• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • अपना स्वर्ग, स्वयं बनायें
    • सुख की आकांक्षा को बुरी मन कहिए !
    • सुख चाहिए किन्तु दुःख से डरिये मत
    • दुःखों का कारण और निवारण
    • दुःखी संसार में भी सुखी रहा जा सकता है
    • विक्षुब्ध जीवन, शान्तिमय कैसे बने?
    • मन का भार हल्का रखिये
    • प्रत्येक परिस्थिति में प्रसन्नता का राजमार्ग
    • मानसिक सुख-शांति के उपाय
    • ‘आप भला तो जग भला’
    • हमारी प्रगति उत्कृष्टता की दिशा में हो
    • जीवन-सार्थकता की साधना—चरित्र
    • आत्म-निर्माण का पुण्य-पथ
    • दृष्टिकोण के अनुरूप संसार का स्वरूप
    • भावना पर हमारे जीवन का विकास निर्भर है
    • मान्यताओं का निष्पक्ष निर्णय किया जाये
    • तटस्थ रहिए—दुःखी मत हूजिये
    • आप घाटे में हैं, इसका दुःख मत मानिए
    • समय जरा भी बर्बाद न कीजिए
    • पतन के कारण ढूंढ़िए और उनकी जड़ काटिए
    • प्रगति के लिये—इन आन्तरिक शत्रुओं से भी जूझें
    • भाग्यवादी कायरता छोड़ें, कर्मवादी वीरता अपनावें
    • सुख की मूल शक्ति
    • हम शक्तिशाली भी तो बनें
    • जीवन में शिष्टाचार की आवश्यकता
    • वार्तालाप और व्यवहार में यह भी ध्यान रखिए
    • शुद्ध व्यवहार, पवित्र आचार
    • अपना मूल्य, आप ही न गिरायें
    • मनोरंजन—मानव जीवन की महती आवश्यकता
    • सुखी न भयउँ ‘अमय’ की नाई
    • उत्कृष्ट जीवन के चार चरण
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Books - सुख-शांति की साधना

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


मान्यताओं का निष्पक्ष निर्णय किया जाये

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 15 17 Last
आज का मानव-समुदाय देश, धर्म, जाति, वर्ण, पंथ, सम्प्रदाय, भाषा व प्रदेश आदि के आधार पर टुकड़े-टुकड़े होकर बिखरा हुआ है। एक ही परमात्मा के पुत्र और एक ही धरती माता की सन्तानों के बीच यह बिखराव बड़े खेद का विषय है। किन्तु इससे भी अधिक खेद का विषय यह है कि मानव-समुदाय की यह टूट-फूट भयानक रक्त-पात का कारण बनती है।

पिछले हजारों वर्षों से इसी टूट-फूट के कारण क्या योरोप, क्या एशिया, क्या अमेरिका और क्या अफ्रीका आदि सारे महाद्वीपों की धरती मनुष्य के रक्त से लाल होती चली आ रही है। साम्प्रदायिक संघर्ष और धर्म के नाम पर होने वाले नर-मेध ने संसार के सम्पूर्ण मानव समुदाय को बुरी तरह त्रस्त कर दिया है।

यह सही है कि कुछ पिछड़े हुये देशों एवं जातियों को छोड़कर प्रगतिशील देशों और जातियों ने धर्म के नाम पर रक्त-पात बन्द कर दिया है, तो भी उनमें वर्ग-वाद और रंग-वाद के आधार पर संघर्ष चलता रहता है और किसी न किसी बहाने खून बहता ही रहता है। साथ ही संसार में राष्ट्र-वाद का एक ऐसा उन्माद फैल गया है जिसने क्या तो प्रगतिशील और क्या पिछड़े सभी देशों को एक-दूसरे का दुश्मन बना रखा है।

संसार के सारे नेता, विचारक एवं शासक मानव-समुदाय की इस टूट-फूट से होने वाली अपरिमित हानियों को देख रहे हैं और अनुभव कर रहे हैं कि संसार में स्थायी सुख-शांति के लिये एक विश्ववाद एवं एक मानव समाज की अनिवार्य आवश्यकता है। किन्तु वे कतिपय कमजोरियों के कारण युग की इस आवश्यकता को पूरा करने के लिये एक स्वर से एक विश्ववाद एवं एक मानव-समाज का सन्देश नहीं दे पा रहे हैं।

मानव-समुदाय की एकता प्रतिपादित करने में जो कमजोरी सबसे अधिक आड़े आ रही है वह है मनुष्यों की अपनी-अपनी मान्यताओं के प्रति पक्षपात अथवा दुराग्रह। मनुष्यों के बीच मान्यताओं के प्रति दुराग्रहपूर्ण पक्षपात की यह जहरीली तलवार इस तरह तनी हुई है कि आवश्यकता होते हुये भी वह उनको एक-दूसरे के समीप नहीं आने दे रही है और जब तक यह तीव्र तलवार तनी रहेगी, संसार में यों ही संघर्ष होता रहेगा और सुख-शान्ति के शुभ-शान्ति के शुभ-दिन कभी न आ सकेंगे।

मान्यताओं के प्रति पक्षपात मनुष्य की बौद्धिक कमजोरी है जो उसे परम्परागत मिलती है। सुविधापूर्वक जीवन-यापन के लिये व्यक्तियों, परिस्थितियों एवं देश-काल के अनुरूप जीवन को एक क्रम तथा पद्धति प्रदान करने के लिये समय-समय पर जो नियम निर्माण किये जाते हैं वे चलते-चलते कालान्तर में मान्यताओं का रूप धारण कर लेते हैं।

निसर्ग-नियमों की तरह शाश्वत न होते हुए भी उपयोगिता के अनुसार मानवीय मान्यताओं की एक आयु तो होती ही है और युग, समय अथवा परिस्थितियों के सर्वथा बदल जाने तक उनकी कुछ न कुछ उपयोगिता बनी भी रहती है।

परिवर्तन संसार का अनिवार्य नियम है, किन्तु इसकी गति इतनी मन्थर होती है कि नित्य प्रति होने वाला परिवर्तन दृष्टिगोचर नहीं होता है। यदि यह धीरे-धीरे होने वाला परिवर्तन क्रम ठीक से दिखाई देता रहे तो उसी अनुपात से मनुष्य अपनी मान्यताएं भी बदलता चले। स्थूल एवं स्पष्ट रूप से दृश्यमान होने में परिवर्तन एक लम्बा समय लेता है। तब तक मनुष्य की मान्यतायें उसके मस्तिष्क में गहरी जड़ पकड़ लेती हैं और तब अपनी उन चिर संगिनियों को उखाड़ फेंकने में एक मोह, एक ममता और एक पीड़ा-सी होने लगती है। चिर सम्पर्क से ममत्व हो ही जाता है और ममत्व तोड़ते समय पीड़ा होना स्वाभाविक ही है। किन्तु मनुष्य की विवेकशीलता इसी में है कि वह अपने किसी ममत्व पर दया न करे जो उसकी वांछनीय सुख-शान्ति एवं प्रगति में बाधा बनती हो।

मनुष्य जिस समाज, राष्ट्र, वर्ग अथवा वंश में पैदा होता है, परम्परागत उसकी अपनी कुछ मान्यतायें भी होती हैं, जिनको कि किसी समय सुख-सुविधा के अनुसार परिस्थितियों के अनुकूल बनाया गया होता है। अब चूंकि सामाजिक नियम बच्चों के घरौंदों की तरह न तो रोज-रोज बनाये-बिगाड़े जा सकते हैं और न मानव-जीवन क्रम की परिस्थितियां ही जल्दी-जल्दी बदलती रहती हैं जिससे कि आज की मान्यताओं की उपयोगिता कल ही खत्म हो जाये। इसलिये उनको काफी समय तक चलते रहने का अवसर मिल जाता है। इसी बीच, जब तक कि सामाजिक जीवन को उपयोगी मोड़ देन के लिये, उपस्थित परिस्थितियों का, अनुपयोगी मान्यतायें बदलने का तकाजा तेज होता है, वे मानव-मस्तिष्क को इस सीमा तक प्रभावित कर चुकी होती हैं कि वह उनका दुराग्रहपूर्ण पक्षपाती बन जाता है और यही उसकी बौद्धिक कमजोरी है।

साधारण मानव-मस्तिष्क की यह सहज दुर्बलता है कि वह एक बार जिस विचार चक्र पर चढ़ जाता है फिर जल्दी उससे उतरना नहीं चाहता। उसे नवीन विचारधारा में उतरते बड़ा अटपटा लगता है। इसीलिये जन्म से जीवन में समाई हुई मान्यताओं को छोड़ते उसे हिम्मत नहीं होती, और जब कोई उसे उनकी निरुपयोगिता से होने वाली हानियों की ओर संकेत करता हुआ त्यागने का परामर्श देता है तब वह अपनी इस कमजोरी को छिपाने के लिये उनका पक्षपात करने लगता है।

अपनी-अपनी मान्यताओं के प्रति इसी अन्ध पक्षपात के कारण मनुष्य के बीच रक्तपातपूर्ण संघर्ष को स्थान मिलता है। मात्र मान्यताओं के खण्डन-मण्डन के आधार पर कट मरना मनुष्य जैसे विवेकशील प्राणी को किसी प्रकार भी शोभा नहीं देता।

अपनी-अपनी मान्यताओं के प्रति संसार में जब सबको ही समान रूप से मोह है और पक्षपात के कारण कोई किसी की आलोचना परामर्श एवं सुझाव सुनना नहीं चाहता बल्कि आत्मप्रतिष्ठा और आत्मगौरव के नाम पर दूसरों की अपेक्षा अपनी मान्यताओं को श्रेष्ठ सिद्ध करने की जिद पकड़े हुये है, तब इस समस्या का समाधान भी आखिर किया प्रकार हो?

इसका केवल एक ही उपाय है। वह यह कि सारा मानव-समाज अपनी-अपनी मान्यताओं को निष्पक्षता की तुला पर तोल कर देखे कि उनमें सत्य के साथ मानव-जीवन के लिये कितना लाभकर अंश है। इस कसौटी पर जो-जो मान्यतायें खोटी सिद्ध हों उन्हें सड़ी-गली चीज की तरह तुरन्त त्याग दे। इस प्रकार के त्याग में राष्ट्रीय प्रतिष्ठा अथवा आत्म-गौरव जैसे भावुकतापूर्ण प्रश्न को जोड़ना बुद्धिमानी नहीं है।

बहुत बार हो सकता है कि मोह के कारण किसी को अपनी मूढ़ से मूढ़ मान्यताओं में दोष न दिखाई दें। इसके लिये दूसरों के विवेचन, आलोचना तथा मूल्यांकन को अपने निर्णय में सहायक समझकर तटस्थता की स्थिति में होकर सुनने का साहस रखना चाहिये।

अब चूंकि संसार का सम्पूर्ण जन-साधारण न तो स्वयं निर्णय कर सकता है और न वह उसका उचित अधिकारी ही है। यह काम है विश्व के विचारकों, समाज को नेतृत्व देने वालों और विवेकशील विद्वानों का, जो कि अपनी मानव-जाति के प्रति शुभेच्छा एवं करुणा रखते हों और उसकी सुख-शान्ति का उत्तरदायित्व अपने कन्धों पर समझते हों। परमात्मा ने उनको विशेष विद्या-बुद्धि देकर इसीलिये आगे बढ़ाया है कि इस सृष्टि को नरक बनने से रोकें और स्वर्ग बनाने का प्रयत्न करें। और जन-साधारण का कर्तव्य है कि वह उनके निर्णय में विश्वास करे और आस्थापूर्वक उसका पालन करे।

जन-साधारण की भांति भावुक संसार के उत्तरदायी व्यक्तियों का अपनी मूढ़ एवं हानिकारक मान्यताओं का प्रतिपादन करने में अपनी विद्या-बुद्धि का दुरुपयोग करना उनके व्यक्तित्व के अनुरूप नहीं है। उन्हें चाहिये कि वे निष्पक्ष रूप से विवेक के प्रकाश में बैठकर आपस में निर्णय करें कि इस विशाल मानव-समुदाय को एक समाज का रूप देने के लिये किन पुरानी मान्यताओं को निकाल फेंकना है और कौन-सी नई मान्यताओं को स्थापित करना है? जिनके आधार पर राष्ट्र, धर्म, सम्प्रदाय, वर्ग, वर्णवाद अथवा जाति-पांति के नाम पर होने वाला संघर्ष सदा-सर्वदा के लिये मुंह काला कर जाय और संसार में स्थायी सुख-शांति की परिस्थितियां प्रवेश करें।
First 15 17 Last


Other Version of this book



सुख-शांति की साधना
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

संत विनोबा भावे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

त्योहार और व्रत
Type: SCAN
Language: HINDI
...

गर पूछे कोई मुझसे तो मैं कहूँ कि स्वर्ग बस यहीं है
Type: TEXT
Language: EN
...

गर पूछे कोई मुझसे तो मैं कहूँ कि स्वर्ग बस यहीं है
Type: TEXT
Language: EN
...

आध्यात्मिक कायाकल्प का विधि- विधान-२
Type: TEXT
Language: HINDI
...

भगवान को मत बहकाइए
Type: TEXT
Language: EN
...

भगवान को मत बहकाइए
Type: TEXT
Language: EN
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

बलि वैश्व
Type: TEXT
Language: HINDI
...

बलि वैश्व
Type: TEXT
Language: HINDI
...

बलि वैश्व
Type: TEXT
Language: HINDI
...

बलि वैश्व
Type: TEXT
Language: HINDI
...

युग सृजन का आरम्भ परिवार निर्माण से
Type: TEXT
Language: HINDI
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Articles of Books

  • अपना स्वर्ग, स्वयं बनायें
  • सुख की आकांक्षा को बुरी मन कहिए !
  • सुख चाहिए किन्तु दुःख से डरिये मत
  • दुःखों का कारण और निवारण
  • दुःखी संसार में भी सुखी रहा जा सकता है
  • विक्षुब्ध जीवन, शान्तिमय कैसे बने?
  • मन का भार हल्का रखिये
  • प्रत्येक परिस्थिति में प्रसन्नता का राजमार्ग
  • मानसिक सुख-शांति के उपाय
  • ‘आप भला तो जग भला’
  • हमारी प्रगति उत्कृष्टता की दिशा में हो
  • जीवन-सार्थकता की साधना—चरित्र
  • आत्म-निर्माण का पुण्य-पथ
  • दृष्टिकोण के अनुरूप संसार का स्वरूप
  • भावना पर हमारे जीवन का विकास निर्भर है
  • मान्यताओं का निष्पक्ष निर्णय किया जाये
  • तटस्थ रहिए—दुःखी मत हूजिये
  • आप घाटे में हैं, इसका दुःख मत मानिए
  • समय जरा भी बर्बाद न कीजिए
  • पतन के कारण ढूंढ़िए और उनकी जड़ काटिए
  • प्रगति के लिये—इन आन्तरिक शत्रुओं से भी जूझें
  • भाग्यवादी कायरता छोड़ें, कर्मवादी वीरता अपनावें
  • सुख की मूल शक्ति
  • हम शक्तिशाली भी तो बनें
  • जीवन में शिष्टाचार की आवश्यकता
  • वार्तालाप और व्यवहार में यह भी ध्यान रखिए
  • शुद्ध व्यवहार, पवित्र आचार
  • अपना मूल्य, आप ही न गिरायें
  • मनोरंजन—मानव जीवन की महती आवश्यकता
  • सुखी न भयउँ ‘अमय’ की नाई
  • उत्कृष्ट जीवन के चार चरण
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj