• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • गायत्री ज्ञान मन्दिर सैट मँगाकर अपने घर में गायत्री पुस्तकालय की स्थापना कीजिए
    • मानवता का आदर्श।
    • मानवता का आदर्श (Kavita)
    • सच्ची सभ्यता और इन्द्रिय संयम
    • वेदान्त की सार्वभौमिकता तथा वैज्ञानिकता
    • सामाजिक-न्याय के बिना कल्याण नहीं
    • शास्त्र झूँठे नहीं हैं- समझने वाले झूँठे हैं।
    • गायत्री जीवन को सफल बनायेगी
    • पशु-प्रवृत्तियों का परिष्कार कीजिये!
    • ‘जो जस करहि सो तस फल चाखा’
    • योग-मनुष्य के विकास का सर्वोत्तम मार्ग
    • समाजवाद और यन्त्रों का प्रयोग
    • बीजमन्त्र ‘क्लीं’ की साधना
    • अतिथि-यज्ञ अथवा मानव-सेवा
    • योगी बिना खाये पिये किस प्रकार जीवित रहते हैं।
    • संत कबीर की ‘सोऽहम्’ साधना
    • रसायन विद्या और गायत्री-मंत्र
    • साहित्य-सेवा के लिए सदाचार की आवश्यकता
    • सद्ज्ञान से ही विश्व का कल्याण होगा।
    • गायत्री-परिवार संगठन का लक्ष
    • गायत्री-परिवार की गतिविधियाँ
    • कला और सामाजिक कल्याण
    • VigyapanSuchana
    • मनुष्य का शरीर है परोपकार के लिये!
    • मनुष्य का शरीर है परोपकार के लिये (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • गायत्री ज्ञान मन्दिर सैट मँगाकर अपने घर में गायत्री पुस्तकालय की स्थापना कीजिए
    • मानवता का आदर्श।
    • मानवता का आदर्श (Kavita)
    • सच्ची सभ्यता और इन्द्रिय संयम
    • वेदान्त की सार्वभौमिकता तथा वैज्ञानिकता
    • सामाजिक-न्याय के बिना कल्याण नहीं
    • शास्त्र झूँठे नहीं हैं- समझने वाले झूँठे हैं।
    • गायत्री जीवन को सफल बनायेगी
    • पशु-प्रवृत्तियों का परिष्कार कीजिये!
    • ‘जो जस करहि सो तस फल चाखा’
    • योग-मनुष्य के विकास का सर्वोत्तम मार्ग
    • समाजवाद और यन्त्रों का प्रयोग
    • बीजमन्त्र ‘क्लीं’ की साधना
    • अतिथि-यज्ञ अथवा मानव-सेवा
    • योगी बिना खाये पिये किस प्रकार जीवित रहते हैं।
    • संत कबीर की ‘सोऽहम्’ साधना
    • रसायन विद्या और गायत्री-मंत्र
    • साहित्य-सेवा के लिए सदाचार की आवश्यकता
    • सद्ज्ञान से ही विश्व का कल्याण होगा।
    • गायत्री-परिवार संगठन का लक्ष
    • गायत्री-परिवार की गतिविधियाँ
    • कला और सामाजिक कल्याण
    • VigyapanSuchana
    • मनुष्य का शरीर है परोपकार के लिये!
    • मनुष्य का शरीर है परोपकार के लिये (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1958 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


गायत्री जीवन को सफल बनायेगी

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 7 9 Last
(स्वामी कृष्णानन्दजी, खार, बम्बई)

मंत्र शास्त्र एक सच्चा विज्ञान है। यह शक्तिशाली विज्ञान किसी समय भारतवर्ष में पूर्णतः प्रचलित था और व्यवहार में लाया जाता था। अभाग्यवश अन्य विद्याओं और कलाओं की भाँति यह विज्ञान भी स्वार्थी मनुष्यों के हाथ में पड़ गया और आध्यात्मिक उन्नति के बजाय निकृष्ट श्रेणी के कार्यों को साधने में प्रयुक्त किया जाने लगा। यही कारण है कि आज इसके ठीक-ठीक जानने और मानने वाले बहुत कम दिखलाई पड़ते हैं।

साथ ही ऋषियों ने यह भी आदेश दिया था कि मंत्र-विद्या किसी अनधिकारी व्यक्ति को न सिखलाई जाय। इस कारण यह गुप्त रखी गई और गुरु लोग केवल अपने दो-एक अत्यन्त विश्वसनीय शिष्यों को, अपने पिता अपने किसी एक पुत्र को ही इसका वास्तविक रहस्य बतलाते थे। इस प्रकार क्रमशः यह विज्ञान बहुत ही सीमित संख्या के व्यक्तियों के भीतर ही रहा और समय के प्रभाव से अब उन व्यक्तियों का अस्तित्व नाम मात्र को ही रह गया है। सुयोग्य गुरुओं के अभाव से अब ये मंत्र निरर्थक अक्षरों के समूह मात्र जान पड़ते हैं, और उनके द्वारा किसी देवी-देवता की उपासना करके किसी प्रकार की सिद्धि प्राप्त कर सकना अत्यन्त कठिन हो गया है।

इस परिस्थिति में गायत्री मंत्र ही ऐसा साधन है जिससे अभी तक लोग परिचित हैं और जिसकी साधना अधिकाँश धर्म प्रेमी करते रहे हैं। गायत्री से होने वाले सब लाभों का वर्णन कर सकना असंभव है। सृष्टि के आदि से असंख्यों व्यक्ति इस मंत्र को जपते आये हैं, इसके फलस्वरूप इसकी शक्ति और प्रभाव में अत्यन्त वृद्धि हो गई है और इसकी साधना से प्रत्येक साधक की मनोकामना अवश्य सिद्ध हो सकती है। भगवान मनु ने कहा है कि सब प्रकार के यज्ञों और जपों से गायत्री की साधना सर्वाधिक फलदायिनी है। गायत्री की साधना करने वाले को किसी प्रकार का भय नहीं हो सकता। शास्त्र में कहा गया है-

सहस्त्रकृत्वस्त्वभ्यस्य बहिरेतत्रिकं द्विजः। महतोऽष्येनस्त्रों मासात्त्वचेवहिर्विमुच्यते॥ योऽघीतेऽहन्यहन्येतास्त्रीणी वर्षाण्यतन्द्रितः। स ब्रह्म परमभ्येति वायुभूतः खमूर्तिमान॥

“कोई ब्राह्मण जो गायत्री की तीनों व्याहृतियों और ॐ का नदी के तीर पर शान्त और एकान्त स्थान में नित्य प्रति एक हजार जप एक मास तक करता है वह सब पापों से इस प्रकार छूट जाता है जैसे सर्प अपने कैंचुल से और जो कोई बिना आलस्य के लगातार तीन वर्ष तक इसी प्रकार जप करता है वह परब्रह्म में लीन हो जाता है।”

अधिकाँश व्यक्ति गायत्री मंत्र का अनुष्ठान किसी न किसी मनोवाँछा की पूर्ति के लिये किया करते हैं। यह मार्ग वास्तव में बहुत श्रम साध्य है, उसमें बड़ी-बड़ी कठिनाइयाँ आती हैं और अनेक समय खतरा भी पैदा हो जाता है। इसलिये यदि पुरश्चरण बिना किसी अभिलाषा के अथवा देव दर्शन या सिद्धि का विचार किये बिना निष्काम भाव से किया जाय और उसका उद्देश्य केवल अपना कर्तव्य या धर्म ही समझा जाय, तो इसमें संदेह नहीं कि जप-कर्ता का हर तरह से कल्याण ही होगा।

जिस प्रकार पिता द्वारा छोड़ी हुई सम्पत्ति स्वभावतः उसके पुत्रों को मिल जाती है, इसी प्रकार यदि कोई व्यक्ति अनुष्ठान करके गायत्री का अनुग्रह प्राप्त करता है, तो उसका शुभ परिणाम उसके पुत्रों और पौत्रों तक को मिलता है। इसमें कुछ भी सन्देह नहीं कि जिस घर में गायत्री माता की उपासना नित्य प्रति की जाती है वह सम्पन्नता की ओर अग्रसर होने लगता है। जिन लोगों ने विदेशी शिक्षा के प्रभाव से इन दिनों गायत्री-उपासना को छोड़ दिया है अगर वे फिर से स्वयं को और अपनी सन्तान को गायत्री-उपासक बना दें, तो उनका हर तरह से कल्याण होगा और हमारा देश भी सब प्रकार उन्नति-शील बनकर अपने प्राचीन वैभव और शक्ति को प्राप्त कर सकेगा।

First 7 9 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • गायत्री ज्ञान मन्दिर सैट मँगाकर अपने घर में गायत्री पुस्तकालय की स्थापना कीजिए
  • मानवता का आदर्श।
  • मानवता का आदर्श (Kavita)
  • सच्ची सभ्यता और इन्द्रिय संयम
  • वेदान्त की सार्वभौमिकता तथा वैज्ञानिकता
  • सामाजिक-न्याय के बिना कल्याण नहीं
  • शास्त्र झूँठे नहीं हैं- समझने वाले झूँठे हैं।
  • गायत्री जीवन को सफल बनायेगी
  • पशु-प्रवृत्तियों का परिष्कार कीजिये!
  • ‘जो जस करहि सो तस फल चाखा’
  • योग-मनुष्य के विकास का सर्वोत्तम मार्ग
  • समाजवाद और यन्त्रों का प्रयोग
  • बीजमन्त्र ‘क्लीं’ की साधना
  • अतिथि-यज्ञ अथवा मानव-सेवा
  • योगी बिना खाये पिये किस प्रकार जीवित रहते हैं।
  • संत कबीर की ‘सोऽहम्’ साधना
  • रसायन विद्या और गायत्री-मंत्र
  • साहित्य-सेवा के लिए सदाचार की आवश्यकता
  • सद्ज्ञान से ही विश्व का कल्याण होगा।
  • गायत्री-परिवार संगठन का लक्ष
  • गायत्री-परिवार की गतिविधियाँ
  • कला और सामाजिक कल्याण
  • VigyapanSuchana
  • मनुष्य का शरीर है परोपकार के लिये!
  • मनुष्य का शरीर है परोपकार के लिये (Kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj