• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • धन का सदुपयोग
    • धन की तृष्णा से बचिए
    • धन विपत्ति का कारण भी ही सकता है ?
    • धन के प्रति उचित दृष्टिकोण रखिए
    • धन का सच्चा स्वरूप
    • ईमानदारी की कमाई ही स्थिर रहती है
    • धन का अपव्यय बन्द कीजिए
    • विलासिता में धन व्यय करना नाशकारी है
    • आर्थिक सफलता की कुञ्जी आत्म-विश्वास
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Books - धन का सदुपयोग

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


धन की तृष्णा से बचिए

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 1 3 Last
धन कोई बुरी चीज नहीं है और खासकर वर्तमान समय में दुनियाँ का स्वरूप ही ऐसा हो गया है कि बिना धन के मनुष्य का जीवन - निर्वाह संभव नहीं, पर धन तभी तक शुभ और हितकारी है जब तक उसे ईमानदारी के साथ कमाया जाय और उसका सदुपयोग किया जाय । इसके विपरीत यदि हम धन कमाने और चारों तरफ से उसे बटोर कर अपनी तिजोरी में बन्द करने को ही अपना लक्ष्य बना लेते हैं, अथवा यह समझकर कि हम अपनी सम्पत्ति का चाहे जैसा उपयोग करें, उसे दुर्व्यसनों की प्रति में खर्च करते हैं तो वह हमारे लिए अभिशाप स्वरूप बन जाता है । ऐसा मनुष्य अपना पतन तो करता ही है, साथ ही दूसरे लोगों को उनके उचित अधिकार से वंचित करके उनकी विपत्ति का कारण भी बनता है । आजकल तो हम यही देख रहे हैं कि जिसमें चतुरता एवं शक्ति की तनिक भी अधिकता है वह कोशिश करता है कि मैं संसार की अधिक से अधिक सुख - सामग्री अपने कब्जे में कर लूँ । अपनी इस हविस को पूरा करने के लिए वह अपने पड़ोसियों के अधिकारों के ऊपर हमला करता है और उनके हाथ की रोटी मुख के ग्रास छीनकर खुद मालदार बनता है ।

एक आदमी के मालदार बनने का अर्थ है अनेकों का क्रन्दन अनेकों का शोषण, अनेकों का अपहरण । एक ऊँचा मकान बनाया जाय तो उसके लिए, बहुत-सी मिट्टी जमा करनी पड़ेगी और जहाँ-जहाँ से वह मिट्टी उठाई जायगी, वहाँ-वहाँ गड्ढा पड़ना निश्चित है । इस संसार में जितने प्राणी हैं उसी हिसाब से वस्तुएँ भी परमात्मा उत्पन्न करता है । यदि एक आदमी अपनी आवश्यकता से अधिक वस्तुएँ जमा करता है तो इसका अर्थ-दूसरों की जरूरी चीजों का अपहरण ही हुआ । गत द्वितीय महायुद्ध में सरकारों ने तथा पूँजीपतियों ने अन्न का अत्यधिक स्टाक जमा कर लिया, फलस्वरूप दूसरी जगह अन्न की कमी पड़ गई और बंगाल जैसे प्रदेशों में लाखों आदमी भूखे मर गये । गत शताब्दी में ब्रिटेन की धन सम्पन्नता भारत जैसे पराधीन देशों के दोहन से हुई थी । जिन देशों का शोषण हुआ था वे बेचारे दीनदशा में गरीबी, बेकारी, भुखमरी और बीमारी से तबाह हो रहे थे ।

वस्तुएँ संसार में उतनी ही हैं, जिससे सब लोग समान रूप से सुखपूर्वक रह सकें । एक व्यक्ति मालदार बनता है, तो यह हो नहीं सकता कि उसके कारण अनेकों को गरीब न बनना पड़े, यह महान सत्य हमारे पूजनीय पूर्वजों को भलीभाँति विदित था इसलिए उन्होंने मानव धर्म में अपरिग्रह को महत्त्वपूर्ण स्थान दिया था । वस्तुओं का कम से कम संग्रह करना यह भारतीय सभ्यता का आदर्श सिद्धान्त था । ऋषिगण कम से कम वस्तुएँ जमा करते थे । वे कोपीन लगाकर फूँस के झोपड़ों में रहकर गुजारा करते थे । जनक जैसे राजा अपने हाथों खेती करके अपने पारिवारिक निर्वाह के लायक अन्न कमाते थे । प्रजा का सामूहिक पैसा-राज्य कोष केवल प्रजा के कामों में ही खर्च होता था। व्यापारी लोग अपने आप को जनता के धन का ट्रस्टी समझते थे और जब आवश्यकता पड़ती थी उस धन को बिना हिचकिचाहट के जनता को सौंप देते थे । भामाशाह ने राणाप्रताप को प्रचुर सम्पदा दी थी जनता की थाती को, जनता की आवश्यकता के लिए बिना हिचकिचाहट सौंप देने के असंख्यों उदाहरण भारतीय इतिहास के पन्ने-पन्ने पर अंकित हैं ।

आज का दृष्टिकोण दूसरा है । लोग मालदार बनने की धुन में अन्धे हो रहे हैं । नीति-अनीति का, उचित-अनुचित का, धर्म-अधर्म का प्रश्न उठा कर ताक पर रख दिया गया है और यह कोशिशें हो रही है कि किस प्रकार जल्द से जल्द धनपति बन जाये । धन! अधिक धन!! जल्दी धन! धन!! धन !! इस रट को लगाता हुआ, मनुष्य होश-हवास भूल गया है । पागल सियार की तरह धन की खोज में उन्मत्त-सा होकर चारों ओर दौड़ रहा है ।

पाप एक छूत की बीमारी है । जो एक से दूसरे को लगती और फैलती है । एक को धनी बनने के लिए यह अन्धाधुन्धी मचाते हुए देखकर और अनेकों की भी वैसी ही इच्छा होती है । अनुचित रीति से धन जमा करने वाले लुटेरों की संख्या बढ़ती है-फिर लुटने वाले और लुटने वालों में संघर्ष होता है । उधर लूटने वालों में प्रतिद्वन्दिता का संघर्ष होता है । इस प्रकार तीन मोर्चों पर लड़ाई ठन जाती है । घर-घर में गाँव-गाँव में जाति में, वर्ग में तनातनी हो रही है । जैसे बने वैसे जल्दी से जल्दी धनी बनने, व्यक्तिगत सम्पन्नता को प्रधानता देने, का एक ही निश्चित परिणाम है कलह । जिसे हम अपने चारों ओर ताण्डव नृत्य करता हुआ देख रहे हैं ।

इस गतिविधि को जब तक मनुष्य जाति न बदलेगी तब तक उसकी कठिनाइयों का अन्त न होगा । एक गुत्थी सुलझने न पावेगी तब तक नई गुत्थी पैदा हो जायगी । एक संघर्ष शान्त न होने पावेगा तब तक नया संघर्ष आरम्भ हो जावेगा । न लूटने वाला सुख की नींद सो सकेगा और न लुटने वाला चैन से बैठेगा । एक का धनी बनना अनेकों के मन में ईर्ष्या की, डाह की जलन की आग लगाना है । यह सत्य सूर्य-सा प्रकाशवान् है कि एक का धनी होना अनेकों को गरीब रखना है । इस बुराई को रोकने के लिए हमारे पूर्वजों ने अपरिग्रह का स्वेच्छा स्वीकृत शासन स्थापित किया था । आज की दुनियाँ राज-सत्ता द्वारा समाजवादी प्रणाली की स्थापना करने जा रही है ।

वस्तुत: जीवनयापन के लिए एक नियत मात्रा में धन की आवश्यकता है । यदि छूट-खसोट बन्द हो जाय तो बहुत थोड़े प्रयत्न से मनुष्य अपनी आवश्यक वस्तुएँ कमा सकता है । शेष समय में विविध प्रकार की उन्नतियों की साधना की जा सकती है । आत्मा मानव शरीर को धारण करने के लिए जिस लोभ से तैयार होती है, प्रयत्न करती है, उस रस को अनुभव करना उसी दशा में सम्भव है, जब धन संचय का बुखार उतर जाय और उस बुखार के साथ-साथ जो अन्य अनेकों उपद्रव उठते हैं उनका अन्त हो जाय ।

परमात्मा समदर्शी है । वह सब को समान सुविधा देता है । हमें चाहिए कि भौतिक पदार्थों का उतना ही संचय करें जितना उचित रीति से कमाया जा सके और वास्तविक आवश्यकताओं के लिए काफी हो । इससे अधिक सामग्री के संचय की तृष्णा न करें क्योंकि यह तृष्णा ईश्वरीय इच्छा के विपरीत तथा कलह उत्पन्न करने वाली है ।
First 1 3 Last


Other Version of this book



धन का सदुपयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

धन का सदुपयोग
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



सर्वतोमुखी उन्नति
Type: SCAN
Language: HINDI
...

सर्वतोमुखी उन्नति
Type: TEXT
Language: HINDI
...

જીવન સાધનાનાં સોનેરી સૂત્રો
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: TEXT
Language: EN
...

தவ வாழ்க்கைக்கான
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: SCAN
Language: EN
...

మానసిక సంతులనం
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

Mental Balance
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

மன சமநிலை
Type: SCAN
Language: TAMIL
...

मन: स्थिति बदले तो परिस्थिति बदले
Type: TEXT
Language: EN
...

મન: સ્થિતિ બદલો તો પરિસ્થિતિ બદલાશે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

मनस्थिति बदलें तो परिस्थिति बदले
Type: SCAN
Language: EN
...

ઇન્દ્રિય સંયમ
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

इंद्रिय संयम
Type: SCAN
Language: HINDI
...

इन्द्रिय संयम
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Health Wealth and Spirituality
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

सावधानी और सुरक्षा
Type: TEXT
Language: HINDI
...

सावधानी और सुरक्षा
Type: SCAN
Language: EN
...

युग की माँग प्रतिभा परिष्कार
Type: TEXT
Language: EN
...

युग की माँग प्रतिभा परिष्कार-भाग १
Type: TEXT
Language: EN
...

कालाची गरज प्रतिभा परिष्कार भाग 2
Type: SCAN
Language: MARATHI
...

Refinement of Talents: Need of the present Era
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

युग की मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-१
Type: SCAN
Language: EN
...

સર્વતોમુખી ઉન્નતિ
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

Articles of Books

  • धन का सदुपयोग
  • धन की तृष्णा से बचिए
  • धन विपत्ति का कारण भी ही सकता है ?
  • धन के प्रति उचित दृष्टिकोण रखिए
  • धन का सच्चा स्वरूप
  • ईमानदारी की कमाई ही स्थिर रहती है
  • धन का अपव्यय बन्द कीजिए
  • विलासिता में धन व्यय करना नाशकारी है
  • आर्थिक सफलता की कुञ्जी आत्म-विश्वास
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj