समय से कदम मिलाओ
Listen online
View page note
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
समय से कदम मिलाओ
समय से कदम मिलाओ साथी, अब न अधिक अलसाओ साथी।
बीत गई आलस की बातें, फिर कैसी प्रमाद की बातें। इनको दूर भगाओ साथी, अब न अधिक अलसाओ साथी॥
सूरज ने संकल्प किया है, किरणों को आवाज दिया है। सूरज संग हो जाओ साथी, अब न अधिक अलसाओ साथी॥
अब तम का अस्तित्व मिटेगा, अंधकार का जाल कटेगा। तम से मत घबराओ साथी, अब न अधिक अलसाओ साथी॥
नव प्रभात की बेला आई, चमकेगी अब घर अँगनाई। चलो प्रभाती गाओ साथी, अब न अधिक अलसाओ साथी॥
सूरज के साथी हो जाओ, तुम यश के भागी बन जाओ। युग को अर्ध्य चढ़ाओ साथी, अब न अधिक अलसाओ साथी॥
युग परिवर्तन तो निश्चित है, किसी दिव्य सत्ता का व्रत है। चाहो तो यश पाओ साथी, अब न अधिक अलसाओ साथी॥
घरेलू कुत्ते संगीत को ध्यानपूर्वक सुनते और प्रसन्नता व्यक्त करते हैं। कांगो देश में चिम्पाजी तथा गुरिल्ला वनमानुष संगीत के प्रति सहज आकर्षित होते हैं।
- (जार्ज हवेस्टे)