• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • आदर्शवादी महत्वाकाँक्षाओं के फलितार्थ
    • सौंदर्य बोध
    • आत्मा का अस्तित्व विवेक की कसौटी पर
    • ईश्वर दर्शन- पवित्र अन्तःकरण में
    • Quotation
    • प्रगति और पूर्णता का लक्ष्य बिन्दु- ‘देवत्व’
    • धर्म क्यों उपयोगी? क्यों अनुपयोगी?
    • Quotation
    • वास्तविक और अवास्तविक हित साधन
    • सरिता के सुरम्य तट (kahani)
    • बुद्धिवाद और नीति-निष्ठा का समन्वय युग की परम आवश्यकता
    • महाभारत के युद्ध (kahani)
    • महामानवों की नई पीढ़ी परिष्कृत बीजकोषों से जन्मेगी।
    • Quotation
    • प्रगति पथ पर कैसे बढ़ा जाय?
    • गाड़ी के साथ दौड़ा जा रहा था (kahani)
    • ऊँचाई की मनःस्थिति और परिस्थिति
    • अन्दर छिपी पड़ी अलौकिक सामर्थ्य
    • Quotation
    • अन्तरिक्ष से आये अपरिचित अतिथि
    • Quotation
    • विश्व-वसुधा के मुकुट पर चमकते ये मुक्तक मणि
    • व्यक्तित्व की रहस्यमय परतें
    • समझते हैं आप अपने मन की भाषा?
    • आयुर्वेद की गरिमा भुलायी न जाये
    • रोग शोकों की उत्पत्ति का कारण ‘प्रज्ञापराध’
    • जीवित रहते मौत न आने दे।
    • अदृश्य का अनुकूलन अध्यात्म प्रयोगों द्वारा
    • यज्ञ- विश्व का सर्वोत्कृष्ट दर्शन
    • आइजनहावर जब अमेरिका राष्ट्रपति बने (kahani)
    • गायत्री महाशक्ति की एक धारा कुण्डलिनी
    • साधना-सत्र पत्राचार के रूप में भी
    • अग्निहोत्र थेरेपी अमेरिका में
    • दो न आँसू की दुहाई
    • दो न आँसू की दुहाई (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1981 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


ईश्वर दर्शन- पवित्र अन्तःकरण में

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 3 5 Last
प्रत्यक्षवादियों की मान्यता है कि जिन चीजों का अस्तित्व है वे प्रत्यक्ष दिखायी पड़ती हैं। यही स्थूल कसौटी वे ईश्वर के लिए भी प्रयुक्त करते हैं तथा उस पर खरा नहीं उतरने पर वे उस परम सत्ता को मानने से इन्कार करते हैं। गहराई से विचार करने पर ज्ञात होता है कि ईश्वरीय सत्ता का परिचय पाने के लिए बनाया गया यह माप दण्ड कितना उथला, अविवेकपूर्ण एवं अवैज्ञानिक है।

हर अस्तित्ववान चीज के मापदण्ड के लिए एक सुनिश्चित पैमाना होता है। सही पैमाने द्वारा ही दृश्य अथवा अदृश्य वस्तुओं का यथार्थ परिचय पा सकना सम्भव है। यदि निर्धारित पैमाना ही गलत सिद्ध हुआ तो भला सम्बन्धित वस्तु का सही विश्लेषण कर सकना कैसे सम्भव है। भार मालूम करने के लिए विभिन्न प्रकार के वाट प्रयोग किए जाते हैं। वस्तुओं की लम्बाई, चौड़ाई, ऊंचाई-गहराई मापने के लिए गज, फीट, मीटर जैसे मापदण्ड प्रयुक्त होते हैं। कोई वस्तु कितना स्थान घेरती है, यह उसका आयतन माना जाता है। वातावरण की सर्दी-गर्मी मनुष्य के शरीर का तापक्रम बैरोमीटर, थर्मामीटर जैसे यन्त्रों से ज्ञात होते हैं। समय-काल समापन के लिए दो विधियाँ प्रचलित हैं, एक पुरातन, दूसरी नवीन। पुरातन प्रक्रिया सूर्य की गति पर आधारित है जबकि नवीन मनुष्य कृत घड़ियों पर। गतिमापक यन्त्रों द्वारा वस्तुओं की गति मालूम की जाती है। विद्युत, चुम्बकत्व, गुरुत्वाकर्षण, प्रकाश, ध्वनि जैसी शक्ति को नापने के लिए विभिन्न प्रकार के यन्त्र प्रचलित हैं।

भौतिक वस्तुओं एवं शक्तियों का परिचय ठीक तरह प्राप्त कर सकना तभी सम्भव है जबकि निश्चित वस्तु अथवा शक्ति के लिए निर्धारित पैमाने का प्रयोग किया जाय। मापदण्ड के लिए चुना गया आधार ही गलत हो तो सम्बन्धित वस्तु की सही जानकारी नहीं प्राप्त की जा सकती। भार मापक यन्त्रों द्वारा वस्तुतः की लम्बाई, चौड़ाई, ऊंचाई अथवा गहराई मालूम करने के प्रयास में असफलता एवं निराशा ही हाथ लगेगी। लम्बाई, चौड़ाई मापने वाले मापक से भला वस्तुओं का भार कैसे निकाला जा सकता है? थर्मामीटर से किसी चीज की गति मालूम की जाय तो इस प्रयास को उपहासास्पद ही कहा जायेगा। अभिप्राय यह है कि निश्चित जानकारी के लिए निर्धारित पैमाने का प्रयोग करने पर अभीष्ट प्रयोजन में सफलता मिलती है।

थोड़ा और आगे बढ़ें तो ज्ञानेन्द्रियों का क्षेत्र सामने आता है जहाँ कि भौतिक यन्त्रों की पहुँच नहीं है। रूप, रंग, स्पर्श तन्मात्रा की अनुभूतियाँ सचेतन इन्द्रियों को होती है। आंखें दृश्य देखती हैं। कान ध्वनियों को सुनते हैं। घ्राणेन्द्रियां अच्छे-बुरे गन्ध की अनुभूति कराती हैं। जिह्वा स्वाद का बोध कराती है। त्वचा, शीत एवं गर्मी का अनुभव करती हैं। ज्ञानेन्द्रियों से होने वाली अनुभूतियां किसी यन्त्र के माध्यम से प्राप्त करना चाहें तो ऐसा सम्भव नहीं है। इस प्रकार का कोई भी वैज्ञानिक उपकरण अब तक नहीं बन सका है जिनसे ज्ञानेन्द्रियों का काम लिया जा सके। इन इन्द्रियों की भी भौतिक उपकरणों की भाँति सीमा एवं मर्यादा है। कान सुनने की भूमिका निभा सकते हैं- देखने अथवा बोलने की नहीं। नेत्र दृश्यों को देख सकते हैं- सुनने अथवा सूँघने की नहीं। घ्राणेंद्रिय द्वारा गंध के अतिरिक्त देखने अथवा बोलने के कार्य में असफलता ही हाथ लगेगी। अर्थात् शरीर की ज्ञानेन्द्रियाँ अपनी निर्धारित सीमा में निर्धारित भूमिका निभा पाने में ही सक्षम हैं।

थोड़ा और भी गहराई में चलें तो सूक्ष्म जगत का क्षेत्र सामने आता है। विचारणा एवं भावना का। इनके स्वरूप एवं सामर्थ्य की जानकारी पूर्णतया प्राप्त कर सकना वैज्ञानिकों के लिए अभी सम्भव न हो सका है। मनोवैज्ञानिक क्षेत्र की नवीनतम जानकारियाँ भी अपनी बाल्यावस्था में हैं। मात्र इतना जाना जा सका है कि भौतिक शक्तियों की भाँति विचार एवं भाव भी एक शक्ति है जो मनुष्य को असामान्य रूप से प्रभावित करती है। तथ्य से परिचित होते हुए भी वैचारिक क्षमता एवं भाव शक्ति को नापने के लिए अब तक कोई यन्त्र आविष्कृत नहीं हो सका है। एक ही वातावरण में पले एवं एक ही माता-पिता के सन्तान होते हुए भी एक बच्चा मेधावी, सुसंस्कृत एवं महान बन जाता है। जबकि दूसरा दृष्प्रवृत्तियों में निरत होकर परिवार एवं समाज के लिए भारभूत सिद्ध होता है। मनोविज्ञान मूलभूत प्रवृत्तियों की प्रेरणा को कारण मानकर चुप हो जाता है। भली-बुरी प्रवृत्तियाँ क्यों उत्पन्न होती हैं? एक व्यक्ति के मन में सन्मार्ग पर पर चलने की तथा दूसरे को दुष्कर्म करने की प्रेरणा क्यों उठती है, इसका रहस्योद्घाटन अभी भी सम्भव नहीं हो सका है। उनका स्वरूप सामर्थ्य की जानकारी के प्राप्त करने के लिए यदि वैज्ञानिक यंत्रों का सहारा लिया जाय तो यह कार्य असम्भव ही होगा। मन की सूक्ष्म एवं सूक्ष्मतम परतों की उधेड़-बुन करने, विचारों एवं भावनाओं के स्तर स्वरूप एवं सामर्थ्य समझने के लिए मनोविज्ञान को अभी और भी गहराई में प्रविष्ट करना होगा।

दृश्य एवं मनोजगत का परिचय प्राप्त करने के लिए निर्धारित पैमाना एक निश्चित सीमा मर्यादा के भीतर रहते हुए सीमित जानकारी देने का प्रयोजन पूरा करते हैं। इतने पर भी यह नहीं कहा जा सकता कि बोध का क्षेत्र जितना इन्द्रियों के पकड़ में आता है वहीं तक सीमित है। ज्ञानेन्द्रियों से सम्बन्धित विषयों का भी एक बड़ा भाग जानकारी से अछूता रह जाता है। उदाहरणार्थ देखने-सुनने एवं अनुभव करने की एक निश्चित सीमा है। कान 20 से 20 हजार हईज (ध्वनि तरंग नापने की ईकाई) के बीच की ध्वनि तरंगें को ही सुन पाते हैं। इससे ऊपर अथवा कम डेसीबल की ध्वनियाँ इन कानों से नहीं सुनी जा सकतीं। जबकि हर क्षण ऐसी तीव्र ध्वनियां उठती हैं जिनको हमारे कान नहीं पकड़ पाते। जिस पृथ्वी पर हम रहते हैं वह स्वयं 31 किलोमीटर प्रति सेकेंड की गति से भयंकर गर्जन-तर्जन करती हुई सूर्य की परिक्रमा के लिए दौड़ी चली जा रही है, पर उसकी गर्जना को हम कहाँ सुन पाते हैं। ऐसी अनेकों तीव्र एवं मन्द आवाज की ध्वनियाँ निरन्तर प्रवाहित हो रही हैं जिनकी कोई जानकारी हमें नहीं मिल पाती। यही बात दीखने, गंध फैलाने वाली वस्तुओं के संदर्भ में लागू होती है। अर्थात् दृश्य जगत एवं सम्बन्धित पदार्थों की सापेक्ष जानकारी मानव द्वारा निर्धारित पैमानों द्वारा प्राप्त हो पाती है। ये पैमाने भी सीमा का अतिक्रमण करने पर अपनी असमर्थता व्यक्त करने लगते हैं।

परमात्मा को रंग, रूप, स्पर्श आकार से परे माना गया है। अध्यात्म का मूल प्रतिपादन है कि वह कर्मेंद्रियों ज्ञानेन्द्रियों की ही नहीं बुद्धि की भी पकड़ सीमा से परे है। गीता कहती है-

इन्द्रियाणि पराण्याहुरिन्द्रियेभ्यः परं मनः। मनसस्तु परा बुद्धिर्यो बुद्धे परतस्तु सः॥ 3।42

इन्द्रियाँ शरीर से परे, इन्द्रियों से परे मन, मन से परे बुद्धि है और वह परमात्मा बुद्धि से भी परे है।

दृश्य एवं अदृश्य का बोध कराने वाले हमारे निर्धारित पैमाने एवं ज्ञानेन्द्रियाँ जब वस्तु जगत की ही पूरी जानकारी नहीं दे पाते तो भला उस परम सत्ता की जानकारी किस प्रकार दे सकते हैं। ऋषियों ने पवित्र अन्तःकरण को ईश्वरीय अनुभूति का आधार माना है और यह कहा है कि उस विराट् सत्ता का अंश जीवात्मा के रूप में मनुष्य के भीतर बैठा हुआ है, जिसकी अनुभूति कर सकना हर किसी के लिए संभव है। अन्तः की निर्मलता, पवित्रता एवं महानता ही एकमात्र कसौटी है जिसका अवलंबन लेकर ईश्वर का दर्शन एवं अनुभूति सम्भव है।

First 3 5 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • आदर्शवादी महत्वाकाँक्षाओं के फलितार्थ
  • सौंदर्य बोध
  • आत्मा का अस्तित्व विवेक की कसौटी पर
  • ईश्वर दर्शन- पवित्र अन्तःकरण में
  • Quotation
  • प्रगति और पूर्णता का लक्ष्य बिन्दु- ‘देवत्व’
  • धर्म क्यों उपयोगी? क्यों अनुपयोगी?
  • Quotation
  • वास्तविक और अवास्तविक हित साधन
  • सरिता के सुरम्य तट (kahani)
  • बुद्धिवाद और नीति-निष्ठा का समन्वय युग की परम आवश्यकता
  • महाभारत के युद्ध (kahani)
  • महामानवों की नई पीढ़ी परिष्कृत बीजकोषों से जन्मेगी।
  • Quotation
  • प्रगति पथ पर कैसे बढ़ा जाय?
  • गाड़ी के साथ दौड़ा जा रहा था (kahani)
  • ऊँचाई की मनःस्थिति और परिस्थिति
  • अन्दर छिपी पड़ी अलौकिक सामर्थ्य
  • Quotation
  • अन्तरिक्ष से आये अपरिचित अतिथि
  • Quotation
  • विश्व-वसुधा के मुकुट पर चमकते ये मुक्तक मणि
  • व्यक्तित्व की रहस्यमय परतें
  • समझते हैं आप अपने मन की भाषा?
  • आयुर्वेद की गरिमा भुलायी न जाये
  • रोग शोकों की उत्पत्ति का कारण ‘प्रज्ञापराध’
  • जीवित रहते मौत न आने दे।
  • अदृश्य का अनुकूलन अध्यात्म प्रयोगों द्वारा
  • यज्ञ- विश्व का सर्वोत्कृष्ट दर्शन
  • आइजनहावर जब अमेरिका राष्ट्रपति बने (kahani)
  • गायत्री महाशक्ति की एक धारा कुण्डलिनी
  • साधना-सत्र पत्राचार के रूप में भी
  • अग्निहोत्र थेरेपी अमेरिका में
  • दो न आँसू की दुहाई
  • दो न आँसू की दुहाई (kavita)
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj