Thursday 22, May 2025
कृष्ण पक्ष दशमी, जेष्ठ 2025
पंचांग 22/05/2025 • May 22, 2025
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष दशमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), बैशाख | दशमी तिथि 01:12 AM तक उपरांत एकादशी | नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 05:47 PM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा | विष्कुम्भ योग 09:49 PM तक, उसके बाद प्रीति योग | करण वणिज 02:21 PM तक, बाद विष्टि 01:12 AM तक, बाद बव |
मई 22 गुरुवार को राहु 01:56 PM से 03:38 PM तक है | 12:08 PM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा |
सूर्योदय 5:24 AM सूर्यास्त 7:03 PM चन्द्रोदय 1:48 AM चन्द्रास्त 1:54 PM अयन उत्तरायण द्रिक ऋतु ग्रीष्म
- विक्रम संवत - 2082, कालयुक्त
- शक सम्वत - 1947, विश्वावसु
- पूर्णिमांत - ज्येष्ठ
- अमांत - बैशाख
तिथि
- कृष्ण पक्ष दशमी
- May 22 03:22 AM – May 23 01:12 AM
- कृष्ण पक्ष एकादशी
- May 23 01:12 AM – May 23 10:30 PM
नक्षत्र
- पूर्वभाद्रपदा - May 21 06:58 PM – May 22 05:47 PM
- उत्तरभाद्रपदा - May 22 05:47 PM – May 23 04:02 PM

आप हनुमान की तरह जो कार्य कर रहे हैं। गुरुदेव के पत्र स्नेह | Gurudev Ke Patra Sneh

गुरु का निर्णय त्याग का प्रतीक हैं | Guru Ka Nirnay Tyag Ka Pratik Hai
गायत्रीतीर्थ शांतिकुंज, नित्य दर्शन












आज का सद्चिंतन (बोर्ड)




आज का सद्वाक्य




नित्य शांतिकुंज वीडियो दर्शन

!! परम पूज्य गुरुदेव का कक्ष 22 May 2025 गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार !!

!! शांतिकुंज दर्शन 22 May 2025 !! !! गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार !!

!! अखण्ड दीपक Akhand_Deepak (1926 से प्रज्ज्वलित) चरण पादुका गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार 22 May 2025 !!

अमृतवाणी: ब्रह्मलोक कंही बहार नही भीतर हे1 पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी
परम् पूज्य गुरुदेव का अमृत संदेश
शंकराचार्य नाचीज़ आदमी थे। परिस्थितियों के हिसाब से जिस खानदान में पैदा हुए थे, छोटे खानदान से, छोटी हैसियत में थे। लेकिन उनके भीतर का जीवात्मा जब उछलकर के ऊपर आ गया, तो कहाँ से कहाँ जा पहुँचे।
हमको उछालना गेंद को आता है, सँभालना हमको चेहरे को आता है। साबुन से हम अपने कपड़े को धो सकते हैं, पर ऐसी कोई साइंस और ऐसी फिलॉसफी किसी ने हमको बताई, समझाई नहीं है कि हमारे भीतर वाला जो माद्दा है — इतना ताकतवर है, इतना शक्तिशाली है, इतना प्रचंड, इतना प्रखर — जो हमारे भीतर दबा पड़ा है, इस चिंगारी को हम कैसे बढ़ा सकते हैं, इसकी हम कैसे सफाई कर सकते हैं।
इस चीज़ का नाम Science of Soul है। इसी को ब्रह्मविद्या कहते हैं। हमारे ऋषियों की सबसे बड़ी दौलत है और सबसे बड़ा आविष्कार — कि हम अपने बारे में जान पाए। Know thyself. अपने आपको जानो। आत्मा वारे ज्ञातव्य, श्रुतव्य, निदिध्यास्तव्य।
अरे मूर्खों! अपने आप को जानो, अपने आप को देखो, अपने आप को समझो। अपने आप को देख नहीं पाते, अपने आप को समझ नहीं पाते, अपने आप को जान नहीं पाते। दुनिया भर की चीज़ों का पता लगाते रहते हैं। बायोलॉजी कैसे होती है? ला बेटे, हम बता सकते हैं। क्यों साहब, यह कैसे होती है? फलानी बात कैसे होती है? बहुत-सी बातें बता सकते हैं, लेकिन अपने बारे में नहीं जानते।
अपने बारे में जानने की कोशिश कर। अपने बारे में जानने की आदमी कोशिश करे, तो अपनी ज़िंदगी को इतनी मीठी, इतनी सुरस, इतनी मधुर, इतनी शक्तिशाली बना सकता है — मजा आ सकता है।
प्राचीन काल के ऋषियों ने इसी साइंस को समझा था। यह ब्रह्मविद्या की साइंस है — अपनी ज़िंदगी क्या हो सकती है, हम स्वयं क्या हो सकते हैं, हमारी संभावनाएँ क्या हैं, और हमारे काम करने के तरीके, काम करने के रास्ते क्या होने चाहिए, हमारी समझ और हमारे सोचने के ढंग क्या होने चाहिए, हमारे व्यवहार में क्या शालीनता समन्वित होनी चाहिए — जिसका नाम ब्रह्मविद्या है।
ब्रह्मविद्या ब्रह्मलोक की बात कहती है। हाँ बेटे, यही ब्रह्मलोक है। तुझे बताते तो हैं, हमारा जो जीवात्मा है, यही ब्रह्मलोक है। यही ब्रह्मलोक है।
नहीं साहब, वहाँ से बहुत दूर है और हज़ार-लाख मील है?
बेटे, हमें कुछ पता नहीं है। और लाख मील वाले ब्रह्मलोक के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। कोई भी जानकारी हो, तो बता देंगे। हम तो इसी लोक की बात कहते हैं — जो हमारा लोक भीतर है।
अखण्ड-ज्योति से
Newer Post | Home | Older Post |