• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • संस्कृति का उद्गम ‘गायत्री’
    • ज्ञान-विज्ञान की जननी
    • मंत्र का विराट विस्तार
    • अद्भुत जीवन विज्ञान
    • जीवन के मूल सूत्रों का आधार
    • स्वरूप की गरिमा समझें
    • कर्मकाण्ड के साथ तत्त्वज्ञान भी समझें
    • सब कुछ मिल सकता है इससे
    • स्वयं के जीवन की गवाही
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login


Back to Books

Books - गायत्री महामंत्र की अद्भुत सामर्थ्य

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


अद्भुत जीवन विज्ञान

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 3 5 Last
    यह ज्ञान- पक्ष हुआ। विज्ञान पक्ष। विज्ञान- पक्ष भी है। विज्ञान- पक्ष क्या है? हमारे पास एक ऐसी मशीन है और एक ऐसी लेबोरेट्री है, एक ऐसी प्रयोगशाला है और एक ऐसा कम्प्यूटर है, जिसके आधार पर हम आवश्यक चीजों की पैदावार कर सकते हैं। ये कौन- सी प्रयोगशाला है? इसका नाम है हमारा शरीर। इसके तीन हिस्से हैं। त्रिपदा गायत्री तीन चरणों वाली गायत्री का मतलब यह है कि हमारे पास तीन शरीर हैं और तीन फैक्ट्रियाँ हैं। जिस तरह एक के बाद एक लॉकर होता है। बाहर एक कमरा होता है, कमरे में तिजोरी होती है, तिजोरी में लॉकर होता है, इस तरह से तीन हमारे शरीर है। एक तो स्थूल शरीर, एक सूक्ष्म शरीर और एक कारण शरीर। इन तीनों शरीरों की अगर उपासना की जा सके, इसके भीतर रहस्यमय दुनिया भरी पड़ी है, उसे जाग्रत किया जा सके तो जाग्रत अत्तीन्द्रिय क्षमताएँ सामान्य को असामान्य बना देती हैं। ये मनुष्य को तपस्वी बना देती हैं, सामर्थ्यवान बना देती हैं, शक्तिवान बना देती हैं। जिस तरीके से भौतिक शक्तियों का प्रयोग हम अपने दैनिक जीवन में देखते हैं, उसी तरीके से आध्यात्मिक शक्तियाँ भी हैं, जो हमारे लिए अत्यधिक महत्त्वपूर्ण हैं।    

    हमारा शारीरिक- बल मशीन का बल नहीं है, हमारे शरीर का बल है और हमारा साहस मशीन का बल नहीं है, तलवार का बल नहीं है। तलवार अपने आप में काम की हो सकती है, पर हिम्मत हमारी अपनी ताकत है। मशीनों को चलाना, मेहनत को कम करना और दूसरे काम कर लेना मशीनों के द्वारा हो सकता है। आटोमैटिक मशीनें हम चला सकते हैं, लेकिन जो हमारे दिमाग की ताकत है, उसकी कोई आटोमैटिक मशीन बराबरी नहीं कर सकती। कम्प्यूटर में अपनी ताकत है और अपनी क्षमता है, लेकिन हमारे दिमाग की जो पहुँच और परख है, वह किसी कम्प्यूटर की नहीं हो सकती। कम्प्यूटर हमारा गुलाम है। वैज्ञानिकों ने इस तरह की मशीनें बना दी हैं और मनुष्य को इस तरह से सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जब काम को मशीन कर लेती हैं तो वह उसे क्यों करें? लेकिन वह भूल जाता है कि अनेक तरह की परिस्थितियों के हिसाब के साथ अनेक तरह की नई धाराओं पर मशीन या कम्प्यूटर नहीं विचार कर सकता। ये हमारी अपनी विशेषता है।    

    मनुष्य के अन्दर कितनी सामर्थ्य है, आप तो समझते भी नहीं हैं। इतनी सामर्थ्य है आदमी के भीतर जो बीज के रूप में है और सोई पड़ी हुई है। उसको जगाने के लिए जो तपस्याएँ की जाती हैं, साधनाएँ की जाती हैं, योगाभ्यास किए जाते हैं, वे कहाँ से आते हैं? वे सारे के सारे गायत्री मंत्र में सन्निहित हैं। चौबीस अक्षर के भीतर चौबीस योग हैं और प्रत्येक आठ- आठ अक्षर गायत्री मंत्र में इस प्रकार से हैं, जो तीनों शरीरों की साधना के लिए अष्टांगयोग हैं। राजयोग किसका है? ये मानसिक हैं। शरीर के लिए हठयोग है और भी बहुत सारे योग हैं, जिसकी व्याख्या में मैं आपको नहीं ले जाना चाहता। मैं तो केवल आपको इतना बताना चाहता हूँ कि हमारा ज्ञान पक्ष और विज्ञान पक्ष दोनों ही पक्ष उससे जुड़े हुए हैं, जिसे हम गायत्री मंत्र कहते हैं। गायत्री मंत्र ही है, जिसकी उपासना, जिसकी विधि, जिसका प्रयोग और जिसका तत्त्वज्ञान ये सारी चीजें सिखाने के लिए इस मिशन का निर्माण हुआ है और जिसने कि हमको और आपको एक धागे में बाँध दिया है। हमारा आपसे स्नेह इसी एक धागे से बँधा हुआ है। हम बँधे हुए हैं। ये क्या चीज है? ये भारतीय संस्कृति का मूल है। कैसे? बताइए जरा।
First 3 5 Last


Other Version of this book



गायत्री महामंत्र की अद्भुत सामर्थ्य
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



સર્વતોમુખી ઉન્નતિ
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

सर्वतोमुखी उन्नति
Type: SCAN
Language: HINDI
...

सर्वतोमुखी उन्नति
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गायत्री साधना से कुण्डलिनी जागरण
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गायत्री साधना से कुण्डलिनी जागरण
Type: SCAN
Language: HINDI
...

गायत्री साधना के दो स्तर
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गायत्री सर्वतोन्मुखी समर्थता की अधिष्ठात्री
Type: TEXT
Language: HINDI
...

ઇન્દ્રિય સંયમ
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

इंद्रिय संयम
Type: SCAN
Language: HINDI
...

इन्द्रिय संयम
Type: TEXT
Language: HINDI
...

महिलाओं की गायत्री साधना
Type: SCAN
Language: EN
...

Gayatri The Omnipotent Primordial
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

आद्यशक्ति गायत्री की सिद्धिदायक समर्थ साधनायें
Type: TEXT
Language: HINDI
...

आद्यशक्ति गायत्री की समर्थ साधना
Type: SCAN
Language: HINDI
...

પ્રકૃતિનું અનુસરણ
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

प्रकृति का अनुसरण
Type: SCAN
Language: HINDI
...

प्रकृति का अनुसरण
Type: TEXT
Language: HINDI
...

નારીની મહાનતા
Type: SCAN
Language: EN
...

नारी की महानता
Type: SCAN
Language: EN
...

नारी की महानता
Type: SCAN
Language: EN
...

नारी की महानता
Type: TEXT
Language: EN
...

ब्रह्मवर्चस की पंचाग्नि विद्या
Type: SCAN
Language: HINDI
...

ब्रह्मवर्चस साधना की ध्यान धारणा
Type: SCAN
Language: HINDI
...

भारतीय संस्कृति एक जीवन दर्शन
Type: SCAN
Language: EN
...

Articles of Books

  • संस्कृति का उद्गम ‘गायत्री’
  • ज्ञान-विज्ञान की जननी
  • मंत्र का विराट विस्तार
  • अद्भुत जीवन विज्ञान
  • जीवन के मूल सूत्रों का आधार
  • स्वरूप की गरिमा समझें
  • कर्मकाण्ड के साथ तत्त्वज्ञान भी समझें
  • सब कुछ मिल सकता है इससे
  • स्वयं के जीवन की गवाही
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj