नतमस्तक हो गये वनवासी लुटेरे
शान्तिकुञ्ज हरिद्वार में सन् १९८९ ई. में विचार क्रान्ति के प्रसार के लिए एक स्कूटर टोली बनाई गई। तय यह हुआ कि टोली बलसाड़ से स्कूटर से चलेगी, प्रचार- प्रसार करते हुए शान्तिकुञ्ज पहुँचेगी और तीन दिनों तक वहाँ रुककर दूसरे रूट से वापस बलसाड़ पहुँचेगी। पूरी यात्रा २५ दिनों की थी। पहले तो टोली में २५ लोगों का जाना तय हुआ था, लेकिन कई कारणों से अन्ततः ९ व्यक्तियों की टोली बनाई गई।
२२ अप्रैल को यात्रा शुरू हुई। चार स्कूटरों पर दो- दो व्यक्ति और एक स्कूटर पर एक अकेला आदमी। सभी इस भाव से भरे थे कि अकेले आदमी वाले स्कूटर पर पूज्य गुरुदेव सूक्ष्म रूप से बैठे हैं। टोली जहाँ- जहाँ रुकी, वहाँ सभी प्रज्ञा परिजनों का भव्य स्वागत हुआ। सभी अमदा में रात्रि विश्राम के लिए रुके। वहाँ के लोगों द्वारा किये गये स्वागत- सत्कार से सभी गदगद हो गए। एक ने तो इस आशय का पत्र लिखकर घर भेज दिया कि रास्ते भर हमने जो देखा- जाना है, जिस तरह से समाहित हुए हैं, उसके बाद जीवन में कुछ देखने- पाने की इच्छा शेष नहीं रह गई है। अब हम यदि जीवित न भी लौटे तो कोई अफसोस नहीं होगा। आप लोग भी चिन्ता मत करना।
उत्साह और उमंग से भरे सभी शान्तिकुञ्ज पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि द्वार नं. २ से लेकर जहाँ अभी गुरुदेव की समाधि बनी है, वहाँ तक दोनों तरफ लोग हाथों में फूल लेकर खड़े थे। गेट के अन्दर प्रवेश करते ही इनके ऊपर पुष्प वृष्टि होने लगी। सभी अभिभूत हो गए।
तीन दिनों तक शान्तिकुञ्ज में रुककर यह टोली बलसाड़ के लिए रवाना हुई। ३,६०० कि.मी.की इस सड़क यात्रा का वापसी का रूट दूसरा था। ये लोग रोज ४००- ५०० कि. मी. चलकर रात्रि विश्राम करते थे व रात को १०- ११ बजे के बीच खाना खाकर सोते थे और सुबह ४ बजे अगले पड़ाव के लिए निकल पड़ते थे।
गर्मियों के दिन थे, लेकिन तेज धूप में भी इन्हें ऐसा लगता था, जैसे एयरकन्डीशन गाड़ी में सफर कर रहे हों। कहीं कोई थकान नहीं, हर पल तरोताजा। विचार क्रान्ति के बीज बोता हुआ यह काफिला इन्दौर पहुँचा। शाम के पाँच बजे जब ये अगले पड़ाव की ओर चलने को तैयार हुए तो वहाँ के लोगों ने इन्हें आगे जाने से रोका। कारण यह था कि इन्दौर से आगे दाऊद और उसके आसपास का इलाका भीलों के उत्पात के लिए प्रसिद्घ था। रात के समय इनके द्वारा राहगीरों को लूट कर उनकी हत्या तक कर दी जाती थी।
लेकिन युगशिल्पियों को मौत का भय भी रोक नहीं सका। उन्हें निर्धारित समय के अनुसार अगले पड़ाव पर पहुँचना ही था। इसलिए स्थानीय लोगों के लाख रोकने पर भी सभी पूज्य गुरुदेव का स्मरण करते हुए आगे बढ़ चले।
रात गहरी होती जा रही थी। सड़क पर दूर- दूर तक सन्नाटा पसरा हुआ था। सड़क के दोनों ओर बड़ी- बड़ी झाड़ियाँ थीं, जंगल ही जंगल था। पाँचों स्कूटर आगे पीछे तेज रफ्तार में बढ़े चले जा रहे थे। अचानक अगले स्कूटर सवार ने गाड़ी की रफ्तार बहुत धीमी कर दी। उसने हेडलाइट की रोशनी में यह देख लिया था कि सड़क पर एक छोर से दूसरे छोर तक बड़े- बड़े पत्थर रखे हुए हैं। धीमी गति से बढ़ते हुए उसने दोनों तरफ आँखें गड़ा कर देखा। दायें- बायें तहमद लपेटे हुए कुछ लोग नंगे बदन खड़े थे। सबके हाथों में तीर कमान।
स्कूटर सवार ने स्कूटर नहीं रोका। आँखें बंद करके पूज्य गुरुदेव से जीवन रक्षा की गुहार करते हुए उसने स्कूटर की रफ्तार बढ़ाई और दाँत भींचकर दो पत्थरों के बीच से स्कूटर निकाल ले गया।
अगले सवार को सुरक्षित निकलते देखकर पीछे आ रहे स्कूटर सवार का हौसला बढ़ा। उसने स्कूटर का हैंडिल हल्के से दाएँ- बाएँ घुमाकर हेडलाइट की रोशनी सड़क के दोनों ओर डाली। उसने देखा दोनों ओर तीस- चालीस के करीब लुटेरे खड़े हैं। सब के नंगे कंधों पर धनुष हैं। सबने सिर झुकाकर हाथ जोड़ रखा है।
सभी स्कूटर सवार एक- एक कर सुरक्षित निकल गए। कुछ दूर जाकर सभी एक जगह रुके। एक- दूसरे से कहने लगे- लुटेरे भीलों से बचकर निकल पाना परम पूज्य गुरुदेव की कृपा से संभव हुआ है। एक ने कहा- गुरुदेव की महिमा असीम है। उनकी कृपा से एक साथ एक ही क्षण में इतने सारे अंगुलिमालों का विचार परिवर्तन हो गया।
ई.एम.डी. शांतिकुंज हरिद्वार (उत्तराखण्ड)
अदभुत, आश्चर्यजनक किन्तु सत्य पुस्तक से
Recent Post
आत्मचिंतन के क्षण
आत्म निरीक्षण और विचार पद्धति का कार्य उसी प्रकार चलाना चाहिए जिस प्रकार साहूकार अपनी आय और व्यय का ठीक-ठीक खाता रखते हैं। हमारी दुर्बलताओं और कुचेष्टाओं का खर्च-खाता भी हो और विवेक सत्याचरण तथा आत...
आत्मचिंतन के क्षण
आत्म-निर्माण के कार्य में सत्संग निःसन्देह सहायक होता है किन्तु आज की परिस्थितियों में इस क्षेत्र में जो विडंबना फैली है, उससे लाभ के स्थान पर हानि अधिक है। सड़े-गले, औंधे-सीधे, रूढ़िवादी, भाग्यवाद...
आत्मचिंतन के क्षण
मनुष्य अपनी वरिष्ठता का कारण अपने वैभव- पुरुषार्थ, बुद्धिबल- धनबल को मानता है, जबकि यह मान्यता नितान्त मिथ्या है। व्यक्तित्व का निर्धारण तो अपना ही स्व- अन्त:करण करता है। निर्णय, निर्धारण यहाँ...
आत्मचिंतन के क्षण
ईश्वर उपासना मानव जीवन की अत्यन्त महत्वपूर्ण आवश्यकता है। आत्मिक स्तर को सुविकसित, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने के लिए हमारी मनोभूमि में ईश्वर के लिए समुचित स्थान रहना चाहिए और यह तभी संभव है जब उसक...
आत्मचिंतन के क्षण
जो अपनी पैतृक सम्पत्ति को जान लेता है, अपने वंश के गुण, ऐश्वर्य, शक्ति,सामर्थ्य आदि से पूर्ण परिचित हो जाता है, वह उसी उच्च परम्परा के अनुसार कार्य करता है, वैसा ही शुभ व्यवहार करता ...
रचनात्मक आन्दोलनों के प्रति जन-जन में उत्साह जगाए
यह यज्ञभाव को जनजीवन में उतारने का चुनौतीपूर्ण समय है
विगत आश्विन नवरात्र के बाद से अब तक का समय विचार क्रान्ति ...
मनुष्य अनन्त शक्तियों का भाण्डागार है
मनुष्य अनन्त शक्तियों का भाण्डागार है। ये शक्तियाँ ही जीवन के उत्कर्ष का आधार हैं। शारीरिक, मानसिक, आत्मिक क्षमताओं का विकास, सफलता, सिद्धि, सुख और आनन्द की प्राप्ति सब इन्हीं आत्मशक्तियों के जागरण...
आत्मचिंतन के क्षण
जीवन का लक्ष्य खाओ पीओ मौज करो के अतिरिक्त कुछ और ही रहा होगा यदि हमने अपना अवतरण ईश्वर के सहायक सहयोगी के रूप में उसकी सृष्टि को सुन्दर समुन्नत बनाने के लिए हुआ अनुभव किया होता पर किया क्या जाय बु...
आत्मचिंतन के क्षण
एकाँगी उपासना का क्षेत्र विकसित कर अपना अहंकार बढ़ाने वाले व्यक्ति , ईश्वर के सच्चे भक्त नहीं कहे जा सकते। परमात्मा सर्व न्यायकारी है। वह, ऐसे भक्त को जो अपना सुख, अपना ही स्वार्थ सिद्ध करना च...
आत्मचिंतन के क्षण
किसी एक समुदाय के विचार किसी दूसरे समुदाय के विरुद्ध हो सकते हैं। किसी एक वर्ग का आहार -विहार दूसरे वर्ग के विपरीत पड़ सकता है। एक की भावनायें, मान्यतायें आदि दूसरे से टकरा सकती हैं। इसी विविधता, व...