अकेला चल! अकेला चल!!
Listen online
View page note
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
यदि तोर डाक शुने केउ ना आसे तबे एकला चलो रे।
एकला चलो, एकला चलो, एकला चलो, एकला चलो रे।
यदि केउ कथा ना कय, ओरे ओरे ओ अभागा,
यदि सबाई थाके मुख फिराये, सबाई करे भय तबे परान खुले,
ओ तुइ मुख फुटे तोर मनेर कथा एकला बलो रे ॥
यदि सबाई फिरे जाय, ओरे ओरे ओ अभागा,
यदि गहन पथे जाबार काले केउ फिरे ना चाय तबे पथेर काँटा,
ओ तुइ रक्तमाखा चरण तले एकला हलो रे ॥
यदि आलो न घरे, ओरे ओरे ओ अभागा,
यदि झड-बादले आँधार राते दुआर देय घरे तबे बज्रानले,
आपन बुकेर पाँजर ज्वालिये निये एकला ज्वलो रे॥
यदि कोई तुझ से कुछ न कहे। ओ भाग्यहीन! सब तुझ से मुँह फेर लें और सब तुझ से डरें—तो भी तू अपने खुले हृदय से-अपना मुख खोलकर अपनी बात अकेला कह।
अगर सब तुझ से विमुख हो जाएं। यदि गहन पथ प्रस्थान के समय कोई तेरी ओर फिरकर न देखे। तब पथ के काँटों को अपने लहू-लुहान पैरों से दलता हुआ अकेला चल।
यदि प्रकाश न हो, झंझावात और मूसलाधार वर्षा की अंधेरी रात में-जब अपने घर के दरवाजे भी लोगों ने बन्द कर दिये हों, तब उस वज्रानल में-अपने वक्ष के पिंजड़ को जला उसके प्रकाश में अकेला ही जलता रह।
—विश्वकवि श्री रवीन्द्रनाथ ठाकुर

