राजधानी क्षेत्र में सनातन संस्कृति के सूत्रों को घर-घर पहुँचाने का आह्वान
51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं विशाल दीपमहायज्ञ
इस यज्ञ में क्षेत्र के लगभग 200 नये परिवार और 30 युवा दीक्षा संस्कार के माध्यम से मिशन से जुड़े।
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश
एन सी आर दिल्ली क्षेत्र के शहर ग्रेटर नोएडा में दिनांक 7 से 9 मार्च 2024 की तिथियों में 51 कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन नॉलेज पार्क-4 स्थित ग्राउंड में संपन्न हुआ। दिनांक 8 मार्च- महाशिवरात्रि एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन दिन आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्डया जी और शेफाली दीदी ने इस यज्ञ में उपस्थित होकर क्षेत्र के परिजनों का उत्साह बढ़ाया। आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्डया जी ने अपने उद्बोधन में सनातन संस्कृति को समाज के हर वर्ग और युवाओं तक पहुँचाने तथा मिशन के सप्त सूत्रीय कार्यक्रमों से जोड़ने का आह्वान किया। आदरणीया शेफाली जीजी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नारी जागरण अभियान को गतिशील बनाने के संकल्प कराये ।
यह आयोजन गायत्री चेतना केन्द्र नोएडा के व्यवस्थापक श्री बालरूप शर्मा जी के मार्गदर्शन तथा प्रज्ञा विस्तार केन्द्र के व्यवस्थापक श्री महेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस यज्ञ में पूरे एन सी आर दिल्ली क्षेत्र के अधिकांश कार्यकर्त्ता भाई-बहिनों ने अपनी सेवायें दीं। ग्रामीण क्षेत्र के शौलाना केन्द्र से श्री रामकिशन शर्मा, राकेश शर्मा जी की पूरी टीम तथा स्थानीय स्तर पर श्री संजीव शर्मा, मुकेश त्यागी, सुनील शर्मा, अमितेश गोयल, नीटू राघव, आरती शर्मा, प्रमिला सिंह और प्रज्ञा शुक्ला की टीम का समयदान अत्यंत सराहनीय रहा।
Recent Post
आत्मचिंतन के क्षण
आत्म निरीक्षण और विचार पद्धति का कार्य उसी प्रकार चलाना चाहिए जिस प्रकार साहूकार अपनी आय और व्यय का ठीक-ठीक खाता रखते हैं। हमारी दुर्बलताओं और कुचेष्टाओं का खर्च-खाता भी हो और विवेक सत्याचरण तथा आत...
आत्मचिंतन के क्षण
आत्म-निर्माण के कार्य में सत्संग निःसन्देह सहायक होता है किन्तु आज की परिस्थितियों में इस क्षेत्र में जो विडंबना फैली है, उससे लाभ के स्थान पर हानि अधिक है। सड़े-गले, औंधे-सीधे, रूढ़िवादी, भाग्यवाद...
आत्मचिंतन के क्षण
मनुष्य अपनी वरिष्ठता का कारण अपने वैभव- पुरुषार्थ, बुद्धिबल- धनबल को मानता है, जबकि यह मान्यता नितान्त मिथ्या है। व्यक्तित्व का निर्धारण तो अपना ही स्व- अन्त:करण करता है। निर्णय, निर्धारण यहाँ...
आत्मचिंतन के क्षण
ईश्वर उपासना मानव जीवन की अत्यन्त महत्वपूर्ण आवश्यकता है। आत्मिक स्तर को सुविकसित, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने के लिए हमारी मनोभूमि में ईश्वर के लिए समुचित स्थान रहना चाहिए और यह तभी संभव है जब उसक...
आत्मचिंतन के क्षण
जो अपनी पैतृक सम्पत्ति को जान लेता है, अपने वंश के गुण, ऐश्वर्य, शक्ति,सामर्थ्य आदि से पूर्ण परिचित हो जाता है, वह उसी उच्च परम्परा के अनुसार कार्य करता है, वैसा ही शुभ व्यवहार करता ...
रचनात्मक आन्दोलनों के प्रति जन-जन में उत्साह जगाए
यह यज्ञभाव को जनजीवन में उतारने का चुनौतीपूर्ण समय है
विगत आश्विन नवरात्र के बाद से अब तक का समय विचार क्रान्ति ...
मनुष्य अनन्त शक्तियों का भाण्डागार है
मनुष्य अनन्त शक्तियों का भाण्डागार है। ये शक्तियाँ ही जीवन के उत्कर्ष का आधार हैं। शारीरिक, मानसिक, आत्मिक क्षमताओं का विकास, सफलता, सिद्धि, सुख और आनन्द की प्राप्ति सब इन्हीं आत्मशक्तियों के जागरण...
आत्मचिंतन के क्षण
जीवन का लक्ष्य खाओ पीओ मौज करो के अतिरिक्त कुछ और ही रहा होगा यदि हमने अपना अवतरण ईश्वर के सहायक सहयोगी के रूप में उसकी सृष्टि को सुन्दर समुन्नत बनाने के लिए हुआ अनुभव किया होता पर किया क्या जाय बु...
आत्मचिंतन के क्षण
एकाँगी उपासना का क्षेत्र विकसित कर अपना अहंकार बढ़ाने वाले व्यक्ति , ईश्वर के सच्चे भक्त नहीं कहे जा सकते। परमात्मा सर्व न्यायकारी है। वह, ऐसे भक्त को जो अपना सुख, अपना ही स्वार्थ सिद्ध करना च...
आत्मचिंतन के क्षण
किसी एक समुदाय के विचार किसी दूसरे समुदाय के विरुद्ध हो सकते हैं। किसी एक वर्ग का आहार -विहार दूसरे वर्ग के विपरीत पड़ सकता है। एक की भावनायें, मान्यतायें आदि दूसरे से टकरा सकती हैं। इसी विविधता, व...