Quotation
Listen online
View page note
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
एक धन कुबेर ने कहा कि- मैंनें धन कमाया और अपने ही लाभ के लिए खर्च किया, फलस्वरुप जिन्दगी का सारा आनन्द खो बैठा। अब मैं उतना सुखी नहीं हूँ जितना गरीबी की अवस्था में रहता था।अपना जीवन फूल जैसा बनाओ। वह अपनी सुगन्धि से संसार पर आनन्द बरसाने के लिए पैदा हुआ होता है। अपने जीवन को दूसरों की भलाई में लगा कर तुम भी पुष्प जैसा जीवन बना सकते हो।प्रकृति को देखो, वह सबकी खुले हाथों से निरन्तर हवा देती रहती है फिर भी उसे न तो घाटा होता है और न अभाव सताता है। अपने लिए ही सब कुछ चाहने वाला और बड़ा लोभ करने वाला एक दिन सब कुछ खो बैठता है।

