• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • सर्व सिद्धि प्रदायिनी - गायत्री।
    • पुत्र एवं स्वर्ण घट की प्राप्ति
    • गायत्री द्वारा प्राण रक्षा
    • शास्त्रों और ऋषियों द्वारा गायत्री की महिमा।
    • गायत्री की महिमा
    • गायत्री जप के लाभ
    • गायत्री से पाप और दुखों से निवृत्ति
    • गायत्री उपेक्षा की भर्त्सना
    • गायत्री के संबंध में महापुरुषों के अभिमत।
    • पुनीत गायत्री मंत्र
    • गायत्री जप की महिमा।
    • हमारा व्यक्तिगत अनुभव
    • अनेक आपत्तियों से छुटकारा
    • आत्म कल्याण की ओर
    • गायत्री मंत्र व मेरा अनुभव।
    • गायत्री का जादू
    • दुर्भाग्य टला
    • स्वर्गीय स्त्री द्वारा गायत्री के लिए उपदेश
    • स्त्री और पुत्र की प्राण रक्षा
    • गायत्री पर अटूट विश्वास
    • सर्वश्रेष्ठ और सर्व सुलभ साधना
    • गायत्री द्वारा प्राण रक्षा
    • जेल से छुटकारा
    • निराशा में आशा
    • दिव्य तेज का दर्शन
    • प्रेतात्मा का शमन
    • जप मात्र से रोग मुक्ति
    • स्वस्थता और सात्विकता
    • गायत्री साधना से भाग्योदय
    • गायत्री की कृपा से प्रिंसिपल बना
    • प्रतिष्ठा और सम्पन्नता चौगुनी
    • आर्थिक कष्ट की निवृत्ति
    • अधूरी साधना में भी दिव्य अनुभव
    • क्षमा प्रार्थना
    • क्षमा प्रार्थना
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1948 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


अनेक आपत्तियों से छुटकारा

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 12 14 Last
(श्री आर. वी. वेद, घाट कोपर)

उस समय मैं प्रायः ध्यान मग्न रहा करता था, एक दिन, रात को स्वप्न में मुझे जब कि मैं काफी परेशान था एक दिव्य ध्वनि सुनाई पड़ी कि तुम अपनी सारी परेशानियों को भूलकर श्री जगदंबा के पास रक्षा के लिए जाओ। मुझे इस ध्वन्यात्मक चमत्कार से आश्चर्य हुआ, दूसरे दिन मैंने पुरश्चरण सम्बन्धी साहित्य जुटाना आरंभ किया। और सवा लाख मंत्र जप के पुरश्चरण का आरम्भ कर दिया और उसे अन्य ब्राह्मणों की सहायता से हवन तर्पण आदि के साथ 11 दिन में पूरा कर लिया, मैं सुबह जल्दी उठता और प्रति दिन जप और अग्नि होत्र करता। उससे मुझे चमत्कारी लाभ हुआ। सारी बीमारियाँ, सारी परेशानियाँ हवा की तरह छू मन्तर हो गईं मेरे पुराने दुश्मन भी दास हो गये।

माँ हमेशा अपने बच्चे की हिफाजत करती रहती है और वह वही सब करती रहती है जिससे बच्चा खुश रहे। मुझे अपने जीवन में इसके कई अनुभव हुए हैं-

मैं प्रति मंगल और रविवार को महालक्ष्मी दर्शन के लिए नियमित रूप से जाया करता था। जब मैंने पुरश्चरण करना आरम्भ किया तब मैं सोचने लगा कि यह सब कैसे होगा। क्योंकि मैं दर्शन करने के पश्चात ही भोजन किया करता था। यह सवाल अपने आप ही हल हो गया। मेरे मित्र ने जो कि मेरे घर के पास ही रहते हैं और किसी सरकारी विभाग में ऑफीसर हैं, आवश्यकता के समय अपनी मोटरकार को उपयोग करने के लिए मुझसे एक दिन मेरे घर आकर कहा। वे सोचते थे कि इनकी पत्नी बीमार है और कभी भी अचानक इन्हें कार की जरूरत पड़ सकती है। ( क्योंकि घाट कोपर पर सिर्फ 1 टैक्सी है और यहाँ से बम्बई 15 मील दूर है। ) मैंने उनसे कहा कि इन दिनों मेरे सामने सिर्फ महालक्ष्मी के दर्शनों की समस्या है क्योंकि मैं 11 दिन के लिए वेदमाता गायत्री का पुरश्चरण कर रहा हूँ और मैं अपने प्रत्येक काम के लिए इन्हीं पर निर्भर हूँ उन्होंने कहा कि तुम अवश्य पुरश्चरण आरंभ कर दो। सायंकाल 6 बजे जब कि जप आरती आदि से निवृत्त होंगे, यह कार तुम्हें दर्शन कराकर तुम्हारे भोजन के समय तक वापस ला देगी। इन दिनों मैं एक ही बार भोजन करता था। ये दिन बम्बई में साम्प्रदायिक दंगे के थे, और वह इलाका उन दिनों दंगा क्षेत्र घोषित था और इसीलिए 30-40 घण्टे का एक बार कर्फ्यू लगा हुआ था। इस कलियुग में भी यह चमत्कार हुआ। हमारी यात्रा में किसी प्रकार की न कोई मुसीबत आई ओर न विघ्न ही आया । एक बार तो हम सब कुछ कदम ही आगे बढ़े होंगे, कुछ गुण्डों ने वहाँ कोई विस्फोट कर दिया, परन्तु हम सुरक्षित निकल गये।

इन्हीं दिनों में से एक दिन रात्रि को 10:30 पर मेरी पत्नी को वमन होने आरम्भ हुए। आधे या पौन घण्टे बाद ही मेरे उठकर जप आदि करने का समय आता था। मैंने अपने गृह-चिकित्सक को बुलाया जोकि मेरे अत्यधिक अन्तरंग मित्र हैं। मैंने उनसे कहा, मैं अब क्या करूं। मैं पत्नी की तीमारदारी करूं या जप ? मेरे लिए एक कठिन समस्या खड़ी हो गई। पत्नी को मैं अत्याधिक प्यार करता हूँ और जप यदि एक दिन के लिए भी छूटता है तो सारा सिद्धि कार्य खत्म । डॉक्टर ने मुझे ढाँढस बंधाया और कहा कि अपनी साधना जारी रखो, माँ भगवती इन की रक्षा करेंगी। मैं स्नानादि से निवृत्त होकर जप करने बैठ गया, इसी समय मेरी आँखों के सामने पूर्ण वेग के साथ मेरी पत्नी को फिर वमन हुआ। मैंने प्रार्थना की-माँ अब मेरी लाज तेरे हाथ में है-और मैं पूजन में लग गया-सचमुच ही आश्चर्य की बात है कि सवेरे 6:30 बजे जबकि मैं पूजा से उठा मुझे बताया गया कि मेरी पत्नी को चमत्कारिक लाभ हुआ है और वे इस समय स्वस्थ व प्रसन्न हैं।

इसी तरह मेरी साधना के समय मेरे मुकदमे की एक तारीख थी, जिसमें मैं नहीं जा सकता था और जो एक महत्वपूर्ण मुकदमा था, वह भी मेरे अनुकूल हुआ, क्योंकि उस दिन दूसरे फरीक का वकील ही गैर हाजिर हो गया।

एक नहीं ऐसे अनेक चमत्कार मुझे देखने को मिले हैं।

मैं आज पूर्ण रूप से सुखी हूँ। मुझे कोई अभाव नहीं है इस सबका श्रेय भगवती वेदमाता जगदम्बा गायत्री की कृपा को है जो कि गायत्री जप से प्राप्त हुई है।

आत्मा की उन्नति, सुख और शान्ति के लिए गायत्री सर्वश्रेष्ठ शक्ति है। जो उसे अपनाते हैं वे परमपद पाते हैं।

--कात्यायन

----***----

First 12 14 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • सर्व सिद्धि प्रदायिनी - गायत्री।
  • पुत्र एवं स्वर्ण घट की प्राप्ति
  • गायत्री द्वारा प्राण रक्षा
  • शास्त्रों और ऋषियों द्वारा गायत्री की महिमा।
  • गायत्री की महिमा
  • गायत्री जप के लाभ
  • गायत्री से पाप और दुखों से निवृत्ति
  • गायत्री उपेक्षा की भर्त्सना
  • गायत्री के संबंध में महापुरुषों के अभिमत।
  • पुनीत गायत्री मंत्र
  • गायत्री जप की महिमा।
  • हमारा व्यक्तिगत अनुभव
  • अनेक आपत्तियों से छुटकारा
  • आत्म कल्याण की ओर
  • गायत्री मंत्र व मेरा अनुभव।
  • गायत्री का जादू
  • दुर्भाग्य टला
  • स्वर्गीय स्त्री द्वारा गायत्री के लिए उपदेश
  • स्त्री और पुत्र की प्राण रक्षा
  • गायत्री पर अटूट विश्वास
  • सर्वश्रेष्ठ और सर्व सुलभ साधना
  • गायत्री द्वारा प्राण रक्षा
  • जेल से छुटकारा
  • निराशा में आशा
  • दिव्य तेज का दर्शन
  • प्रेतात्मा का शमन
  • जप मात्र से रोग मुक्ति
  • स्वस्थता और सात्विकता
  • गायत्री साधना से भाग्योदय
  • गायत्री की कृपा से प्रिंसिपल बना
  • प्रतिष्ठा और सम्पन्नता चौगुनी
  • आर्थिक कष्ट की निवृत्ति
  • अधूरी साधना में भी दिव्य अनुभव
  • क्षमा प्रार्थना
  • क्षमा प्रार्थना
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj