• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • धर्म न तो अवैज्ञानिक है और न अनुपयोगी
    • तप का अवलम्बन एवं साधना की सार्थकता
    • Quotation
    • आत्मिकी का परिष्कार एवं उसकी चमत्कारी परिणतियाँ
    • मानवी काया की चेतन सत्ता का वैज्ञानिक विवेचन
    • कृष्ण से भेंट करने युधिष्ठिर गये (kahani)
    • ध्यान योग का उद्देश्य और स्वरूप
    • मनोनिग्रह ऋद्धि-सिद्धियों का भाण्डागार
    • महावीर साधना में लीन (kahani)
    • बीज जैसी जीवन की तीन गतियाँ
    • Quotation
    • गुह्य योग साधनाओं का पात्रता सम्बन्धी अनुशासन
    • भक्त का स्तर एवं भगवान की मनुहार
    • सन्त मंसूर (kahani)
    • प्रकृति का अनुसरण कीड़े मकोड़ों जैसा आचरण नहीं
    • दुनिया के दर्पण में अपना ही चेहरा दिख पड़ता है।
    • Quotation
    • काम विज्ञान का आध्यात्मिक स्वरूप
    • ज्ञान और विज्ञान एक दूसरे का अवलम्बन अपनाएँ
    • सुकरात से पूछा (kahani)
    • भीतर की दुनिया हर हालत में सही रहे
    • धर्म का व्यावहारिक स्वरूप
    • समष्टि की हलचलों का व्यष्टि चेतना पर प्रभाव
    • जो मान लिया गया वह अन्तिम नहीं है।
    • Quotation
    • समरसता एवं सहानुभूति पर आधारित ज्योतिर्विज्ञान
    • बड़ा संयमी असुर था (kahani)
    • सतत् गतिशील उस विराट् की एक झाँकी
    • धन प्राप्त करने का आशीर्वाद (kahani)
    • सम्भव है मनुष्य देवताओं का वंशज रहा हो
    • स्वप्नों के माध्यम से शरीर और मन की विवेचना
    • साधना से सिद्धि
    • पण्डित गंगाधर शास्त्री (kahani)
    • सम्भावित घटनाक्रमों के पूर्वाभास
    • Quotation
    • क्या यह भवितव्यता टाली नहीं जा सकती?
    • राजा शतायुध (kahani)
    • तनाव जन्य व्यथा से कैसे छूटें?
    • सभी जीव−जन्तु परेशान (kahani)
    • प्रज्ञा परिजनों के लिये विशेष ज्ञातव्य
    • विशेष धारावाहिक लेखमाला-1 - जिज्ञासा, संदेह और उसका समाधान
    • Quotation
    • प्रयाण गीत
    • प्रयाण गीत (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • धर्म न तो अवैज्ञानिक है और न अनुपयोगी
    • तप का अवलम्बन एवं साधना की सार्थकता
    • Quotation
    • आत्मिकी का परिष्कार एवं उसकी चमत्कारी परिणतियाँ
    • मानवी काया की चेतन सत्ता का वैज्ञानिक विवेचन
    • कृष्ण से भेंट करने युधिष्ठिर गये (kahani)
    • ध्यान योग का उद्देश्य और स्वरूप
    • मनोनिग्रह ऋद्धि-सिद्धियों का भाण्डागार
    • महावीर साधना में लीन (kahani)
    • बीज जैसी जीवन की तीन गतियाँ
    • Quotation
    • गुह्य योग साधनाओं का पात्रता सम्बन्धी अनुशासन
    • भक्त का स्तर एवं भगवान की मनुहार
    • सन्त मंसूर (kahani)
    • प्रकृति का अनुसरण कीड़े मकोड़ों जैसा आचरण नहीं
    • दुनिया के दर्पण में अपना ही चेहरा दिख पड़ता है।
    • Quotation
    • काम विज्ञान का आध्यात्मिक स्वरूप
    • ज्ञान और विज्ञान एक दूसरे का अवलम्बन अपनाएँ
    • सुकरात से पूछा (kahani)
    • भीतर की दुनिया हर हालत में सही रहे
    • धर्म का व्यावहारिक स्वरूप
    • समष्टि की हलचलों का व्यष्टि चेतना पर प्रभाव
    • जो मान लिया गया वह अन्तिम नहीं है।
    • Quotation
    • समरसता एवं सहानुभूति पर आधारित ज्योतिर्विज्ञान
    • बड़ा संयमी असुर था (kahani)
    • सतत् गतिशील उस विराट् की एक झाँकी
    • धन प्राप्त करने का आशीर्वाद (kahani)
    • सम्भव है मनुष्य देवताओं का वंशज रहा हो
    • स्वप्नों के माध्यम से शरीर और मन की विवेचना
    • साधना से सिद्धि
    • पण्डित गंगाधर शास्त्री (kahani)
    • सम्भावित घटनाक्रमों के पूर्वाभास
    • Quotation
    • क्या यह भवितव्यता टाली नहीं जा सकती?
    • राजा शतायुध (kahani)
    • तनाव जन्य व्यथा से कैसे छूटें?
    • सभी जीव−जन्तु परेशान (kahani)
    • प्रज्ञा परिजनों के लिये विशेष ज्ञातव्य
    • विशेष धारावाहिक लेखमाला-1 - जिज्ञासा, संदेह और उसका समाधान
    • Quotation
    • प्रयाण गीत
    • प्रयाण गीत (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1985 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


स्वप्नों के माध्यम से शरीर और मन की विवेचना

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 30 32 Last
जो आज पीड़ित है या होने वाला है उसकी कष्ट पीड़ित या उलझन भरी स्थिति स्वप्न में दिखाई पड़ने पर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यहाँ किसी रोग ने जड़ जमा ली है। ऐसे स्वप्न एकाकी दिखाई पड़ते हैं। उनके साथ अलग से जंजाल गुँथा हुआ नहीं होता। घर गृहस्थी की, काम धंधे की, तिजारत व्यापार की बातें जन स्वप्नों के साथ जड़ी हुई ही होती।

जिस अंग में पीड़ा है उसी को कोई दवा रहा है, मालिश कर रहा है, जाँच पड़ताल कर रहा है ऐसा प्रतीत होता है। पीड़ा का प्रवेश हो रहा है, या निकल रही है ऐसा प्रतीत होता है। कभी−कभी ऐसा भी लगता है कि कोई अन्य व्यक्ति यह सलाह दे रहा है कि तुम्हारे इस अंग में कुछ गड़बड़ी मालूम पड़ती है। कभी कोई व्यक्ति किसी औषधि सेवन की सलाह देता है। कभी−कभी ऐसा भी होते देखा गया है कि इसके स्थान पर अमुक वस्तु लेनी चाहिए। पीड़ित अंग का संकेत ऐसे स्वप्नों में अवश्य होता है। कभी अच्छा होने का कभी स्थिति बिगड़ने की सूचना भी किसी मित्र शत्रु परिचित अपरिचित के मुख से सुनाई पड़ती है। किन्हीं स्वप्नों में अपनी और किसी दूसरे से पूछा जाता है और किन्हीं में अपनी ओर से किसी दूसरे से परामर्श दिया जाता है।

कई बार अपने से कोई सीधा सम्बन्ध नहीं होता किसी तीसरे व्यक्ति की चर्चा से रोग का प्रसंग आ जाता है। इलाज का प्रसंग तो नहीं बन पड़ता पर सहानुभूति स्वरूप देखने के लिए कोई आता है या हम स्वयं किसी को सहानुभूति दिखाने जा पहुँचते हैं। कभी कोई महामारी फैलती है उससे अनेकों व्यक्ति आक्रान्त होते हैं। स्वयं सेवकों की तरह उनकी सेवा करने पहुँचते हैं। या भयभीत होकर सुरक्षा के लिए वह स्थान छोड़कर अन्यत्र कहीं जाने के लिए चल पड़ते हैं। इन सभी प्रकार के स्वप्नों की किस्में यह बताती हैं कि शरीर के किसी भाग में रोग का प्रवेश हो चुका है या होने वाला है।

कभी−कभी मृत्यु के स्वप्न भी दिखते हैं। हम मर गये या कोई और मर रहा है। किसी की मरण यात्रा में अपना या अपने मित्रों का जाना हो रहा है, यह मात्र चेतावनी होती है। मृत्यु का स्वप्न शुभ माना गया है। उसमें अनिष्ट की आशंका नहीं होती। उनसे भयभीत होने की जरूरत नहीं है और ऐसी आशंका नहीं करनी चाहिए यह दुर्घटना अपने साथ घटेगी। कभी−कभी दूसरों की मृत्यु के सपने किन्हीं सम्बन्धियों, पड़ोसियों के सम्बन्ध में घटित होते देखे गये हैं। कई बार अपने किसी अवयव में हलकी चुभन, दर्द या जलन का अनुभव होता है। नींद खुलती नहीं। सपना चलता रहता है। यह संकेत है कि उसके अंग में कुछ होने वाला है।

किसी अन्य व्यक्ति को किसी गम्भीर रोग से ग्रसित देखा जाय, उस प्रकार के समाचार मिलें, अपने को चिन्ता होने लगे और उसके रोग का इलाज कराने की पूछताछ करने की भाग−दौड़ करनी पड़े तो समझना चाहिए, कि प्रत्यक्षतः इस समय वह रोग अपने में नहीं है तो नहीं भविष्य में वैसा होने की आशंका है नहीं। किसी पुस्तक या पत्रिका का किसी रोग विशेष के सम्बन्ध में लेख पढ़ने को मिले तो भी कुछ दाल में काला होने की आशंका समझी जा सकती है।

जो रोग अपने को अभी है उसका विवेचन चल पड़े तो समझना चाहिए कि यह अब अच्छा होने की स्थिति में आ पहुँचा। जो नहीं है उसका ऊहापोह चलना इस बात का चिन्ह है कि नवागन्तुक रोग के आक्रमण होने की आशंका है। चिकित्सा जोरों से चल रही हो और किसी श्रद्धा भाजन चिकित्सा द्वारा अमुक उपचार करने का प्रबन्ध किया जा रहा हो या परामर्श किया जा रहा हो तो समझना चाहिए कि रोग का अन्त समीप है।

यही घटनाक्रम स्त्री बच्चों या किसी घनिष्ठ कुटुम्बी के सम्बन्ध में घटित होता दिखाई पड़े तो समझना चाहिए कि यह उनके सम्बन्ध में पूर्व सूचना है।

इन सूचनाओं का तात्पर्य यह नहीं है कि अकाट्य भवितव्यता समझकर हाथ पैर फुला लिये जाँय और चिन्ता में डूब जाया जाय वरन् मात्र इतना है कि पूर्व सूचना के आधार पर अधिक सतर्कता बरती जाय और नये सिरे से शरीर का पर्यवेक्षण कराया जाय। कहीं कोई आशंका परिलक्षित हो तो समय रहते पर्यवेक्षण तथा निराकरण का दुहरा मार्ग अपनाया जाय। सतर्कता बुद्धिमानी की निशानी है। उसके सहारे अशुभ को भी टाला जा सका है और आशंका को निरस्त किया जा सकता है।

कई बार बहुत छोटी बात भी स्वप्न में बड़ी दिखाई पड़ती है। जैसे अपच होने पर पेट भारी रहता है। वायु रुक जाने से भारी पेट मालूम पड़ता है। मितली आती है और मुँह में खट्टा पानी भर आता है। यह सामान्य अपच के चिन्ह हैं आवश्यकता से अधिक खा जाने पर पेट पर छाया भारीपन स्वप्न में बढ़े−चढ़े रूप में दिखता है। लगता है पेट पर कोई बड़ा संकट आ गया। नींद खुलने पर उसका साधारण उपचार कर लेने, दस्त की एक गोली खा लेने पर से वह कठिनाई दूर हो जाती है। यदि कोई इस कारणवश कोई भयंकर स्वप्न देखने लगे और परेशानी होने लगे तो परेशानी व्यर्थ है नींद गहरी हो और मल−मूत्र त्यागने की अच्छा हो तो स्वप्न में इसके लिए स्थान तलाश करने के लिए जाना पड़ता है पर उपयुक्त स्थान नहीं मिलता। इस पर रात्रि में आँखें खुल जाती हैं। यह शारीरिक परेशानियों का स्वप्न रूप में प्रकट होने का प्रसंग हुआ। दूसरा क्षेत्र मानसिक है। उस क्षेत्र की उलझनें भी विग्रह बनकर प्रकट होती हैं।

किसी के साथ झगड़ा झंझट चल रहा हो। आक्रमण करने या होने की स्थिति बन रही हो तो वह बड़ी मार−काट के रूप में दिखाई देगी। सोते समय क्रोध में भरकर सोचा जाय तो ऐसे सपने दिखते रहेंगे कि उस व्यक्ति को अथवा किसी और को नीचा कैसे दिखाया जाय। इसके द्वारा अपने विरुद्ध षड़यन्त्र रचे जाते दिखाई पड़ते हैं। आर्थिक हो चुकी हो या होने वाली हो तो चोरी हो जाने जैसे सपने दिखाई देते हैं। बुरे सपने अधिक दिखते हैं उत्साहवर्धक कम। लाटरी खरीदने वाले, सट्टा लगाने वाले हर महीने सैकड़ों रुपये बहाते खर्च करते रहते हैं। पर इस आधार पर लाभ होने के स्वप्न कदाचित् ही दिखाई पड़ते हैं क्योंकि अचेतन मन पहले से ही यह मानकर चलता है कि यह निरर्थक माया जाल है। यदि यह सही रहा होता तो अपने जैसे असंख्यों लखपति करोड़पति हो गये होते। परीक्षा के दिनों में पढ़ाई अच्छी हुई है तो पास होने के सपने दिखे हैं और पढ़ाई में मन चुराते रहे हैं तो अंतर्गत वस्तुस्थिति समझता है और फेल होने के सपने दिखावेगा।

वस्तुतः स्वप्न मन के दर्पण हैं, विशेषतया अंतर्मन के। रहस्यमयी परतों का उनमें उभार−स्पष्टीकरण होता है। इनमें से सर्वथा निरर्थक कम होते हैं। शेष की व्याख्या विवेचना की जाय तो अपनी मनःस्थिति की जानकारी इस आधार पर अच्छी तरह प्राप्त की जा सकती है।

एक आदमी रस्सी में गाय बाँधकर घर लिये जा रहा था। रास्ते में दो फकीर उसे देखते हुए उधर से गुजरे। उनमें से एक बोला− आदमी ने गाय बाँध रखी है। दूसरे ने कहा−नहीं, गाय ने आदमी को बाँध रखा है। बात दोनों की किसी कदर सही थी। रस्सी का एक सिरा आदमी के हाथ में था दूसरा गाय के गले में। दोनों एक दूसरे को जकड़े हुए थे।

दोनों फकीरों में से किसका कहना अधिक सच है, यह जानने के लिए रस्सी आदमी के हाथ से छुड़ा दी गई। गाय जंगल की तरफ भागी और आदमी उसके पीछे−पीछे दौड़ा।

बूढ़े फकीर ने कहा− ‘‘देखा न, गाय ने ही आदमी को जकड़ रखा है न। आँखें खोलकर देखो−कौन किसके पीछे भाग रहा है।” आज संसार में यही तो हो रहा है। माया-वैभव ही आदमी को नचाता दिखाई पड़ता है।

First 30 32 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • धर्म न तो अवैज्ञानिक है और न अनुपयोगी
  • तप का अवलम्बन एवं साधना की सार्थकता
  • Quotation
  • आत्मिकी का परिष्कार एवं उसकी चमत्कारी परिणतियाँ
  • मानवी काया की चेतन सत्ता का वैज्ञानिक विवेचन
  • कृष्ण से भेंट करने युधिष्ठिर गये (kahani)
  • ध्यान योग का उद्देश्य और स्वरूप
  • मनोनिग्रह ऋद्धि-सिद्धियों का भाण्डागार
  • महावीर साधना में लीन (kahani)
  • बीज जैसी जीवन की तीन गतियाँ
  • Quotation
  • गुह्य योग साधनाओं का पात्रता सम्बन्धी अनुशासन
  • भक्त का स्तर एवं भगवान की मनुहार
  • सन्त मंसूर (kahani)
  • प्रकृति का अनुसरण कीड़े मकोड़ों जैसा आचरण नहीं
  • दुनिया के दर्पण में अपना ही चेहरा दिख पड़ता है।
  • Quotation
  • काम विज्ञान का आध्यात्मिक स्वरूप
  • ज्ञान और विज्ञान एक दूसरे का अवलम्बन अपनाएँ
  • सुकरात से पूछा (kahani)
  • भीतर की दुनिया हर हालत में सही रहे
  • धर्म का व्यावहारिक स्वरूप
  • समष्टि की हलचलों का व्यष्टि चेतना पर प्रभाव
  • जो मान लिया गया वह अन्तिम नहीं है।
  • Quotation
  • समरसता एवं सहानुभूति पर आधारित ज्योतिर्विज्ञान
  • बड़ा संयमी असुर था (kahani)
  • सतत् गतिशील उस विराट् की एक झाँकी
  • धन प्राप्त करने का आशीर्वाद (kahani)
  • सम्भव है मनुष्य देवताओं का वंशज रहा हो
  • स्वप्नों के माध्यम से शरीर और मन की विवेचना
  • साधना से सिद्धि
  • पण्डित गंगाधर शास्त्री (kahani)
  • सम्भावित घटनाक्रमों के पूर्वाभास
  • Quotation
  • क्या यह भवितव्यता टाली नहीं जा सकती?
  • राजा शतायुध (kahani)
  • तनाव जन्य व्यथा से कैसे छूटें?
  • सभी जीव−जन्तु परेशान (kahani)
  • प्रज्ञा परिजनों के लिये विशेष ज्ञातव्य
  • विशेष धारावाहिक लेखमाला-1 - जिज्ञासा, संदेह और उसका समाधान
  • Quotation
  • प्रयाण गीत
  • प्रयाण गीत (kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj