Thursday 13, August 2026
मन की शान्ति | Man Ki Shanti | Dr Chinmay Pandya, Rishi Chintan
क्या अलग-अलग देवताओं की पूजा ज़रूरी है? Kya Alag-Alag Devataon Ki Pooja Zaroori Hai? अमृत सन्देश:- परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य
गायत्रीतीर्थ शांतिकुंज, नित्य दर्शन
आज का सद्चिंतन (बोर्ड)
आज का सद्वाक्य
नित्य शांतिकुंज वीडियो दर्शन
!! परम पूज्य गुरुदेव का कक्ष गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार 13 August 2026
अमृतवाणी:- फर्ज से मुंह मोड़ना क्यों गलत है
परम् पूज्य गुरुदेव का अमृत संदेश
07 फर्जों से आदमी बंधा हुआ है फर्ज और कर्तव्य का ही दूसरा नाम है धर्म धार्मिकता इसी का नाम है धार्मिकता इसी का नाम है धर्म इसी को कहते हैं धर्म का दूसरा नाम है कर्म धर्म क्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः धर्म और कर्म एक ही बात है कर्म का मतलब यहां श्रम नहीं है टास्क या लेबर नहीं है श्रम का मतलब यह विशुद्ध रूप से यह है कि जो अपनी जिम्मेदारियां और फर्ज कर्तव्य समझे आप कर्म को फर्ज और जिम्मेदारियाँ समझिए यह तो हमें कर्म योग ज्ञान योग और भक्ति योग की चर्चा हुई है ज्ञान किस तरीके से आवश्यक है अपने जीवन की समस्याओं का समाधान करने के लिए फार्मूले कैसे हमारे हाथ में होनी चाहिए जिससे हम सही सवाल का समाधान कर सके ज्ञान योग इसी का नाम है कर्म योग कर्म योग का मतलब यह नहीं है कि आप कोल्हू के बैल की तरीके से मेहनत करते हैं कि नहीं और मजदूर की तरीके से आप वजन उठाते हैं और और और फावड़ा चलाते हैं कि नहीं नहीं यह कर्म नहीं है यह तो श्रम है श्रम की मैं श्रम की मैं निंदा करता हूं नहीं श्रम की तो मैं बहुत हिमायत करता हूं और आदमी को श्रम शील होना चाहिए मेहनत कश होना चाहिए परिश्रमी होना चाहिए पर बात जो यहां चल रही है जहां जिसमें आध्यात्मिकता की चर्चा चल रही है आध्यात्मिकता की चर्चा में आपको यह बात कही जा रही है कि आपको कर्तव्य परायण होना चाहिए कर्तव्य क्या कर्तव्य आपके सैकड़ों कर्तव्य हैं जिनकी आप जंजीरों से बंधे हुए हैं इनको आपसे इच्छा अनुसार अपने आप को जकड़ लीजिए सिपाही स्वेच्छानुसार जकड़ लेता है न लेफ्ट राइट अपने आप चलता है ना बाईं ओर अपने आप चलता है ना सीना तान के अपने आप चलता है ना दोनों हाथों को हिलाते हुए मार्च करता है ना यह सारी बातें स्वाभाविक हो जाती हैं यह क्या है यह इसके स्वभाव के हिस्से बन जाते हैं स्वभाव के हिस्से बन जाते हैं आपके स्वभाव के हिस्से ऐसे बनने चाहिए इसमें फर्ज और कर्तव्य सबसे ऊंचा हो इसमें दो बातें तीन बातें बाधक हो एक बात तो यह बाधक होती है हमारी अपनी आदतें हमारे अपने स्वभाव तक गड और एक बाधा यह पड़ जाती है कि जिनको हम अपना समझते हैं इनके साथ में मोह करते हैं पक्षपात करते हैं उनकी हिमायत करते हैं और उनको उनको यह बात भूल जाते हैं कि क्या बात उनके लिए मुनासिब थी जितना मुनासिब था उससे ज्यादा देने की कोशिश करते हैं उनका बचाव करते हैं उनके उनके लिए दूसरे वह काम करते हैं जो इंसाफ ना पसंद करता है यह दूसरी बात तीसरी बात यह है कि जब हम किसी पर नाराज हो जाते हैं तो नाराज होने के साथ-साथ में हमारा मन यह होता है कि उस को नुकसान पहुंचाना चाहिए अथवा जो उसको मुनासिब हक है उसको नहीं देना चाहिए तीन तीन वजह से अक्सर ऐसा होता रहता है कि आदमी अपने कर्तव्य और फर्ज और जिम्मेदारियों को भूल जाता है और वह काम करने लगता है जो उसको नहीं करने चाहिए
अखण्ड-ज्योति से
मैं जानकर भी जानकार बनने का दंभ भरने वाले व्यक्तियों की संसार में कमी नहीं है। ऐसे व्यक्ति आम जनता को गुमराह करने में भी नहीं चूकते। देखा यह गया है कि जिनके पास तत्व की जितनी कम मात्रा होती है, दंभ में वे उतने ही अधिक बढ़े हुए रहते हैं पर जैसे जैसे तत्व की मात्रा बढ़ती जाती है, जानकारी और अनुभव बढ़ते जाते हैं वैसे वैसे विनय, नम्रता आदि गुणों की भी वृद्धि होती जाती है।
जो ज्ञानी है उसे अहंकार छू भी नहीं जाता। “जब “मैं” था तब तू “तू” नहीं, जब “तू” है “मैं” नहीं” जैसी सूक्ति उस पर फलितार्थ होती हैं। मैं या अहंकार तब ही तक रहता है जब तक ज्ञान नहीं रहता। सर्व खलु इदं ब्रह्म यह सब तो ब्रह्म ही है, आत्मा ही है, समझने वाला अपनी आत्मा से अन्य प्राणियों के शरीर में समाई हुई आत्मा में भिन्नता देख ही नहीं पाता तब अहंकार द्वारा वह किस पर अपनी सत्ता का आरोप करे, इसलिए ज्ञान के अनन्तर अहंकार अपने आप उससे दूर रहता है। इसी तरह उसे किसी प्रकार की आकांक्षा भी नहीं रहती क्योंकि तब उसमें व्यापकता का प्रसार हो जाता है। ऐसे ज्ञानी में, अपने पुत्र स्त्री में और अन्य के पुत्र स्त्रियों में कोई मोह विषयक भेद नहीं रह जाता।
संसार में समदृष्टि उसे प्राप्त हो जाते हैं। इसी प्रकार न उसमें एषणाओं-पुत्रैषणा वित्तैषणा, लोकेषणा-के लिए ही गुँजाइश रहती है, न उसे अपने लिए किसी विशेषता प्राथमिकता पाने के लिए लालच। अलबत्ते वह जहाँ जहाँ दुःख और दुःखी समुदाय देखता है, वही वह उस समुदाय को दुःख से मुक्त करने के लिए प्रयत्न करता है। उसे सिद्धि का लोभ नहीं रहता। न योगी, ज्ञानी, वैरागी कहलाने का वह अपने प्रभु को सर्वत्र देखने के कारण अपने को सब ही का अनुचर समझने लगता है।
वस्तुतः देखा जाय तो यह स्पष्ट हो जायगा कि अहंकार ही एक ऐसा तत्व है जिसने कि मूल तत्व के साथ मानव को पृथक कर रखा है और इसीलिए आज मानव जीवन दुःखों और विपत्तियों से घिरा हुआ है इसलिए जिन्होंने ज्ञान पूर्वक अहंकार को दिव्य बना लिया है वे ही ज्ञानी हैं, जिनके जीवन में क्षुद्र अहंकार की सत्ता मौजूद है, भले ही वे पंडित हों, पठित हों विद्वान और शिक्षित हों, वे ज्ञानी नहीं हो सकते। उनकी संज्ञा ‘जानी’ कही जाएगी।
अखण्ड ज्योति सितम्बर 1948
| Newer Post | Home | Older Post |
