परीक्षा के लिए बच्चों का मार्गदर्शन किया
झारा, महासमुन्द। छत्तीसगढ़
गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झारा में परीक्षा से पूर्व कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी बच्चों का मार्गदर्शन किया। सर्वश्री भारत सिंह साहू, अक्षय साहू, ओम कुमार साहू एवं पुखराज ध्रुव की टीम द्वारा बच्चों से संवाद शैली में चर्चा की गई। विद्यार्थियों को स्वस्थ तन और संतुलित मन के साथ परीक्षा में बेहतर सफलता पाने के सूत्र बताये गए। इसके लिए आहार संयम, योग-व्यायाम तथा परीक्षा में प्रबंधन कौशल पर प्रमुख रूप से चर्चा हुई।
संगोष्ठी में जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए बच्चों को नशा मुक्ति की प्रभावशाली प्रेरणाएँ दी गइर्ं, नशे से बचने के उपाय बताए गए। अंत में सबको नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया गया। संस्था के प्राचार्य श्री देवनारायण साहू जी ने बच्चों को ज्ञानवर्धक जानकारी देने के लिए पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किए।