• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • प्राणवान् प्रतिभाओं की खोज
    • विशिष्टता का नये सिरे से उभार
    • प्रतिभा परिवर्धन के तथ्य एवं सिद्धान्त
    • युग सृजन के निमित्त प्रतिभाओं को चुनौती
    • प्रतिभा संवर्धन का मूल्य भी चुकाया जाय
    • संगठन और कार्यक्रम का शुभारंभ
    • नारी जागरण की दूरगामी सम्भावनाएँ
    • ये मानसून जल थल एक करेंगे
    • आत्मिक प्रगति का प्रत्यक्ष प्रमाण
    • सुसंस्कारिता संवर्धन के दस उपक्रम
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login


Back to Books

Books - युग की माँग प्रतिभा परिष्कार

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN SCAN TEXT TEXT TEXT TEXT


आत्मिक प्रगति का प्रत्यक्ष प्रमाण

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 8 10 Last
असमर्थों के साथ उदारता बरती और उनकी सहायता की जाती है। बच्चों को सुविधा देने में अभिभावक अपनी अपेक्षा एवं उन्हें प्राथमिकता देते हैं। यह उचित भी है और आवश्यक भी। पर यह भी निश्चित है छोटे बच्चों का विवाह नहीं किया जाता; क्योंकि वे पत्नी का दायित्व वहन करने की स्थिति में नहीं होते। इसी प्रकार उन्हें किसी बड़ी प्रतियोगिता में सम्मिलित होने, बढ़ा-चढ़ा कारोबार सँभालने या सेना में भर्ती होने के लिए उत्साहित नहीं किया जाता है; क्योंकि असमर्थता के रहते किसी से कोई बड़ा कार्य सधता नहीं। फिर उन्हें बाधित और लज्जित क्यों किया जाय? रोगी, वृद्ध, अपंग, अविकसित भी तो ज्यों-त्यों करके अपने दिन काटते हैं। जो अपना भार स्वयं वहन नहीं कर सकते, वे किसी आड़े समय में कोई बड़ा काम कर दिखाने का साहस कहाँ जुटा पाते हैं? कहने और सोचने को तो शेख चिल्ली भी लम्बी हाँकता था, पर उसका हवाई महल साकार कहाँ हो सका था।

    नवसृजन एक अतीव महत्त्वपूर्ण कार्य हैं। इतना महत्त्वपूर्ण कि उसके बन पड़ने पर उज्ज्वल भविष्य का प्रारम्भ संभव है और न बन पड़ने पर सुरसाओं का समूह इन मुट्ठी भर मनुष्य प्राणियों की सत्ता और महत्ता दोनों को ही उदरस्थ कर सकता है। यह ऐसा समय है जिसे ऐतिहासिक, अभूतपूर्व कहा जा सकता है। इसमें जीवन या मरण में से एक का चयन होना है। डूबने और पार होने में से कोई एक नियति इन्हीं दिनों अवतरित होने वाली है।

    प्रवाह विनाश की दिशा में बह रहा है। यह हस्तामलकवत् स्पष्ट है। तथाकथित प्रगति में अपने छल-छद्म के सहारे बहुत छीन लिया, यदि नशेबाजी जैसी खुमारी अभी न उतरी तो जो बचा है, उसे भी गँवा बैठने का दुर्दिन देखना पड़ सकता है। इसे देव और दैत्य के बीच छिड़ा हुआ घमासान युद्ध भी कह सकते हैं। तमिस्रा सघन और व्यापक है, किन्तु ब्राह्ममुहूर्त के उषाकाल ने पूरी तरह हार नहीं मानी है, यह अगले ही दिनों, अभिनव अरुणोदय का प्राची में उदय होना सुनिश्चित बताता है। आशा यही की जानी चाहिए कि महाकाल विनाश को निरस्त करने और विकास को प्रश्रय देने वाली योजना को ही समर्थन प्रदान करेंगे, उज्ज्वल भविष्य ही जीतेगा। सतयुग की वापसी वाली सम्भावना के पीछे अधिक प्राणवान् तथ्य हैं। इक्कीसवीं सदी में उज्ज्वल भविष्य के सजधज कर आने और सिंहासन पर विराजने का सुयोग बन पड़े, तो उसे दिव्यदर्शियों द्वारा अकारण की गई भविष्यवाणी नहीं मानना चाहिए।

    युगसंधि के लिए इस महा अभियान में, सभी दूरदर्शी अपने अपने दृष्टिकोण से योगदान प्रस्तुत करें। दुर्बल-नितान्त-परावलम्बी आन्तरिक सामर्थ्य के रहते हुए भी, सत्य के अवतरित होने की कामना करते रहें, तो भी काम चलेगा। प्रतिगामी दुराग्रही [अपने हठ और अवरोध को] समय को देखते हुए कुछ समय निरपेक्ष रहें और अड़ंगे आदि लगाने से बाज आएँ। निहित स्वार्थी को इसलिए शान्त रहना चाहिए कि समय परिवर्तन में उनका नाम काली सूची में न लिखा मिले और पराजित प्रतिरोध कर्ताओं की तरह लज्जित न होना पड़े। प्रमुख भूमिका तो उन प्रतिभाओं की रहेगी, जिनकी परम्परा ही अनौचित्य को उलट देने में अपनी गरिमा प्रकट करती रही है। इन प्राणवानों की श्रेणी में शामिल होना ही इन दिनों आत्मिक प्रगति का-वरिष्ठता का सुनिश्चित प्रमाण माना जायेगा।

First 8 10 Last


Other Version of this book



युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: HINDI
...

યુગની માંગ પ્રતિભા પરિષ્કાર ભાગ - ૧
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

कालाची गरज प्रतिभा परिष्कार भाग 1
Type: SCAN
Language: MARATHI
...

युग की मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-१
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Refinement of Talents: Need of the present Era
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

कालाची गरज प्रतिभा परिष्कार भाग 2
Type: SCAN
Language: MARATHI
...

युग की माँग प्रतिभा परिष्कार-भाग १
Type: TEXT
Language: HINDI
...

युग की माँग प्रतिभा परिष्कार
Type: TEXT
Language: HINDI
...

युग की माँग प्रतिभा परिष्कार
Type: TEXT
Language: HINDI
...

युग की माँग प्रतिभा परिष्कार-भाग २
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



पाँच प्राण-पाँच देव
Type: TEXT
Language: HINDI
...

தவ வாழ்க்கைக்கான
Type: SCAN
Language: TAMIL
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: SCAN
Language: HINDI
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: TEXT
Language: HINDI
...

જીવન સાધનાનાં સોનેરી સૂત્રો
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

మానసిక సంతులనం
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

Mental Balance
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

மன சமநிலை
Type: SCAN
Language: TAMIL
...

मन: स्थिति बदले तो परिस्थिति बदले
Type: TEXT
Language: HINDI
...

मनस्थिति बदलें तो परिस्थिति बदले
Type: SCAN
Language: HINDI
...

મન: સ્થિતિ બદલો તો પરિસ્થિતિ બદલાશે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

ब्रह्मवर्चस साधना की ध्यान धारणा
Type: SCAN
Language: HINDI
...

ब्रह्मविद्या का रहस्योद्घाटन
Type: SCAN
Language: HINDI
...

બ્રહ્મવિદ્યાનું રહસ્યોદ્દઘાટન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

प्रत्यक्ष से भी अति समर्थ परोक्ष
Type: SCAN
Language: HINDI
...

मस्तिष्क प्रत्यक्ष कल्पवृक्ष
Type: SCAN
Language: HINDI
...

मस्तिष्क प्रत्यक्ष कल्पवृक्ष
Type: TEXT
Language: HINDI
...

पाँच प्राण-पाँच देव
Type: SCAN
Language: HINDI
...

पाँच प्राण-पाँच देव
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गायत्री की शक्ति और सिद्धि
Type: SCAN
Language: HINDI
...

काया में समाया प्राणाग्नि का जखीरा
Type: SCAN
Language: HINDI
...

काया में समाया प्राणग्नि का जखीरा
Type: TEXT
Language: HINDI
...

मनुष्य गिरा हुआ देवता या उठा हुआ पशु?
Type: SCAN
Language: HINDI
...

पाँच प्राण-पाँच देव
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • प्राणवान् प्रतिभाओं की खोज
  • विशिष्टता का नये सिरे से उभार
  • प्रतिभा परिवर्धन के तथ्य एवं सिद्धान्त
  • युग सृजन के निमित्त प्रतिभाओं को चुनौती
  • प्रतिभा संवर्धन का मूल्य भी चुकाया जाय
  • संगठन और कार्यक्रम का शुभारंभ
  • नारी जागरण की दूरगामी सम्भावनाएँ
  • ये मानसून जल थल एक करेंगे
  • आत्मिक प्रगति का प्रत्यक्ष प्रमाण
  • सुसंस्कारिता संवर्धन के दस उपक्रम
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj