• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • दो शब्द
    • सर्वोपयोगी सुलभ साधनाएं
    • इस महान अवलम्बन का परित्याग न करें
    • उपासना की सफलता के मूलभूत आधार
    • उपासना—कतिपय मार्मिक भावना-स्तर
    • आत्मिक प्रगति के दो प्रधान आधार
    • दैनिक उपासना की सरल किन्तु महान् प्रक्रिया
    • आत्म-कल्याण जप के साथ पय-पान का ध्यान
    • ब्रह्मसंध्या और उसके मन्त्र
    • परम तेज-पुञ्ज ज्योति अवतरण-साधना
    • नवरात्रि में अनुष्ठान तपश्चर्या
    • उपासना ही नहीं, साधना भी
    • भावनात्मक परिवर्तन का एक मात्र प्रयोग साधन
    • देवत्व के जागरण की सौम्य साधना पद्धति
    • स्थूल शरीर का परिष्कार—कर्मयोग से
    • सूक्ष्म शरीर का उत्कर्ष—ज्ञान योग से
    • ज्ञान-योग से जन-मानस का परिष्कार
    • हम मनस्वी और आत्म-बल सम्पन्न बनें
    • कारण शरीर में परमेश्वर की प्रतिष्ठापना
    • आत्म-समर्पण द्वारा प्रभु प्राप्ति
    • मन मान जाता है, मनाइये तो सही
    • प्रार्थना—आत्मा की करुण पुकार
    • उसकी प्रार्थना में बड़ा बल है।
    • प्रार्थना को दैनिक जीवन में प्रमुख स्थान मिले
    • कुछ प्रेरक प्रार्थनायें
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • दो शब्द
    • सर्वोपयोगी सुलभ साधनाएं
    • इस महान अवलम्बन का परित्याग न करें
    • उपासना की सफलता के मूलभूत आधार
    • उपासना—कतिपय मार्मिक भावना-स्तर
    • आत्मिक प्रगति के दो प्रधान आधार
    • दैनिक उपासना की सरल किन्तु महान् प्रक्रिया
    • आत्म-कल्याण जप के साथ पय-पान का ध्यान
    • ब्रह्मसंध्या और उसके मन्त्र
    • परम तेज-पुञ्ज ज्योति अवतरण-साधना
    • नवरात्रि में अनुष्ठान तपश्चर्या
    • उपासना ही नहीं, साधना भी
    • भावनात्मक परिवर्तन का एक मात्र प्रयोग साधन
    • देवत्व के जागरण की सौम्य साधना पद्धति
    • स्थूल शरीर का परिष्कार—कर्मयोग से
    • सूक्ष्म शरीर का उत्कर्ष—ज्ञान योग से
    • ज्ञान-योग से जन-मानस का परिष्कार
    • हम मनस्वी और आत्म-बल सम्पन्न बनें
    • कारण शरीर में परमेश्वर की प्रतिष्ठापना
    • आत्म-समर्पण द्वारा प्रभु प्राप्ति
    • मन मान जाता है, मनाइये तो सही
    • प्रार्थना—आत्मा की करुण पुकार
    • उसकी प्रार्थना में बड़ा बल है।
    • प्रार्थना को दैनिक जीवन में प्रमुख स्थान मिले
    • कुछ प्रेरक प्रार्थनायें
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Books - सर्वोपयोगी सुलभ साधनाएं

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


उसकी प्रार्थना में बड़ा बल है।

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 22 24 Last
मनुष्य कितना दीन-हीन, स्वल्प शक्ति वाला, कमजोर प्राणी है, यह प्रतिदिन के उसके जीवन से पता चलता है। उसे पग-पग पर परिस्थितियों के आश्रित होना पड़ता है। कितने ही समय तो ऐसे आते हैं, जब औरों से सहयोग न मिले तो उसकी मृत्यु तक हो सकती है। इस तरह विचार करने से तो मनुष्य की लघुता का ही आभास होता है। किन्तु मनुष्य के पास एक ऐसी भी शक्ति है जिसके सहारे वह लोक-परलोक की अनन्त सिद्धियों सामर्थ्यों का स्वामी बनता है। यह है प्रार्थना की शक्ति-परमात्मा के प्रति अविचल श्रद्धा और अटूट विश्वास की शक्ति। मनुष्य प्रार्थना से अपने को बदलता है, शक्ति प्राप्त करता है और अपने भाग्य में परिवर्तन कर लेता है। विश्वासपूर्वक की गई प्रार्थना पर परमात्मा दौड़े चले आते हैं। सचमुच उनकी प्रार्थना में बड़ा बल है, अलौकिक शक्ति और अनन्त सामर्थ्य है।

प्रार्थना विश्वास की प्रतिध्वनि है। रथ के पहियों में जितना अधिक भार होता है, उतना ही तेज निशान वे धरती में बना देते हैं। प्रार्थना की रेखायें लक्ष्य तक दौड़ी जाती हैं—और मनोवांछित सफलता खींच लाती हैं। विश्वास जितना उत्कट होगा परिणाम भी उतने ही सत्वर और प्रभावशाली होंगे।

प्रार्थना आत्मा की आध्यात्मिक भूख है। शरीर की भूख अन्न से मिटती है, इससे शरीर को शक्ति मिलती है। उसी तरह आत्मा की आकुलता को मिटाने और उसमें बल भरने की सत-साधना परमात्मा की ध्यान-आराधना ही है। इससे अपनी आत्मा में परमात्मा का सूक्ष्म दिव्यतत्व झलकने लगता है और अपूर्व शक्ति का सदुपयोग आत्मबल सम्पन्न व्यक्ति कर सकते हैं। निष्ठापूर्वक की गई प्रार्थना कभी असफल नहीं हो सकती।

आत्म शुद्धि का आवाहन भी प्रार्थना ही है। इससे मनुष्य के अन्तःकरण में देवत्व का विकास होता है, विनम्रता आती है और सद्गुणों के प्रकाश में व्याकुल आत्मा का भय दूर होकर साहस बढ़ने लगता है। ऐसा महसूस होता है, जैसे कोई असाधारण शक्ति सदैव हमारे साथ रहती है। हम जब उससे अपनी रक्षा की याचना, दुःखों से परित्राण और अभावों की पूर्ति के लिए अपनी विनय प्रकट करते हैं तो सद्य प्रभाव दिखलाई देता है और आत्म-सन्तोष का भाव पैदा होता है।

असन्तोष और दुःख का भाव जीव को तब तक परेशान करता है, जब तक वह क्षुद्र और संकीर्णता में ग्रस्त है। मतभेदों की नीति ही सम्पूर्ण अनर्थों की जड़ है। प्रार्थना इन परेशानियों से बचने की रामबाण औषधि है। भगवान की प्रार्थना में सारे भेदों को भूल जाने का अभ्यास हो जाता है। सृष्टि के सारे जीवों के प्रति ममता आती है इससे पाप की भावना का लोप होता है।

जब अपनी असमर्थना समझ लेते हैं और अपने जीवन के अधिकार परमात्मा को सौंप देते हैं तो यही समर्पण का भाव प्रार्थना बन जाता है। दुर्गुणों का चिन्तन और परमात्मा के उपकारों को स्मरण रखना ही मनुष्य की सच्ची प्रार्थना है। महात्मा गांधी कहा करते थे—मैं कोई काम बिना प्रार्थना के नहीं करता। मेरी आत्मा के लिए प्रार्थना उतनी ही अनिवार्य है, जितना शरीर के लिए भोजन।

मनुष्य जीवन में अच्छी बुरी दोनों तरह की वृत्तियां रहती हैं, आत्मा के गहन अन्तराल में तो सत्-तत्व पाया जाता है। इस शुभ, शिव और परमतत्व से एकाकार प्रार्थना से होता है, जिससे आसुरी वृत्तियों का लोप और दैवी गुणों का प्रादुर्भाव होता है। प्रार्थना से ही अन्तरतम में प्रवेश मिलता और बुद्धि की सूक्ष्म-ग्रहणशीलता उपजती है। इस परिवर्तनशील जगत के सारे रहस्य खुलने लगते मोह की दुरभिसन्धि मिटकर सत्य प्रकाशित होने लगता है।

प्रार्थना प्रयत्न और ईश्वरत्व का सुन्दर समन्वय है। मानवीय प्रयत्न अपने आप में अधूरे हैं क्योंकि पुरुषार्थ के साथ संयोग भी अपेक्षित है। यदि संयोग-सिद्धि न हुई तो कामनायें अपूर्ण ही रहती हैं। इसी तरह संयोग मिले और प्रयत्न न करें तो भी काम नहीं चलता। प्रार्थना से इन दोनों में मेल पैदा होता है। सुखी और समुन्नत जीवन का यही आधार है कि हम क्रियाशील भी रहें और दैवी विधान से सुसम्बद्ध रहने का भी प्रयास करें। धन की आकांक्षा हो तो व्यवसाय और उद्यम करना होता है साथ ही उसके लिए अनुकूल परिस्थितियां भी चाहिए ही। जगह का मिलना, पूंजी लगाना, स्वामिभक्त और ईमानदार नौकर, कारबार की सफलता के लिए चाहिए ही। यह सारी बातें संयोग पर अवलम्बित हैं। प्रयत्न और संयोग का जहां मिलाप हुआ वही सुख होगा, वही सफलता भी होगी।

यह अनिवार्य नहीं कि प्रार्थना पूर्णतया निष्काम हों। सकाम प्रार्थनाओं का भी विधान है किन्तु सांसारिक कामनाओं के लिए की गई प्रार्थना में वह तल्लीनता नहीं आ पाती जो परमात्मा तक अपना सन्देश ले जा सके। ऐसी प्रार्थनायें भोग के निविड़ में भटक कर रह जाती हैं परिणामतः समय का अपव्यय और शक्ति का दुरुपयोग ही होता है। परोपकार, आत्म-कल्याण और जीवन-लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ही प्रार्थना का सदुपयोग होना चाहिए। ऐसी प्रार्थनाओं में सजीवता होती है, चुम्बकत्व होता है और परमात्मा को प्राप्त करने की प्रबल आकुलता होती है, ये कभी निष्फल नहीं जाती। सद् उद्देश्यों के लिए की गई हृदय, आत्मा की पुकार अनसुनी नहीं जाती। परमात्मा उसे जरूर पूरा करते हैं।

अभी तक जो शक्तियां मिलीं और जो मानव जीवन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, इसमें भी पूर्व भावनाओं की सौम्यता ही प्रतीत होती है। हमने उनका आश्रय छोड़ दिया होता तो अन्य जीवधारियों के समान हम भी कहीं भटक रहे होते किन्तु यह अभूतपूर्व संयोग मिलना निश्चय ही उनकी कृपा का फल है। प्राप्त परिस्थितियों का सदुपयोग तब है जब इन साधनों का उपयोग आत्म-विकास में कर सकें। इसके लिए हमारा संपूर्ण जीवन एक प्रार्थना हो। हम अनन्य भाव से अपने आपको उस परमात्मा के प्रति समर्पित किए रहें और उनकी दुनिया को सुन्दर और सरस बनाने के लिए अपने कर्त्तव्यों का यथा-रीति पालन करते रहें।

हृदयहीन मुखर प्रार्थना नहीं चाहिए। जिसमें केवल स्वर का महत्व प्रकट होता है वह प्रार्थना नहीं, वह तो विडम्बना हुई, प्रार्थना वह होती है जो हृदय से निकल कर सारे आकाश को प्रभावित करती और परमात्मा के हृदय में भी उथल-पुथल मचा कर रख देती है। ऐसा प्रार्थना निष्काम, सच्ची और सजीव ही हो सकती है। वर्षा का जल गिरता है तो सारी धरती गीली हो जाती है। प्रार्थना के प्रभाव से परमात्मा का अन्तःकरण द्रवित होता है और साधक की उपासना से अधिक परिणाम प्राप्त होता है। सन्त टेनीसन ने लिखा है। ‘‘जितना संसार समझता है, प्रार्थना से उससे अधिक कार्य होता है।’’ इसलिए अपनी प्रार्थना ऐसी हो कि हे प्रभु! तेरी शरण आए हैं तुझसे वह प्रकाश प्राप्त करना चाहते हैं जिससे अन्धकार में भटकते हुए मनुष्यों के दुःख और सन्ताप दूर कर सकें।

असहाय अवस्था में जब मनुष्य को चारों तरफ से निराशा ही दिखाई देती है, शक्तियां काम नहीं देती, भाग्य की कुटिलता पग-पग पर सताने लगती है, अपने भी पराये बन जाते हैं, तब प्रार्थना ही उसका मित्र बनती है। प्रार्थना दुर्दिनों का सहारा, अंधियारे का पाथेय और दुःख की साथी है। जब किसी तरह मनुष्य के प्रयत्न काम नहीं देते तब प्रार्थना से ही उसे बल मिलता है। सच्ची करुण प्रार्थना का उत्तर तत्काल ही मिलता है।

दुष्ट दुर्भावनाओं को दूर करने में प्रार्थना एक अमोध साधन है। कामुकता, क्रोध, मोह और अहंकार के मनोविकार प्रार्थना की आग में जल कर खाक हो जाते हैं। स्वार्थ की क्षुद्रता घटती है और आन्तरिक विशालता बढ़ती है। जीवन शोधन की यह एक अत्यन्त महत्वपूर्ण प्रणाली है। प्रार्थना एक अभूतपूर्व शक्ति है जिसे अपनी भावनाओं के द्वारा कोई भी उत्पन्न कर सकता है। आग का गुण है कि वह जहां रहती है, वहां उष्णता भी रहती है। प्रार्थना के ताप के पास पाप रह नहीं सकते।

पापों का प्रायश्चित करना प्रार्थना का ही करुण स्वरूप है। जब हम अपने पापों को सच्चे हृदय से स्वीकार कर लेते हैं तो उनके कठोर परिणाम भोग लेने की क्षमता आ जाती है। इससे अगले जीवन का प्रकाश आंखों के आगे झलकने लगता है, आशा जागती है। जिससे कठिन परिस्थितियों में भी आत्म-सन्तोष और अलौकिक शान्ति बनी रहती है। इसलिए प्रत्येक धर्म में प्रार्थना को प्रमुखता दी गई है। आत्म-विकास की प्रक्रियाओं में इनका सर्व प्रथम स्थान है। दूसरी योजनाओं के लिए इसी से बल मिलता है। इसलिए कोई भी शुभारम्भ करने के पूर्व प्रार्थना अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होती है, इससे एक तरह का बल, विश्वास और आशा जागृत होती है जो किसी भी काम की पूर्णता में सहायक होती है।

आसुरी शक्तियों से आत्म-रक्षा और सद्गुणों के विकास लिए इस युग में प्रार्थना का महत्व और भी अधिक है। झगड़ने की आवश्यकता नहीं है कि अमुक प्रार्थना अच्छी और अमुक खराब है, सद्बुद्धि की प्रार्थना ही परमेश्वर की सच्ची उपासना है। जिसकी वाणी में सम्पूर्ण प्राणियों के कल्याण की भावना सन्निहित है वही परमात्मा की सच्ची प्रार्थना है। स्वार्थपूर्ण कामनायें इस विशालता में बाधा उत्पन्न करती हैं, इसलिए इनसे ऊपर उठ कर हमारी भावनायें ऐसी हों जो आत्म-कल्याण और संसार की भलाई से प्रेरित हों। यही प्रार्थना सार्थक हो सकती है कि ‘‘हे भगवान्! हमें असत्य से सत्य की ओर ले चलो। अन्धकार से प्रकाश की ओर ले चलो। मृत्यु से मुझे अमरत्व की ओर ले चलो।’’ जब इस तरह के उद्गार अन्तःकरण से उठेंगे तो जीवन में एक नया प्रकाश प्रस्फुटित होगा। उनकी प्रार्थना में वह शक्ति है जो तुम्हारे सारे कष्टों को दूर कर देगी। हम उस परमात्मा को कभी न भूलें, हमारा जीवन भी एक सच्ची प्रार्थना हो।
First 22 24 Last


Other Version of this book



सर्वोपयोगी सुलभ साधनाएं
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

त्योहार और व्रत
Type: SCAN
Language: HINDI
...

अन्तर्जगत् की यात्रा का ज्ञान-विज्ञान -1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

अन्तर्जगत् की यात्रा का ज्ञान-विज्ञान -1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

आध्यात्मिक कायाकल्प का विधि- विधान-२
Type: TEXT
Language: HINDI
...

भक्ति- एक दर्शन, एक विज्ञान
Type: TEXT
Language: HINDI
...

भक्ति- एक दर्शन, एक विज्ञान
Type: TEXT
Language: HINDI
...

ऋगवेद भाग 2-A
Type: SCAN
Language: EN
...

ऋगवेद भाग 2-A
Type: SCAN
Language: EN
...

भगवान को मत बहकाइए
Type: TEXT
Language: EN
...

भगवान को मत बहकाइए
Type: TEXT
Language: EN
...

बलि वैश्व
Type: TEXT
Language: HINDI
...

बलि वैश्व
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • दो शब्द
  • सर्वोपयोगी सुलभ साधनाएं
  • इस महान अवलम्बन का परित्याग न करें
  • उपासना की सफलता के मूलभूत आधार
  • उपासना—कतिपय मार्मिक भावना-स्तर
  • आत्मिक प्रगति के दो प्रधान आधार
  • दैनिक उपासना की सरल किन्तु महान् प्रक्रिया
  • आत्म-कल्याण जप के साथ पय-पान का ध्यान
  • ब्रह्मसंध्या और उसके मन्त्र
  • परम तेज-पुञ्ज ज्योति अवतरण-साधना
  • नवरात्रि में अनुष्ठान तपश्चर्या
  • उपासना ही नहीं, साधना भी
  • भावनात्मक परिवर्तन का एक मात्र प्रयोग साधन
  • देवत्व के जागरण की सौम्य साधना पद्धति
  • स्थूल शरीर का परिष्कार—कर्मयोग से
  • सूक्ष्म शरीर का उत्कर्ष—ज्ञान योग से
  • ज्ञान-योग से जन-मानस का परिष्कार
  • हम मनस्वी और आत्म-बल सम्पन्न बनें
  • कारण शरीर में परमेश्वर की प्रतिष्ठापना
  • आत्म-समर्पण द्वारा प्रभु प्राप्ति
  • मन मान जाता है, मनाइये तो सही
  • प्रार्थना—आत्मा की करुण पुकार
  • उसकी प्रार्थना में बड़ा बल है।
  • प्रार्थना को दैनिक जीवन में प्रमुख स्थान मिले
  • कुछ प्रेरक प्रार्थनायें
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj