• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • युवा शक्ति
    • सार्थक यौवन के लिए चाहिए आध्यात्मिक दृष्टि
    • इतिहास साक्षी है युवा शौर्य का
    • प्रकाशदीप हैं ये संस्मरण
    • कौन हो युवाओं का आदर्श ?
    • समझें युवा मन का दर्द
    • दिशाहीनता और भटकाव, क्या हो समाधान?
    • रोजगार राष्ट्रीय कर्त्तव्य है, यह जातिवाद से न जुड़ने पाए
    • स्वरोजगार जहाँ चाह, वहाँ राह
    • नैतिकता के टूटते तटबंधों के बीच कुछ सत्प्रयास
    • भावनात्मक भटकन से उबरें युवा
    • सोच में आ रहा आध्यात्मिक परिवर्तन
    • जीवन लक्ष्य कैसे मिले ?
    • हो, संकल्प शक्ति का विकास
    • सहयोग-सद् भाव का एक अनूठा उदाहरण
    • राष्ट्र निष्ठ-प्रेरणा स्रोत ये युवा
    • संस्कृति बनाती है संस्कारवान्
    • होगी, अवश्य होगी क्रान्ति
    • जरूरत है फिर युग भागीरथों की
    • युवा चेतना राजनीति में परिवर्तन लाए
    • पूरा विश्व बने एक विद्यालय
    • युवाओं का श्रेष्ठ आचार्यों के साथ समन्वय
    • समृद्धि को पराकाष्ठा पर पहुँचाते भारत के युवा
    • ग्रामोत्थान को समर्पित एक युवा
    • जनक्रान्ति लायेंगे हम मीडिया द्वारा
    • आध्यात्मिक प्रबंधन के सीखे जायँ गुर
    • युवा शक्ति साधक बनें
    • स्वाध्याय-सत्संग दैनिक जीवन का अंग बनें
    • संस्कृति संवेदना को युवतियाँ जनव्यापी बनाएँ
    • करें भागीदारी विचार क्रान्ति अभियान में
    • चिरयुवा हमारे गुरुदेव
    • एक साहसी जीवन संगिनी
    • युवा हो चला भारत देश हमारा
    • राष्ट्र कुण्डलिनी युवा महाशक्ति का जागरण
    • युवाओं की गढ़ने की एक टकसाल : देव संस्कृति विश्वविद्यालय
    • समग्र क्रान्ति हेतु युवाशक्ति का भाव भरा आह्वान
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login


Back to Books

Books - युवा क्रांति पथ

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT EPUB KINDLE


युवा शक्ति

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


2 Last
        संवेदना और साहस की सघनता में युवा शक्ति प्रज्वलित होती है। जहाँ भाव छलकते हों और साहस मचलता हो, समझो वहीं यौवन के अंगारे शक्ति की धधकती ज्वालाओं में बदलने के लिए तत्पर हैं। विपरीतता इसे प्रेरित करती हैं, विषमताओं से इसे उत्साह मिलता है। समस्याओं के संवेदन इसमें नयी ऊर्जा का संचार करते हैं। काल की कुटिल व्यूह रचनाओं की छुअन से यह और अधिक उफनती है और तब तक नहीं थमती, जब तक कि यह इन्हें पूरी तरह से छिन्न- भिन्न न कर दे। हारे मन और थके तन से कोई कभी युवा नहीं होता, फिर भले ही उसकी आयु कुछ भी क्यों न हो? यौवन तो वही है, जहाँ शक्ति का तूफान अपनी सम्पूर्ण प्रचण्डता से सक्रिय है। जो अपने महावेग से समस्याओं के गिरि- शिखरों को ढहाता, विषमताओं के महावटों को उखाड़ता और विपरीतताओं के खाई- खड्डों को पाटता चलता है। ऐसा क्या है? जो युवा न कर सके? ऐसी कौन सी मुश्किल है, जो उसकी शक्ति को थाम ले? अरे वह युवा शक्ति ही क्या, जिसे कोई अवरोध रोक ले। समस्याओं की परिधि व्यक्तिगत हो या पारिवारिक, सामाजिक- राष्ट्रीय हो अथवा वैश्विक, युवा शक्ति इनका समाधान करने में कभी नहीं हारी है। रानी लक्ष्मीबाई, वीर सुभाष, स्वामी विवेकानन्द, शहीद भगतसिंह के रूप में इसके अनगिन आयाम प्रकट हुए हैं।

        यह प्रक्रिया आज भी जारी है। देह का महाबल, प्रतिभा की पराकाष्ठा, आत्मा का परम तेज और सबसे बढ़कर महान उद्देश्यों के लिए इन सभी को न्यौछावर करने के बलिदानी साहस से युवा शक्ति ने सदा असम्भव को सम्भव किया है। इनकी एक हुंकार से साम्राज्य सिमटे हैं, राज सिंहासन भूलुंठित हुए हैं और नयी व्यवस्थाओं का नवोदय हुआ है। सचमुच ही यौवन भगवती महाशक्ति का वरदान है। यहाँ वह अपनी सम्पूर्ण महिमा के साथ प्रदीप्त होती है। दुष्ट दलन, सद्गुण पोषण एवं कलाओं के सौन्दर्य सृजन के सभी रूप यहीं प्रकट होते हैं। ध्यान देने की बात यह है कि यौवन में शक्ति के महानुदान मिलते तो सभी को हैं, पर टिकते वहीं हैं, जहाँ इनका सदुपयोग होता है। जरा सा दुरुपयोग होते ही शक्ति यौवन की संहारक बन जाती है। कालिख की अंधेरी कालिमा में इसकी प्रभा विलीन होने लगती है। इसलिए युवा जीवन की शक्ति- सम्पन्नता सार्थक यौवन में ही संवर्धित हो पाती है।
2 Last


Other Version of this book



युवा क्रांति पथ
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: SCAN
Language: HINDI
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: TEXT
Language: HINDI
...

જીવન સાધનાનાં સોનેરી સૂત્રો
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

మానసిక సంతులనం
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

Mental Balance
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

மன சமநிலை
Type: SCAN
Language: TAMIL
...

मन: स्थिति बदले तो परिस्थिति बदले
Type: TEXT
Language: HINDI
...

मनस्थिति बदलें तो परिस्थिति बदले
Type: SCAN
Language: HINDI
...

મન: સ્થિતિ બદલો તો પરિસ્થિતિ બદલાશે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

ઇન્દ્રિય સંયમ
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

इंद्रिय संयम
Type: SCAN
Language: HINDI
...

इन्द्रिय संयम
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Health Wealth and Spirituality
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

युग की माँग प्रतिभा परिष्कार-भाग २
Type: TEXT
Language: HINDI
...

युग की माँग प्रतिभा परिष्कार
Type: TEXT
Language: HINDI
...

युग की माँग प्रतिभा परिष्कार
Type: TEXT
Language: HINDI
...

युग की माँग प्रतिभा परिष्कार-भाग १
Type: TEXT
Language: HINDI
...

कालाची गरज प्रतिभा परिष्कार भाग 2
Type: SCAN
Language: MARATHI
...

Refinement of Talents: Need of the present Era
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

युग की मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-१
Type: SCAN
Language: HINDI
...

कालाची गरज प्रतिभा परिष्कार भाग 1
Type: SCAN
Language: MARATHI
...

યુગની માંગ પ્રતિભા પરિષ્કાર ભાગ - ૧
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: HINDI
...

தவ வாழ்க்கைக்கான
Type: SCAN
Language: TAMIL
...

Articles of Books

  • युवा शक्ति
  • सार्थक यौवन के लिए चाहिए आध्यात्मिक दृष्टि
  • इतिहास साक्षी है युवा शौर्य का
  • प्रकाशदीप हैं ये संस्मरण
  • कौन हो युवाओं का आदर्श ?
  • समझें युवा मन का दर्द
  • दिशाहीनता और भटकाव, क्या हो समाधान?
  • रोजगार राष्ट्रीय कर्त्तव्य है, यह जातिवाद से न जुड़ने पाए
  • स्वरोजगार जहाँ चाह, वहाँ राह
  • नैतिकता के टूटते तटबंधों के बीच कुछ सत्प्रयास
  • भावनात्मक भटकन से उबरें युवा
  • सोच में आ रहा आध्यात्मिक परिवर्तन
  • जीवन लक्ष्य कैसे मिले ?
  • हो, संकल्प शक्ति का विकास
  • सहयोग-सद् भाव का एक अनूठा उदाहरण
  • राष्ट्र निष्ठ-प्रेरणा स्रोत ये युवा
  • संस्कृति बनाती है संस्कारवान्
  • होगी, अवश्य होगी क्रान्ति
  • जरूरत है फिर युग भागीरथों की
  • युवा चेतना राजनीति में परिवर्तन लाए
  • पूरा विश्व बने एक विद्यालय
  • युवाओं का श्रेष्ठ आचार्यों के साथ समन्वय
  • समृद्धि को पराकाष्ठा पर पहुँचाते भारत के युवा
  • ग्रामोत्थान को समर्पित एक युवा
  • जनक्रान्ति लायेंगे हम मीडिया द्वारा
  • आध्यात्मिक प्रबंधन के सीखे जायँ गुर
  • युवा शक्ति साधक बनें
  • स्वाध्याय-सत्संग दैनिक जीवन का अंग बनें
  • संस्कृति संवेदना को युवतियाँ जनव्यापी बनाएँ
  • करें भागीदारी विचार क्रान्ति अभियान में
  • चिरयुवा हमारे गुरुदेव
  • एक साहसी जीवन संगिनी
  • युवा हो चला भारत देश हमारा
  • राष्ट्र कुण्डलिनी युवा महाशक्ति का जागरण
  • युवाओं की गढ़ने की एक टकसाल : देव संस्कृति विश्वविद्यालय
  • समग्र क्रान्ति हेतु युवाशक्ति का भाव भरा आह्वान
Shantikunj, Haridwar

About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique centre and fountain-head of the global Yug Nirman Yojna—a movement for moral and spiritual regeneration inspired by India’s timeless heritage.

Discover Shantikunj
Discover

Mission

  • Home
  • News & Activities
  • Join Us
  • Contact
Knowledge

Resources

  • Literature
  • Videos & More
  • Audio
  • Quotes & Thoughts
We value your thoughts

Write to Us

Share your suggestions, feedback, questions, or experiences with us.

Write to us

Copyright © 2026 SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved.

Designed by IT Cell Shantikunj