Wednesday 16, September 2026
गायत्रीतीर्थ शांतिकुंज, नित्य दर्शन
आज का सद्चिंतन (बोर्ड)
आज का सद्वाक्य
नित्य शांतिकुंज वीडियो दर्शन
!! शांतिकुंज दर्शन 16 September 2026 !! गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार !!
अमृतवाणी:-जब हर प्राणी में राम दिखाई दें -पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य
परम् पूज्य गुरुदेव का अमृत संदेश
हम रामायण को यदि पढ़ पाते रामायण को पढ़ने की फुर्सत नहीं थी आपके पास पर एक चौपाई जो रामायण की आपको याद हो जाती मैं जानता आप रामायण के असली पढ़ने वाले हैं कौन सी चौपाई एक चौपाई आप याद कर ले जाइए काफी है आपके लिए रामायण पढ़ना सियाराम मय सब जग जानी करहु प्रनाम जोर जुग पानी राममय सारा संसार मैं जोड़ सकता हूं राम को मैं कैसे दूध में पानी मिलाकर के आरारोट की मलाई बनाकर के कैसे खिला दूं मेरे राम को पेट में जमूरा हो गया और मेरे पेट राम के पेट में कुछ हो गया तो मेरे राम मिर्च खरीदने के लिए आया है हल्दी मिला कर कैसे खिला दूँ उसको हल्दी लेने आया है पीली मिट्टी मिलाकर कैसे बेच दूं उसको और जीरा खरीदने आया है यहां मैं उसे गधे के लीद बता के जीरा कैसे बेच दूँ उसको अगर कहा जाएगा तो राम का न जाने क्या खराब हो जाएगा कैसे करूंगा मैं पाप कर सकता हूं क्या पाप में नहीं कर सकता जीवन में यदि जी सकते हो आध्यात्मिकता के सिद्धांतों को गायत्री के सिद्धांतों को जीवन में धारण कर सकते हों हम पाप कर सकते हैं क्या नहीं अपराध अपराध नहीं कर सकते अपराध जिस दिन सुनाई देने लगेगा मजा है हिमालय हिमालय पर चला गया लोगों को देखा वहां घरों में अपनी किवाड़ें खोलकर सब सो रहे थे मैंने पूछा तुम्हारी किवाड़ें खुली पड़ी रह जाती हैं इसमें से रस्सी बांध जाते हैं और रस्सी को कोई भी खोल ले जाएगा चोर तो उन्होंने कहा चोर क्यों खोले जाएगा हमने चोर का क्या बिगाड़ा है हमने कहा चोर का बिगाड़ा थोड़ी जाता है चोर तो चोर होता है उठा ले जाता है कि नहीं ऐसा ऐसा क्यों होगा हम नहीं चुराते तो हमारा क्यों चुरायेगा चोर बार-बार कहता रहा चोर को इल्जाम नहीं होता किसी का भी उठा ले जाता है हमारा ईमान है तो चोर का इमान क्यों नहीं होगा आदमी अपनी ही बहस करते रहे कैसे समझाता उसको समझा नहीं सका चुपचाप चला आया चुपचाप चला आया मित्रों इस तरीके से आदमी किवाड़ खोल जाते चीजों को पटक जाते साइकिल को वहीं बैठ जाते मजा आता कैसी खूबसूरत जिंदगी होती आप को डरने को किसने बताया था आपकी बहन बेटियां खुशी-खुशी से स्कूल कालेज चली जाती कोई छोड़ने वाला ना होता कैसा मजा आता दुनिया में कैसी शानदार जिंदगी जी होती गायत्री की फिलासफी जिसको हम उच्च कोटि की विचारणा कहते हैं बुलाते हुए चले आए बुलाते हुए चले आने का परिणाम विनाश हो रहा है हम समझते हैं कि हमने यह फिलासफी सीख ली और हम सभ्य बन गए हम होशियार बन गए आपने क्या सीख ली अपने आप के लिए तबाही खड़ी कर ली और सारे समाज के लिए तबाही खड़ी कर ली यह तबाहियाँ नष्ट कर रही हैं आपको आपकी उद्देश्य और कौम को यदि यह तबाहियाँ आपके जीवन में ना आती मजा आता और वह मोहब्बत जो यज्ञीय जीवन का वास्तविक मकसद है एक दिन उसे स्वयं कर सके होते तब तब दुनिया कैसी खूबसूरत हो जाती |
पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य
अखण्ड-ज्योति से
जिन दिनों भगवान बुद्ध श्रावस्ती में जैतवन में विचरण कर रहे थे, उन्हीं दिनों सुप्पारक तीर्थ में साधु बाहिय दारुचीरिय पर लोगों की श्रद्धा और सम्मान के सुमन चढ़ रहे थे। दारुचीरिय वासना पर विजय पा चुके थे। धन से कोई मोह नहीं रहा था। पर सम्मान को पचा पाना उनके लिए कठिन होता जा रहा था। लोकेषणा को प्रबलतम ऐषणा मानना वस्तुतः शास्त्रकारों की सूक्ष्म दृष्टि का ही परिचायक है। मान और अपमान में समान भाव रख सकना सचमुच बहुत दुष्कर है, उसे कोई विरला योगी ही सिद्ध कर सकता है।
दारुचीरिय जहाँ भी जाते, लोग उनके चरणों पर धन, सम्पत्ति, वस्त्र उपादानों का ढेर लगा देते। यह देख कर उनके मन में वितर्क उठा-अब मेरा योग सिद्ध हो गया और मैं स्वर्ग एवं मुक्ति का अधिकारी हो गया।
इस प्रकार का अहंकार लिए वह आश्रम लौटे। वृद्ध गुरु की तेज आँखों से उनका यह अहं भाव छिपा नहीं रह सका। दारुचीरिय को पास बुलाकर उन्होंने कहा-वत्स! जाओ, समिधाएँ ले आओ। प्रातःकाल के यज्ञ की तैयारी कर लें।
दारुचीरिय ने उपेक्षा से कहा-भगवन्! अब मुझे कर्म करने की आवश्यकता नहीं रही। मैं अर्हत् मार्ग पर आरुढ़ हो चुका हूँ।
यह तो बड़ी प्रसन्नता की बात है—गुरु ने स्नेह-मीलित स्वर में कहा और पूछा, तात! टाप गौतम बुद्ध को तो जानते हैं?
हाँ-हाँ महात्मन्! मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूँ। वे इन दिनों जैतवन में परिव्राजक हैं। उन्होंने भी, अर्थात मार्ग, सिद्ध कर लिया है। मुझे इस बात का पता है।
तब तो एक बार उनके दर्शन अवश्य कर आयें तपस्वी ने धीरे से कहा-सम्भव है उनके सामीप्य से आपके ज्ञान-चक्षु कोई नवीन प्रकाश प्राप्त कर लें।
दारुचीरिय सुप्पारक से चल पड़े और थोड़े ही समय में श्रावस्ती जा पहुंचे। अनाथ पिण्डक के जैतवन में पहुँचने पर बुद्ध तो नहीं मिले, पर वहाँ उनके अनेक शिष्य-भिक्षुगण विचार कर रहे थे। दारुचीरिय ने पूछा—आप लोग बता सकते हैं कि गौतम बुद्ध कहाँ हैं? इस पर एक भिक्षु ने बताया—महानुभाव! वे भिक्षाटन के लिए गए हुए हैं—तीसरे पहर तक लौटेंगे। आप यहीं विश्राम करें।
दारुचीरिय आश्चर्यचकित रह गए। इतने भिक्षुओं के होते हुए भी भगवान बुद्ध को भिक्षाटन की क्या-आवश्यकता पड़ी। अभी चलकर देखता हूँ बात क्या है? यह सोचकर वे श्रावस्ती की ओर चल पड़े। एक सद्गृहस्थ के घर भीख माँगते हुए उनकी भेंट भगवान बुद्ध से ही हो गई। दारुचीरिय ने देखा—उनके मन में न किसी प्रकार का हर्ष है न शोक। विशुद्ध शान्त मन से बैठे भगवान बुद्ध को उसने प्रणाम किया और कहा—भगवन्! मुझे बन्धन मुक्ति का उपदेश करें।
बुद्ध बोले-तात्! यह उचित समय नहीं है। तुम जैतवन चलो, वहीं आकर बातचीत करेंगे।
किन्तु दारुचीरिय ने वही बात फिर दुहराई-भगवान मुझे अनासक्ति का तत्वज्ञान समझाएँ।
जब तक आप ऐसा नहीं करेंगे, मैं यहाँ से नहीं जाऊँगा।
तब तथागत बोले—तात! जो एक बार में केवल एक ही कर्म में इतना तल्लीन हो जाता है कि उसकी दूसरी इन्द्रियों का भाव ही शेष नहीं रह जाता, ऐसा कर्मयोगी ही सच्चा अनासक्त और अर्हत् आरुढ़ है। जिसकी चित्त-वृत्तियाँ एक ही समय में चारों ओर दौड़ती हैं वही आसक्ति में लीन एवं वही संसारे के दुःखों में भ्रमण करता है।
दारुचीरियों को तब अपनी भूल का पता चल गया। वे वहाँ से लौट पड़े। उनकी समग्र भ्रान्तियाँ जाती रहीं और कर्म को पूर्ण तन्मयता तथा आत्म साधना मानकर करने की शिक्षा लेकर लौटे। यही तो बन्धन मुक्ति का राजमार्ग है, जो उन्हें बुद्ध के कर्मयोग का दर्शन कर स्वतः मिल गया।
अखण्ड ज्योति जनवरी (1988)
| Newer Post | Home | Older Post |
