
गुरु की नज़रे करम
Listen online
View page note
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
गुरु की नज़रे करम
उनकी नज़रे करम का असर देखिये।
प्यार देता हुआ हर बशर देखिये॥
देखती तक न थी जिसको कोई नजर।
बेकरार देखने हर नजर देखिये॥
उनकी नजरें करम छा गई है जिसे।
उसको बढ़ता हुआ हर कदर देखिये॥
उनने सोना बनाया है लोहे को छू।
वह दमकता दीखेगा, जिधर देखिये॥
उनकी नजरें करम पर जिसे फक्र है।
उसको भटका इधर न उधर देखिये॥
प्यार देता दिखेगा सभी को अरे।
प्यार से छल छलाता जिगर देखिये॥
देखियेगा उसे अपना सुख बाँटते।
दुःख बँटाने को नजरों को तर देखिये॥
बस यही है फरिश्तों की पहचान भी।
वो जिधर जाये जन्नत उधर देखिये॥
उनकी नज़रे करम का असर देखिये।
प्यार देता हुआ हर बशर देखिये॥
देखती तक न थी जिसको कोई नजर।
बेकरार देखने हर नजर देखिये॥
उनकी नजरें करम छा गई है जिसे।
उसको बढ़ता हुआ हर कदर देखिये॥
उनने सोना बनाया है लोहे को छू।
वह दमकता दीखेगा, जिधर देखिये॥
उनकी नजरें करम पर जिसे फक्र है।
उसको भटका इधर न उधर देखिये॥
प्यार देता दिखेगा सभी को अरे।
प्यार से छल छलाता जिगर देखिये॥
देखियेगा उसे अपना सुख बाँटते।
दुःख बँटाने को नजरों को तर देखिये॥
बस यही है फरिश्तों की पहचान भी।
वो जिधर जाये जन्नत उधर देखिये॥