• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • दो शब्द
    • सर्वोपयोगी सुलभ साधनाएं
    • इस महान अवलम्बन का परित्याग न करें
    • उपासना की सफलता के मूलभूत आधार
    • उपासना—कतिपय मार्मिक भावना-स्तर
    • आत्मिक प्रगति के दो प्रधान आधार
    • दैनिक उपासना की सरल किन्तु महान् प्रक्रिया
    • आत्म-कल्याण जप के साथ पय-पान का ध्यान
    • ब्रह्मसंध्या और उसके मन्त्र
    • परम तेज-पुञ्ज ज्योति अवतरण-साधना
    • नवरात्रि में अनुष्ठान तपश्चर्या
    • उपासना ही नहीं, साधना भी
    • भावनात्मक परिवर्तन का एक मात्र प्रयोग साधन
    • देवत्व के जागरण की सौम्य साधना पद्धति
    • स्थूल शरीर का परिष्कार—कर्मयोग से
    • सूक्ष्म शरीर का उत्कर्ष—ज्ञान योग से
    • ज्ञान-योग से जन-मानस का परिष्कार
    • हम मनस्वी और आत्म-बल सम्पन्न बनें
    • कारण शरीर में परमेश्वर की प्रतिष्ठापना
    • आत्म-समर्पण द्वारा प्रभु प्राप्ति
    • मन मान जाता है, मनाइये तो सही
    • प्रार्थना—आत्मा की करुण पुकार
    • उसकी प्रार्थना में बड़ा बल है।
    • प्रार्थना को दैनिक जीवन में प्रमुख स्थान मिले
    • कुछ प्रेरक प्रार्थनायें
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • दो शब्द
    • सर्वोपयोगी सुलभ साधनाएं
    • इस महान अवलम्बन का परित्याग न करें
    • उपासना की सफलता के मूलभूत आधार
    • उपासना—कतिपय मार्मिक भावना-स्तर
    • आत्मिक प्रगति के दो प्रधान आधार
    • दैनिक उपासना की सरल किन्तु महान् प्रक्रिया
    • आत्म-कल्याण जप के साथ पय-पान का ध्यान
    • ब्रह्मसंध्या और उसके मन्त्र
    • परम तेज-पुञ्ज ज्योति अवतरण-साधना
    • नवरात्रि में अनुष्ठान तपश्चर्या
    • उपासना ही नहीं, साधना भी
    • भावनात्मक परिवर्तन का एक मात्र प्रयोग साधन
    • देवत्व के जागरण की सौम्य साधना पद्धति
    • स्थूल शरीर का परिष्कार—कर्मयोग से
    • सूक्ष्म शरीर का उत्कर्ष—ज्ञान योग से
    • ज्ञान-योग से जन-मानस का परिष्कार
    • हम मनस्वी और आत्म-बल सम्पन्न बनें
    • कारण शरीर में परमेश्वर की प्रतिष्ठापना
    • आत्म-समर्पण द्वारा प्रभु प्राप्ति
    • मन मान जाता है, मनाइये तो सही
    • प्रार्थना—आत्मा की करुण पुकार
    • उसकी प्रार्थना में बड़ा बल है।
    • प्रार्थना को दैनिक जीवन में प्रमुख स्थान मिले
    • कुछ प्रेरक प्रार्थनायें
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Books - सर्वोपयोगी सुलभ साधनाएं

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


दैनिक उपासना की सरल किन्तु महान् प्रक्रिया

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 6 8 Last
नियमित उपासना के लिए पूजा स्थली की स्थापना आवश्यक है। घर में एक ऐसा स्थान तलाश करना चाहिये जहां अपेक्षाकृत एकान्त रहता हो, आवागमन और कोलाहल कम-से-कम हो। ऐसे स्थान पर एक छोटी चौकी को पीत वस्त्र से सुसज्जित कर उस पर कांच से मढ़ा भगवान् का सुन्दर चित्र स्थापित करना चाहिये। गायत्री की उपासना सर्वोत्कृष्ट मानी गई है। इसलिये उसकी स्थापना को प्रमुखता देनी चाहिये। यदि किसी का दूसरे देवता के लिये आग्रह हो तो उस देवता का चित्र भी रखा जा सकता है। शास्त्रों में गायत्री के बिना अन्य सब साधनाओं का निष्फल होना लिखा है। इसलिये यदि अन्य देवता को इष्ट माना जाय और उसकी प्रतिमा स्थापित कि जाय तो भी गायत्री का चित्र प्रत्येक दशा में साथ रहना चाहिये।

अच्छा तो यह है कि एक ही इष्ट गायत्री महाशक्ति को माना जाय और एक ही चित्र स्थापित किया जाय। उससे एकनिष्ठा और एकाग्रता का लाभ होता है। यदि अन्य देवताओं की स्थापना का भी आग्रह हो तो उनकी संख्या कम-से-कम रखनी चाहिये। जितने देवता स्थापित किये जायेंगे, जितनी प्रतिमाएं बढ़ाई जायेंगी-निष्ठा उसी अनुपात से विभाजित होती जायगी। इसलिये यथासंभव एक अन्यथा कम-से-कम छवियां पूजा स्थली पर प्रतिष्ठापित करनी चाहिये।

पूजा-स्थली के पास उपयुक्त व्यवस्था के साथ पूजा के उपकरण रखने चाहिये। अगरबत्ती, पंच-पात्र, चमची, धूपबत्ती, आरती, जल गिराने की तश्तरी, चन्दन रोली, अक्षत, दीपक, नैवेद्य, घी, दियासलाई आदि उपकरण यथा-स्थान डिब्बों में रखने चाहिये। आसन कुशाओं का उत्तम है। चटाई से काम चल सकता है। आवश्यकतानुसार मोटा या गुदगुदा आसन भी रखा जा सकता है। माला चन्दन या तुलसी को उत्तम है। शंख, सीपी मूंगा जैसी जीव शरीरों से बनने वाली निषिद्ध हैं। इसी प्रकार किसी पशु का चमड़ा भी आसन के स्थान पर प्रयोग नहीं करना चाहिये। प्राचीन काल में अपनी मौत मरे हुए पशुओं का चर्म वनवासी सन्त सामयिक आवश्यकता के अनुरूप प्रयोग करते होंगे। पर आज तो हत्या करके मरे हुए का चमड़ा ही उपलब्ध है। इसका प्रयोग उपासना की सात्विकता को नष्ट करता है।

नियमित उपासना, नियत समय पर नियत संख्या में, नियत स्थान पर होनी चाहिये। इस नियमितता से वह स्थान संस्कारित हो जाता है और मन ठीक तरह लगता है। जिस प्रकार नियत समय पर सिगरेट आदि की भड़क उठती है, उसी तरह पूजा के लिये भी मन में उत्साह जगता है। जिस स्थान पर बहुत दिन से सो रहे हैं, उस स्थान पर नींद ठीक आती है। नई जगह पर अकसर नींद में अड़चन पड़ती है। इसी प्रकार पूजा का नियत स्थान ही उपयुक्त रहता है। व्यायाम की सफलता तब है जब दंड बैठक आदि को नियत संख्या में नियम समय पर किया जाय। कभी बहुत कम, कभी बहुत ज्यादा, कभी सवेरे, कभी दोपहर को व्यायाम करने से लाभ नहीं मिलता।

इसी प्रकार दवा की मात्रा भी समय और तोल को ध्यान में न रख कर मनमाने समय और परिणाम में सेवन की जाय तो उससे उपयुक्त लाभ न होगा। यही बात अस्थिर संख्या की उपासना के बारे में कही जा सकती है। यथा-सम्भव अनियमितता ही बरतनी चाहिये। रेलवे की रनिंय ड्यूटी करने वाले, यात्रा में रहने वाले, फौजी, पुलिस वाले जिन्हें अक्सर समय-कुसमय यहां-वहां जाना पड़ता है, उनकी बात दूसरी है। वे मजबूरी में अपना क्रम जब भी, जितना भी बन पड़े, रख सकते हैं। न कुछ से कुछ अच्छा। पर जिन्हें ऐसी असुविधा नहीं उन्हें यथा-सम्भव नियमितता ही बरतनी चाहिये। कभी मजबूरी की स्थिति आ पड़े तो तब वैसा हेर-फेर किया जा सकता है।

पूजा उपचार के लिये प्रातःकाल का समय सर्वोत्तम है। स्थान और पूजा उपकरणों की सफाई नित्य करनी चाहिये। जहां तक हो सके नित्यकर्म से शौच स्थान आदि से निवृत्त होकर ही पूजा पर बैठना चाहिये। रुग्ण या अशक्त होने की दशा में हाथ-पैर, मुंह आदि धोकर भी बैठा जा सकता है। पूजा का न्यूनतम कार्य तो निर्धारित रखना ही चाहिये। उतना तो पूरा कर लिया जाय। यदि प्रातः समय न मिले तो सोने से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की पूर्ति की जाय। यदि बाहर प्रभाव में रहना हो तो मानसिक ध्यान पूजा भी की जा सकती है। ध्यान में नित्य की हर पूजा पद्धति का स्मरण और भाव कर लेने को मानसिक पूजा कहते हैं। विवशता में ऐसी पूजा से भी काम चल सकता है।

सबसे पहले शरीर, मन और इन्द्रियों की—स्थूल, सूक्ष्म और कारण शरीरों की शुद्धि के लिये आत्म-शुद्धि के पंचोपचार करने चाहिये। यही संक्षिप्त ब्रह्म-संध्या है। (1) बायें हाथ में एक चम्मच जल रख कर दाहिने से ढंका जाय। पवित्रीकरण का मंत्र अथवा गायत्री मंत्र पढ़ कर उस जल को समस्त शरीर पर छिड़का जाय, (2) तीन बार, तीन चम्मच भर कर, तीन आचमन किये जायं। आचमनों के तीन मंत्र पुस्तकों में हैं, वे याद न हों तो हर आचमन पर गायत्री मंत्र पढ़ा जा सकता है, (3) चोटी में गांठ लगाई जाय। अथवा शिखा स्थान को स्पर्श किया जाय। शिखा बन्धन का मंत्र याद न हो तो गायत्री मंत्र पढ़ा जाय, (4) दाहिना नथुना बन्द कर बायें से सांस खींची जाय। भीतर रोकी जाय और बांया नथुना बन्द करके दाहिने छेद से सांस बाहर निकाली जाय। यह प्राणायाम है। प्राणायाम का मंत्र याद न हो तो गायत्री मंत्र मन ही मन पढ़ा जाय। (5) बांई हथेली पर जल रख कर दाहिने हाथ की पांचों उंगलियां उसमें डुबोई जायं और क्रमशः मुख, नाक, आंख, कान, बाहु, जंघा इन पर बांई और दांई ओर जल का स्पर्श कराया जाय। यह न्यास है। न्यास के मंत्र याद न होने पर भी गायत्री का प्रयोग हो सकता है। यह शरीर मन और प्राण की शुद्धि के लिये किये जाने वाले पांच प्रयोग हैं। इन्हें करने के बाद ही देव पूजन का कार्य आरम्भ होता है।

देव पूजन में सबसे प्रथम धरती-माता का—मातृभूमि का, विश्व-वसुन्धरा का पूजन है। जिस धरती पर जिस देश समाज में जन्म लिया है वह प्रथम देव है, इसलिये इष्टदेव की पूजा से भी पहले पृथ्वी पूजन किया जाता है। पृथ्वीपर जल, अक्षत, चन्दन, पुष्प रख कर पूजन करना चाहिये। पृथ्वी पूजन के मंत्र याद न हों तो गायत्री मंत्र का उच्चारण कर लेना चाहिये।

इसके बाद इष्टदेव का—गायत्री माता का—पूजन किया जाय। (1) आह्वान आमंत्रण के लिये अक्षत, (2) स्थान के लिए जल (3) स्वागत के लिए चन्दन अथवा रोली, (4) सुगन्ध के लिए अगरबत्ती, (5) सम्मान के लिए पुष्प, (6) आहार के लिए नैवेद्य कोई फल मेवा या मिठाई, (7) अभिवन्दन के लिए आरती, कपूर अथवा दीपक की। यह सात पूजा उपकरण सर्व-साधारण के लिए सरल हैं। पुष्प हर जगह—हर समय नहीं मिलते। उसके अभाव में केशर मिश्रित चन्दन से रंगे हुए चावल प्रयोग में लाये जा सकते हैं। प्रथम भगवान् की पूजा स्थली पर विशेष रूप से आह्वान आमंत्रित करने के लिये हाथ जोड़कर अभिवन्दन करना चाहिये और उपस्थित का हर्ष व्यक्त करने के लिए मांगलिक अक्षतों (चावलों) की वर्षा करनी चाहिये इसके बाद जल, चंदन, अगरबत्ती, पुष्प, नैवेद्य, आरती की व्यवस्था करते हुए उनका स्वागत, सम्मान करना चाहिये। यह विश्वास करना चाहिये कि भगवान् सामने उपस्थित हैं और हमारी पूजा प्रक्रिया को भावनाओं को ग्रहण स्वीकार करेंगे। उपरोक्त सात पूजा उपकरणों के अलग-अलग मंत्र भी हैं। वे याद न हो सकें तो हर मंत्र की आवश्यकता गायत्री से पूरी हो सकती है। इस विधान के अनुसार इस एक ही महामन्त्र से सभी पूजा प्रयोजन पूरे कर लेने चाहिये। इसके बाद जप का नम्बर आता है। मन्त्र ऐसे उच्चारण करना चाहिये, जिससे कंठ, होठ और जीभ हिलते रहें। उच्चारण तो होता रहे पर इतना हल्का हो कि पास बैठा व्यक्ति भी उसे ठीक तरह से सुन समझ न सकें। माला को प्रथम मस्तक पर लगाना चाहिये फिर उससे जप आरम्भ करना चाहिये। तर्जनी उंगली का प्रयोग नहीं किया जाता, माला घुमाने में अंगूठा, मध्यमा और अनामिका इन तीनों का ही प्रयोग होता है। जब एक माला पूरी हो जाय तब सुमेरु (बीच का बड़ा दाना) उल्लंघन नहीं करते उसे लौट देते हैं। अधिक रात गये जप करना हो तो मुंह बन्द करके—उच्चारण रहित-मानसिक जप करते हैं। साधारणतया एक माला जप में 6 मिनट लगते हैं। पर अच्छा हो इस गति को और मन्द करके 10 मिनट कर लिया जाय। दैनिक उपासना में—जब कि दो ही माला नित्य करनी हैं गति में तेजी लाना ठीक नहीं। माला न हो तो उंगलियों पर 108 गिन कर एक माला पूरी होने की गणना की जा सकती है। घड़ी सामने रख कर समय का अनुमान लगाया जा सकता है।

न्यूनतम उपासना क्रम में एक माला गायत्री महामन्त्र की आत्म-कल्याण के लिये और एक माला विश्व कल्याण के लिये। दो को अनिवार्य माना गया है। इसके अतिरिक्त अधिक जप या किसी अन्य देवी देवता का जप पाठ अपनी इच्छा और सुविधा पर निर्भर है। आत्म-कल्याण की भावनाओं की अभिव्यक्ति गायत्री चालीसा में और विश्व-कल्याण की रीति-नीति ‘युग-निर्माण सत्संकल्प’ में मौजूद है। इसलिए पहली आत्म-कल्याण की माला जपने के बाद गायत्री चालीसा का पाठ और दूसरी विश्व कल्याण की माला जपने के बाद युग-निर्माण सत्संकल्प का पाठ करना चाहिये।

आत्म-कल्याण की माला जपते समय गायत्री माता की गोदी में खेलने का और विश्व कल्याण की माला जपते समय दीपक पर पतंगे का आत्म-समर्पण करने की तरह लोक-मंगल के लिये—विश्वमानव के लिये अपने अस्तित्व को समर्पित करने का ध्यान भावना पूर्वक करते रहना चाहिये। दोनों ही ध्यान बड़े प्रेरक हैं। उन्हें परिपूर्ण श्रद्धा और प्रगाढ़ भावना के साथ इस प्रकार करना चाहिए कि सचमुच वैसी ही स्थिति अनुभव होने लगे।

इस ध्यान मिश्रित जप और ध्यान को पूरा होने पर विसर्जित करते हुए भगवान को नमस्कार, प्रणाम करना चाहिये और अक्षत वर्षा करके विदा करना चाहिए। पूजा के प्रारम्भ में जल अग्नि को साक्षी करने के लिये जहां धूपबत्ती जलाई जायं वही एक छोटा लोटा जल भर कर कलश रूप में भी रखनी चाहिये और पूजा के अन्त में उसे सूर्य नारायण की दिशा में—प्रातः पूर्व की ओर सांय पश्चिम में—अर्घ चढ़ा देना चाहिये। अर्घ का मन्त्र याद न हो तो गायत्री मन्त्र से काम चल सकता है।

अधजली अगरबत्ती या दीपक की बत्ती दूसरे दिन काम में नहीं आती, इसलिए उसे पूजा के बाद भी जलती ही छोड़ देना चाहिए ताकि अपने आप जल कर समाप्त हो जाय। प्रातःकाल एक बार तो इस तरह पूजा करना आवश्यक ही है। सम्भव हो सके तो शाम को भी करना चाहिए। शाम को एक माला आत्म-कल्याण की करने से भी काम चल सकता है। आत्म-शुद्धि पांच संध्या विधान और सप्त विधि पूजा सायंकाल को भी करनी चाहिए। घर के अन्य लोगों को भी, स्त्री, बच्चों को भी यह प्रेरणा देनी चाहिए कि वे उस पूजा स्थली के समीप बैठकर कम से कम एक माला गायत्री मन्त्र की सभी कर लिया करें। सप्त विधि पूजा एक बार कर ली गई हो तो बार-बार करने की आवश्यकता नहीं रह जाती। घर में पूजा स्थली की स्थापना—उसके निकट बैठ कर पूजा, उपासना का क्रम हर सद्गृहस्थ को अपने यहां चलाना चाहिए। स्वयं तो नियमित उपासना करनी चाहिये। प्रयत्न यह भी करना चाहिये कि बैठ कर थोड़ी बहुत उपासना अवश्य कर लिया करें। घर में आस्तिकता का—भक्ति भावना का वातावरण रहना परिवार की भावनात्मक समृद्धि और आत्मिक शुद्धि के लिये अति आवश्यक है।
First 6 8 Last


Other Version of this book



सर्वोपयोगी सुलभ साधनाएं
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

त्योहार और व्रत
Type: SCAN
Language: HINDI
...

अन्तर्जगत् की यात्रा का ज्ञान-विज्ञान -1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

अन्तर्जगत् की यात्रा का ज्ञान-विज्ञान -1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

आध्यात्मिक कायाकल्प का विधि- विधान-२
Type: TEXT
Language: HINDI
...

भक्ति- एक दर्शन, एक विज्ञान
Type: TEXT
Language: HINDI
...

भक्ति- एक दर्शन, एक विज्ञान
Type: TEXT
Language: HINDI
...

ऋगवेद भाग 2-A
Type: SCAN
Language: EN
...

ऋगवेद भाग 2-A
Type: SCAN
Language: EN
...

भगवान को मत बहकाइए
Type: TEXT
Language: EN
...

भगवान को मत बहकाइए
Type: TEXT
Language: EN
...

बलि वैश्व
Type: TEXT
Language: HINDI
...

बलि वैश्व
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • दो शब्द
  • सर्वोपयोगी सुलभ साधनाएं
  • इस महान अवलम्बन का परित्याग न करें
  • उपासना की सफलता के मूलभूत आधार
  • उपासना—कतिपय मार्मिक भावना-स्तर
  • आत्मिक प्रगति के दो प्रधान आधार
  • दैनिक उपासना की सरल किन्तु महान् प्रक्रिया
  • आत्म-कल्याण जप के साथ पय-पान का ध्यान
  • ब्रह्मसंध्या और उसके मन्त्र
  • परम तेज-पुञ्ज ज्योति अवतरण-साधना
  • नवरात्रि में अनुष्ठान तपश्चर्या
  • उपासना ही नहीं, साधना भी
  • भावनात्मक परिवर्तन का एक मात्र प्रयोग साधन
  • देवत्व के जागरण की सौम्य साधना पद्धति
  • स्थूल शरीर का परिष्कार—कर्मयोग से
  • सूक्ष्म शरीर का उत्कर्ष—ज्ञान योग से
  • ज्ञान-योग से जन-मानस का परिष्कार
  • हम मनस्वी और आत्म-बल सम्पन्न बनें
  • कारण शरीर में परमेश्वर की प्रतिष्ठापना
  • आत्म-समर्पण द्वारा प्रभु प्राप्ति
  • मन मान जाता है, मनाइये तो सही
  • प्रार्थना—आत्मा की करुण पुकार
  • उसकी प्रार्थना में बड़ा बल है।
  • प्रार्थना को दैनिक जीवन में प्रमुख स्थान मिले
  • कुछ प्रेरक प्रार्थनायें
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj