें
  • विधि नहीं, विधा समझें
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj