• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • गायत्री द्वारा सन्ध्या- वन्दन
    • ब्रह्म सन्ध्या
    • दैनिक उपासना की सरल किन्तु महान् प्रक्रिया
    • गायत्री उपासना का विधि- विधान
    • गुरू वन्दना
    • पूजा सामग्री का विसर्जन
    • गायत्री की सर्वश्रेष्ठ एवं सर्वसुलभ ध्यान
    • गायत्री- साधना से पापमुक्ति
    • पापनाशक प्रायश्चित
    • कुमुहूर्त और अशकुनों का परिहार
    • गायत्री साधना से अनेकों प्रयोजनों की सिद्धि
    • महिलाओं के लिए गायत्री उपासना
    • महिलाओं के लिए कुछ विशेष साधनाएं
    • मनोनिग्रह और ब्रह्मप्राप्ति के लिए
    • गायत्री का अर्थ चिन्तन-
    • अर्थ- भावना का साधन
    • माता से वार्तालाप करने की साधना
    • आत्म- कल्याण जप के साथ पय- पान का ध्यान
    • विश्व- कल्याण जप के साथ आत्मार्पण का ध्यान
    • परम तेज- पुंज ज्योति अवतरण- साधना
    • उपासना ही नहीं साधना भी
    • शक्ति पुरश्चरण साधना
    • एक वर्ष की उद्यापन साधना
    • कुछ विशेष साधनाएँ
    • गायत्री मंत्र लेखन - एक महान साधना
    • गायत्री चालीसा पाठ अनुष्ठान
    • लघु गायत्री
    • प्रज्ञा आलोक पाएँ भी- बाँटे भी
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login

Impact Summit Sessions at Various Locations





Books - गायत्री की परम कल्याणकारी सर्वांगपूर्ण सुगम उपासना विधि

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


आत्म- कल्याण जप के साथ पय- पान का ध्यान

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 17 19 Last

आत्म- कल्याण के लिए गायत्री महामन्त्र की पहली एक माला जप करते समय अपने को एक वर्ष आयु के छोटे बालक के रूप में अनुभव करना चाहिए और सर्व- शक्तिमान गायत्री माता की गोद में खेलने, क्रीड़ा- कल्लोल करने की भावना करनी चाहिए। उसका पय- पान करते हुए यह अनुभूति जगानी चाहिए कि इस अमृत दूध के साथ मुझे आदर्शवादिता, उत्कृष्टता, ऋतम्भरा- प्रज्ञा, सज्जनता एवं सदाशयता जैसी दिव्य आध्यात्मिक विभूतियाँ उपलब्ध हो रही हैं और उनके माध्यम से अपना अन्तःकरण एवं व्यक्तित्व महान् बनता चला जा रहा है।

ध्यान का स्वरूप नीचे दिया जा रहा है-

(१) प्रलय के समय बची हुई अनन्त जलराशि में कमल के पत्ते पर तैरते हुए बाल भगवान् का चित्र बाजार में बिकता है। वह चित्र खरीद लेना चाहिए और उसी के अनुरूप अपनी स्थिति अनुभव करनी चाहिए। इस संसार से ऊपर नील आकाश और नीचे नील जल के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं। जो कुछ भी दृश्य पदार्थ इस संसार में थे इस प्रलय काल में ब्रह्म के भीतर तिरोहित हो गए। अब केवल अनन्त शून्य बना है जिनमें नीले जल और आकाश के ऊपर कोई वस्तु शेष नहीं। यह उपासना भूमिका के वातावरण का स्वरूप है। पहले इसी पर ध्यान एकाग्र किया जाये।

(२) मैं कमल पत्र पर पड़े हुए एक वर्षीय बालक की स्थिति में निश्चित भाव से पड़ा क्रीड़ा- कल्लोल कर रहा हूँ। न किसी बात की चिन्ता है, न आकांक्षा और न आवश्यकता। पूर्णतया निश्चित निर्भय, निर्द्वन्द्व, निष्काम जिस प्रकार छोटे बालक की अनुभूति हुआ करती है, ठीक वैसी ही अपनी है। विचारणा का सीमित क्षेत्र एकाकीपन के उल्लास में ही संव्याप्त है। मैं उसी की अनुभूति करता हुआ परिपूर्ण तृप्ति एवं सन्तुष्टि का आनन्द ले रहा हूँ।

(३) प्रातःकाल जिस प्रकार संसार में अरुणिमा युक्त स्वर्णिम आभा के साथ भगवान् सविता अपने समस्त वरेण्य, दिव्य भर्ग ऐश्वर्य के साथ उदय होते हैं, उसी प्रकार उस अनन्त आकाश की पूर्व दिशा में से ब्रह्म की महान् शक्ति गायत्री का उदय होता है। उसके बीच अनुपम सौन्दर्य से युक्त अलौकिक सौन्दर्य की उपमा जगद्धात्री गायत्री माता प्रकट होती है। वे हँसती- मुस्कराती अपनी ओर बढ़ती आ रही है। हम बालसुलभ किलकारियाँ लेते हुए उनकी ओर बढ़ते चले जाते हैं। दोनों माता- पुत्र आलिंगन आनन्द से आबद्ध होते हैं और अपनी ओर से असीम वात्सल्य की गंगा- यमुना प्रवाहित हो उठती है और दोनों का संगम परम- पावन तीर्थराज बन जाता है।

माता और पुत्र के बीच क्रीड़ा कल्लोल भरा स्नेह वात्सल्य का आदान- प्रदान होता है। उनका पूरी तरह ध्यान ही नहीं भावना भूमिका में भी उतारना चाहिए। बच्चा माँ के बाल, कान, नाक आदि पकड़ने की चेष्टा करता है, मुँह- नाका में अंगुली देता है, गोदी में ऊपर चढ़ने की चेष्टा करता है, हँसता, मुस्कुराता और अपने आनन्द की अनुभूति उछल- उछल कर प्रकट करता है वैसी ही स्थिति अपनी अनुभव करनी चाहिए। माता अपने बालक को पुकारती है, उसके सिर- पीठ पर हाथ फिराती है, गोदी में उठाती- छाती से लगाती, दुलराती हैं, उछालती हैं वैसी ही चेष्टाएँ माता की ओर से प्रेम- उल्लास के साथ हँसी- मुस्कान के साथ की जा रही है, ऐसा ध्यान करना चाहिये।

स्मरण रहे केवल उपर्युक्त दृश्यों की कल्पना करने से ही काम न चलेगा वरन् प्रयत्न यह करना होगा कि वे भावनाएँ भी मन में उठें जो ऐसे अवसर पर स्वाभाविक माता- पुत्र के बीच उठती रहती हैं। दृश्य की कल्पना सरल है पर भाव की अनुभूति कठिन है। अपने स्तर को वयस्क व्यक्ति के रूप में अनुभव किया गया तो कठिनाई पड़ेगी किन्तु यदि सचमुच अपने को एक वर्ष के बालक की स्थिति में अनुभव किया गया, जिसको माता के स्नेह के अतिरिक्त और कोई वस्तु प्रिय होती ही नहीं, तो फिर विभिन्न दिशाओं में बिखरी हुई अपनी भावनायें एकत्रित होकर उस असीम उल्लास भरी अनुभूति के रूप में उदय होंगी जो स्वभावतः हर माता और हर बालक के बीच में निश्चित रूप से उदय होती है। प्रौढ़ता भूलकर शैशव का शरीर और भावना स्तर पर स्मरण कर सकना यदि सम्भव हो सका तो समझना चाहिए कि साधक ने एक बहुत बड़ी मंजिल पार कर ली ।।

मन प्रेम का गुलाम है। मन भागता है पर उसके भागने की दिशा अप्रिय से प्रिय होती है। जहाँ प्रिय वस्तु मिल जाती है, वहाँ वह ठहर जाता है। प्रेम ही सर्वोपरि प्रिय है। जिससे भी अपना प्रेम हो जाय वह भले ही कुरूप य निरूप भी हो पर लगता परमा प्रिय है। मन का स्वभाव प्रिय वस्तु के आस- पास मँडराते रहने का है। उपयुक्त ध्यान- साधना में गायत्री माता के प्रति प्रेम भावना का विकास करना पड़ता है फिर उसका सर्वांग सुन्दर स्वरूप भी प्रस्तुत है। सर्वांग सुन्दर प्रेम की अधिष्ठात्री गायत्री माता का चिंतन करने से मन उसी परिधि में घूमता रहता है। उसी क्षेत्र में क्रिड़ा- कल्लोल करता रहता है। अतएव मन को रोकने, वश में करने की एक बहुत बड़ी आध्यात्मिक आवश्यकता भी इसी साधना के माध्यम से पूरी हो जाती है।

इस ध्यान- धारणा में गायत्री माता को केवल एक नारी मात्र नहीं माना गया है। वरन् उसे सत् चित् आनन्दस्वरूप- समस्त सद्गुणों, सद्भावनाओं, सत्प्रवृत्तियों का प्रतीक, ज्ञान- विज्ञान का प्रतिनिधि और शक्ति- सामर्थ्य का स्रोत मानते हैं। प्रतिमा नारी की भले ही हो पर वस्तुतः वह ब्रह्म- चेतना क्रम दिव्य- ज्योति बनकर ही- अनुभूति में उतरे।

जब माता के स्तन- पान का ध्यान किया जाय तो यह भावना उठनी चाहिए कि यह दूध एक दिव्य प्राण है जो माता के वक्षःस्थल से निकल कर मेरे मुख द्वारा उदर में जा रहा है और वहाँ एक धवल विद्युत- धारा बनकर शरीर के अंग- प्रत्यंग में ही नहीं- वरन् मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार, हृदय, अन्तःकरण, चेतना एवं आत्मा में- अन्नमय कोश, मनोमय कोश, प्राणमय कोश, विज्ञानमय कोश, आनन्दमय कोशों में समाये हुए अनेक रोग शोकों- कषाय का निराकरण कर रहा है। इस पय- पान का प्रभाव एक कायाकल्प कर सकने वाली संजीवनी रसायत जैसा हो रहा है। मैं नर से नारायण, पुरूष से पुरूषोत्तम, अणु से विभु, क्षुद्र से महान् और आत्मा से परमात्मा के रूप में विकसित हो रहा हूँ। ईश्वर के समस्त सद्गुण धीरे- धीरे व्यक्तित्व का अंग बन रहे हैं, मैं द्रुतगति से उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हो रहा हूँ। मेरा आत्म- बल असाधारण रूप में प्रखर हो रहा है।

First 17 19 Last


Other Version of this book



गायत्री की परम कल्याणकारी सर्वांगपूर्ण सुगम उपासना विधि
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



પરિવર્તનની મહાન ક્ષણ
Type: SCAN
Language: EN
...

The Great Moments of Change
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

परिवर्तन के महान क्षण
Type: SCAN
Language: EN
...

परिवर्तन के महान् क्षण
Type: TEXT
Language: EN
...

परिष्कृत अध्यात्म हमारे जीवन में उतरे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

પરિષ્કૃત અધ્યાત્મ આપણા જીવનમાં ઉતરે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

જીવન સાધનાનાં સોનેરી સૂત્રો
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: TEXT
Language: EN
...

தவ வாழ்க்கைக்கான
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: SCAN
Language: EN
...

మానసిక సంతులనం
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

Mental Balance
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

மன சமநிலை
Type: SCAN
Language: TAMIL
...

मन: स्थिति बदले तो परिस्थिति बदले
Type: TEXT
Language: EN
...

મન: સ્થિતિ બદલો તો પરિસ્થિતિ બદલાશે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

मनस्थिति बदलें तो परिस्थिति बदले
Type: SCAN
Language: EN
...

गायत्री साधना से कुण्डलिनी जागरण
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गायत्री साधना से कुण्डलिनी जागरण
Type: SCAN
Language: HINDI
...

गायत्री साधना के दो स्तर
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गायत्री सर्वतोन्मुखी समर्थता की अधिष्ठात्री
Type: TEXT
Language: HINDI
...

ઇન્દ્રિય સંયમ
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

इंद्रिय संयम
Type: SCAN
Language: HINDI
...

इन्द्रिय संयम
Type: TEXT
Language: HINDI
...

प्रज्ञा परिजनों में नव जीवन संचार
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • गायत्री द्वारा सन्ध्या- वन्दन
  • ब्रह्म सन्ध्या
  • दैनिक उपासना की सरल किन्तु महान् प्रक्रिया
  • गायत्री उपासना का विधि- विधान
  • गुरू वन्दना
  • पूजा सामग्री का विसर्जन
  • गायत्री की सर्वश्रेष्ठ एवं सर्वसुलभ ध्यान
  • गायत्री- साधना से पापमुक्ति
  • पापनाशक प्रायश्चित
  • कुमुहूर्त और अशकुनों का परिहार
  • गायत्री साधना से अनेकों प्रयोजनों की सिद्धि
  • महिलाओं के लिए गायत्री उपासना
  • महिलाओं के लिए कुछ विशेष साधनाएं
  • मनोनिग्रह और ब्रह्मप्राप्ति के लिए
  • गायत्री का अर्थ चिन्तन-
  • अर्थ- भावना का साधन
  • माता से वार्तालाप करने की साधना
  • आत्म- कल्याण जप के साथ पय- पान का ध्यान
  • विश्व- कल्याण जप के साथ आत्मार्पण का ध्यान
  • परम तेज- पुंज ज्योति अवतरण- साधना
  • उपासना ही नहीं साधना भी
  • शक्ति पुरश्चरण साधना
  • एक वर्ष की उद्यापन साधना
  • कुछ विशेष साधनाएँ
  • गायत्री मंत्र लेखन - एक महान साधना
  • गायत्री चालीसा पाठ अनुष्ठान
  • लघु गायत्री
  • प्रज्ञा आलोक पाएँ भी- बाँटे भी
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj