• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • विदाई की घड़ियों में उभरी पूज्य गुरुदेव की भाव संवेदना -
    • अपने अंग अवयवों से
    • प्रज्ञा परिजनों के सप्त महाव्रत
    • जन सम्पर्क के कुछ सामान्य अनुशासन
    • युग शिल्पी अहमन्यता के विषपान से बचे रहें -
    • अध्यात्म क्षेत्र की वरिष्ठता विनम्रता पर निर्भर -
    • दृष्टिकोण कैसा हो ?
    • साधना समर के लिए समर्थ बने सृजन सैनिक
    • प्रामाणिकता
    • सेवा धर्म के मार्ग में बाधाएँ और भटकाव
    • जीवन नीति
    • आचरण और व्यवहार
    • लोक व्यवहार
    • सात प्रतिबन्ध
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • विदाई की घड़ियों में उभरी पूज्य गुरुदेव की भाव संवेदना -
    • अपने अंग अवयवों से
    • प्रज्ञा परिजनों के सप्त महाव्रत
    • जन सम्पर्क के कुछ सामान्य अनुशासन
    • युग शिल्पी अहमन्यता के विषपान से बचे रहें -
    • अध्यात्म क्षेत्र की वरिष्ठता विनम्रता पर निर्भर -
    • दृष्टिकोण कैसा हो ?
    • साधना समर के लिए समर्थ बने सृजन सैनिक
    • प्रामाणिकता
    • सेवा धर्म के मार्ग में बाधाएँ और भटकाव
    • जीवन नीति
    • आचरण और व्यवहार
    • लोक व्यवहार
    • सात प्रतिबन्ध
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Books - लोकसेवियों के लिए दिशाबोध

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT SCAN


आचरण और व्यवहार

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 11 13 Last

लोकसेवी का आचरण और व्यवहार -

       सम्पर्क में आते ही मनुष्य के जिस कृत्य का सर्वप्रथम प्रभाव पड़ता है वह व्यवहार ही है। किसी व्यक्ति की वेश- भूषा, आकृति और उसके बोलने का ढंग ही प्रथम सम्पर्क में आते हैं। खान- पान की आदतें, रहन- सहन, प्रकृति, स्वभाव और आचार- विचार तो बाद में मालूम पड़ते हैं। मनुष्य के व्यक्तित्व का पहला परिचय व्यवहार से ही मिलता है। इसीलिए कहा गया है कि व्यवहार मनुष्य की आन्तरिक स्थिति का विज्ञापन है। दीखने में कोई बड़े सौम्य दिखाई देते हैं, आकृति बड़ी शान्त और सरल होती है लेकिन जैसे ही कोई उनसे सम्पर्क करता है, तो उनकी वाणी से वे सभी बातें व्यक्त हो जाती हैं जो उनके स्वभाव में दुर्गुणों के रूप में शामिल है।  

    असंस्कृत मन अशिष्ट, भद्दे और फूहड़ व्यवहार के लिए प्रेरित करता है। कुसंस्कारी चित्त उसी प्रकार व्यवहार के माध्यम से अपना परिचय दे देता है और पहले सम्पर्क की प्रतिक्रिया अन्त तक अपना प्रभाव कायम रखती है, यहाँ तक कि वह बाद के सभी अच्छे प्रभावों को भी धूमिल कर देता है। इसलिए लोकसेवी को अपने व्यक्तित्व का गठन करते समय आचरण, रहन- सहन और स्वभाव को आदर्श रूप में प्रस्तुत करने के साथ- साथ व्यवहार के द्वारा भी अपनी आदर्शवादिता का प्रभाव छोड़ना चाहिए।  

    शिष्टता और शालीनता सद्व्यवहार के प्राण है। व्यवहार में इन गुणों का समावेश होने पर ही पता चलता है कि व्यक्ति कितना सुसंस्कारी है। प्रायः लोग आत्मीयता जताने या अपने को दूसरों से बड़ा सिद्ध करने के लिए अन्य व्यक्तियों से आदेशात्मक शैली तू- तेरे का संबोधन करते देखे जाते हैं। इसका यह अर्थ होता है कि व्यक्ति में सेवाभावना होते हुए भी अच्छे संस्कारों की कमी है अथवा केवल वह अपने अहंकार का पोषण करने के लिए इस क्षेत्र में आया है। हर किसी से आप या तुम का संबोधन तथा बातचीत करने में निर्देशानुसार शैली के स्थान पर सुझाव शैली का उपयोग सिद्ध करता है कि लोकसेवी कोई संदेश लेकर पहुँच रहा है, न कि अपने बड़प्पन या विद्वता की छाप छोड़ने के लिए। शिष्टता का अर्थ है- प्रत्येक के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार और शालीनता अर्थात् प्रत्येक  के प्रति स्नेह और आत्मीयता की उच्चस्तरीय अभिव्यक्ति।  

    स्नेह और आत्मीयता तो सर्वत्र व्यक्त की जाती है। असंस्कृत वर्ग के दो मित्र मिलते हैं तो वे भी स्नेह प्रदर्शन और प्रेम की अभिव्यक्ति करते हैं। लेकिन उनकी परिभाषा में जो फूहड़पन होता है वह अभिव्यक्ति के स्तर में गिरावट ला देता है। लोकसेवी को तो अपने आचरण और व्यवहार द्वारा भी लोकशिक्षण करना है, साथ ही अपने व्यक्तित्व का स्तर भी ऊँचा उठाना है। अतः यह आवश्यक है कि व्यवहार में स्नेह, प्रेम का समावेश करने के साथ- साथ शिष्टता और शालीनता भी समाविष्ट की जाएँ।  

    शिष्टता के साथ शान्तिपूर्वक बोलने और आवेशग्रस्त न होने की आदत भी लोक सेवी के स्वभाव का अंग होनी चाहिए। वैसे बहुत से लोग स्वाभाविक रूप से ही कठोर और कटुभाषी होते हैं। जोर से बोलना या कटूक्तियाँ कहना उनके स्वभाव में ही रहता है, लेकिन यह भी संभव है कि वे अपने सिद्धांतों पर दृढ़ रहने की दृष्टि से कठोर व्यवहार कर रहे हों, किन्तु स्वभावगत कटुता तो लोकसेवी के स्वभाव में होनी ही नहीं चाहिए। सिद्धांतों के प्रश्न पर भी लोकसेवी का व्यवहार कटु- कर्कश न हो, दृढ़ता बात अलग है और कटुता बात अलग है।  

    दृढ़ता का अर्थ है अपने सिद्धान्तों और मर्यादाओं पर अडिग रहने की निष्ठा। कई अवसर आते हैं जब सिद्धान्तों से विचलित होने का भय उपस्थित हो जाता है। लोग अपने स्नेह और श्रद्धावश उस तरह का आग्रह भी करते हैं। लोगों की श्रद्धा व्यक्ति के प्रति  केन्द्रीभूत होकर उसे सम्मानित करने, अभिनन्दित करने के लिए भी उमड़ सकती है और व्यक्तिपूजा का क्रम चल पड़ता है। ऐसी स्थिति में अपने आदर्शों पर दृढ़ रहने, मर्यादाओं का पालन करने के लिए दृढ़ रहना तो आवश्यक है, पर कटु होने की कहीं भी आवश्यकता नहीं है।

    अपने सिद्धान्तों पर दृढ़ होते हुए भी लोगों के आग्रह से, जिनसे कि मर्यादा टूटने का डर रहता है, विनम्रतापूर्वक बचा जा सकता है। महात्मा गाँधी के जीवन में ऐसे कई प्रसंग आये जबकि उन्हें अपने सिद्धान्तों की रक्षा के लिए दृढ़ता बरतने की आवश्यकता हुई। परन्तु गाँधी जी बिना किसी प्रकार की कटुता व्यक्त किये अपने सिद्धान्तों पर दृढ़ बने रहे। उनके विदेशी मित्रों ने एक बार प्रीतिभोज का आयोजन किया। उस समय गाँधीजी विदेश में पढ़ रहे थे। प्रीतिभोज का आयोजन करने वाले मित्र उनके सहपाठी ही थे, भोज में माँस भी पकाया गया और परोसा जाने लगा तो उन्होंने मना करते हुए कहा कि मैं इसका इस्तेमाल नहीं करता। मित्रों ने समझाया कि इसमें क्या नुकसान है। डॉक्टर लोग तो इसे स्वास्थ्यवर्द्धक बताते हैं।   

    गाँधी जी ने कहा- ‘‘ परन्तु यह मेरा व्रत है कि मैं कभी माँसाहार न करूँगा। ’’ मित्र वाद- विवाद पर उतर आये और तर्क देने लगे। बहुत सम्भव था कि गाँधी भी वाद- विवाद करने लगते। मित्रों ने यह कहकर तर्कयुद्ध छेड़ने का प्रयास किया कि ‘ उस व्रत की क्या उपयोगिता जिससे लाभदायक कार्यों को न किया जा सके। ’ तो गाँधी जी ने यह कह कर विवाद को एक ही वाक्य में समाप्त किया- ‘‘इस समय मैं व्रत की आवश्यकता, उपयोगिता का बखान नहीं कर रहा हूँ, बल्कि मेरे लिए अपनी माँ को दिया गया वह वचन ही काफी है जिसमें मैंने माँस न खाने और शराब न छूने का संकल्प लिया था। ’’
      गाँधी के मित्र वहीं चुप रह गये। वहाँ सिद्धान्त रक्षा भी हो गई और कटुता भी उत्पन्न न हुई। लोकसेवी को अपनी बात नम्रता और शालीनता पूर्वक कहनी चाहिए। यह नम्रता और शालीनता अन्तःस्थल से व्यक्त होनी चाहिए, अन्यथा व्यवहार में बनावटीपन भी हो सकता है। कई लोग आन्तरिक क्षेत्र में द्वेष- दुर्भाव रहते हुए भी मीठा बोलने और अपने को हितैषी जाहिर करने का अच्छा अभ्यास कर लेते हैं। ठग और जालसाज अपने मन में दूसरे व्यक्ति को ठगने, उसका धन छीनने की भावना रखते हुए भी बाहर से ऐसा व्यक्त करते हैं कि चतुर से चतुर व्यक्ति भी उनसे धोखा खा जाते हैं। लेकिन इस बनावटीपन का प्रभाव कुछ देर तक ही रहता है। उस क्षणिक प्रभाव में ही ठग, जालसाज अपना मतलब हल कर चलते बनते हैं।    

    लोकसेवा का उद्देश्य तो स्थायी प्रभाव छोड़ना और व्यक्ति की जीवन दिशा मोड़ना है। इसलिए उसका व्यवहार आन्तरिक भावनाओं से संयुक्त होना चाहिए। सोचा जा सकता है कि हमारे अन्तःकरण में जब सद्भावनाएँ, विनयभाव, स्नेह और प्रेम, सौजन्य उत्पन्न होगा तब लोगों से अच्छा व्यवहार करेंगे। यह भी एक आत्म प्रवंचना है। लोकसेवी को अपने व्यवहार में आन्तरिक गहराई तो लानी चाहिए, पर उसके लिए अन्तःकरण में सद्भावनाओं के उदय तक अपने व्यवहार का स्तर गिरा ही नहीं रहने देना चाहिए। क्योंकि व्यवहार का उद्देश्य प्रभाव उत्पन्न करने के साथ- साथ शिक्षण करना भी तो है। व्यवहार कुशलता प्राप्त करने के साथ- साथ आन्तरिक निष्ठा के समावेश की साधना भी नियमित रूप से चलती रहे।   

    यदि आन्तरिक एकात्मता उत्पन्न करने के प्रयास न किये गये, तो व्यवहार में बनावटीपन बना ही रहेगा और एक न एक दिन वास्तविकता सामने आने से न रुकेगी। बनावटीपन के लिए, मिथ्याचरण के लिए कितना ही अभ्यास किया जाय, पर व्यक्ति का अपने मस्तिष्क पर से जैसे ही नियंत्रण थोड़ा कम होता है वैसे ही वास्तविकता प्रकट हो जाती है। एक छोटी- सी घटना है, उत्तरप्रदेश के प्रमुख राजनेता जो पर्वतीय क्षेत्र में पैदा हुए थे, एक बार गम्भीर रूप से बीमार पड़े। उन्होंने आरम्भ से ही हिन्दी और अँग्रेजी बोलने का अभ्यास कर रखा था। प्रायः वे अपने मित्रों और बोलने वालों से हिन्दी तथा अँग्रेजी में बातें किया करते थे। विशेषतः पढ़े- लिखे व्यक्तियों से तो अँग्रेजी में ही बात करते थे। बीमार पड़ने पर काफी समय तक तो वे डॉक्टरों से अँग्रेजी में बातें करते रहे, लेकिन थोड़ी देर में हिन्दी बोलने लगे। स्वास्थ्य जैसे- जैसे बिगड़ता गया वैसे- वैसे मस्तिष्क पर से उनका नियन्त्रण कम होने लगा और एक स्थिति तो ऐसी आ गयी कि वे अपने क्षेत्र की प्रचलित भाषा- पर्वतीय भाषा में बोलने लगे। सुनने वाले लोग उनके मुँह से वह भाषा सुनकर आश्चर्य चकित हुए, क्योंकि उन लोगों ने, जो काफी समय से उनके साथ काम करते रहते थे, कभी वह भाषा उनके मुँह से नहीं सुनी थी।

    कहने का अर्थ यह कि बाहरी अभ्यास मस्तिष्क पर नियंत्रण रहने तक ही साथ देते हैं। मस्तिष्क पर से जैसे ही नियन्त्रण हटा या कम हुआ व्यक्ति के आन्तरिक भाव- दुर्गुण उभर कर सामने आ जाते हैं। यह जो मनोविज्ञान का पक्ष है, इसे भली- भाँति समझते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में उतरने वाले हर व्यक्ति को अपने जीवन की व्यावहारिक पृष्ठभूमि पहले चिन्तन क्षेत्र में आरोपित करने का अभ्यास कर लेना चाहिए जैसे- जैसे आन्तरिक अभ्यास परिपक्व होने लगता है मनःसंस्थान उन्हीं संस्कारों में ढल जाता है जैसा कि बहिरंग के व्यवहार में उन्हें झलकना चाहिए। स्वे स्वे आचरेण शिक्षयेत  का सिद्धान्त हमारे ऋषिगण हमें पढ़ा गए हैं। उसे हमें अच्छी तरह आत्मसात् कर अपनी जीवन शैली में ढालने का प्रयास करते रहना चाहिए।
First 11 13 Last


Other Version of this book



लोक सेवियो के लिये दिशा बोध
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Guidlines for Aspiring Loksevi
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Guidlines for Aspiring Loksevi
Type: SCAN
Language: EN
...

लोकसेवियों के लिए दिशाबोध
Type: TEXT
Language: HINDI
...

लोक सेवियों के लिए दिशाबोध
Type: SCAN
Language: HINDI
...

లోక సేవికుల కోసము మార్గం నిర్దేశము
Type: SCAN
Language: TELUGU
...


Releted Books



विश्व की महान नारियाँ-1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

विश्व की महान नारियाँ-1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

विश्व की महान नारियाँ-1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

संत विनोबा भावे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

संत विनोबा भावे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

दहेज दानव से सामाजिक लड़ाई लड़ी जाय
Type: SCAN
Language: HINDI
...

दहेज दानव से सामाजिक लड़ाई लड़ी जाय
Type: SCAN
Language: HINDI
...

दहेज दानव से सामाजिक लड़ाई लड़ी जाय
Type: SCAN
Language: HINDI
...

दहेज दानव से सामाजिक लड़ाई लड़ी जाय
Type: SCAN
Language: HINDI
...

पशुबलि-हिन्दू धर्म एवं विश्व मानवता पर एक कलंक
Type: SCAN
Language: HINDI
...

पशुबलि-हिन्दू धर्म एवं विश्व मानवता पर एक कलंक
Type: SCAN
Language: HINDI
...

पशुबलि-हिन्दू धर्म एवं विश्व मानवता पर एक कलंक
Type: SCAN
Language: HINDI
...

पशुबलि-हिन्दू धर्म एवं विश्व मानवता पर एक कलंक
Type: SCAN
Language: HINDI
...

प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: EN
...

प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: EN
...

प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: EN
...

प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: EN
...

प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: EN
...

प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: EN
...

प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: EN
...

प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: EN
...

युग यज्ञ पद्धति - दीप यज्ञ
Type: SCAN
Language: HINDI
...

युग यज्ञ पद्धति - दीप यज्ञ
Type: SCAN
Language: HINDI
...

विश्व की महान नारियाँ-1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • विदाई की घड़ियों में उभरी पूज्य गुरुदेव की भाव संवेदना -
  • अपने अंग अवयवों से
  • प्रज्ञा परिजनों के सप्त महाव्रत
  • जन सम्पर्क के कुछ सामान्य अनुशासन
  • युग शिल्पी अहमन्यता के विषपान से बचे रहें -
  • अध्यात्म क्षेत्र की वरिष्ठता विनम्रता पर निर्भर -
  • दृष्टिकोण कैसा हो ?
  • साधना समर के लिए समर्थ बने सृजन सैनिक
  • प्रामाणिकता
  • सेवा धर्म के मार्ग में बाधाएँ और भटकाव
  • जीवन नीति
  • आचरण और व्यवहार
  • लोक व्यवहार
  • सात प्रतिबन्ध
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj