• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • जड़े गहरी जानी चाहिए
    • आस्तिकता की आवश्यकता
    • Quotation
    • प्रेम और उसकी शक्ति
    • अनधिकार चेष्टा
    • भारतीय संस्कृति का स्वरूप
    • Quotation
    • कठिनाइयाँ क्या हैं?
    • दूसरों का दुख
    • कर्मयोग की अनिवार्य आवश्यकता
    • Quotation
    • दंड व्यवस्था
    • पाप मूल- अभिमान
    • जीवित मृत्यु देने वाला - आलस्य
    • Quotation
    • नारी जाति के उद्धारक -ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
    • भाग्यवाद से हमारा अहित ही होगा
    • सितारे की चमक
    • श्रद्धा और विद्या
    • अनन्त वत्सला नारी और उसकी महत्ता
    • बुढ़ापे में हीनता न आने दें
    • मन और उसका निग्रह
    • पारिवारिक जीवन व सामाजिक जीवन
    • साधनहीन सत्य का शक्तिशाली असत्य से संघर्ष
    • हम दीर्घजीवी क्यों नहीं बन पाते ?
    • दो शिष्य
    • बच्चों में अच्छी आदतें पैदा कीजिए
    • मधु-संचय
    • पंचकोशी साधना
    • अन्नमय कोश का अनावरण
    • मनोमय कोश का परिष्कार
    • VigyapanSuchana
    • युग निर्माण आन्दोलन
    • पथिक को उद्बोधन!
    • पथिक को उद्बोधन (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • जड़े गहरी जानी चाहिए
    • आस्तिकता की आवश्यकता
    • Quotation
    • प्रेम और उसकी शक्ति
    • अनधिकार चेष्टा
    • भारतीय संस्कृति का स्वरूप
    • Quotation
    • कठिनाइयाँ क्या हैं?
    • दूसरों का दुख
    • कर्मयोग की अनिवार्य आवश्यकता
    • Quotation
    • दंड व्यवस्था
    • पाप मूल- अभिमान
    • जीवित मृत्यु देने वाला - आलस्य
    • Quotation
    • नारी जाति के उद्धारक -ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
    • भाग्यवाद से हमारा अहित ही होगा
    • सितारे की चमक
    • श्रद्धा और विद्या
    • अनन्त वत्सला नारी और उसकी महत्ता
    • बुढ़ापे में हीनता न आने दें
    • मन और उसका निग्रह
    • पारिवारिक जीवन व सामाजिक जीवन
    • साधनहीन सत्य का शक्तिशाली असत्य से संघर्ष
    • हम दीर्घजीवी क्यों नहीं बन पाते ?
    • दो शिष्य
    • बच्चों में अच्छी आदतें पैदा कीजिए
    • मधु-संचय
    • पंचकोशी साधना
    • अन्नमय कोश का अनावरण
    • मनोमय कोश का परिष्कार
    • VigyapanSuchana
    • युग निर्माण आन्दोलन
    • पथिक को उद्बोधन!
    • पथिक को उद्बोधन (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1963 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


अनधिकार चेष्टा

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 4 6 Last
एक बार काशी नरेश ने एक महोत्सव का आयोजन किया। उसमें अनेक सम्भ्रान्त अतिथियों के अतिरिक्त चार देव-पुरुष भी पधारे।

चारों के पास दिव्य पुष्पों से बनी मालाएं थी। वे इतनी महक रही थीं कि उनकी सुगन्ध से सारा नगर सुवासित हो गया उन मालाओं को देखने सारा नगर उमड़ पड़ा।

दर्शकों ने देव पुरुषों से अनुरोध किया कि यह मालाएं मनुष्यों को दे जायँ तो उस सुगन्ध का लाभ इस लोक के निवासियों को भी मिलता रहेगा। आप तो अपने लोक में ऐसी मालाएँ और भी प्राप्त कर लेंगे।

देव-पुरुषों ने लोगों को बताया कि इन्हें केवल गुणवान लोग ही धारण कर सकते हैं। सदाचरण से रहित होने पर भी जो इन्हें धारण करेगा वह अपार कष्ट भोगेगा।

लोभ के वशीभूत हो राज पुरोहित ने सोचा कि मैं अपने को भद्र पुरुष बता कर यह माला प्राप्त कर लूँ तो सब लोग मेरी प्रशंसा करेंगे और श्रेष्ठ भी मानेंगे। अज्ञात आचरणों को जानता भी कौन हैं?

राज पुरोहित ने देव पुरुषों से पूछा कि किन गुणों के होने पर मनुष्य यह माला प्राप्त कर सकते है?

जेष्ठ देव-पुरुष ने कहा-”जो किसी के अधिकारों का अपहरण नहीं करता, अपनी न्यायोपार्जित कमाई पर ही संतोष करता है, असत्य नहीं बोलता और ऐश्वर्यवान होने पर भी प्रमाद नहीं करता, वह माला ले सकता है।” राज पुरोहित ने अपने में वैसे ही गुण बताया और पहली माला लेली। दूसरे देव-पुरुष ने कहा-”जिसका चित्त धर्म में अविचल हो, जिसका हृदय श्रद्धा से भरा रहे जो दूसरों को बाँट कर अपनी कमाई खाता हो, वह मेरी माला भी ले सकता है।”

पुरोहित ने अपने को वैसा ही बताया और दूसरी माला भी लेली।

तीसरे देव-पुरुष ने कहा-”जो परनारी का चिन्तन न करता हो, दुखियों को देख दया से व्यथित हो उठता हो, सरलता और सज्जनता जिसमें कूट-कूट कर भरी हो वह मेरी भी माला ले सकता है।” पुरोहित ने अपने को वैसे ही बताया और वह तीसरी माला भी लेली।

तीसरे देव-पुरुष ने कहा-”जो परनारी का चिन्तन न करता हो, दुखियों को देख दया से व्यथित हो उठता हो, सरलता और सज्जनता जिसमें कूट-कूट कर भरी हो वह मेरी भी माला ले सकता है।” पुरोहित ने अपने को वैसे ही बताया और वह तीसरी माला भी लेली।

देव-पुरुष वह मालाएं देकर अपने लोक को चले गये। पुरोहित ने गर्वपूर्वक उन्हें धारण किया और विपुल कीर्ति का स्वामी बनने के लिए गर्व करता हुआ राज सभा में पहुँचा।

उन दिव्य मालाओं को धारण किये कुछ समय ही बीता होगा कि राज पुरोहित के सिर में भयंकर पीड़ा होने लगी। ऐसा लगा मानों उसका मस्तक कोई कुल्हाड़ी से काट रहा हो। पाप उसके सिर पर चढ़कर बोलने लगा- “लोगों ! मैंने अधिकारी न होते हुए भी विपुल प्रशंसा प्राप्त करने का हठ किया और अब उसका मर्मान्तक प्रतिफल भोग रहा हूँ।”

मालायें उतारते न उतरती थी। वह इस तरह गले में लिपट गई मानों नाग-पाश ने कण्ठ को कस लिया हो। पुरोहित को सात दिन इसी भयंकर पीड़ा को सहते हो गये। देखने वालों से उसका दुख देखा नहीं जाता था।

अमात्यों के परामर्श से राजा ने फिर वैसा ही आयोजन किया जिसमें वे चारों देव-पुरुष पुनः आमन्त्रित किये गये। पाखण्डी पुरोहित पीड़ा से संत्रस्त उलटा मुँह किये पड़ा था। देव-पुरुषों ने करुणा से द्रवित होकर माला लौटा कर उसका दुख दूर किया और उपस्थित सभासदों से कहा- अयोग्य होते हुए भी जो विपुल प्रशंसा प्राप्त करने का लालच करते है उनकी दुर्गति ही होती है।

First 4 6 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • जड़े गहरी जानी चाहिए
  • आस्तिकता की आवश्यकता
  • Quotation
  • प्रेम और उसकी शक्ति
  • अनधिकार चेष्टा
  • भारतीय संस्कृति का स्वरूप
  • Quotation
  • कठिनाइयाँ क्या हैं?
  • दूसरों का दुख
  • कर्मयोग की अनिवार्य आवश्यकता
  • Quotation
  • दंड व्यवस्था
  • पाप मूल- अभिमान
  • जीवित मृत्यु देने वाला - आलस्य
  • Quotation
  • नारी जाति के उद्धारक -ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
  • भाग्यवाद से हमारा अहित ही होगा
  • सितारे की चमक
  • श्रद्धा और विद्या
  • अनन्त वत्सला नारी और उसकी महत्ता
  • बुढ़ापे में हीनता न आने दें
  • मन और उसका निग्रह
  • पारिवारिक जीवन व सामाजिक जीवन
  • साधनहीन सत्य का शक्तिशाली असत्य से संघर्ष
  • हम दीर्घजीवी क्यों नहीं बन पाते ?
  • दो शिष्य
  • बच्चों में अच्छी आदतें पैदा कीजिए
  • मधु-संचय
  • पंचकोशी साधना
  • अन्नमय कोश का अनावरण
  • मनोमय कोश का परिष्कार
  • VigyapanSuchana
  • युग निर्माण आन्दोलन
  • पथिक को उद्बोधन!
  • पथिक को उद्बोधन (kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj