Back to Books
Cover image of Version 2

Version 2

Format TEXT Language HINDI
SCAN TEXT
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download Hindi or the required language voice data for the best listening experience.

Reading: हवलदार साहब (kahani) · Page 49

हवलदार साहब (kahani)

एक पुलिस के हवलदार साहब घर पर सो रहे थे। पत्नी को चोरों की आहट मिली उसने उन्हें जगाया और कहा- लगता है चोर घुसे हैं। हवलदार साहब नींद में बोले- सोने दे, बिना चोरी किए किसी को नहीं पकड़ा जा सकता।

पत्नी बेचारी आहट लेती रही जब चोर सामान बाँधकर चलने लगे तो फिर जगाया कहा- अब तो चोर सामान बाँधकर जा रहे हैं। हवलदार जी ने पूछा कितने बजे हैं। उत्तर मिला 4 बजे हैं। वे बोले- क्यों तंग करती हो। मेरी ड्यूटी तो 8 बजे से है। मुझे सोने दो।