• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • कर्म का प्रतिफल अकाट्य है
    • ईश्वर का द्वारा सबके लिए खुला है।
    • आत्मा को कैसे जानें? परमात्मा को कैसे देखें?
    • आत्मा मात्र मस्तिष्क नहीं है
    • अदृश्य से दृश्य - दृश्य से अदृश्य
    • Quotation
    • ब्रह्माण्डीय प्राण-चेतना का मिलन अब निकट ही है
    • प्राण शक्ति का स्वरुप और अभिवर्धन
    • Quotation
    • विज्ञान और अध्यात्म को साथ-साथ चलना होगा
    • Quotation
    • हमारी दुर्दशा दुमुँहे साँप जैसी
    • मानसिक रोग कितने विचित्र, कितने भयावह
    • विचार शक्ति एक प्रत्यक्ष शक्ति ऊर्जा
    • सद्गुरु प्राप्त कर सकने का असाधारण सौभाग्य
    • आन्तरिक दरिद्रता से पीछा छुड़ायें
    • प्रशिक्षण हर प्राणी को बुद्धिमान बनाता है
    • Quotation
    • वृक्ष न रहेंगे तो मनुष्य भी न रहेगा
    • तूफान और बवंडर उत्पन्न करने वाली उथल-पुथल
    • उदास न रहें - सरसता ना खोयें
    • आकाँक्षाएँ बनाम उपलब्धियाँ
    • कोलाहल के दुष्परिणाम से सतर्क रहे
    • परोपकारी गुलाब (kahani)
    • अग्निहोत्र में मानसिक रोगों का निवारण
    • एन्टीबायोटिक्स दवाओं के द्वारा होने वाला कत्लेआम
    • Quotation
    • माँसाहार मनुष्य के लिए नितान्त अवाँछनीय
    • इस असहाय स्थिति का अनन्त होना चाहिये
    • बुढ़िया की सीख (kahani)
    • हमारी अधूरी जानकारियाँ और मूढ़ मान्यताएँ
    • क्या बन्दर सचमुच हार गया?
    • आत्मिक प्रगति के पाँच सोपान-पंच कोश
    • अपनों से अपनी बात - इस श्रृखंला में सम्मिलित होने का प्रयत्न करें
    • Quotation
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1975 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


माँसाहार मनुष्य के लिए नितान्त अवाँछनीय

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 27 29 Last
शरीर रचना के आधार पर जाना जा सकता है कि कौन प्राणी शाकाहारी है, कौन माँसाहारी। यों माँसाहारी प्राणी भी सृष्टि में है और वे उसी आहार पर गुजारा करते हैं पर उनकी शरीर रचना एवं प्रकृति शाकाहारियों से भिन्न होती है।

भोजन करने के प्रधान माध्यम दाँत हैं। उन्हीं से वह कुचले और चबाये जाने के उपरान्त पचने योगय बनता और पेट में जाता है। प्रकृति ने निर्धारित आहार के अनुरुप दाँतों की संरचना की है। बाघ, चीते, कुत्ते, बिल्ली आदि के दाँत माँस को डडडड कर खाने योगय नुकीले बनाये गये हैं और डडडड के लिए दो दाँत अधिक बड़े और अधिक मजबूत बनाये गये हैं। इसके विपरीत शाकाहारी गाय, बकरा, घोड़े गधे आदि के समतल, और छोटे होते हैं। मनुष्य की दन्त रचना भी शाकाहारी वर्ग की है।

माँसाहारी जानवरो के बच्चे जन्मते समय आँख बन्द किये हुए पैदा होते हैं। कई दिन बाद उनकी आँखें खुलती हैं। शाकाहारियों के बच्चे आँख खोले पैदा होते हैं। मनुष्य ऐसा ही है।

माँसाहारी जीवों के शरीर से पसीना नहीं निकलता इसलिए उससे तेज गंध आती रहती है। शाकाहारियों के शरीर से पसीना निकलता है।

माँसाहारी जीभ लपलपाते हुए चप-चप करके पानी पीते हैं। इसके विपरीत शाकाहारी घूँट भरकर पीते हैं।

शाकाहारी रात में सोते और दिन में जागते हैं। इसके विपरीत माँसाहारी सोते बेखबर प्राणियों को पकड़ने के लिए रात में बिचरते हें अस्तु उनकी आँखें अन्धेरे में देख सकने योगय चमकीली होती हैं। शाकाहारियों की आँखे दिन में और माँसाहारियों की रात में काम कर सकने योगय बनी होती हैं।

माँसाहारी शिकार के शरीर को अपने दाँतों और पंजों से दबोच सकते हैं, फाड़ चीर करके खा सकते हैं और कच्चा माँस पचा सकते हैं। ऊपर से चमड़ी बाल आदि उतारने की जरुरत नहीं पड़ती, भेड़िये तो हड्डी तक पचा जाते हैं। शाकाहारी वैसा नहीं कर सकते। मनुष्य के लिए बिना पका माँस पचाना संभव नहीं। हड्डी आँतें, बाल, चमड़ी आदि अनेक भाग हटाकर वह केवल माँस पेशियाँ ही पका कर खा पाता है उसकी मूल प्रकृति माँसाहारियों जैसी है ही नहीं।

माँसाहारी जीवों की आँतें छोटी होती हैं और शाकाहारियों की बड़ी। मनुष्य बड़ी आँतें वालों में से है।

माँस में जो प्रोटीन पाया जाता है वह बहुत ही घटिया दर्जे का है। पाचन में जटिल है। उसकी तुलना में मूँग, सोयाबीन आदि के प्रोटीन अधिक उच्च कोटि के तथा पाचन में सरल हैं। पालतू पशुओं के शरीरों में भी अब मनुष्यों की तरह ही कई प्रकार के विषाणुओं की भरमार रहने लगी है। वे माँस के साथ खाने वाले के पेट में पहुँचते हैं और उसे तरह-तरह की बीमारियों का शिकार बनाते हैं।

माँसाहारी प्राणी क्रूर, निष्ठुर और छली प्रकृति के होते हैं। वैसी ही प्रकृति माँस खाने वाले मनुष्यों की बन जाती है। दया और करुणा मनुष्य की सर्वोत्कृष्ट प्रवृत्तियाँ है। प्राणी का माँस रोमान्चकारी पीड़ा देकर ही प्राप्त किया जा सकता है। यह क्रूर कर्म वधिक की ही तरह खाने वाले की आत्मा को भी निर्दय बनाता है और वह अपने स्वजनों संबंधियों से भी वैसा ही व्यवहार करता है। समाज में अनेकानेक दुष्प्रवृत्तियों निष्ठुरता से ही जन्मती हैं और उसे मानवी स्वभाव में सम्मिलित करने का बहुत कुछ उत्तरदायित्व माँसाहार का है।

माँसाहार करने वाले यदि उपरोक्त नौ तथ्यों पर विचार करें तो उन्हें इस कुटेब को छोड़ना ही श्रेयस्कर प्रतीत होगा।

First 27 29 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • कर्म का प्रतिफल अकाट्य है
  • ईश्वर का द्वारा सबके लिए खुला है।
  • आत्मा को कैसे जानें? परमात्मा को कैसे देखें?
  • आत्मा मात्र मस्तिष्क नहीं है
  • अदृश्य से दृश्य - दृश्य से अदृश्य
  • Quotation
  • ब्रह्माण्डीय प्राण-चेतना का मिलन अब निकट ही है
  • प्राण शक्ति का स्वरुप और अभिवर्धन
  • Quotation
  • विज्ञान और अध्यात्म को साथ-साथ चलना होगा
  • Quotation
  • हमारी दुर्दशा दुमुँहे साँप जैसी
  • मानसिक रोग कितने विचित्र, कितने भयावह
  • विचार शक्ति एक प्रत्यक्ष शक्ति ऊर्जा
  • सद्गुरु प्राप्त कर सकने का असाधारण सौभाग्य
  • आन्तरिक दरिद्रता से पीछा छुड़ायें
  • प्रशिक्षण हर प्राणी को बुद्धिमान बनाता है
  • Quotation
  • वृक्ष न रहेंगे तो मनुष्य भी न रहेगा
  • तूफान और बवंडर उत्पन्न करने वाली उथल-पुथल
  • उदास न रहें - सरसता ना खोयें
  • आकाँक्षाएँ बनाम उपलब्धियाँ
  • कोलाहल के दुष्परिणाम से सतर्क रहे
  • परोपकारी गुलाब (kahani)
  • अग्निहोत्र में मानसिक रोगों का निवारण
  • एन्टीबायोटिक्स दवाओं के द्वारा होने वाला कत्लेआम
  • Quotation
  • माँसाहार मनुष्य के लिए नितान्त अवाँछनीय
  • इस असहाय स्थिति का अनन्त होना चाहिये
  • बुढ़िया की सीख (kahani)
  • हमारी अधूरी जानकारियाँ और मूढ़ मान्यताएँ
  • क्या बन्दर सचमुच हार गया?
  • आत्मिक प्रगति के पाँच सोपान-पंच कोश
  • अपनों से अपनी बात - इस श्रृखंला में सम्मिलित होने का प्रयत्न करें
  • Quotation
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj