• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • प्रयाण की बेला में-
    • आत्मानुभूति की सीढ़ियाँ
    • Quotation
    • काया की पूजा
    • श्रावणी पर्व का संदेश
    • मनुष्यत्व का विश्लेषण
    • विनाश के पथ पर सरपट मत दौड़िए
    • जीवन के तेरह रूप
    • दुश्चिंता करना एक रोग है।
    • इन काँग्रेसियों को हो क्या गया है?
    • परिश्रम तथा विश्राम
    • मौन द्वारा शाँति साधना
    • अपने विधाता आप स्वयं हैं।
    • पथिक! बढ़े चलो।
    • धर्म क्या है और अधर्म क्या है?
    • साकार और निराकार की पूजा
    • Quotation
    • गायत्री सूक्ष्म शक्तियों का स्रोत है।
    • प्रयाण की बेला में
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1949 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


अपने विधाता आप स्वयं हैं।

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 11 13 Last
(श्री प्रभाकर जोशी, सेगाँव)

एक प्रसिद्ध उक्ति है-

“हानि-लाभ जीवन-मरण, यश-अपयश विधि हाथ।”

इस उक्ति में हानि-लाभ, जीवन-मरण और यश-अपयश को “विधि” के हाथ में बताया गया है। आइए, विचार करें कि यह विधि क्या है?

कई व्यक्ति इस स्थान पर भी ‘विधि’ का अर्थ “ब्रह्मा” करते हैं। वे समझते हैं कि ब्रह्मा नामक देवता के हाथ में यह सब बातें हैं। वे जिसे चाहते हैं उसे लाभ, जीवन और यश देते हैं और जिसे चाहते हैं उसे हानि, मरण और अपयश के गर्त में धकेल देते हैं। सोचने की बात है कि देवता दिव्य स्वभाव के होते हैं वे सबको समानता एवं प्रेम की दृष्टि से देखते हैं, उनका कोई स्वार्थ, पक्षपात नहीं। फिर किसी को अच्छी किसी को बुरी परिस्थिति में क्यों डालेंगे? किसी को सुख, किसी को दुख देकर अन्याय के भागी क्यों बनेंगे?

कहा जाता है कि ब्रह्मा जी भले बुरे परिणाम कर्मों के आधार पर देते हैं। अपनी ओर से वे किसी के साथ पक्षपात नहीं करते। तब यह सिद्ध हुआ कि कर्म ही प्रधान है। फल का मूल स्रोत कर्म है। फल देना चाहे ब्रह्मा के हाथ में हो, चाहे विष्णु के हाथ में, पर वह मिलता कर्म के आधार पर ही है। रुपया चाहे बैंक की मारफत भेजा जाय या मनीआर्डर से इस अंतर का कुछ महत्व नहीं। रुपया मिलेगा तभी जब पहले बैंक में या पोस्ट आफिस में जमा कर दिया जाए। बिना जमा किये न तो एक पाई बैंक से मिल सकता है न डाकखाने से। इसी प्रकार ब्रह्मा भी कर्मों के आधार पर ही जो कुछ भला बुरा देना होता है वह देते हैं।

‘विधि’ शब्द का अर्थ केवल ब्रह्मा ही नहीं होता। उस के दूसरे भी अर्थ हैं। तरकीब, रीति, प्रणाली, पद्धति क्रिया आदि के लिए भी ‘विधि’ शब्द का उपयोग होता है। किसी काम को जिस विधि से किया जाता है उसी के आधार पर फल मिलता है। यों करने को तो सभी लोग औंधे-सीधे तरीके से अपने-अपने कामों को करते रहते हैं और उनका सही गलत परिणाम भी निकलता ही रहता है। पर ध्यानपूर्वक देखा जाय तो असफलता और उल्टे परिणाम निकलने के कारणों के मूल में विधि का दोष पाया जाता है। सीधे तरीके से, समयानुकूल परिस्थितियों को देखकर, आगे-पीछे, ऊँच-नीच सोचकर, विवेकयुक्त मार्ग पर अपना कर काम किया जाय तो कुछ अपवादों को छोड़कर प्रायः आशाजनक ही परिणाम निकलता है। इसके विपरीत आवेश में बिना विचारे, देशकाल, परिस्थिति को देखे बिना जो अविवेकपूर्ण कार्य किये जाते हैं उनका परिणाम कुछ अपवादों तथा क्षणिक लाभों के अतिरिक्त सदा बुरा ही होता है।

कर्म स्थूल शब्द है। कर्म करने से फल मिलेगा यह एक मोटी बात हुई। उचित, अनुचित और निरर्थक तीन प्रकार के कर्म होते हैं। इनके परिणाम भी तीन प्रकार के होते हैं। इसलिए वह ‘कर्म करो’ इतना कह देने मात्र से काम नहीं चल सकता। कहना यह होगा कि विधिपूर्वक कर्म करो, सही रीति से, उचित मार्ग से कर्म करो। यदि विधिपूर्वक काम किया गया है तो लाभ, जीवन और यश प्राप्त होगा और अगर अविधिपूर्वक, बेढंगे तरीके से काम किया गया होगा तो हानि, मरण और अपयश मिलेगा। यही विधि का हाथ है। यह सब बातें विधि के हाथ में है। विधि का ऐसा ही महात्म्य है। उसको अपना कर मनुष्य यथेच्छ परिणाम प्राप्त कर सकता है।

विधि का उपयोग करने वाला ‘विधाता’ कहलाता है। यह लोकोक्ति है कि ‘सब कुछ विधाता की मर्जी पर निर्भर है।’ ठीक भी है विधि का उपयोग करने वाला विधाता-जैसी विधि का जैसी भली-बुरी प्रणाली का अवलम्बन करेगा। वैसा ही परिणाम होगा। मनुष्य स्वयं अपना विधाता निर्माता-वह अपने को चाहे जैसा बना सकता है। विधि का उपयोग उसके हाथ में है। विधि और विधाता के रहस्य को यदि लोग भली प्रकार समझलें तो अदृश्य की ओर ताकने की अपेक्षा उन्हें अपने पुरुषार्थ पर निर्भर रहने का सीधा-साधा मार्ग मिल जाय, पर आज तो अधिकाँश लोग पुरुषार्थ की उपेक्षा करके भाग्यवाद के अंधकार में भटक रहे हैं।

First 11 13 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • प्रयाण की बेला में-
  • आत्मानुभूति की सीढ़ियाँ
  • Quotation
  • काया की पूजा
  • श्रावणी पर्व का संदेश
  • मनुष्यत्व का विश्लेषण
  • विनाश के पथ पर सरपट मत दौड़िए
  • जीवन के तेरह रूप
  • दुश्चिंता करना एक रोग है।
  • इन काँग्रेसियों को हो क्या गया है?
  • परिश्रम तथा विश्राम
  • मौन द्वारा शाँति साधना
  • अपने विधाता आप स्वयं हैं।
  • पथिक! बढ़े चलो।
  • धर्म क्या है और अधर्म क्या है?
  • साकार और निराकार की पूजा
  • Quotation
  • गायत्री सूक्ष्म शक्तियों का स्रोत है।
  • प्रयाण की बेला में
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj