• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • युवा शक्ति
    • सार्थक यौवन के लिए चाहिए आध्यात्मिक दृष्टि
    • इतिहास साक्षी है युवा शौर्य का
    • प्रकाशदीप हैं ये संस्मरण
    • कौन हो युवाओं का आदर्श ?
    • समझें युवा मन का दर्द
    • दिशाहीनता और भटकाव, क्या हो समाधान?
    • रोजगार राष्ट्रीय कर्त्तव्य है, यह जातिवाद से न जुड़ने पाए
    • स्वरोजगार जहाँ चाह, वहाँ राह
    • नैतिकता के टूटते तटबंधों के बीच कुछ सत्प्रयास
    • भावनात्मक भटकन से उबरें युवा
    • सोच में आ रहा आध्यात्मिक परिवर्तन
    • जीवन लक्ष्य कैसे मिले ?
    • हो, संकल्प शक्ति का विकास
    • सहयोग-सद् भाव का एक अनूठा उदाहरण
    • राष्ट्र निष्ठ-प्रेरणा स्रोत ये युवा
    • संस्कृति बनाती है संस्कारवान्
    • होगी, अवश्य होगी क्रान्ति
    • जरूरत है फिर युग भागीरथों की
    • युवा चेतना राजनीति में परिवर्तन लाए
    • पूरा विश्व बने एक विद्यालय
    • युवाओं का श्रेष्ठ आचार्यों के साथ समन्वय
    • समृद्धि को पराकाष्ठा पर पहुँचाते भारत के युवा
    • ग्रामोत्थान को समर्पित एक युवा
    • जनक्रान्ति लायेंगे हम मीडिया द्वारा
    • आध्यात्मिक प्रबंधन के सीखे जायँ गुर
    • युवा शक्ति साधक बनें
    • स्वाध्याय-सत्संग दैनिक जीवन का अंग बनें
    • संस्कृति संवेदना को युवतियाँ जनव्यापी बनाएँ
    • करें भागीदारी विचार क्रान्ति अभियान में
    • चिरयुवा हमारे गुरुदेव
    • एक साहसी जीवन संगिनी
    • युवा हो चला भारत देश हमारा
    • राष्ट्र कुण्डलिनी युवा महाशक्ति का जागरण
    • युवाओं की गढ़ने की एक टकसाल : देव संस्कृति विश्वविद्यालय
    • समग्र क्रान्ति हेतु युवाशक्ति का भाव भरा आह्वान
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • युवा शक्ति
    • सार्थक यौवन के लिए चाहिए आध्यात्मिक दृष्टि
    • इतिहास साक्षी है युवा शौर्य का
    • प्रकाशदीप हैं ये संस्मरण
    • कौन हो युवाओं का आदर्श ?
    • समझें युवा मन का दर्द
    • दिशाहीनता और भटकाव, क्या हो समाधान?
    • रोजगार राष्ट्रीय कर्त्तव्य है, यह जातिवाद से न जुड़ने पाए
    • स्वरोजगार जहाँ चाह, वहाँ राह
    • नैतिकता के टूटते तटबंधों के बीच कुछ सत्प्रयास
    • भावनात्मक भटकन से उबरें युवा
    • सोच में आ रहा आध्यात्मिक परिवर्तन
    • जीवन लक्ष्य कैसे मिले ?
    • हो, संकल्प शक्ति का विकास
    • सहयोग-सद् भाव का एक अनूठा उदाहरण
    • राष्ट्र निष्ठ-प्रेरणा स्रोत ये युवा
    • संस्कृति बनाती है संस्कारवान्
    • होगी, अवश्य होगी क्रान्ति
    • जरूरत है फिर युग भागीरथों की
    • युवा चेतना राजनीति में परिवर्तन लाए
    • पूरा विश्व बने एक विद्यालय
    • युवाओं का श्रेष्ठ आचार्यों के साथ समन्वय
    • समृद्धि को पराकाष्ठा पर पहुँचाते भारत के युवा
    • ग्रामोत्थान को समर्पित एक युवा
    • जनक्रान्ति लायेंगे हम मीडिया द्वारा
    • आध्यात्मिक प्रबंधन के सीखे जायँ गुर
    • युवा शक्ति साधक बनें
    • स्वाध्याय-सत्संग दैनिक जीवन का अंग बनें
    • संस्कृति संवेदना को युवतियाँ जनव्यापी बनाएँ
    • करें भागीदारी विचार क्रान्ति अभियान में
    • चिरयुवा हमारे गुरुदेव
    • एक साहसी जीवन संगिनी
    • युवा हो चला भारत देश हमारा
    • राष्ट्र कुण्डलिनी युवा महाशक्ति का जागरण
    • युवाओं की गढ़ने की एक टकसाल : देव संस्कृति विश्वविद्यालय
    • समग्र क्रान्ति हेतु युवाशक्ति का भाव भरा आह्वान
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Books - युवा क्रांति पथ

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


इतिहास साक्षी है युवा शौर्य का

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 2 4 Last
               संकट की ऐतिहासिक चुनौतियों का मुकाबला समय- समय पर युवा शौर्य ही करता आया है। जब कभी राष्ट्र एवं विश्व मानवता पर संकट के तेजाबी बादल छाये हैं, युवाशौर्य ने ही प्रचण्ड प्रभंजन बनकर उन्हें छिन्न- भिन्न किया है। कथाएँ वैदिक इतिहास की हों या उपनिषदों की, यही सच बताती हैं। जनक्रान्ति का नेतृत्व करने वाले ऋषि वामदेव एवं सामश्रवा युवा ही थे। सद्विचारों, सत्संस्कारों को जन- जन तक पहुँचाने के लिए सत्यकाम एवं सुकेशा ने अपने यौवन के सभी सुखों को प्रसन्नतापूर्वक त्याग दिया था। महापराक्रमी एवं अजेय समझे जाने वाले अनाचारी सम्राट् कार्तवीर्य का अंत युवा परशुराम ने किया था। कहते हैं उन्होंने धरती से अनाचार को मिटाने के लिए इक्कीस अभियान रचाये थे। दस्युओं से आक्रान्त आर्य संस्कृति की रक्षा करने वाले महर्षि अगस्त्य युवा ही थे। इन्होंने अपने शौर्य से विध्यागिरि को झुकने के लिए मजबूर किया था।

                   गायत्री की मंत्र सामर्थ्य एवं विचार सामर्थ्य को जन चेतना में अवतरित करने के लिए युवा विश्वरथ ने महातप किया था। उनकी लोक- कल्याणकारी भावना के कारण ही लोक ने उन्हें विश्वामित्र के रूप में वन्दित किया। वर्षों के सूखे से विदीर्ण धरती को फिर से हरा- भरा करने के लिए गंगावतरण का संकल्प लेने वाले भगीरथ युवक ही थे। रावण के महाआतंक की व्यूह रचना को नष्ट करने के लिए श्रीराम ने अपने अभियान का प्रारम्भ युवावस्था में ही किया था। महॢष विश्वामित्र एवं अगस्त्य के मार्गदर्शन में उन्होंने अपने समय की विश्व की एकमात्र महाशक्ति रावण को पराजित- पराभूत किया था। उन्होंने अपने इस महाभियान को जन अभियान का रूप दे दिया, जिसमें कोल- किरात, शबर, निषाद जैसी जनजातियों के अनगिन युवक- युवतियाँ कूद पड़े।

                   अपने अत्याचारी एवं शोषण प्रिय पिता सम्राट् हिरण्यकश्यपु को चुनौती देने वाले प्रह्लाद किशोरवय के ही थे। इन्द्र का मानमर्दन करने वाले हिरण्यकश्यपु के सामने न तो उसका साहस डिगा और न जन- जीवन के प्रति उसकी संवेदना मिटी। उसने व्यक्तिगत सम्बन्धों के स्थान पर जन- कल्याण को सर्वोपरि माना और ईश्वर के सह पराक्रम के साथ युग समस्या का अंत किया। कुटिल- कुकर्मी कंस के विरोध में जन- अभियान रचाने वाले कृष्ण- बलराम किशोर ही थे। उन्होंने न केवल दुराचारी शासक का अंत किया, बल्कि ग्रामीण भारत को एक अभिनव रूप देने में सफल रहे। बाद में उन्होंने पराक्रमी पाण्डवों के सहयोग से एक व्यापक राजनैतिक क्रान्ति रचायी। जिसमें जरासंध दुर्योधन आदि अनेकों हठधर्मीयों का पराभव हुआ और एक नयी राजनैतिक व्यवस्था की शुरुआत हुई।        

  ज्ञानक्रान्ति के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प महर्षि व्यास ने यौवन में ही लिया था। वह युग अनास्था एवं अज्ञान का था। ज्ञान यदि कहीं था, तो कुछ गिने- चुने लोगों के पास। जन चेतना तो अज्ञान के अँधेरे में ही थी। महर्षि व्यास एवं उनकी पत्नी वाटिका महर्षि दधीचि अथर्वण की प्रेरणा से अज्ञान के इस महासंकट से जूझने के लिए प्रतिबद्ध हुए। वैदिक साहित्य का सम्पादन, पुराणों का लेखन, दार्शनिक सूत्रों का प्रणयन उन्होंने अकेले के बल पर किया। बाद में उनके युवा पुत्र शुकदेव एवं शिष्य जैमिनी, सूत- शौनक आदि इस अभियान से जुड़ते चले गये। सूत- शौनक ने तो पुराण कथाओं के माध्यम से जन- मन को भ्रान्तियों एवं रूढ़ियों से मुक्त कर दिया।

         महाभारत युग के बाद एक बार फिर देश के आकाश पर भेद, भ्रान्ति एवं मूढ़ताओं की घटाएँ घिरीं और तब युवा सिद्धार्थ एवं युवा वर्धमान ने सभी राज सुखों का मोह छोड़कर तप की राह पकड़ी। इनके प्रयासों से भारत की धरती पर विचार क्रान्ति का अलख गूँजा। सिद्धार्थ सम्यक्- सम्बुद्ध बने तो वर्धमान महावीर। इन्होंने अपने कार्यों से एक नये इतिहास की रचना की। इनके आह्वान पर असंख्य युवक- युवतियाँ जनकल्याण की राह पर निकल पड़े। भारत ही नहीं, समूचे एशिया में ज्ञान का महासूर्य चमक उठा। इनकी परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए युवा आचार्य शंकर आगे आये। उनके युग का ऐतिहासिक संकट तांत्रिक व्यामोह का संकट था। आस्थाओं एवं धार्मिक मान्यताओं से देश बँटा हुआ था। आचार्य ने अपने अद्वैत ज्ञान से सभी को एक सूत्र में पिरो दिया। देश की चारो दिशाएँ उनके ज्ञान के प्रकाश स्तम्भों से जगमग हो उठी। उनके इस कार्य में पद्मपाद, सुरेश्वर, भारती, कणिका आदि कितने युवक- युवतियों ने भागीदारी निभायी।

          संकट के और भी ऐतिहासिक पल आये, जब रामानुज, मध्व, निम्बार्क, वल्लभ आदि आचार्यों ने अपने यौवन को न्यौछावर कर दिया। युवाओं को योगबल से चरित्र बल की सीख देने वाले गोरखनाथ युवा ही थे। उन्होंने हठयोग का प्रसार करके अपने समय में स्वास्थ्य एवं चरित्र निर्माण की अभूतपूर्व क्रान्ति रचायी थी। बाद में कबीर- रैदास आदि अनेकों युवा संत इसे पोषित करते रहे। सिक्ख गुरुओं में प्रथम गुरु नानक हों या दशम गुरु गुरु गोविन्द सिंह। इन्होंने युवावस्था में ही अपने तप एवं शौर्य से देश में नयी चेतना का संचार किया था। मुगलों के अनाचार से जूझने के लिए वीर शिवाजी को संघर्ष का महामंत्र देने वाले समर्थ रामदास ने अपने अभियान की शुरुआत युवावस्था में ही की थी।

देश के स्वाधीन होने का इतिहास भी इस सच का साक्षी है। १८५७ से १९४७ तक के लम्बे स्वतंत्रता संघर्ष में देशवासियों के हृदय में राष्ट्रभक्ति एवं क्रान्ति के भावों का आरोपण करने वालों में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि रही है। १८५७ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों में झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई, तात्याटोपे, मंगलपाण्डे युवा थे। रानी लक्ष्मीबाई तो तब मात्र २६ वर्ष की थीं। उनकी सेना की एक जाँबाज झलकारी बाई युवती ही थी। उन्हीं की प्रेरणा से सुन्दर- मुन्दर, जूही, मोतीबाई जैसी नृत्यांगनाएँ क्रान्ति की वीरांगनाएँ बन गयीं। स्वाधीनता की बलिवेदी पर स्वयं का सर्वस्व लुटाने वाले बाल गंगाधर तिलक, गोपालकृष्ण गोखले, महात्मा गाँधी, जवाहर लाल नेहरू आदि ने अपने यौवन के प्रथम पग के साथ ही इस क्रान्ति पथ पर पाँव रखे थे।

         जिनकी कहानी कभी भूली नहीं जा सकती, वे शहीद-  भगतसिंह, परमवीर चन्द्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस आदि सभी ने देशवासियों के सुख के लिए अपने यौवन का बलिदान किया था। खुदीराम बोस तो जब फाँसी के फन्दे पर झूले, तब उनके उद्गार थे-

हाँसी- हाँसी चाड़बे फाँसी, देखिले जगत वासी।
एक बार विदाय दे माँ, आमि घूरे आसी॥

अर्थात्- दुनिया देखेगी कि मैं हँसते- हँसते फाँसी के फन्दे पर चढ़ जाऊँगा। हे भारत माता! मुझे विदा दो, मैं बार- बार तुम्हारी कोख में जन्म लूँ।

     देश की वीरता के महान प्रेरक, युवाओं को अग्नि मंत्र में दीक्षित करने वाले स्वामी विवेकानन्द भी तो युवा ही थे। उन्होंने देश के युवाओं से कहा था- ‘‘हे वीर हृदय! भारत माँ की युवा संतानो! तुम यह विश्वास रखो कि अनेक महान कार्य करने के लिए ही तुम लोगों का जन्म हुआ है। किसी के भी धमकाने से न डरो, यहाँ तक कि आकाश से प्रबल वज्रपात हो तो भी न डरो। उठो! कमर कसकर खड़े होओ और कार्यरत हो जाओ’’। स्वामी जी का यह अग्निमंत्र सार्वकालिक है। यह आज भी प्रेरक है और कल भी रहेगा। अच्छा हो कि आज के युवा महान विभूतियों के युवा जीवन से प्रेरणा लें।

First 2 4 Last


Other Version of this book



युवा क्रांति पथ
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

संत विनोबा भावे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

संत विनोबा भावे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Articles of Books

  • युवा शक्ति
  • सार्थक यौवन के लिए चाहिए आध्यात्मिक दृष्टि
  • इतिहास साक्षी है युवा शौर्य का
  • प्रकाशदीप हैं ये संस्मरण
  • कौन हो युवाओं का आदर्श ?
  • समझें युवा मन का दर्द
  • दिशाहीनता और भटकाव, क्या हो समाधान?
  • रोजगार राष्ट्रीय कर्त्तव्य है, यह जातिवाद से न जुड़ने पाए
  • स्वरोजगार जहाँ चाह, वहाँ राह
  • नैतिकता के टूटते तटबंधों के बीच कुछ सत्प्रयास
  • भावनात्मक भटकन से उबरें युवा
  • सोच में आ रहा आध्यात्मिक परिवर्तन
  • जीवन लक्ष्य कैसे मिले ?
  • हो, संकल्प शक्ति का विकास
  • सहयोग-सद् भाव का एक अनूठा उदाहरण
  • राष्ट्र निष्ठ-प्रेरणा स्रोत ये युवा
  • संस्कृति बनाती है संस्कारवान्
  • होगी, अवश्य होगी क्रान्ति
  • जरूरत है फिर युग भागीरथों की
  • युवा चेतना राजनीति में परिवर्तन लाए
  • पूरा विश्व बने एक विद्यालय
  • युवाओं का श्रेष्ठ आचार्यों के साथ समन्वय
  • समृद्धि को पराकाष्ठा पर पहुँचाते भारत के युवा
  • ग्रामोत्थान को समर्पित एक युवा
  • जनक्रान्ति लायेंगे हम मीडिया द्वारा
  • आध्यात्मिक प्रबंधन के सीखे जायँ गुर
  • युवा शक्ति साधक बनें
  • स्वाध्याय-सत्संग दैनिक जीवन का अंग बनें
  • संस्कृति संवेदना को युवतियाँ जनव्यापी बनाएँ
  • करें भागीदारी विचार क्रान्ति अभियान में
  • चिरयुवा हमारे गुरुदेव
  • एक साहसी जीवन संगिनी
  • युवा हो चला भारत देश हमारा
  • राष्ट्र कुण्डलिनी युवा महाशक्ति का जागरण
  • युवाओं की गढ़ने की एक टकसाल : देव संस्कृति विश्वविद्यालय
  • समग्र क्रान्ति हेतु युवाशक्ति का भाव भरा आह्वान
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj