• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • जीवन को तपस्या मय बनाइए।
    • ईश्वर का भजन
    • मोक्ष की ओर
    • ब्रह्मचर्य और उपवास
    • सहज-योग
    • पतिव्रत-योग
    • विकास में आनन्द है।
    • सच्चे सौंदर्य को प्राप्त करना
    • दैवी-सहायता
    • जागृत जीवन
    • हमारी आयु क्षीण कैसे होती है।
    • गंध योग का साधन
    • चरित्र बल का आदर
    • दुर्गा पूजा का तत्त्वार्थ
    • अमृत को प्राप्त कीजिए।
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1945 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


गंध योग का साधन

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 11 13 Last
(संकीर्तन)

पंचतत्वों में पृथ्वी तत्व सबसे स्थूल है और उनकी तन्मात्रा गंध भी दूसरी तन्मात्राओं की अपेक्षा सुग्राह्य। अतएव सबसे अधिक विकसित इन्द्रिय नासिका मानी जाती है। स्वेदज प्राणियों में भी नासिका का विकास पाया जाता है। वे सूँघकर ही अपने आहार का पता लगाते हैं। इसी प्रकार आन्तर शब्दादि के जागृत करने में भी सबसे सुलभता से गंध ही जागृत होती है। थोड़े ही दिनों में साधक को गंध का अनुभव होने लगता है और तब उसके लिए साधन में रुचि का होना स्वाभाविक हो जाता है। यह गंध कहीं बाहर से नहीं आती। उसके भीतर से ही उसका उद्भव होता है और साधन की उच्चावस्था में वह चाहे जिस वस्तु से इच्छित सुगन्ध प्राप्त कर सकता है। दूसरों को भी उसका अनुभव करा सकता है।

प्रायः साधकों को यह अनुभव होगा कि कभी-कभी कोई सुगन्ध अकस्मात आने लगती है। आस-पास उसका कोई कारण नहीं होता। पास के दूसरे लोगों को उसका अनुभव भी नहीं होता। लेकिन उनको तीव्रता से उसका बोध होता है। ऐसी अवस्था चलते फिरते चाहे जब हो सकती है और कभी-कभी वह दो-तीन घण्टे तक स्थायी भी रहती है। इसका कारण नासिका के गंध तन्तुओं का जागृत हो जाना है। वे किसी भी प्रकार के आध्यात्मिक साधक में मन की अनुकूल अवस्था के कारण जागृत हो जाते हैं। दूसरे प्रकार के साधक स्वेच्छा से उसे जागृत नहीं करते। उसके जागृत होने के रहस्य को नहीं जानते। अतएव उनका उस पर अधिकार नहीं होता। वे उसे अपनी इच्छा से न तो पुनः जागृत कर सकते और न उसी समय उसे स्थिर रख सकते। इसके विपरीत ज्यों ही वे उसे स्थिर करने की चेष्टा करने लगते हैं वह विलीन हो जाती है। गंध के साधक उसे स्वेच्छा से जागृत करते हैं, अतः वे उसे स्थिर भी कर सकते हैं और पुनः भी चाहे जब उसका उत्थान कर सकते हैं। उनकी प्रबल एकाग्रता उसे इतना उद्दीप्त भी कर सकती है कि समीप के लोग भी भली प्रकार उस गंध का तीव्रता से अनुभव करने लगें।

गंध की साधना का मूल मंत्र है नासिका की नोक पर त्राटक करना। एकान्त स्थान पर नीरव समय में किसी भी एक आसन से सीधे बैठकर, गर्दन को तनिक आगे की ओर झुकाकर अपलक नेत्रों से तब तक नासिका के नेत्र को एकाग्र होकर देखते रहना चाहिये, जब तक नेत्रों से अश्रु न गिरने लगें। साधन का स्थान और समय निश्चित होना चाहिए। उसे बदलना नहीं चाहिए। नासिका पर दृष्टि स्थिर करके बराबर यह भावना करते रहना चाहिये कि अब गंध आ रही है। प्रारम्भ में एक महीने तक साधन का आरम्भ करते समय एक गुलाब के इत्र का फाया अथवा एक गुलाब का फूल रखना चाहिए। साधन के लिए बैठने पर नासिकाग्र पर दृष्टि स्थिर करके चार पाँच सेकेण्ड एकाग्र होकर उसे सूँघना चाहिए और फिर उसे पृथक करके उसी गंध की भावना करना चाहिए। बार-बार यह सोचना चाहिये कि वही गंध आ रही है और मैं उसे सूँघ रहा हूँ। साधन समाप्त करने पर मुख में पानी भरकर नेत्रों पर जल के छींटे देकर उन्हें भली प्रकार धो डालिये और मुख का जल थूक दीजिये। पन्द्रह बीस दिन बाद एक आँसू पोंछकर फिर ध्यान जमाना चाहिए। इस प्रकार इस क्रम को बढ़ाना चाहिये।

जब गंध स्वतः आने लगे तब इत्र या फूल का सहारा लेना बंद करे दें। उठते-बैठते, चलते-फिरते, खाते-पीते, हर समय गंध के अनुभव की ओर ध्यान रखना चाहिए। सदा उसी का अनुभव करना चाहिए। गंध प्रायः बदलती रहेगी, कभी मधुर, कभी कटु, कभी भली, कभी अप्रिय। कोई भी गंध आवे उसे दूर करने का प्रयत्न न किया जावे। किसी गंध को स्थिर रखने की चेष्टा भी न हो। जो भी गंध आती हो, तटस्थ रूप से आप उसका अनुभव कीजिए। यदि ध्यान के समय जब आप नासिका पर दृष्टि लगाये हों, कोई दृश्य दिखलाई देने लगे अथवा कोई शब्द सुनाई दे तो उसकी ओर आकृष्ट न हों, कहीं अन्यत्र ध्यान न जाने दें। फिर वह कितना ही महत्वपूर्ण या अद्भुत क्यों न प्रतीत होता हो। इस प्रकार निरन्तर गंध पर ध्यान रखने का परिणाम यह होगा कि गंध का बदलना बंद हो जायेगा। यदि साधक गंध प्रदर्शन के फेर में न पड़ा, यशेच्छा से दूसरों को गंधानुभव कराने के लोभ को दबा सका तो उसे निर्णन्ध अवस्था प्राप्त होगी। यहीं मन का लय होकर समाधि अवस्था प्राप्त होती है।

First 11 13 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • जीवन को तपस्या मय बनाइए।
  • ईश्वर का भजन
  • मोक्ष की ओर
  • ब्रह्मचर्य और उपवास
  • सहज-योग
  • पतिव्रत-योग
  • विकास में आनन्द है।
  • सच्चे सौंदर्य को प्राप्त करना
  • दैवी-सहायता
  • जागृत जीवन
  • हमारी आयु क्षीण कैसे होती है।
  • गंध योग का साधन
  • चरित्र बल का आदर
  • दुर्गा पूजा का तत्त्वार्थ
  • अमृत को प्राप्त कीजिए।
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj