एक दिवसीय युवा चेतना शिविर - अखिल विश्व गायत्री परिवार (AWGP)
समस्त गायत्री परिजन अपने-अपने क्षेत्र में 1 दिवसीय युवा चेतना शिविर का सुसंगठित आयोजन कर युवा जागरण अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ। निर्धारित सामग्री एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुव्यवस्थित संचालन करते हुए अधिकाधिक युवाओं को जोड़ें।
हमारी गतिविधियों से update रहने के लिए WhatsApp Channel से जुड़े
शिविर पंजीकरण सूचना (Mandatory Registration)
शिविर आयोजक कृपया ध्यान दें: शिविर आयोजन के समय सभी प्रतिभागियों (Participants) का इस पंजीकरण फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है।
प्रतिभागी पंजीकरण फॉर्म (Participant Registration)* यह फॉर्म शिविर के सफल संचालन एवं डेटा रिकॉर्ड हेतु आवश्यक है।
वर्तमान चुनौतियाँ
वर्तमान में देश के युवा कई समस्याओं से जूझ रहे हैं – व्यक्तिगत (अवसाद, नशा आदि), पारिवारिक (संबंधों का प्रबंधन, बेरोजगारी आदि), सामाजिक (चरित्रहीनता आदि), राष्ट्रीय (जैसे भ्रष्टाचार) और वैश्वीकरण (तनाव और अव्यवस्थित दिनचर्या आदि) से संबंधित। इन क्षेत्रों में युवा गुमराह हो रहे हैं और जीवन का उद्देश्य खो रहे हैं।
शिविर का उद्देश्य
- देश और संस्कृति के प्रति हमारी भूमिका और ज़िम्मेदारी के बारे में जागरूकता। भारत की शान को समझना।
- व्यक्तिगत स्तर पर आज की समस्याओं का समाधान और उनसे निपटना।
- एक बेहतर इंसान बनने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ना – एक बेहतर जीवन की ओर।
- मानव जीवन की गरिमा के बारे में जागरूकता बढ़ाना और आत्मसम्मान बनाए रखना।
- वर्तमान परिस्थितियों में शांतिपूर्ण, उत्पादक और खुशहाल जीवन जीने की कला सीखना।
एक दिवसीय युवा चेतना शिविर कार्यक्रम का स्वरूप
पंजीकरण एवं स्वागत
दीप प्रज्वलन, उद्देश्य, अनुभव एवं युवा गीत
व्यक्तित्व विकास एवं करियर निर्माण
लघु अवकाश / एक्टिविटी
भोजनावकाश (भोजन एवं विश्राम)
युवा संगीत
संगठन का स्वरूप एवं मंडल गठन
उपसंहार, समापन एवं विदाई
आयोजन हेतु संक्षिप्त मार्गदर्शन
समस्त गायत्री परिजन अपने-अपने क्षेत्र में 1 दिवसीय युवा चेतना शिविर का सुसंगठित आयोजन कर युवा जागरण अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ।
शिविर आयोजन हेतु आवश्यक सामग्री जैसे प्रशिक्षण हेतु निर्धारित बैनर (ऊपर डाउनलोड लिंक दिया गया है), देव स्थापना चित्र (देव मंच), यज्ञ व्यवस्था, साउंड सिस्टम, प्रोजेक्टर/टीवी, बैठने की व्यवस्था आदि सुनिश्चित करें।
निर्धारित समय-सारणी के अनुसार दीप प्रज्वलन, प्रेरणादायक सत्र, व्यक्तित्व विकास, योग-ध्यान एवं समूह गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को जागरूक एवं प्रेरित करें।
शिविर को अनुशासित, प्रेरणादायक एवं सहभागिता-आधारित बनाते हुए अधिकाधिक युवाओं को जोड़ें और अंत में संकल्प के साथ आगे की कार्ययोजना निर्धारित करें।
युवा प्रकोष्ठ शान्तिकुञ्ज - अखिल विश्व गायत्री परिवार (AWGP)

