Quotation
Listen online
View page note
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
अपनी सीमा के भीतर रहो
सत्य का कोई एक निश्चित रूप नहीं। देश काल के अनुसार सत्य की मान्यता बदलती रहती है। किन्तु सत्य में निहित जो एक कल्याणकारी तत्व है वह चिरन्तन है, एक है, अपरिवर्तनशील है। जिस बात में भी यह शिव-तत्व निहित होता है वह बात सदा सत्य है। वैसे सत्य का कोई मौलिक रूप नहीं है।
इसी तराजू से यदि तोलकर देखा जाये तो आज बहुत से सत्यों का थोथापन सामने आ जायेगा। फिर किसी एक सत्य पर किसी एक देश का आधिपत्य नहीं है। न कोई जाति विशेष ही किसी सत्य पर अपना इजारा जाहिर कर सकती है।
कोई एक बात एक देश के लिये सत्य और कल्याणकारी हो सकती है और दूसरे के लिये नहीं। पर यह सबके लिये समान रूप से सत्य है कि विश्व शाँति तभी सम्भव है जब प्रत्येक व्यक्ति एवं देश अपनी सीमाओं और अपने साधनों में संतुष्ट रहे।
—महामना मदनमोहन मालवीय

