• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • अनुष्ठान- गायत्री उपासना के उच्च सोपान
    • महासिद्धि दाता- गायत्री अनुष्ठान
    • महा अनुष्ठान
    • विधिवत उपासना के सुनिश्चित परिणाम
    • अनुष्ठान से संकल्प शक्ति का संवर्धन
    • अनुष्ठान में पंच सूत्री तप साधना
    • रविवार का व्रत उपवास
    • अनुष्ठान विधि
    • सदैव शुभ गायत्री यज्ञ
    • साधना के संरक्षण- परिमार्जन की आवश्यकता
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • अनुष्ठान- गायत्री उपासना के उच्च सोपान
    • महासिद्धि दाता- गायत्री अनुष्ठान
    • महा अनुष्ठान
    • विधिवत उपासना के सुनिश्चित परिणाम
    • अनुष्ठान से संकल्प शक्ति का संवर्धन
    • अनुष्ठान में पंच सूत्री तप साधना
    • रविवार का व्रत उपवास
    • अनुष्ठान विधि
    • सदैव शुभ गायत्री यज्ञ
    • साधना के संरक्षण- परिमार्जन की आवश्यकता
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Books - गायत्री अनुष्ठान का विज्ञान और विधान

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


महा अनुष्ठान

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 2 4 Last

चतुर्विंशति लक्षाणां सततं तदुपासकः ।।

गायत्रीणामनुष्ठानाद् गायत्र्या सिद्धिमाप्नुते ॥

(तदुपासकः) गायत्री का उपासक (सततं) निरन्तर (चतुर्विंशति लक्षाणां) चौबीस लाख (गायत्रीणां) गायत्री के (अनुष्ठानत्) अनुष्ठान करने से (गायत्र्याः) गायत्री की (सिद्धिमाप्नुते) सिद्धि को प्राप्त करता है। अर्थात् उसे गायत्री सिद्ध हो जाती है।

लघ्वानुष्ठानतोवापि महानुष्ठानतोऽथवा ।।

सिद्धिं विन्दति वै नूनं साधकः सानुपातिकम् ॥

(लघ्वानुष्ठानतः) लघुअनुष्ठान करने से (अथवा) (महाअनुष्ठानतः) महाअनुष्ठान करने से (साधकः) साधक (नूनं) निश्चय से (सानुपातिकां) उसी अनुपात से (सिद्धि विन्दति) सिद्धि को प्राप्त करता है।

सवालक्ष की अनुष्ठान विधि पीछे वर्णन की जा चुकी है। इसे करने से अनेक प्रकार की कठिनाइयों का समाधान होता है। इससे बड़ा अनुष्ठान चौबीस लक्ष गायत्री जप का होता है। इसे पूरा करने के लिए साधक को विशेष सुविधाएँ होनी चाहिए। घर छोड़कर बाहर जाने का अवसर बार- बार न आने चाहिए। इसे बहुधन्धी, चिन्ताग्रस्त, दौड़धूप करते रहने वाले नहीं कर सकते। इसे करने के लिए चिन्ता रहित परिस्थितियाँ होनी चाहिए। पर जब यह अनुष्ठान पूरा हो जाता है तो गायत्री की सिद्धि मिल जाती है।

चौबीस लक्ष जप के लिए कम से कम चौबीस मास और अधिक से अधिक तीन वर्ष लगने चाहिए। दो वर्ष में करने वाले को प्रतिमास एक लक्ष का जप पूरा करना होता है और तीन वर्ष करने वाले को लगभग ६७०० मन्त्र प्रतिमास जपने होते हैं। अपनी सुविधा और स्थिति को ध्यान में रखकर इस प्रकार का कार्यक्रम बनाया जा सकता है, जिसमें प्रतिदिन समान संख्या में मंत्र जप चलता रहे। अन्य सब विधियाँ सवालक्ष जप के समान ही हैं।

कोई साधक मण्डली किसी सामूहिक प्रयोजन के लिए चौबीस लक्ष गायत्री का अनुष्ठान कर सकते हैं। किसी बहुत छोटे प्रयोजन के लिए सवा लक्ष का अनुष्ठान भी हो सकता है जितने साधक मिल कर जितने दिन में उसे पूरा करना चाहें उसे ध्यान में रखते हुए प्रत्येक साधक के प्रतिदिन कितने मंत्र जपने चाहिए इसका कार्यक्रम बनाया जा सकता है।

धनी लोग दूसरे पंडितों या साधकों द्वारा सवालक्ष का चौबीस लक्ष का अनुष्ठान पूरा करा सकते हैं। ऐसे अनुष्ठान पूरा करने में १,३,५,७ इस प्रकार जप संख्या के दिन या मासों का कार्यक्रम बनाना चाहिए और उसके प्रारंभ तथा अन्त होने के दिन शुभ हों इसका ध्यान रखना चाहिए। चन्द्रवार, गुरूवार तथा शुक्रवार गायत्री के आरम्भ तथा अन्त के लिए शुभ हैं। परन्तु यह स्मरण रहे दूसरों से कराये हुए अनुष्ठान की अपेक्षा की जाने वाली साधना का फल अधिक नहीं है।

सवालक्ष जप वाला साधन लघु अनुष्ठान कहा जाता है और चौबीस लक्ष जप वाला महा अनुष्ठान इन दोनों में लगभग इतना ही बड़ा है। मोटी कहावत है कि ‘‘जितना गुड़ डालते हैं। उतना मीठा होता है।’’ जितना परिश्रम किया जाता है उतना अधिक फल प्राप्त होता है। साधारणतः नित्य प्रति बिना प्रतिबन्ध का जप करना- साधारण दैनिक साधना है, उसका फल मन्थर गति से धीरे- धीरे परन्तु सुदृढ़ होता है। अनुष्ठान एक विशेष- सामयिक कलाप है और उसका फल भी वैसा ही होता है।

First 2 4 Last


Other Version of this book



गायत्री अनुष्ठान का विज्ञान और विधान
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • अनुष्ठान- गायत्री उपासना के उच्च सोपान
  • महासिद्धि दाता- गायत्री अनुष्ठान
  • महा अनुष्ठान
  • विधिवत उपासना के सुनिश्चित परिणाम
  • अनुष्ठान से संकल्प शक्ति का संवर्धन
  • अनुष्ठान में पंच सूत्री तप साधना
  • रविवार का व्रत उपवास
  • अनुष्ठान विधि
  • सदैव शुभ गायत्री यज्ञ
  • साधना के संरक्षण- परिमार्जन की आवश्यकता
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj