Tuesday 29, September 2026
गायत्रीतीर्थ शांतिकुंज, नित्य दर्शन
आज का सद्चिंतन (बोर्ड)
आज का सद्वाक्य
नित्य शांतिकुंज वीडियो दर्शन
!! शांतिकुंज दर्शन 29 September 2026 !! गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार !!
अमृतवाणी:- क्या सिर्फ कर्मकांड से भगवान मिल सकते है -पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य
परम् पूज्य गुरुदेव का अमृत संदेश
मैं गया और मेरा दुकानदार आया और उसने कहा मैं तुझे बढ़िया चीज देना चाहता हूं और तेरे व्यक्तित्व को महान बनाना चाहता हूँ लेकिन इसके लिए कीमत तुझे खर्च करने की हिम्मत तुझमें है क्या मैंने कहा हां मुझमें हिम्मत है उन्होंने कहा उसने कहा हिम्मत वाले आदमी इस रास्ते पर चला करते हैं यह बहादुरों का रास्ता है यह कमजोरों का रास्ता नहीं है यह स्वार्थियों का रास्ता नहीं है यह घटिया आदमियों का रास्ता नहीं है भगवान से मोहब्बत करना और भगवान से दिल लगाना हाथ भर का हो कलेजा दिल लगाने के लिए दिल लगाने के लिए हाथ भर का कलेजा चाहिए और दिल लगाए और कलेजा हाथ भर का न हो और कलेजा इतना बड़ा हो मक्खी के सिर के बराबर क्या दिल लगाएगा दिल है ही नहीं लगाएगा कहां से जिन आदमियों के मन जिन आदमियों की तबीयतें सिर्फ इस बात मे है कि भौतिक इच्छाएं और भौतिक कामनाएं हमको किसी तरीके से पूरी हो जाएं इसके लिए छोटे-मोटे कर्मकांड हमारे हाथ में लग जाए जो ज्यादा मेहनत के न हो मस्कट के न हो परिश्रम के न हो कठिनाई के न हों ऐसा कोई धंधा हमारे हाथ में लग जाए जिसमे जिसमे कि जादू की छड़ी के तरीके से हमको बहुत सारी चीज मिलती हुई चली जाए |
पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य
अखण्ड-ज्योति से
| Newer Post | Home | Older Post |