खूंटी झारखण्ड में भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ राष्ट्र चेतना गायत्री महायज्ञ
खूंटी, 21 मार्च। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के दिशा निर्देश पर गायत्री परिवार खूंटी शाखा द्वारा खूंटी क्लब परिसर में आयोजित चार दिवसीय 24 कुंडीय राष्ट्रीय चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ गुरुवार को प्रारंभ हुआ। महायज्ञ के पहले दिन गुरुवार सुबह शहर में भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई।
आयोजन स्थल खूंटी क्लब परिसर से निकाली गई मंगल कलश यात्रा डाक बंगला रोड से भगत सिंह चौक, मेन रोड, नेताजी चौक, कर्रा रोड, चौधरी तालाब रोड होते हुए लियाकत अली लेन में निकल कर मिश्रा टोली मेन रोड होते हुए वापस आयोजन स्थल खूंटी क्लब परिसर में पहुंच कर समाप्त हुआ। मंगल कलश यात्रा में पीला वस्त्र धारी 701 महिलाएं व युवतियां मंगल कलशों को शिरोधार्य कर कतारबद्ध चल रही थी, जबकि अन्य सैकड़ों महिलाएं, पुरुष, युवतियां व बच्चे धार्मिक ध्वज पकड़कर भजन-कीर्तन करते चल रहे थे। शोभा यात्रा में भजन मंडलियों के साथ ही श्रीराम दरबार की झांकी भी शामिल थी, जो श्रद्धालुओं को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।
शोभा यात्रा समापन के बाद सभी मंगल कलशों को आयोजन स्थल में विधिवत स्थापित किया गया। तत्पश्चात महाआरती और प्रसाद का वितरण किया गया। शाम में छह से आठ बजे तक संगीत प्रवचन का कार्यक्रम हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह आठ से 11 बजे तक देव पूजन गायत्री महायज्ञ आदि अनुष्ठान होंगे, जबकि अपराह्न तीन से चार बजे तक कार्यकर्ता गोष्टी और शाम छह बजे से रात नौ बजे तक संगीत प्रवचन का आयोजन होगा।
Recent Post
आत्मचिंतन के क्षण
इस दानशील देश में हमें पहले प्रकार के दान के लिए अर्थात आध्यात्मिक ज्ञान के विस्तार के लिए साहसपूर्वक अग्रसर होना होगा! और यह ज्ञान-विस्तार भारत की सीमा में ही आबद्ध नहीं रहेगा, इसका विस्तार तो सार...
आत्मचिंतन के क्षण
शरीर से सत्कर्म करते हुए, मन में सद्भावनाओं की धारण करते हुए जो कुछ भी काम मनुष्य करता है वे सब आत्मसन्तोष उत्पन्न करते हैं। सफलता की प्रसन्नता क्षणिक है, पर सन्मार्ग पर कर्तव्य पालन का जो आत्म-सन्...
आत्मचिंतन के क्षण
सब लोग सुखी तो होना चाहते हैं, परंतु उसके लिए परिश्रम नहीं करना चाहते। यह तो न्याय की बात है, कि बिना कर्म किए फल मिलता नहीं। यदि आप उत्तम फल चाहते हैं तो पुरुषार्थ तो अवश्य ही करना होगा। यदि भोजन ...
आत्मचिंतन के क्षण
कठिनाइयों से, प्रतिकूलताओं से घिरे होने पर भी जीवन का वास्तविक प्रयोजन समझने वाले व्यक्ति कभी निराश नहीं होते, वे हर प्रकार की परिस्थितियों में अपने लक्ष्य से ही प्रेरणा प्राप्त करते तथा श्रेष्ठता ...
आत्मचिंतन के क्षण
मानसिक शुद्धि, पवित्रता एवं एकाग्रता पर आधारित है, जिसका मन जितना पवित्र और शुद्ध होगा, उसके सकंल्प उतने ही बलवान् एवं प्रभावशाली होंगे। सन्त- महात्माओं के शाप, वरदान की चमत्कारी घटनाएँ उनकी मन की ...
आत्मचिंतन के क्षण
राष्ट्रपिता का मन्तव्य हर स्त्री- पुरुष जिन्दा रहने के लिए शरीर श्रम करें। मनुष्य को अपनी बुद्धि की शक्ति का उपयोग आजीविका या उससे भी ज्यादा प्राप्त करने के लिए ही नहीं, बल्कि सेवा के लिए, परोपकार ...
आत्मचिंतन के क्षण
शरीर, मन और बुद्धि तीनों में ही काम शक्ति क्रियाशील है। शौर्य, साहस पराक्रम, जीवट, उत्साह और उमंग उसकी ही विभिन्न भौतिक विशेषताएँ हैं। उत्कृष्ट विचारणाएँ उदात्त भाव सम्वेदनाएँ काम की आध्यात्मिक विश...
आत्मचिंतन के क्षण
भाग्यवाद एवं ईश्वर की इच्छा से सब कुछ होता है- जैसी मान्यताएँ विपत्ति में असंतुलित न होने एवं संपत्ति में अहंकारी न होने के लिए एक मानसिक उपचार मात्र हैं। हर समय इन मान्यताओं का उपयोग अध्यात्म की आ...
आत्मचिंतन के क्षण
हम प्रथकतावादी न बनें। व्यक्तिगत बड़प्पन के फेर में न पड़ें। अपनी अलग से प्रतिभा चमकाने का झंझट मोल न लें। समूह के अंग बनकर रहें। सबकी उन्नति में अपनी उन्नति देखें और सबके सुख में अपना सुख खोजें। यह ...
आत्मचिंतन के क्षण
साधना का तात्पर्य है, अपने आप के कुसंस्कारों, दोष- दुर्गुणें का परिशोधन, परिमार्जन और उसके स्थान पर सज्जनता, सदाशयता का संस्थापन। आमतौर से अपने दोष- दुर्गुण सूझ नहीं पड़ते। यह कार्य विवेक बुद्धि को ...