गुरुदेव ने कहा था — ‘क्रांतियाँ मालगाड़ी के डिब्बों की तरह आएँगी।’ और उन क्रांतियों के डिब्बों में एक ‘Artificial Intelligence’ का डिब्बा भी आकर लग गया है, जिसने हमारे आसपास की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया है — बहुत शांतिपूर्वक, और इससे पहले कि हम इसे समझ पाते, हमारी दुनिया बदल गई।


