• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • गायत्री द्वारा सन्ध्या- वन्दन
    • ब्रह्म सन्ध्या
    • दैनिक उपासना की सरल किन्तु महान् प्रक्रिया
    • गायत्री उपासना का विधि- विधान
    • गुरू वन्दना
    • पूजा सामग्री का विसर्जन
    • गायत्री की सर्वश्रेष्ठ एवं सर्वसुलभ ध्यान
    • गायत्री- साधना से पापमुक्ति
    • पापनाशक प्रायश्चित
    • कुमुहूर्त और अशकुनों का परिहार
    • गायत्री साधना से अनेकों प्रयोजनों की सिद्धि
    • महिलाओं के लिए गायत्री उपासना
    • महिलाओं के लिए कुछ विशेष साधनाएं
    • मनोनिग्रह और ब्रह्मप्राप्ति के लिए
    • गायत्री का अर्थ चिन्तन-
    • अर्थ- भावना का साधन
    • माता से वार्तालाप करने की साधना
    • आत्म- कल्याण जप के साथ पय- पान का ध्यान
    • विश्व- कल्याण जप के साथ आत्मार्पण का ध्यान
    • परम तेज- पुंज ज्योति अवतरण- साधना
    • उपासना ही नहीं साधना भी
    • शक्ति पुरश्चरण साधना
    • एक वर्ष की उद्यापन साधना
    • कुछ विशेष साधनाएँ
    • गायत्री मंत्र लेखन - एक महान साधना
    • गायत्री चालीसा पाठ अनुष्ठान
    • लघु गायत्री
    • प्रज्ञा आलोक पाएँ भी- बाँटे भी
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login

Impact Summit Sessions at Various Locations





Books - गायत्री की परम कल्याणकारी सर्वांगपूर्ण सुगम उपासना विधि

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


परम तेज- पुंज ज्योति अवतरण- साधना

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 19 21 Last
ज्योति अवतरण पुंज साधना एक विशिष्ट उपासना पद्धति है। इसका अनुपम लाभ लेने से किसी को भी नहीं चूकना चाहिए। प्रस्तुत ध्यान- साधना के लिए रात्रि का समय ही अधिक उपयुक्त है। यों उसे दिन में भी सुविधानुसार समय पर किया जा सकता है पर रात्रि की नीरवता में जितनी अच्छी तरह इसका सत्परिणाम मिलता है उतना दिन में नहीं ।।

इसके लिए चित्र आदि की आवश्यकता नहीं। रात्रि को यदि कभी आँख खुल जाये तो बिस्तर पर पड़े- पड़े भी इसे किया जा सकता है। बैठ कर करनी हो तो दीवार, मसनद आदि का सहारा लिया जा सकता है। आराम कुर्सी भी काम में लाई जा सकती है। शरीर को शिथिल, मन को एकाग्र करके सुविधा के समय इस साधना को करना चाहिए। समय कितना लगाना है यह अपनी सुविधा एवं परिस्थिति पर निर्भर है। पर जितना भी समय लगाना हो उसे तीन भागों में विभक्त कर लेना चाहिए। एक तिहाई में स्थूल शरीर, एक तिहाई में सूक्ष्म शरीर और एक तिहाई में कारण शरीर में ज्योति का अवतरण करना चाहिए। यों थोड़ी न्यूनाधिकता रहने से भी कोई हर्ज नहीं होता। पर क्रम ऐसा ही बनाना चाहिए, जिससे शरीर, मन और आत्मा तीनों स्तरों को समुचित प्रकाश मिल सके।

सूक्ष्म जगत् में ईश्वरीय दिव्य प्रकाश की प्रेरणापूर्ण किरणें निरन्तर बहती रहती हैं। उन्हें श्रद्धा, एकाग्रता और भावनापूर्ण ध्यान करके इस लेख में वर्णित विधि से कोई भी साधक ग्रहण कर सकता है। पर अपने परिवार के लिए इस साधना में संलग्न साधकों के लिए दो- दो घण्टे के दो ऐसे समय भी नियुक्त हैं, जिनमें किन्हीं महान् दिव्य शक्तियों द्वारा अपना शक्ति प्रवाह भी जोड़ दिया जाता है और उस समय ध्यान करने में विशेष आनन्द आता है और विशेष प्रभाव पड़ता है। यह समय रात्रि को ८ बजे से १० बजे और प्रातः ३ से ५ बजे का है। इन दोनों अवसरों में से जब जिसे सुविधा हो वह अपनी सुविधा के अनुरूप समय निर्धारित कर सकते हैं।

आरम्भ में यह समय एका बार में आधा घण्टे से अधिक का नहीं होना चाहिए। धीरे- धीरे समय बढ़ाकर एक घण्टे तक का किया जा सकता है। रात्रि के पूर्वार्ध और उत्तरार्ध में दोनों बार भी यह साधन किया जा सकता है। तब दो बार में कुल मिलाकर एक घण्टे से लेकर दो घण्टे तक का यह समय हो सकता है। २४ घण्टे में २ घण्टे इसके लिए अधिकतम समय हो सकता है। अधिक तेज के ग्रहण करने और धारण करने में कठिनाई पड़ती है, इसलिए ग्रहण उतना ही करना चाहिए जितना पचाया जा सके। कौन किस समय इस साधना को करे, कितनी देर, किस प्रकार बैठकर करे यह निर्धारण करना साधक का काम है। अपनी परिस्थतियों के अनुसार उसे अपनी व्यवस्था स्वयं ही करनी चाहिए। पर जो क्रम या समय निर्धारित किया जाय, उसे उसी क्रम से चलना चाहिए। समय और स्थिति का एक ही क्रम चलना किसी भी साधना की सफलता के लिए उचित एवं आवश्यक है।


ज्योति अवतरण साधना निम्न प्रकार करनी चाहिये-
(१) शरीर को शिथिल कर देना चाहिए और ऐसी भावान करनी चाहिए कि अपना मन, शरीर और आत्मा पूर्ण शान्त निश्चिन्त एवं प्रसन्न स्थिति में अवस्थित है। यह भावना पाँच मिनट करने से चित्त में ध्यान के उपयुक्त शान्ति उत्पन्न होने लगती है।
(२) ध्यान कीजिये चारों ओर प्रकाश- पुंज फैला हुआ है। आगे- पीछे ऊपर- नीचे सर्वत्र प्रकाश फैल रहा है। भगवती आदिशक्ति की आभा सूर्यमंडल में से निकल कर सीधी आप तक चली आ रही है और आप उस प्रकाश के घेरे में चारों ओर से घिरे हुए हैं।
(३) यह प्रकाश किरणें धीरे- धीरे आपके शरीर में त्वचा छिद्रों में प्रवेश करती हुई प्रत्येक अवयव में घुस रही है। हृदय, फेफड़े, आमाशय, आँतें, मस्तिष्क, हाथ,पैर आदि अंग उस प्रकाश- पुंज को अपने भीतर धारण करके परिपुष्ट हो रहे हैं। जिह्वा, गुह्येन्द्रिय, नेत्र, कान, नाक आदि इन्द्रियाँ इस प्रकार से आलोकित होकर पवित्र बन रही हैं। उनकी असंयम वृत्ति जल रही है। पवित्रता की यह ज्योति शरीर के कण- कण को पवित्र बनाने में संलग्न है।
स्थूल शरीर में रक्त- माँस अस्थि आदि के बने हुए अवयवों के प्रकाश पुंज बनने और उनके परिपुष्ट, पवित्र, स्फूर्तिवान एवं ज्योतिर्मय का ध्यान करने के उपरान्त सूक्ष्म शरीर पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। सूक्ष्म शरीर का स्थान मस्तिष्क है।
(४) ध्यान करना चाहिए कि मस्तिष्क के भीतर मक्खन जैसे कोमल- बालू के जैसे बिखरे हुए कणों में अगणित प्रकार क मानसिक शक्तियों एवं विचारणाओं के केन्द्र छिपे हुए हैं। उन तक आदिशक्ति माता के प्रकाश की धाराएँ बह रही हैं और वे सभी कण उसके द्वारा रत्नकणों की तरह ज्योतिर्मय होकर जगमागाने लगे हैं।

First 19 21 Last


Other Version of this book



गायत्री की परम कल्याणकारी सर्वांगपूर्ण सुगम उपासना विधि
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



પરિવર્તનની મહાન ક્ષણ
Type: SCAN
Language: EN
...

The Great Moments of Change
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

परिवर्तन के महान क्षण
Type: SCAN
Language: EN
...

परिवर्तन के महान् क्षण
Type: TEXT
Language: EN
...

परिष्कृत अध्यात्म हमारे जीवन में उतरे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

પરિષ્કૃત અધ્યાત્મ આપણા જીવનમાં ઉતરે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

જીવન સાધનાનાં સોનેરી સૂત્રો
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: TEXT
Language: EN
...

தவ வாழ்க்கைக்கான
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: SCAN
Language: EN
...

మానసిక సంతులనం
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

Mental Balance
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

மன சமநிலை
Type: SCAN
Language: TAMIL
...

मन: स्थिति बदले तो परिस्थिति बदले
Type: TEXT
Language: EN
...

મન: સ્થિતિ બદલો તો પરિસ્થિતિ બદલાશે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

मनस्थिति बदलें तो परिस्थिति बदले
Type: SCAN
Language: EN
...

गायत्री साधना से कुण्डलिनी जागरण
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गायत्री साधना से कुण्डलिनी जागरण
Type: SCAN
Language: HINDI
...

गायत्री साधना के दो स्तर
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गायत्री सर्वतोन्मुखी समर्थता की अधिष्ठात्री
Type: TEXT
Language: HINDI
...

ઇન્દ્રિય સંયમ
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

इंद्रिय संयम
Type: SCAN
Language: HINDI
...

इन्द्रिय संयम
Type: TEXT
Language: HINDI
...

प्रज्ञा परिजनों में नव जीवन संचार
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • गायत्री द्वारा सन्ध्या- वन्दन
  • ब्रह्म सन्ध्या
  • दैनिक उपासना की सरल किन्तु महान् प्रक्रिया
  • गायत्री उपासना का विधि- विधान
  • गुरू वन्दना
  • पूजा सामग्री का विसर्जन
  • गायत्री की सर्वश्रेष्ठ एवं सर्वसुलभ ध्यान
  • गायत्री- साधना से पापमुक्ति
  • पापनाशक प्रायश्चित
  • कुमुहूर्त और अशकुनों का परिहार
  • गायत्री साधना से अनेकों प्रयोजनों की सिद्धि
  • महिलाओं के लिए गायत्री उपासना
  • महिलाओं के लिए कुछ विशेष साधनाएं
  • मनोनिग्रह और ब्रह्मप्राप्ति के लिए
  • गायत्री का अर्थ चिन्तन-
  • अर्थ- भावना का साधन
  • माता से वार्तालाप करने की साधना
  • आत्म- कल्याण जप के साथ पय- पान का ध्यान
  • विश्व- कल्याण जप के साथ आत्मार्पण का ध्यान
  • परम तेज- पुंज ज्योति अवतरण- साधना
  • उपासना ही नहीं साधना भी
  • शक्ति पुरश्चरण साधना
  • एक वर्ष की उद्यापन साधना
  • कुछ विशेष साधनाएँ
  • गायत्री मंत्र लेखन - एक महान साधना
  • गायत्री चालीसा पाठ अनुष्ठान
  • लघु गायत्री
  • प्रज्ञा आलोक पाएँ भी- बाँटे भी
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj